Home Blog Page 786

T20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने पूरा किया तिहरा शतक, बनाया खास रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने शानदार अंदाज में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम सिर्फ 117 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन बॉलर्स के आगे राजस्थान के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

बोल्ट ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट

ट्रेंट बोल्ट ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने नितीश राणा को आउट किया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं और खास तिहरा शतक पूरा कर लिया है।

बेहतरीन गेंदबाजी के लिए फेमस हैं ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनकी यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है। पारी की शुरुआत में वह विकेट चटका देते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट के 257 मैचों में कुल 301 विकेट हासिल किए हैं। वह आईपीएल के अलावा और देशों की लीग्स में भी खेलते हैं। इसमें मेजर लीग क्रिकेट, इंटरनेशनल लीग टी20 शामिल हैं। वह दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस ने हासिल की जीत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। रोहित ने 53 रन और 61 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 43-43 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई इंडियंस की टीम 217 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। राजस्थान के बल्लेबाज मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसी वजह से टीम। कर्ण शर्मा ने टीम के लिए 3 ओवर में 19 रन दिए और तीन विकेट झटके।

“भारत के एक्शन के डर से दहशत में पाकिस्तान, PoK में पटाखे और लाउडस्पीकर पर लगा बैन”

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। भारत को अमेरिका का पूरा समर्थन मिलने से बौखलाया पाकिस्तान अब चीन और खाड़ी देशों के सामने मदद की गुहार लगा रहा है। इस बीच, पाकिस्तान ने PoK में सख्त कदम उठाते हुए इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत पीओके पर हमला कर सकता है। यही वजह है कि उसने PoK में पटाखों पर बैन लगा दिया है। झेलम वैली में लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक है। इतना ही नहीं, शादियों में म्यूजिक बजाने तक पर पाबंदी लगा दी गई है।

‘राफेल हो या राफेल का मामा, हम तैयार हैं’

पाकिस्तान ने पीओके में करीब 1000 मदरसों को बंद कर दिया है और सभी पब्लिक एक्टिविटीज पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के राफेल फाइटर जेट्स को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘राफेल हो या राफेल का मामा, हम तैयार हैं।’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना का मनोबल ऊंचा है और अगर भारत ने कोई हरकत की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के बयानों से साफ है कि हमला तय है। पाकिस्तानी पीएम के कॉर्डिनेटर राणा एहसान अफ़ज़ल खान ने भी भारत को धमकी दी है।

पाकिस्तान ने चीन को दिया 40 टैंकों का ऑर्डर

पाकिस्तान ने आनन-फानन में चीन के राजदूत जियांग झैडोंग से मुलाकात कर मदद मांगी। उसने चीन से 40 VT-4 टैंकों का ऑर्डर भी दिया है। अभी पाकिस्तान के पास 350 VT-4 टैंक हैं, लेकिन भारत की ताकत के सामने ये नाकाफी हैं। पाकिस्तानी नेता भले ही गीदड़भभकी दे रहे हों, लेकिन भारत के दबाव से उनकी हालत पस्त है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने की बात कर चुका है। ऐसे में PoK में इमरजेंसी और बैन जैसे कदम दिखाते हैं कि पाकिस्तान भारत के अगले कदम को लेकर किस कदर खौफ में है।

“पहलगाम हमले पर पीएम मोदी के बदले के ऐलान से UNSC में हलचल, बड़े आतंकी हमले की आशंका में बुलाई गई आपात बैठक”

संयुक्त राष्ट्र: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदले के ऐलान से सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र में भी खलबली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को भी पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी पाकिस्तान के आतंकियों से घातक बदला जरूर लेंगे। लिहाजा तनाव करने के मद्देनजर यूएनएससी ने आपातकालीन बैठक बुला ली है।

यूएनएससी के अध्यक्ष ने परमाणु हथियार संपन्न दक्षिण एशियाई देशों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक जल्द हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की यह बैठक विचार व्यक्त करने तथा तनाव कम करने में मदद करने का एक अवसर होगी। मई महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष यूनान के राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि इवेंजेलोस सेकेरिस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बेशक, अगर बैठक के लिए अनुरोध आता है, तो..मुझे लगता है कि यह बैठक होनी चाहिए, क्योंकि जैसा कि हमने कहा कि संभवत: यह विचार व्यक्त करने का एक अवसर भी है और इससे तनाव कम करने में कुछ मदद मिल सकती है। हम इस पर विचार करेंगे।

