Home Blog Page 783

Haier India का नया VC कूलर लॉन्च, ₹35,000 की कीमत में देगा 0-10 डिग्री तक की परफॉर्मेंस

इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट बनाने वाली ब्रांड हायर अप्लायंसेज इंडिया ने 5-स्टार रेटेड कमर्शियल कूलिंग रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशन के साथ विजी कूलर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी टेक्नोलॉजी भारत में अपनी तरह का पहला है।

कूलर बनाने में कंपनी ने कटिंग एज टेक्नोलॉजी, डिजाइन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस किया है। हायर का न्यूली लॉन्च विजी कूलर हाई एफिसिएंसी रेफ्रिजरेशन के लिए बेहतर है। यह कॉमर्शियल कूलिंग की जरूरतों के लिए कॉस्ट एफिसिएंट और टिकाऊ है।

रिटेल सक्सेस के लिए लेटेस्ट डिजाइन

हायर का विजी कूलर, 300-1000 लीटर के साइज ऑप्शन में अवेलेबल है। इसे रिटेल स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। यह कन्विनिएंस स्टोर, सुपरमार्केट और कई तरह की रिटेल सेटिंग्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

बेहतरीन कूलिंग परफॉरमेंस

कूलिंग के मामले में हायर विजी कूलर 0 से 10 डिग्री तक के टेंपरेटर को मेंटेन रखता है। कूलर को 50 डिग्री तक के बाहरी तापमान वाले वातावरण में भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एनर्जी एफिसिएंट भी है, यानी कम बिजली की खपत को कम करता है।

एनर्जी एफिसिएंट और सस्टेनेबिलिटी

विसी कूलर में इको-फ्रेंडली कंप्रेसर, हाई- इन्सुलेशन और LED लाइटिंग दी गई है। विसी कूलर परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना ऊर्जा की खपत को काफी कम करता है। यह 160V-270V की के बड़े वोल्टेड रेंज में अलग-अलग वातावरणों बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

हायर विजी कूलर: प्राइस और अवेलेबिलिटी

हायर विजी कूलर कूलिंग सॉल्यूशन की कीमत 35,000 रुपये से शुरू होती है और यह अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रमुख रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

AI क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम से लैस हायर AC

करीब एक महीने पहले कंपनी ने आर्टिफिशियली इंटेलिजेंट यानी AI पावर्ड कूलिंग प्रोवाइड करने वाला एयर कंडीशनर की अपनी लेटेस्ट रेंज पेश की थी। कंपनी का दावा है कि इस रेंज के AC भारत का इकलौता AI क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम से लैस है। नए AC यूजर की जरूरत के हिसाब से ऑटोमेटिक चेंज कर लेता है। इससे बिजली की बचत और बेहतर कूलिंग मिल जाती है।

कंपनी के न्यू अराइवल एयर कंडिशनर के तीन बड़े फीचर्स हैं-

  • AI क्लाइमेट असिस्टेंट यूजर्स के आदत के हिसाब से कूलिंग को पर्सनलाइज करता है।
  • इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग यूजर्स को डेली, वीकली और मंथली बेसिस पर कंजप्शन टारगेट सेट करने की फैसिलिटी देता है।
  • AI ECO मोड कूलिंग आउटपुट को कंट्रोल करता है, जिससे आइडियल टेंपरेचर बना रहता है और बिजली का वेस्टेज कम होता है।

हायर किनोची AC 20 गुना फास्ट कूलिंग देता है

हाल ही में हायर इंडिया ने कलरफुल भारतीय बाजार में किनोची एयर कंडीशनर (AC) की एक नई रेंज लॉन्च की थी। यह किनोची की प्रीमियम कलरफुल लिमिटेड एडिशन है। कंपनी ने इसे 1.6 टन कैपेसिटी के साथ तीन कलर वैरिएंट में पेश किया है और इसकी कीमत 49,990 रुपए रखी गई है।

किनोची लिमिटेड एडिशन AC में AI-ड्रिवेन सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 60°C तक के तापमान में भी सिर्फ 10 सेकेंड में 20 गुना फास्ट कूलिंग मिलती है। AC में फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 99.9% स्टरलाइजेशन करता है, जिससे इनडोर में फास्ट और साफ हवा मिलती है।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, माइक वाल्ट्ज की विदाई से मचा सियासी हलचल

