Home Blog Page 761

लखनऊ: DGP प्रशांत कुमार को मिल सकता है सेवा विस्तार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से लिया जा सकता यह निर्णय

लखनऊ: DGP प्रशांत कुमार को मिल सकता है सेवा विस्तार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से लिया जा सकता यह निर्णय
लखनऊ: DGP प्रशांत कुमार को मिल सकता है सेवा विस्तार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से लिया जा सकता यह निर्णय
लखनऊ: DGP प्रशांत कुमार को मिल सकता है सेवा विस्तार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से लिया जा सकता यह निर्णय

लखनऊ, 14 मई 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया, पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सरकार उन्हें 31 मई 2025 को होने वाली सेवानिवृत्ति के बाद कुछ समय का सेवा विस्तार दे सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन शासन के उच्चस्तरीय सूत्रों का दावा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया जा सकता है।

DGP चयन प्रक्रिया: सरकार नहीं करती सीधा फैसला

  • उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में DGP की नियुक्ति का फैसला सीधे राज्य सरकार द्वारा नहीं किया जाता।
  • यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार एक छह सदस्यीय समिति के माध्यम से होती है, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
  • समिति राज्य के योग्यतम तीन वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल बनाती है, जिसके आधार पर राज्य सरकार इनमें से किसी एक को DGP नियुक्त कर सकती है।
  • यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि राजनीतिक हस्तक्षेप कम से कम हो और नियुक्ति पारदर्शी रहे।

प्रशांत कुमार को क्यों मिल सकता है सेवा विस्तार?

  • मौजूदा परिस्थितियों में नई नियुक्ति प्रक्रिया के पूर्ण होने तक समय की कमी को देखते हुए, राज्य सरकार प्रशांत कुमार को तीन या छह माह का सेवा विस्तार देने पर विचार कर रही है।
  • प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंद के अधिकारी माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने संगठित अपराध, माफिया, और गैंगवार जैसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण पाया है।
  • ‘माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान की सफलता को भी बड़े स्तर पर उनके कार्यकाल की उपलब्धि माना जा रहा है।

डीजीपी की रेस में कौन-कौन?

प्रशांत कुमार के रिटायर होते ही डीजीपी की रेस में कई वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो जाएंगे:

  1. दलजीत सिंह चौधरी – वर्तमान में BSF के DG हैं, वरिष्ठता में शीर्ष पर हैं।
  2. राजीव कृष्ण – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, विजिलेंस के डीजी भी हैं।
  3. रेणुका मिश्रा – महिला आईपीएस अधिकारी, वरिष्ठता सूची में शीर्ष पर हैं।
  4. तिलोत्तमा वर्मा – लंबे समय तक CBI में कार्यरत रही हैं। यदि नियुक्त हुईं, तो उत्तर प्रदेश को पहली महिला डीजीपी मिल सकती है।
  5. संदीप सानलुके, पीयूष आनंद, आलोक शर्मा जैसे नाम भी सूची में हैं, हालांकि कुछ अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

कौन-कौन हो रहे हैं रिटायर?

  • 31 मई 2025 को उत्तर प्रदेश कैडर के तीन DG रैंक के अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं:
    • डीजीपी प्रशांत कुमार
    • डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री
    • डीजी टेलीकॉम संजय एम. तरड़े
      इनकी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठता सूची में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा, जो नई नियुक्ति को प्रभावित कर सकता है।

निर्णय कब तक?

  • सूत्रों के अनुसार, यदि आगामी दो सप्ताह में UPSC से DGP पैनल नहीं आता या राज्य सरकार को अंतरिम व्यवस्था करनी पड़ी, तो प्रशांत कुमार को ही सेवा विस्तार देकर डीजीपी पद पर बरकरार रखा जाएगा।
  • गृह विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय, और कार्मिक विभाग इस पर गहन विचार कर रहे हैं।
  • DGP प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार को लेकर औपचारिक निर्णय भले ही सामने न आया हो, लेकिन वर्तमान कानून व्यवस्था, प्रशासनिक स्थिरता, और चयन प्रक्रिया की समय-सापेक्ष बाध्यता को देखते हुए उन्हें कार्यकाल विस्तार मिलने की प्रबल संभावना है। सभी की निगाहें अब राज्य शासन और UPSC की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

📍 True News Up | ब्यूरो रिपोर्ट — लखनऊ
📞 संपर्क: 7379041257
🌐 वेबसाइट: www.truenewsup.com
✉️ ईमेल: info@truenewsup.com

शादी के बाद टूटे भरोसे ने करियर पर डाला असर, एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को जमकर सुनाई खरी-खोटी

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। अपनी पहली ही फिल्म से एक्ट्रेस ने जबरदस्त नेम फेम कमाया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी पड़ गई। एक्ट्रेस आज भले फिल्मी दुनिया में कम एक्टिव हैं, लेकिन आज भी लोगों को उनके यादगार किरदार भूल नहीं पाए हैं। जरीन खान आज 14 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें अक्सर कैटरीना कैफ की हमशक्ल के रूप में पहचाना जाता था, जिस वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बॉलीवुड के अलावा, वो पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। जरीन ने ‘वीर’ से डेब्यू किया था, जिसमें सलमान खान और जायद खान थे।