सेकेरिस बने हैं यूएनएससी के नए अध्यक्ष

यूएनएससी के नये अध्यक्ष बनने के बाद सेकेरिस ने कहा, ‘‘हम निकट संपर्क में हैं…लेकिन यह कुछ ऐसा है जो हो सकता है, मैं कहूंगा, जल्द होगा। हम विचार करेंगे, हम तैयारी कर रहे हैं। यह मेरे (यूएनएससी) अध्यक्ष पद का पहला दिन है।’’ सेकेरिस ने बृहस्पतिवार को यहां संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को सुरक्षा परिषद की मई महीने के लिए यूनान की अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 15 देशों के संयुक्त राष्ट्र निकाय की यूनान की एक महीने की अध्यक्षता के तहत परिषद के कार्य एवं कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछा गया था और यह भी पूछा गया था कि क्या उन्हें परिषद में इस मुद्दे पर बैठक या परामर्श के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है।

यूएनएससी ने की आतंकवाद की निंदा

पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद से भारत के पीड़ित होने के बारे में ‘पूछे गए पूछे गए एक सवाल के जवाब में सेकेरिस ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा मुद्दा है जो बहुत ही प्रासंगिक है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हम आतंकवाद के किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और यही हमने पहलगाम में हुए ‘‘जघन्य आतंकवादी हमले’’ पर किया है जिसमें निर्दोष लोग मारे गए।’’ भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है। सेकेरिस ने कहा कि ‘‘हम भारत सरकार, नेपाल और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद की सभी रूपों में निंदा करते हैं, हर जगह जहां भी ऐसी (आतंकवादी) घटनाएं हो रही हैं, हम उनकी निंदा करते हैं। दूसरी ओर, हम इस तनाव को लेकर चिंतित हैं जो इस क्षेत्र में बढ़ रहा है।

राजस्थान की हार ने डुबोए करोड़ों रुपये, आखिर किस वजह से मिली टीम को शिकस्त?

राजस्थान की टीम आईपीएल का एक और मैच हार गई है। ये हार इसलिए भी खास हो गई है, क्योंकि इसी के साथ अब राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। यानी कोई भी सिनेरियो बना लीजिए और चाहे कोई समीकरण तैयार कर लीजिए, राजस्थान की टीम कहीं से भी अब टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बना पाएगी। राजस्थान का सफर अब आईपीएल में इस साल खत्म हो गया है। इस हार के लिए वही बल्लेबाज जिम्मेदार है, जिसे टीम ने बड़ी उम्मीदों और भरोसे के साथ अपने साथ किया था, लेकिन कुछ एक मैचों को छोड़ दें तो हर बार टीम को धोखा ही मिला है। हम बात कर रहे हैं नितीश राणा की, जो एक बार फिर से फ्लॉप रहे।

राजस्थान के सामने मुंबई ने रखा था 218 रनों का टारगेट

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे, यानी राजस्थान को जीत के लिए 218 रन बनाने थे। ये बड़ा स्कोर तो था, लेकिन इतना भी बड़ा नहीं कि इसे चेज ही ना किया जा सके। लेकिन राजस्थान ने जिस तरह से चेज किया, वो काफी शर्मनाक था। पिछले मैच में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी पहले ही ओवर की चौथी बॉल पर आउट हो गए। वे अभी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए नितीश राणा आए। यानी तीसरे नंबर पर उन्हें मौका दिया गया। इसके बाद भी रन चेज ​किए जा सकते थे, क्योंकि ​अब दो अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे।

