Home Blog Page 744

‘द कपिल शर्मा शो’ की विद्यावती असल जिंदगी में हैं काफी ग्लैमरस, अपने कॉमिक अंदाज़ से बटोर रही हैं खूब सुर्खियां

कॉमेडी की दुनिया में बहुत कम महिला कॉमेडियन हैं, जिन्होंने खूब नेम फेम कमाया है और उनमें से एक सुगंधा मिश्रा भी हैं। एक्ट्रेस-कॉमेडियन सुगंधा सिंगर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था और वह कॉमेडियन बनकर फेमस हो गईं। सुगंधा मिश्रा का जन्म 23 मई 1988 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। उनके माता-पिता संतोष मिश्रा और सविता मिश्रा हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर और एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर में एडमिशन करवाया था, जहां से उन्होंने संगीत की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था क्योंकि उनका परिवार संगीत घराने से ताल्लुक रखता है। वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सिंगर बन नाम कमाना चाहती थीं।

असल जिंदगी में इतनी खूबसूरत हैं सुगंधा

सुगंधा मिश्रा जलंधर से मुंबई एक सिंगिंग कॉन्टेस्ट के लिए आई थीं, लेकिन धीर-धीरे उन्होंने मेहनत की और कॉमेडी की दुनिया में पहचान बना ली। उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ की ‘विद्यावती’ के किरदार से मिली, जिसमें वह साड़ी और लंबी चोटी में दिखाई दीं। कॉमेडी शो में विद्यावती के लुक में सिंपल सी दिखने वाली सुगंधा रियल लाइफ में बहुत अलग दिखती हैं। सुगंधा मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट देती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने वुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वहीं कई लड़कियां तो सुगंधा के स्टाइल को भी कॉपी करती हैं।

सिंगर बनीं कॉमेडियन

सुगंधा ने मराठी कॉमेडियन और को-स्टार संकेत भोसले से साल 2021 में शादी की। साल 2023 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। सुगंधा मिश्रा ने बतौर रेडियो जॉकी अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद कई गाने भी गाए और इन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। सुगंधा मिश्रा ‘सा रे गा मा सिंगिंग सुपरस्टार’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं, लेकिन टॉप-3 में ही जगह बना पाईं। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘ड्रामा कंपनी’ जैसे कॉमेडी शोज में नजर आईं। कॉमेडी शोज से सुगंधा मिश्रा की ऐसी किस्मत चमकी की आज वह भारत की मशहूर कॉमेडियन में गिनी जाती हैं।

लंदन: ब्रिटेन में ‘नपुंसक’ बनाए जाएंगे यौन अपराधी, हैरान कर देगी इस फैसले के पीछे की वजह

ब्रिटेन की सरकार ने यौन अपराधियों के लिए एक नया कदम उठाया है जिसमें उनकी यौन इच्छाओं को दबाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे ‘केमिकल कास्ट्रेशन’ कहा जा रहा है यानी कि केमिकल के इस्तेमाल से ऐसे अपराधियों को ‘नपुंसक’ बना दिया जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि ये कदम जेलों में जगह की कमी की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है और माना जा रहा है कि इससे अपराध की दर में भी कमी आएगी। न्याय मंत्री शबाना महमूद ने गुरुवार को संसद में बताया कि इस योजना को 20 जेलों में 2 क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा और इसे अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है।

कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है यह तरीका

शबाना महमूद ने कहा, ‘यह जरूरी है कि इस तरीके के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक इलाज भी किए जाएं, जो अपराध के दूसरे कारणों जैसे ताकत और कंट्रोल की चाहत पर असर करें।’ हालांकि जांच में यह सामने आया है कि यह इलाज उन अपराधियों के लिए उपयुक्त नहीं है, जो शक्ति और नियंत्रण की चाहत से अपराध करते हैं, जैसे कि रेपिस्ट। लेकिन स्टडी के मुताबिक केमिकल कास्ट्रेशन से दोबारा अपराध करने की दर में 60 फीसदी तक की कमी आ सकती है। यह तरीका जर्मनी और डेनमार्क में स्वैच्छिक आधार पर और पोलैंड में कुछ अपराधियों के लिए अनिवार्य रूप से इस्तेमाल हो रहा है।

कंजर्वेटिव सरकार पर बरसीं शबाना महमूद

यौन अपराधियों को ‘नपुंसक’ बनाने का यह सुझाव पूर्व न्याय मंत्री डेविड गॉक की अगुवाई वाली एक व्यापक समीक्षा का हिस्सा है, जिसमें जेल व्यवस्था को सुधारने और अपराध कम करने के तरीकों पर विचार किया गया। शबाना महमूद ने पिछले साल जुलाई में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद सबसे पहले जेलों में जगह खाली करने के लिए कैदियों की जल्दी रिहाई का प्रोग्राम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि पिछली कंजर्वेटिव सरकार ने न्याय व्यवस्था को बरसों तक नजरअंदाज किया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जेलों में जगह की कमी हुई तो पुलिस को गिरफ्तारियां रोकनी पड़ेंगी और अपराधी खुलेआम घूमेंगे।

