Home Blog Page 731

यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति

यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
यातायात स्पेशल: प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई यूपी-बिहार के मध्य बस सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राजस्व वृद्धि और यात्रियों की सहूलियत के लिए नये मार्गों व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति
  • लखनऊ में प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता की अध्यक्षता में यूपी-बिहार बस सेवाओं पर बैठक सम्पन्न हुई।
  • बिहार के प्रशासक अतुल कुमार सहित दोनों राज्यों के परिवहन अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
  • बैठक में नए बस मार्ग जोड़ने और परमिट व फेरों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • प्रमुख सचिव ने कहा कि इस कदम से राजस्व बढ़ेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • जल्द ही अनुपूरक समझौते के जरिए विस्तृत योजना लागू की जाएगी।

लखनऊ, 29 मई 2025: उत्तर प्रदेश एवं बिहार के मध्य परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुविधाजनक एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुख्यालय, लखनऊ के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता ने की, जबकि बिहार राज्य की ओर से अतुल कुमार, प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक सहमति बनाना रहा। इसके अंतर्गत पूर्व में निष्पादित मूल्य समझौते के अंतर्गत नये मार्गों को शामिल करने, परमिट की संख्या बढ़ाने एवं फेरों (Trips) की संख्या में वृद्धि करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह सहमति बनी कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बीच अंतर्राज्यीय मार्गों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का संचालन, चाहे वह निगम के स्वामित्व में हों या निजी स्वामित्व की हों, नए परमिट के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव का बयान

प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा:

“नए मार्गों के जुड़ने और बस फेरों की संख्या बढ़ने से जहां एक ओर दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही और संपर्क सुगम होगा, वहीं दूसरी ओर राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के नागरिकों को सरल, सुलभ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।”

उपस्थित अधिकारी

बैठक में उत्तर प्रदेश की ओर से विशेष सचिव परिवहन के.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक UPSRTC मासूम अली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा एवं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य सहित दोनों राज्यों के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दोनों राज्यों के बीच आवागमन की बेहतर व्यवस्था हेतु नीतिगत स्तर पर सहमति बन गई है। अब जल्द ही अनुपूरक समझौते के माध्यम से मार्गों और फेरों का विस्तृत निर्धारण कर यात्रियों को अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा बल्कि दो राज्यों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटनिक संबंध भी सशक्त होंगे। यह बैठक दोनों राज्यों के नागरिकों के लिए सुगम परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में परिवहन के क्षेत्र में और भी नए आयाम जुड़ने की संभावना है।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है, जिसमें RCB के इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है

इंग्लैंड की टीम अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। सीरीज का पहला वनडे मैच 29 मई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में इंग्लैंड अपने नए कप्तान हैरी ब्रूक की अगुवाई में खेलने के लिए उतरेगी।

जैमी स्मिथ कर सकते हैं ओपनिंग

इंग्लैंड ने जो अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया है उसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। इस मैच में बेन डकेट के साथ जैमी स्मिथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान हैरी ब्रूक खुद नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए दिखेंगे। वहीं आईपीएल में RCB की टीम का हिस्सा रहे जैकब बैथल को भी प्लेइंग XI में जगह दी गई है। वह मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 या नंबर 6 पर खेलते हुए दिख सकते हैं।

सिर्फ चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज के साथ उतरेगी इंग्लिश टीम

गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच के लिए इंग्लैंड के पास साकिब महमूद, जेमी ओवरटन और ब्रायडन कार्स के रूप में स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं। वहीं स्पिन बॉलिंग का जिम्मा आदिल रशीद संभालते हुए दिखेंगे। आप इंग्लैंड की प्लेइंग XI को ध्यान से देखेंगे तो वहां उन्होंने सिर्फ चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज को जगह दी है। ऐसे में पांचवें गेंदबाज की भूमिका विल जैक्स, जैकब बेथेल और जो रूट निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