नितीश राणा ने बनाए 11 बॉल पर 9 ही रन

राजस्थान को दूसरा झटका दूसरे ही ओवर में लग गया। जब यशस्वी जायसवाल 6 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद काम तो मुश्किल हो गया था, लेकिन अगर ठीक से बल्लेबाजी की जाती तो इस स्कोर के करीब तक तो पहुंचा जा सकता था। दो विकेट गिरने के बाद भी नितीश राणा ने गंभीरतापूर्वक बल्लेबाजी नहीं की और चौथे ओवर में अपना विकेट गवां कर चले गए। उन्होंने 11 बॉल पर नौ रन बनाए। ना तो राणा तेजी से रन ही बना सके और ना ही अपनी पारी को बड़ा बना सके। ऐसे में जब राणा आउट हुए तो राजस्थान का मैच वहीं पर समाप्त हो गया था। इसके बाद बाकी बल्लेबाज खानापूर्ति ही कर सकते थे।

राजस्थान ने नितीश के लिए खर्च किए हैं 4.2 करोड़ रुपये

नितीश राणा पर राजस्थान की टीम ने 4.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन वे सारे पैसे एक तरह से पानी में चले गए हैं। इस साल के आईपीएल में अब तक नितीश राणा केवल दो ही अर्धशतक लगा पाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने 81 रन की पारी खेली थी, वहीं दिल्ली के खिलाफ 51 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। बाकी 6 बार तो वे सिंगल डिजिट पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। अगर नितीश राणा थोड़ी भी गंभीरता दिखाते तो राजस्थाान रॉयल्स का ये हाल नहीं हुआ होता, जो हुआ है।

टीम के अब बचे हुए हैं तीन और मुकाबले

अब राजस्थान की टीम अपने बचे हुए तीन मैच और खेलेगी। अगले मुकाबले में राजस्थान का मुकाबला 4 मई को कोलकाता से होगा, वहीं 12 मई को उसे चेन्नई से भिड़ना है। इसके बाद आखिरी लीग मैच में उसका सामना 16 मई को पंजाब किंग्स से होगा। पिछले साल टीम ने प्लेऑफ में एंट्री की थी, लेकिन उसे क्वालीफायर में हार मिली थी। लेकिन इस बार तो टीम का और भी बुरा हाल हुआ है। देखना होगा कि बचे हुए मैचों में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

‘छावा के कविराज’ बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म छावा में कविराज का दमदार रोल निभाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। विनीत कुमार सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। विनीत ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें विनीत सिंह की पत्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। विनीत अब जल्द ही पिता बन सकते हैं। विनीत ने पत्नी के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘नई जिंदगी और आर्शीवाद, जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। नमस्ते लिटिल वन, हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं।’ बता दें कि विनीत ने 29 नवंबर 2021 को रुचिरा के साथ शादी की थी। पोस्ट किए जाने के बाद से ही इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। फैन्स और फ़ॉलोअर्स ने बधाई और दिल से की गई टिप्पणियों से कमेंट सेक्शन को भर दिया है। ज़ोया अख्तर, राघव जुयाल और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसी मशहूर हस्तियों ने भी कमेंट बॉक्स में विनीत और रुचिरा को बधाई दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में भारतीय निर्देशक और निर्माता जोया अख्तर ने विनीत की पोस्ट पर लाल दिलों वाला कमेंट किया। जबकि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लाल गुब्बारे वाली इमोजी के साथ ‘बधाईयां’ लिखा।

विनीत कुमार सिंह का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह हाल ही में सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट में नजर आए थे। इससे पहले विनीत लक्ष्मण उटेकर की फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। सभी जानते हैं कि विनीत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और मुक्काबाज, गैंग्स ऑफ वासेपुर और बॉम्बे टॉकीज जैसी हिट फिल्में दीं। अभिनेता आशीष आर्यन द्वारा निर्देशित फिल्म रोटी कपड़ा और इंटरनेट में नजर आएंगे

छावा में दिखा दमदार किरदार

बता दें कि विनीत कुमार सिंह ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के बीच पहचान बनाई थी। इसके बाद से विनीत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और किरदारों को लोगों के बीच पहुंचाया। लेकिन इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही छावा में कविराज का किरदार विनीत सिंह ने प्ले किया था। जिसकी काफी तारीफ हुई थी। पूरी फिल्म में सबसे दमदार सीन्स में विनीत कुमार सिंह के डायलॉग छाए रहे थे। कविराज के किरदार में विनीत ने कमाल का काम किया था। अब विनीत के घऱ में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है।