जेलों में जगह बनाने के लिए की गईं ये सिफारिशें

समीक्षा में यह भी सुझाव दिया गया कि अच्छे व्यवहार के लिए कैदियों को पहले रिहा किया जाए, जजों को ड्राइविंग पर बैन लगाने जैसी सजा देने की ज्यादा छूट दी जाए, और 12 महीने से कम की सजा को खत्म कर कठोर सामुदायिक सजा दी जाए। इसके अलावा, 3 साल या उससे कम सजा पाने वाले विदेशी नागरिकों को तुरंत निर्वासित करने की सिफारिश भी की गई है। हालांकि, कंजर्वेटिव पार्टी के न्याय प्रवक्ता रॉबर्ट जेनरिक ने चेतावनी दी कि छोटी सजाओं को खत्म करने से चोरी, सेंधमारी और लोगों पर हमले जैसे अपराध तो गुनाह ही नहीं रह जाएंगे।

ब्रिटेन की जेलों में बंद कैदियों की संख्या में इजाफा

रॉबर्ट जेनरिक ने इलेक्ट्रॉनिक टैग को भी ‘आग बुझाने के लिए धुएं के अलार्म जितना बेकार’ बताया। जवाब में, शबाना महमूद ने कहा कि वह कंजर्वेटिव सरकार के द्वारा की गई गड़बड़ियों को ठीक कर रही हैं और 19वीं सदी के बाद से जेलों का सबसे बड़ा विस्तार शुरू किया गया है। बता दें कि ब्रिटेन में पिछले 3 दशकों में जेलों की आबादी दोगुनी होकर करीब 90,000 हो गई है, भले ही अपराध की दर घटी हो। इसका कारण अपराध के प्रति सख्ती की मांग के बीच लंबी सजाओं का चलन है। इस नई नीति से सरकार जेलों की भीड़ कम करने और अपराधियों के पुनर्वास पर जोर दे रही है।

वॉशिंगटन डीसी में यहूदी डिप्लोमैट्स की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने जारी किया बयान

वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की क्रूर हत्या पर दुखी और क्रोधित हैं। यारोन लिस्चिंस्की और सारा लिन मिलग्रिम एक खूबसूरत युवा जोड़ा थे। यहूदी-विरोधी बुराई को हमारे समाज से मिटाया जाना चाहिए। न्याय विभाग द्वारा अपराधी के खिलाफ पूरी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा चलाया जाएगा।” बता दें कि गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना यहूदी म्यूजियम के पास हुई है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की पुष्टि की। बता दें कि ये यहूदी म्यूजियम वाशिंगटन डीसी में FBI के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है।

Free Palestine के नारे लगा रहे थे संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर टहलते देखा गया था। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो वह Free Palestine के नारे लगाने लगा। संदिग्ध की पहचान शिकागो के रहने वाले 30 साल के एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रमुख पामेला स्मिथ ने जानकारी दी है कि दो मृतकों में एक पुरुष और एक महिला हैं। वह यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। तभी 30 वर्षीय संदिग्ध ने चार लोगों के एक समूह के पास पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने जानकारी दी है कि इस घटना में मारे गए पुरुष और महिला की सगाई होने वाली थी। शख्स ने महिला को अगले सप्ताह यरूशलेम में प्रपोज करने के इरादे से इस सप्ताह एक अंगूठी भी खरीदी थी।

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया बयान

इस पूरी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने कहा- “ये घटना भयानक और स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। ये अब समाप्त होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं। बहुत दुख की बात है कि ऐसी चीजें हो सकती हैं! भगवान सभी का भला करे!” इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों पर यहूदी विरोधी भावना के कारण की गई गोलीबारी की भयानक घटना से स्तब्ध हैं। नेतन्याहू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- ‘‘हम यहूदी विरोधी भावना और इजराइल के खिलाफ उकसावे की भयानक कीमत देख रहे हैं। इसका मुकाबला किया जाना चाहिए।’’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में इजराइली दूतावासों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Sports News: ऋषभ पंत का ये नो-लुक शॉट देखकर सभी दंग रह गए, गेंदबाज भी नहीं कर पाया यकीन

आईपीएल 2025 का सीजन में सबसे ज्यादा किसी प्लेयर के प्रदर्शन पर नजरें थी तो वह लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर जिनको मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। हालांकि पंत अपने बल्ले से और कप्तानी दोनों से इसे सही साबित करने में कामयाब नहीं हो सके। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने प्लेऑफ रेस से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 मई को लीग स्टेज में अपना 13वां मुकाबला खेला जिसे वह 33 रनों से जीत गए। इस मैच में पंत ने 6 गेंदों में 16 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें  उन्होंने 2 छक्के भी लगाए। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान पंत ने एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देख मैदान पर मौजूद प्लेयर्स के हक्के-बक्के से दिखाई दिए।