सीरीज से पहले ही दो गेंदबाज हो चुके हैं चोटिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ही इंग्लिश टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। आर्चर की जगह ल्यूक वुड को स्क्वॉड में शामिल किया गया। वहीं एटकिंसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 29 मई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा वनडे 01 जून को कार्डिफ में होगा। तीसरा वनडे का आयोजन 03 जून को केनिंगटन ओवल में किया जाएगा।

TRAVEL TIPS: कर्नाटक का यह छुपा हुआ स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है, जिसे आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए

दक्षिण भारत देश का खूबसूरत और प्रमुख हिस्सा माना जाता है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जिसको पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती के लिए आते हैं। कर्नाटक में गोकर्ण, कूर्ग, बेंगलुरु, हम्पी और मैसूर जैसी फेमस जगहों पर घूमने के लिए सबसे ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

हालांकि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है, लेकिन कर्नाटक में अन्य और भी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। कर्नाटक की हसीन वादियों में मौजूद अंगुबे एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंगुबे की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

अंगुबे

बता दें कि यह खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन कर्नाटक के शिमोगा जिले में पड़ता है। अंगुबे को एक बेहद खूबसूरत गांव के साथ ही यहां का शानदार और छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।

अगुंबे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 345 किमी दूर स्थित है। वहीं यह उडुपी से करीब 60 किमी दूर, मंगलूरू से 100 किमी और कर्नाटक के चिकमंगलूर से करीब 112 किमी की दूरी पर मौजूद है।

अंगुबे की खासियत

अंगुबे में ऐसी अनगिनत खासियत है, जो पर्टयकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह समुद्र तल से करीब 2 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित अंगुबे को कर्नाटक का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। वहीं यह कर्नाटक का सबसे हसीन और खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक माना जाता है।

अंगुबे न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। इसलिए इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। अंगुबे को कर्नाटक का चेरापूंजी भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर खूब बारिश होती है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती के आगे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी फीके लगते हैं।

जानिए क्यों है खास

सैलानियों के लिए अंगुबे बेहद ही खास और अद्भुत पर्यटन स्थल है। यह जगह उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो प्रकृति से प्रेम करते हैं। यह अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है।

अंगुबे हिल स्टेशन न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। कई पर्यटक यहां पर हाईकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर स्थित सबसे ऊंची बिंदू से फोटोग्राफी करना हर किसी का सपना होता है।

अगुंबे सनसेट पॉइंट

जब भी अंगुबे में किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले अंगुबे सनसेट पॉइंट की बात होती है। यह सबसे लोकप्रिय पॉइंट है, जहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। वहीं यहां से सनसेट और सनराइज का नजारा काफी मनमोहक होता है।

जोगीगुंडी फॉल्स

अंगुबे में स्थित यह जगह जोगीगुंडी फॉल्स बेहद शानदार और अद्भुत खजाने से कम नहीं है। हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को यह खूबसूरत वॉटरफॉल आकर्षित करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास काफी हरियाली है। बताया जाता है कि इसका पानी एक गुफा से निकलता है और मानसून का समय यहां पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।

दिग्वेश राठी-मांकड़ विवाद में अब अश्विन ने भी अपना पक्ष रखा है, जिसका बयान सुनकर ऋषभ पंत आग-बबूला हो सकते हैं

आईपीएल 2025 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच के आखिरी कुछ ओवर्स में काफी कुछ देखने को मिला। इसी दौरान दिग्वेश राठी ने नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर रनआउट करने की कोशिश की। जिसको लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातचीत भी हुई। इसी पर अब आर अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अश्विन का मानना है कि पंत को वो अपील वापस नहीं लेना चाहिए था और अपने गेंदबाज का सपोर्ट करना चाहिए था।

