Home Blog Page 713

Bangladesh Political Crisis: क्या बांग्लादेश बनेगा पूरी तरह इस्लामिक देश? पाकिस्तान रच रहा साजिश, भारत के लिए बढ़ सकता है खतरा !

 भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में अगले कुछ हफ्तों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. बांग्लादेश के चर्चित लेखक और पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी के यूरेशियन टाइम्स में लिखे आर्टिकल के अनुसार, मोहम्मद यूनुस जुलाई के अंत तक खुद को देश का सर्वोच्च नेता घोषित कर सकते हैं, इसके लिए वे मौजूदा संविधान को रद्द करने की योजना बना रहे हैं.

यूनुस की मंशा है कि वे देश की मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर एक क्रांतिकारी सरकार का गठन करें, जो सेना, प्रशासन और न्यायपालिका को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में कर ले. चौधरी के दावों के मुताबिक यूनुस को न सिर्फ अमेरिका के डीप स्टेट का समर्थन प्राप्त है, बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी इस योजना का हिस्सा है. ये ताकतें बांग्लादेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर वहां एक इस्लामी कट्टरपंथी शासन स्थापित करना चाहती हैं. हालांकि, बांग्लादेशी सरकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी के दावे को झूठा करार दे रही है.

इस्लामी शासन की नींव रखेगा जुलाई चार्टर
बांग्लादेश के मशहूर लेखक और पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी के मुताबिक मोहम्मद यूनुस को संयुक्त राष्ट्र के भीतर से भी समर्थन मिलने के संकेत हैं. रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ग्विन लुईस की हालिया प्रतिक्रिया इस ओर इशारा करती है कि यूएन की चुप्पी यूनुस को अंतरराष्ट्रीय वैधता दिला सकती है. चौधरी के अनुसार, यूनुस सरकार जुलाई में एक जुलाई चार्टर पेश करने जा रही है, जो मौजूदा संविधान की जगह लेगा. यह चार्टर एक इस्लामी शासन की नींव रखेगा. यूनुस इसके ज़रिए सेना, न्यायपालिका और अन्य संस्थाओं पर नियंत्रण पाकर अपने विरोधियों को कुचलना चाहते हैं. खास बात यह है कि दिसंबर 2024 तक यूनुस इस चार्टर से इनकार करते रहे हैं पर अब यही दस्तावेज़ उनके अधिनायकवाद का आधार बन सकता है.

भारत के लिए खतरे की घंटी: चटगांव से लेकर सेंट मार्टिन तक
यूनुस की योजना में सबसे चिंताजनक हिस्सा बांग्लादेश के सामरिक संसाधनों को अमेरिका और ISI के हवाले करने का है. इसमें चटगांव बंदरगाह को DP World को सौंपने की तैयारी पर जोरों के काम किया जा रहा है. सेंट मार्टिन द्वीप पर अमेरिकी सैन्य अड्डे की इजाजत मिल सकती है. रखाइन से कॉरिडोर योजना पर काम किया जाएगा, जिससे म्यांमार सीमा पर अस्थिरता पैदा होने की आशंका है. लालमोनिरहट एयरबेस और आयुध कारखाने का नियंत्रण पाकिस्तानी या तुर्की एजेंट्स के जरिए अमेरिका को देने की कोशिश की जा रही है. ये सभी कदम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं, विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों के लिए.

सेना की भूमिका और बांग्लादेश की संप्रभुता
इन हालातों में जनरल वकार उज जमां, बांग्लादेश सेना प्रमुख की भूमिका सबसे निर्णायक मानी जा रही है. यदि सेना समय रहते यूनुस की योजनाओं पर कार्रवाई नहीं करती तो देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ेगा. विदेशी ताकतों का अखाड़ा बन जाएगा. कट्टरपंथ की गहराई में समा जाएगा. सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने चेतावनी दी है कि देश की संप्रभुता, लोकतंत्र और सामाजिक संरचना पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

Khushi Mukherjee Trolled: ‘इस पर अश्लीलता फैलाने का केस हो’, एक्ट्रेस की फटी जीन्स देख भड़के नेटिज़न्स, सोशल मीडिया पर तेज़ हुई प्रतिक्रियाएं

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपने लुक्स, फोटोज और वीडियोज की वजह से वो चर्चा में रहती हैं. वो जहां से भी गुजरती हैं पैपराजी की नजर उनपर पड़ ही जाती है. उनकी चर्चाएं उनकी एक्टिंग को लेकर कम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज की वजह से ज्यादा होती हैं.