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वाल्ट्ज की व्हाइट हाउस से विदाई तय हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी सूचना लीक होने के मामले में दोषी पाए गए हैं। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ‘स्टाफ’ में यह पहला बड़ा बदलाव है। बता दें कि माइक वाल्ट्ज मार्च में तब कड़ी जांच के दायरे में आ गए थे, जब यह खुलासा हुआ था कि उन्होंने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर एक निजी ‘टेक्स्ट चेन’ में पत्रकार जेफरी गोल्डबर्ग को जोड़ा था। ऐप पर इस ‘टेक्स्ट चेन’ का उपयोग यमन में हुथी आतंकवादियों के खिलाफ 15 मार्च को होने वाले संवेदनशील सैन्य अभियान की योजना पर चर्चा करने के लिए किया गया था।

ट्रंप कैबिनेट के पहले साथी होंगे बाहर

माइक वाल्ट्ज ट्रंप प्रशासन से बाहर होने वाले उनके पहले साथी होंगे। 20 फरवरी 2025 को ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद वाल्ट्ज को एनएसए चुना गया था। राष्ट्रपति की एक अति-दक्षिणपंथी सहयोगी लॉरा लूमर ने भी वाल्ट्ज पर निशाना साधा है। हाल ही में ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान उन्होंने ट्रंप से कहा कि उन्हें अपने उन सहयोगियों को बाहर करना होगा, जिनके बारे में उनका (लॉरा) मानना ​​है कि वे “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” एजेंडे के प्रति पर्याप्त रूप से वफादार नहीं हैं।

“Ayodhya Tour Package: गर्मियों में बच्चों संग करें रामलला के दर्शन, IRCTC ला रहा मई से खास यात्रा पैकेज”

गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग अपनी फैमिल के साथ घूमने जाते हैं। ऐसे में इस बार आप गर्मियों में अयोध्या श्रीराम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह न सिर्फ धार्मिक यात्रा ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए संस्कार और ज्ञान के लिहाज से भी अच्छी है। अगर आप बचपन से ही बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं, तो बच्चे भी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों से जुड़े रहेंगे। मंदिर जाने से मन शांत होता है और उनमें अच्छे संस्कार भी आते हैं।

हालांकि अगर आपको बच्चों के साथ यात्रा करने में परेशानी महसूस होती है, तो आप टूर पैकेज से घूमने जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किए गए एक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज में आपको कम बजट में घूमने का मौका मिलेगा।

अयोध्या टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आपको लखनऊ और अयोध्या घुमाया जाएगा।

इस टूर पैकेज की शुरूआत 09 मई से हो रही है। हर शुक्रवार को यात्रा के लिए पैकेज बुक कर पाएंगे।

बता दें कि इस टूर पैकेज का नाम RAM LALA DARSHAN WITH LUCKNOW EX-CHANDIGARH है।

इस टूर पैकेज की शुरूआत चंडीगढ़ से हो रही है।

यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है।

इस दौरान ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

चंडीगढ़ से ट्रेन रात 9 बजे चलेगी।

पैकेज फीस

इस ट्रिप में एसी और स्लीपर कोच के लिए अलग-अलग पैकेज है।

स्लीपर कोच में प्रति व्यक्ति का किराया 15,305 रुपए है।

थर्ड एसी कोच में सफर करने पर प्रति व्यक्ति 17,895 रुपए देने होंगे।

वहीं 2 लोगों के साथ यात्रा करने से पर स्लीपर कोच में प्रति व्यक्ति को 8,645 रुपए देने होंगे।

एसी कोच में 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति को 11,235 रुपए किराया देना होगा।

बच्चों के लिए स्लीपर कोच का किराया 4945 रुपये और एसी कोच में 7535 रुपये है

आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकती हैं।

सुविधाएं

इस पैकेज में आने-जाने का खर्च शामिल है।

इस पैकेज फीस में होटल में रहने का खर्च भी शामिल है।

आपको घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगा।

होटल में नाश्ता और रात का खाना भी शामिल है। लेकिन दोपहर के खाने के अलग पैसे देने होंगे।

इस दौरान आपको दर्शनीय स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।

IRCTC के इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

अजय देवगन की ‘रेड-2’ की ओपनिंग रही कमजोर, पहले दिन कमाए महज इतने करोड़

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड-2’ बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले पार्ट के हिट होने के बाद इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी नए अंदाज की कहानी के साथ पर्दे पर आया। लेकिन फिल्म के कलेक्शन ने मेकर्स को निराश किया है। रेड-2 ने पहले दिन महज 13.17 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग कर पाई है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 13.17 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था पहला पार्ट

बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 16 मार्च 2018 को रिलीज हुई फिल्म रेड 72 करोड़ रुपयों से बजट से बनी थी। फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और वर्ल्डवाइड 145 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। अजय देवगन के साथ फिल्म में सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज और अमित सियाल जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन ने 2025 में इसका दूसरा पार्ट निकाला है। लेकिन अब रेड-2 के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाने वाली है।

रितेश की हुई नए पार्ट में एंट्री

बता दें कि अजय देवगन की रेड फिल्म की दूसरी किश्त में रितेश देशमुख की खास एंट्री कराई गई थी। पिछली बार कहानी उप्र में सेट थी। लेकिन इस बार की कहानी महाराष्ट्र में सेट की गई है। जिसमें रितेश ने विलेन का किरदार निभाया है। रितेश की एक्टिंग को भी काफी तारीफें मिली हैं। फिल्म में इस बार रितेश के साथ तमन्ना भाटिया को भी बतौर हीरोइन कास्ट किया गया है। हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में कोई खास असर नहीं छोड़ पाई है। अब देखना होगा कि इस वीकेंड पर फिल्म अपनी कमाई के आंकड़ों में कितना बदलाव दिखा पाते हैं। फिल्म के लिए अभी पूरा वीकेंड बाकी है और उम्मीद है कि इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो इसे मिला जुला रिव्यू मिला है। कुछ फैन्स का कहना है कि रेड-2 इसके पहले पार्ट से कमजोर नजर आई है।

मलाइका और राजकुमार राव के धमाकेदार डांस मूव्स ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अद्भुत केमिस्ट्री!

राजकुमार राव और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। डायरेक्टर करण शर्मा की ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का सुपर-एनर्जेटिक साउंडट्रैक ‘चोर बाजारी फिर से’ रिलीज किया है तभी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। अब मलाइका अरोड़ा हिप हॉप इंडिया सीज़न 2 के मंच पर राजकुमार के साथ थिरकने से खुद को रोक नहीं पाईं और अपने फैन्स को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शो हिप हॉप इंडिया सीज़न 2 के दौरान ‘चोर बाजारी फिर से’ की धुनों पर थिरकती नजर आईं। मलाइका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी शामिल हुए और दोनों ने धमाकेदार डांस दिखाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही फैन्स ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें एक फैन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि मलाइका ने डांस के बीच 7 बार आंख मारी  है। हाल ही में राजकुमार राव ने वामिका गब्बी के साथ डांस रियलिटी शो के एक एपिसोड में शिरकत की थी। वीडियो की शुरुआत गब्बी द्वारा अरोड़ा और राव पर नजर रखने के एक प्यारे इशारे से होती है, क्योंकि वे दोनों हाथों में हाथ डालकर हुक स्टेप्स पर थिरकते नजर आते हैं। इसके बाद जब दोनों ने बेहद उत्साह से डांस किया तो वहां मौजूद पूरी भीड़ उनका उत्साहवर्धन करती नजर आई। अरोड़ा ने परफॉरमेंस के दौरान अपनी खास अदाकारी दिखाने के लिए आंख भी मारी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “चोर बाजार का पता नहीं पर सबका दिल चोरी जरूर कर लिया।’

फैन्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद मलाइका और राजकुमार के प्रशंसकों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा खान पटौदी ने कमेंट सेक्शन में तीन हार्ट इमोजी पोस्ट की। सुवी सरन ने टिप्पणी की, ‘आप अविश्वसनीय रूप से अविश्वसनीय और प्रतिभाशाली हैं। आप में इतनी सुंदरता, प्रतिभा और अच्छाई है! वाह!’ कई अन्य लोगों ने भी गर्मजोशी और प्रशंसात्मक इमोजी पोस्ट करके दोनों के प्रदर्शन की सराहना की। मलाइका ने बॉडी-हगिंग जंपसूट पहना और इसे ब्लैक स्टॉकिंग्स, चमकदार हील्स, खुले बालों और ग्लैमरस मेकअप के साथ टीमअप किया। दूसरी ओर राजकुमार एक सफेद टी-शर्ट के साथ नीले रंग के पैंटसूट में हैंडसम लग रहे थे। वामिका ने मैचिंग ब्लाउज के साथ सफेद रंग की साड़ी पहनी। उन्होंने अपनी रेट्रो खूबसूरती को दिखाया और अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को बॉलीवुड के 80 के दशक जैसा ही रखा। हिप हॉप इंडिया सीजन 2 की बात करें तो यह शो अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होता है और इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और बॉलीवुड की मॉडल-अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जज करते हैं। विकेड सनी और मनीषा रानी मौजूदा सीजन के होस्ट हैं।