दिग्वेश राठी के सपोर्ट में उतरे आर अश्विन

अश्विन ने LSG के गेंदबाज दिग्वेश राठी का सपोर्ट करते हुए कहा कि एक कप्तान का काम गेंदबाज को सपोर्ट करने का होता है। उन्होंने कहा कि वह पंत के बहुत बड़े फैन हैं। वह लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने से पहले इसे फिर से स्पष्ट कर रहे हैं। लेकिन सोचिए, आप राठी के पिता हैं और उनके कप्तान ने करोड़ों लोगों के सामने उनकी आलोचना की। वह वास्तव में हद से आगे बढ़ गए। एक कप्तान का काम गेंदबाज का समर्थन करना है न कि उसे छोटा महसूस कराना।

उन्होंने ये भी कहा कि पंत एक शानदार क्रिकेटर हैं। उन्होंने शानदार शतक बनाया और उन्हें पता है कि वह क्रिकेट में बहुत अच्छा करेंगे। वह उनके लिए इंग्लैंड सीरीज का इंतजार कर रहा हैं, वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि पंत इंग्लैंड सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल दिग्वेश राठी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज जितेश शर्मा को रन आउट करने की कोशिश की थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद इसे सही नहीं माना और नॉट आउट करार दिया। इस बीच जब थर्ड अंपायर रनआउट अपील के बाद रिप्ले देख रहे थे उस वक्त पंत ने अपील वापस ले ली थी। मैच के बाद ये रनआउट चर्चा का विषय बन चुका है। मुकाबले की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए LSG ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के बदौलत 227 रन बनाए। RCB ने इस लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल करके इतिहास रच दिया।

Russia-Ukraine Talks: रूस और यूक्रेन के बीच अगली बातचीत की तारीख फाइनल हो गई, लेकिन ट्रंप को इस बात की कोई खबर नहीं है

Russia Ukraine Talks: रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की अगली तारीख भी तय हो गई है। मगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बैठक के बारे में पता ही नहीं चल पाया। जबकि ट्रंप की इच्छा थी कि इस बैठक में वह भी शामिल होते। पिछले बैठक में जेलेंस्की तो मौजूद थे, लेकिन पुतिन उपस्थित नहीं हुए थे। तब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “पुतिन इसलिए बैठक में शामिल नहीं हुए कि मैं वहां नहीं था।’ ‘ट्रंप का मकसद रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम कराने की क्रेडिट लेना है, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहे। लिहाजा ट्रंप ने बौखलाहट में अभी कुछ दिन पहले ही पुतिन को यूक्रेन में नरसंहार बढ़ने पर पागल तक कह दिया था। इसी बीच आगामी 2 जून को रूस-यूक्रेन के बीच दूसरी बार वार्ता होने जा रही है।

इस बैठक का खुलासा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया है। उन्होंने अगली रूस-यूक्रेन वार्ता की तिथि का खुलासा करते हुए कहा है कि 16 मई को पहली बैठक के बाद अब 2 जून को इस्तांबुल में अगली वार्ता फिर से शुरू होगी। बता दें कि इससे पहले दोनों पक्षों के प्रतिनिधि 2022 के बाद पहली बार 16 मई को एक ही शहर में मिले थे। बुधवार को एक बयान में लावरोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने संघर्ष के स्थायी समाधान को प्राप्त करने के लिए अपनी शर्तों को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन तैयार किया है।

इस्तांबुल में मिलेगा रूसी प्रतिनिधि मंडल

लावरोव ने विस्तार से बताया, “रूस के शीर्ष वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में हमारा प्रतिनिधिमंडल यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को यह ज्ञापन प्रस्तुत करने और अगले सोमवार, 2 जून को इस्तांबुल में फिर से शुरू होने वाली सीधी वार्ता के दूसरे दौर के दौरान आवश्यक स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए तैयार है।” लावरोव ने आशा व्यक्त की कि “वे सभी लोग जो शांति प्रक्रिया की सफलता में ईमानदारी से रुचि रखते हैं, और केवल इसके बारे में बातें नहीं करते हैं, वे इस्तांबुल प्रत्यक्ष रूस-यूक्रेन वार्ता के नए दौर का समर्थन करेंगे।”