इस वजह से कुंवारी हैं जरीन खान

‘वीर’ के बाद जरीन का एक्टिंग करियर में डूबने लगा। हालांकि, वो ‘हाउसफुल 2’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन, एक्ट्रेस को कभी उनके उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली है। 2010 से 2018 तक ज़रीन खान फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई। उनकी आखिरी रिलीज, ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’, 2021 में बड़े पर्दे पर आई। जरीन को उनकी खूबसूरती और लुक्स के लिए आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन, उनका अभिनय करियर कुछ खास नहीं रहा है। 38 की हो चुकी जरीन खान का शादी से भरोसा उठ चुका है। उनका मानना है कि आजकल लोग प्रेशर में आकर मैरिज करते हैं फिर कुछ ही महीनों या साल में अलग हो जाते हैं। आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस रेस में नहीं हूं… जिस तरह से सब एक्ट्रेस शादी कर रही हैं। पता नहीं प्रेशर है या प्यार हैं।’

डायरेक्टर से लिया पंगा

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जरीन खान ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर बात करते हुए कहा कि एक बार एक डायरेक्टर ने उन्हें रिहर्सल के नाम पर अपने साथ किसिंग सीन करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं तब डायरेक्टर ने उनसे यह करने को कहा था। हालांकि, जरीन ने बिना करियर की चिंता किए ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

कीव: “मैं पुतिन के तुर्की पहुंचने तक इंतजार करूंगा”, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रूस के साथ 3 साल से अधिक समय से यूक्रेन जंग लड़ रहा है। उन्हें पहली बार पुतिन के आमने-सामने होकर वार्ता का इंतजार है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में आमने-सामने बातचीत करने के लिए इस सप्ताह तुर्की की राजधानी अंकारा में वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आखिरी पल तक इंतजार करेंगे।

बता दें कि पुतिन ने कुछ दिन पहले जेलेंस्की को 15 मई के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध पर बिना किसी पूर्व शर्त के वार्ता का ऑफर दिया था, जिसे जेलेंस्की ने स्वीकार कर लिया था। अब जेलेंस्की तुर्की पहुंचने वाले हैं। मगर अभी तक पुतिन ने यह नहीं बताया है कि वह वार्ता में शामिल होंगे या नहीं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने के वाशिंगटन के प्रयासों के तहत दोनों पक्षों से वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया है।

जेलेंस्की ने कहा पुतिन का रहेगा इंतजार

अगर इस वार्ता में पुतिन खुद शामिल होते हैं तो युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन और जेलेंस्की के बीच पहली आमने-सामने की बैठक होगी। जेलेंस्की ने कीव में संवाददाताओं से कहा कि वह वार्ता करने के लिए बृहस्पतिवार को अंकारा में होंगे। उन्होंने कहा कि वह तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मिलने की योजना बना रहे हैं और वे दोनों पुतिन के आने का इंतजार करेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि यदि पुतिन बैठक के लिए इस्तांबुल को चुनते हैं, तो दोनों नेता वहां जाएंगे।

रियाद: यूएसए ने सीरिया से प्रतिबंध हटाए, ट्रंप करेंगे राष्ट्रपति अल-शरा से मुलाकात

अमेरिका ने सीरिया के ऊपर लगे तमाम प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को सऊदी अरब में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने पिछले साल बशर असद को सत्ता से बेदखल कर दिया था। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (ट्रंप) कल सऊदी अरब में सीरियाई राष्ट्रपति से मिलने के लिए सहमत हो गए हैं।’’

बता दें कि दिसंबर में अल-शरा के सत्ता संभालने के बाद से ही अमेरिका इस बात पर विचार कर रहा है कि अल-शरा के साथ तालमेल कैसे बनाया जाए। वाशिंगटन से रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि वह सीरिया सरकार पर लगे प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘हम इसे हटाना चाहते हैं, क्योंकि हम उन्हें (सीरिया को) एक नयी शुरुआत देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने उनसे ऐसा करने का आग्रह किया है।

अमेरिका ने अल-शरा पर घोषित किया था 1 करोड़ का इनाम

पूर्व में अल-शरा को अबू मोहम्मद अल-गोलानी के नाम से जाना जाता था। वह 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर आक्रमण के बाद वहां अमेरिकी सेना से लड़ने वाले अल-कायदा विद्रोहियों में शामिल हो गए थे तथा अब भी इराक में आतंकवाद के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी है। अल-शरा के अलकायदा से संबंध होने के कारण अमेरिका ने कभी उनका अता-पता बताने वाले को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की थी।

पिछले 10 दिनों से छाई हुई है ‘लाल परी’, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव बस देखते ही रह गए

बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म हाउसफुल-5 का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने का नाम है ‘लाल परी’ और इस गाने ने कमाल कर दिया है। ये गाना लगातार 10 दिनों से यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने ने अब तक 48 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं इस गाने के आगे पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और खेसारी लाल यादव का गाना ‘शाम है धुआं धुआं’ भी फीका पड़ गया है। 6 जून को रिलीज हो रही फिल्म हाउसफुल-5 के गाने लाल परि को लोगों ने खूब प्यार दिया है और अभी भी यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

धूम मचाने आ रही बॉलीवुड की धांसू स्टारकास्ट

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल-5 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हिट फिल्म इस सीरीज में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आने वाले हैं। बीते 10 दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के गाने ने अभी भी धूम मचाई हुई है। कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से सजी ये फिल्म अब 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी साजिद नाडियावाला, तरुण और फरहाद सामजी ने लिखी है। फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। फिल्म में बॉलीवुड सितारों की एक लंबी फौज नजर आने वाली है। अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडिंस, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सेन समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं।

सुपरहिट सीरीज की है पांचवी किश्त

बता दें साल ये फिल्म सुपरहिट फिल्म सीरीज की पांचवी किश्त रहने वाली है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार ने कमाल का काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद इसके दूसरे पार्ट बनाए गए और अब तक 4 पार्ट्स ने दर्शकों को खूब हंसाया है। अब इस फिल्म की पांचवीं किश्त भी रिलीज के लिए तैयार है। हाउसफुल-5 अब 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।