हाल में ही उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीछे से फटी हुई जीन्स और रिवीलिंग टॉप पहना हुआ है. इस वीडियो में वो पैप्स से बात करती दिख रही हैं और उन्हें बताती दिख रही हैं कि उन्होंने खाना ऑर्डर किया है और खाने जा रही हैं. इस बीच वो मुस्कुराते हुए पैप्स से भी खाने के लिए पूछ रही हैं. हालांकि, उनका ये वीडियो देखकर नेटिजंस काफी नाराजगी जता रहे हैं और उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं.

खुशी मुखर्जी का ये वीडियो हो रहा है वायरल

खुशी मुखर्जी इस वीडियो में नीली फटी जीन्स और ब्लैक कलर का टॉप पहने दिखी हैं, जिसके बाद नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है. नेटिजंस कमेंट्स में क्या-क्या कह रहे हैं

नेटिजंस ने किया ऐसे रिएक्ट

एक यूजर ने ये वीडियो देखकर लिखा है, ‘ये क्या पहनी है क्या मजबूरी है.’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘छी छी कैसे कैसे लोग होते हैं.’ एक यूजर ने तो गुस्से मे ये तक लिख दिया- प्लीज किसी वकील से इन पर अश्लीलता का केस दर्ज करने के लिए कहें’.

एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, ‘ये हमारे कल्चर के लिए शर्मनाक है.’

कई फिल्मों में दिख चुकी हैं खुशी मुखर्जी

खुशी मुखर्जी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. खुशी ने तमिल फिल्म अंजल थुरई से डेब्यू किया था. वो हार्ट अटैक और डोंगा प्रेमा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने बालवीर रिटर्न्स जैसे शोज में भी काम किया है. खुशी एमटीवी के स्पिलिट्सविला एक्स और लव स्कूल जैसे रियलिटी शोज में भी दिखी थीं. खुशी ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

China japan News: क्या भारत के सहयोगी देश पर नजर गड़ाए बैठा है चीन? सीमा में घुसकर की सैन्य अभ्यास की कार्रवाई

 एशिया में चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत लगातार अलग-अलग देशों में घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है. इस बीच जापान ने दावा किया है कि चीन का एयरक्राफ्ट कैरियर शनिवार को प्रशांत महासागर में उसकी सीमा के अंदर घुस गया. इतना ही नहीं इस दौरान चीन के फाइटर जेट्स ने वहां मिलिट्री एक्सरसाइज भी किया.

जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में घुसा चीन

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर ने जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में प्रवेश किया था. जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने बताया कि उनकी सरकार ने चीनी पक्ष को उचित संदेश दे दिया है.

ड्रैगन के नापाक मंसूबों से अमेरिका को भी टेंशन

जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के मुताबिक योशिमासा हयाशी कहा कि हम समुद्र और हवा में अपनी चेतावनी और निगरानी का पालन करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. चीन के इस हरकत से सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि अमेरिका भी टेंशन में है. ऐसा माना जा रहा है कि अमरीकी सेना को करीब आने से रोकने के लिए चीन रणनीति बना रहा है.

जापान ने भी तैनात किया एक युद्धपोत

जापान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, “हमारा मानना ​​है कि चीनी सेना अपनी ऑपरेशन क्षमता और दूरदराज के क्षेत्रों में संचालन करने की क्षमता में सुधार करने की कोशिश कर रही है. स्पेशल इकोनॉमिक जोन छोड़ने के बाद चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर ने फाइटर जेट और हेलीकॉप्टरों के साथ लैंडिंग और टेक-ऑफ अभ्यास किया.” उन्होंने बताया कि जापान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक युद्धपोत वहां तैनात किया था.

अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन किया गया- चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस मामले को लेकर कहा कि इसमें पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन किया गया है. जापान के जिस द्वीप पर चीन का एयरक्राफ्ट कैरियर दिखा है वहां कोई नागरिक नहीं रहता है, लेकिन यहां मौसम विज्ञान एजेंसी,  सेल्फ डिफेंस फोर्स ओर कोस्ट गॉर्ड के जवान रहते हैं. इस क्षेत्र में प्रचूर मात्रा में खनिज संपदा का भंडार है.

MS Dhoni Inducted Into ICC Hall Of Fame: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर MS धोनी की प्रतिक्रिया, बोले- ‘यह पल मैं हमेशा…’

 पूर्व कप्तान एमएस धोनी को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है, जो उनके शानदार क्रिकेट करियर का एक और अद्भुत अध्याय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को घोषणा की कि एमएस धोनी इस साल सम्मानित होने वाले सात क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिसमें मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) और हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं. आइए देखते हैं धोनी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद क्या कुछ कहा.

क्या कहा धोनी ने

एमएस धोनी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम देखना एक अद्भुत एहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.”

आईसीसी ने बयान में क्या कहा

बता दें कि दबाव में धैर्य बनाए रखने और बेजोड़ कौशल के साथ-साथ छोटे प्रारूपों में अग्रणी, एमएस धोनी को खेल के सबसे महान फिनिशरों, नेतृत्वकर्ताओं और विकेटकीपरों में से एक के रूप में जाना जाता है. ऐसे में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके उन्हें सम्मानित किया गया है.

आईसीसी ने बयान में कहा, “भारत के लिए विभिन्न प्रारूपों में 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, 829 विकेट (विकेट के पीछे से) और 538 मैच खेलने वाले धोनी के आंकड़े न केवल उत्कृष्टता बल्कि असाधारण स्थिरता और फिटनेस को दर्शाते हैं.”

एमएस धोनी ने भारत को तीन प्रमुख आईसीसी खिताब – 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 ओडीआई विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाए.

एमएस धोनी की वनडे विरासत में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें इस प्रारूप में सबसे ज्यादा स्टंपिंग (123), विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (183) और भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच (200) शामिल हैं, लेकिन उनके करियर का सबसे यादगार पल 2011 में आया, जब उन्होंने 28 साल के इंतजार के बाद भारत को विश्व कप जिताया.

Imran Khan Release: क्या फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने आखिरकार दिखाया नरम रुख? इमरान खान हो सकते हैं 2 दिन में जेल से रिहा

 पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से संभावित रिहाई को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर अपनी बात पर अड़ गए हैं. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के प्रमुख गौहर अली खान ने दावा किया कि अगस्त 2023 से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना है.

गौहर अली खान का यह दावा इमरान खान की तरफ से खुद को पीटीआई का मुख्य संरक्षक नियुक्त किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जबकि उन्होंने योजनाबद्ध राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की थी, जिसका नेतृत्व उन्होंने सलाखों के पीछे से करने की कसम खाई थी.

इन वजहों से बैकफुट पर हैं आसिम मुनीर 

गौहर खान का ये दावा इमरान खान की रिहाई के लिए पर्दे के पीछे हो रही बातचीत की खबरों के बाद आया है, जिसका पूर्व पीएम ने खंडन किया है. बढ़ते जन समर्थन और इमरान खान के जेल की कोठरी से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के फैसले के चलते सेना प्रमुख आसिम मुनीर जो भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले से ही बैकफुट पर हैं, उन पर काफी दबाव बढ़ गया है.

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) करोड़ों के अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा को निलंबित करने की मांग वाली याचिकाओं पर 11 जून को सुनवाई करेगा. पीटीआई प्रमुख गौहर अली खान ने इस दिन को दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है.

2023 से रावलपिंडी जेल में बंद हैं इमरान खान

72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं, जिसे वे अवैध बताते हैं. इसे लेकर उनकी पार्टी पीटीआई की तरफ से रिहाई की मांग करते हुए नवंबर 2024 में इस्लामाबाद की घेराबंदी सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए.

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को सरकारी उपहारों को अवैध रूप से रखने और बेचने के लिए तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जनवरी 2024 में 14 साल की सजा सुनाई गई.