कगिसो रबाडा की गेंद पर पंत ने खेला नो-लुक शॉट

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर बना दिया। इस मैच में पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय लखनऊ की पारी में सिर्फ 10 गेंदों का खेल बचा हुआ था। पंत ने 20वें ओवर की पहली गेंद जो कगिसो रबाडा ने फेंकी उस पर उन्होंने हवा में सीधा शॉट खेलते हुए गेंद को सिक्स के लिए पहुंचा दिया। वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने थोड़ा नीचे की तरफ झुकते हुए गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में खेलने के साथ उसे देखा भी नहीं जिसमें उनका ये शॉट सीधे छक्के के लिए गया। पंत के इस नो-लुक शॉट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी खूब वायरल हो रहा है।

पंत ने IPL 2025 के सीजन में 13 के औसत से बनाए हैं रन

ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 के सीजन में बल्ले से खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 13 मैचों में से 12 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 7 बार दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं उनका इस सीजन अभी तक सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रनों का रहा है। पंत 13.73 के औसत से सिर्फ 151 रन ही बनाने में कामयाब हो सके जिसका असर उनकी टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। पंत की कोशिश अब इस सीजन का अंत एक अच्छी पारी के साथ करने की होगी जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स को लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलना है।

Entertainment News: दीपिका कक्कड़ अस्पताल में संघर्ष कर रही हैं, फिर भी परिवार में खुशी का माहौल क्यो ?

‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि लीवर में ट्यूमर से जूझ रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। बीते हफ्ते एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी इस बीमारी की जानकारी एक व्लॉग के जरिए दी और बताया कि ट्यूमर टेनिस बॉल के बराबर है। एक्ट्रेस के कुछ टेस्ट हो चुके हैं और कुछ अभी भी किए जाने बाकी हैं। फिलहाल इसी बीच उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान उनके पति शोएब उनके साथ हैं, लेकिन ससुराल से कोई नजर नहीं आया। उनकी ननद के व्लॉग्स में ये जरूर कहा गया कि उनके लिए दुआ की जा रही है। एक ओर दीपिका अस्पताल में जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार में एक बड़ी खुशी ने भी दस्तक दी है, जिसका जश्न पूरा परिवार एक साथ मिलकर मन रहा है। अगर कोई वहां मौजूद नहीं है तो वो सिर्फ दीपिका और शोएब ही हैं।

अस्पताल में दीपिका

दरअसल दीपिका कक्कड़ कुछ टेस्ट करा के अस्पताल से घर आ गई थीं, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसा ब्रेस्ट फीडिंग रोकने की वजह से हुआ है। उनके शरीर में गठाने पड़ने लगीं और वो पूरी रात 103 डिग्री बुखार से जूझती रहीं। ऐसे में शोएब ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात से वो अस्पताल में हैं। सोमवार को उनकी तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस को फ्लू है, जिसकी वजह से काफी जकड़न है। ऐसे में उनकी सर्जरी को टाल दिया गया है और अब ये 5 दिन बाद होगी। इसी बीच एक्ट्रेस के परिवार में खुशी आई है। एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सबा के यूट्यूब चैनल पर उनके पति खालिद ने दी है। पूरे परिवार में उत्साह देखने को मिला।

सबा बनी मां

सबा और न्यू बॉर्न बेबी को देखने के लिए पूरी फैमिली हॉस्पिटल पहुंची। अगर वहां कोई मौजूद नहीं था तो वो सिर्फ दीपिका और शोएब थे, जो परिवार से दूर अकेले ही अस्पताल में जूझ रहे हैं। फैमिली ने बेबी का वेलकल किया। सबा और खालिद को बधाई दी। इसके साथ खालिद के परिवार के भी कई लोग आए। पूरी फैमिली ने इस खुशी सेलिब्रेट किया। मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान शोएब की मां यानी दीपिका की सास काफी खुश नजर आईं। शोएब के कजिन भी वहां मौजूद रहे। सबा की सास भी खुशी मनाते नजर आईं। इसके अलावा शोएब और सबा की दोनों मौसियां भी अस्पताल में बेबी को देखने आईं। सबा के पति खालिद ने शोएब को भी फोन कर बेबी होने की जानकारी दी।

लोगों का रिक्शन

इस वीडियो में खालिद दीपिका के लिए दुआएं करते नजर आए। उन्होंने कहा कि परिवार दुआ करने में लगा हुआ है और व्लॉग बनाने का दिल नहीं करता। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘दीपिका के लिए बहुत सारी दुआएं, अगर वो होती तो इस खुशी को बहुत अलग तरह से सेलिब्रेट करती, वो सबा को बेटी की तरह मानती है।’ जहां कई लोग परिवार के लिए खुश थे, वहीं एक पक्ष ऐसा भी था जो कमेंट सेक्शन में ये सवाल करता नजर आया कि सबा के पास इतने लोग हैं और वहां दीपिका के पास अकेला शोएब है। एक शख्स ने लिखा, ‘दीपिका हमेशा अकेली पड़ जाती है, बाकी परिवार एक साथ रहता है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘दीपिका के लिए बहुत सी दुआएं, लेकिन उसे अकेला देखना अच्छा नहीं लगता।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ये सेलिब्रेशन दीपिका के अस्पताल से आने के बाद होता तो और भी अच्छा होता।’