Home Blog Page 705

Israel attacks Iran: इज़रायल के 2 F-35 फाइटर जेट किए ढेर; IDF की प्रतिक्रिया- मुस्लिम देश फैला रहा झूठ

ईरान ने शुक्रवार तड़के अपने ऊपर हुए हमले के जवाब में इजरायल के दो अपग्रेडेड F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट और कई ड्रोन मार गिराए. यह हमला ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों, परमाणु वैज्ञानिकों और आम नागरिकों (जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे) की हत्या के बाद किया गया था. ईरान के मुताबिक यह हमला ज़ायोनिस्ट शासन यानी इजरायल की ओर से किया गया था।

सेना की आधिकारिक पुष्टि
ईरानी सेना के जनसंपर्क कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश की वायु रक्षा इकाइयों ने इन दो एफ-35 फाइटर जेट्स और कई ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया. फिलहाल इन विमानों के पायलटों का क्या हुआ, इसकी जांच जारी है और आगे विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

एफ-35 को माना जाता है दुनिया का सबसे उन्नत फाइटर जेट
एफ-35 लड़ाकू विमान को पांचवीं पीढ़ी का सबसे एडवांस्ड और स्टेल्थ तकनीक से लैस माना जाता है. इसे गिराना किसी भी देश की सैन्य शक्ति का बड़ा प्रदर्शन माना जाता है. ईरान इस तरह के विमान को मार गिराने वाला पहला देश बन गया है.

इजरायल ने खारिज किया दावा
इजरायली सेना ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अरबी प्रवक्ता अविचाय अड्राई ने बयान में कहा, “ईरानी मीडिया झूठ फैला रहा है. यह पूरी खबर बेबुनियाद है.”

ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को इजरायल के दो F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट मार गिराए हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि इन हमलों के दौरान एक पायलट को पकड़ लिया गया है, जो महिला बताई जा रही है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने की.

ईरान के इस दावे को भारत स्थित ईरानी दूतावास ने भी अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा किया है. पोस्ट में कहा गया, “ईरान की वायु रक्षा ने इजरायल के दो एफ-35 फाइटर जेट मार गिराए और कई दुश्मन ड्रोन को रोका.”

Century in WTC Final Players List: WTC फाइनल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची, जानें कितने भारतीय हैं शामिल

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 11 जून से खेला जा रहा है. इस दौरान फाइनल में तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम ने शानदार शतक जड़ा है. मार्करम से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है. दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है।

WTC फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने मार्करम

मारक्रम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था. रन चेज के लिए उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही थी. रायन रिकल्टन जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद से मार्करम ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला. मार्करम ने 156 गेंदों में शतक पूरा किया. वो 102 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

मार्करम ने इस पारी में 11 चौके लगा चुके हैं. उन्होंने कप्तान टेंबा बवुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. बवुमा भी 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद आईसीसी का खिताब जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरुरत है।

मार्करम से पहले WTC फाइनल में स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड लगा चुके हैं शतक

मार्करम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ट्रेविड हेड कर चुके हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. स्मिथ ने 121 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए थे. वहीं हेड ने 163 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया था. दोनों की इस शानदार पारी ने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Israel Iran War: इज़राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध, दोनों देश एक-दूसरे पर दाग रहे मिसाइलें; क्या नेतन्याहू भूमिगत हो गए हैं ?

इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार  को अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है, जिसके बाद ईरान की तरफ से भी तेल अवीव में मिसाइल अटैक किए गए. इस बीच दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनका परिवार यरुशलम स्थित भूमिगत बंकर में जाने की योजना बना रहे हैं.

द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल पर ईरानी हमले की स्थिति में देश के टॉप नेताओं और अधिकारियों के लिए भूमिगत बंकर बनाए गए हैं. ये जानकारी नेतन्याहू के करीबी सूत्रों से मिली है. हाल ही में इजरायल सुरक्षा एजेंसी (शिन बेट) ने भूमिगत कमांड बंकर, नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर (NCM) को तैयार किया है, जो यरुशलम क्षेत्र में जमीन से काफी नीचे गहराई में बनाया गया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों पर क्या कहा?

भूमिगत बंकर ही वो जगह है जहां प्रधानमंत्री और सरकार से आपातकाल के दौरान देश का प्रबंधन करने की उम्मीद की जाती है. सूत्रों ने संकेत दिया कि नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा और उनका बेटा यायर, जो अभी इजरायल में है, वो ईरानी हमले की स्थिति में बंकर में रात बिताने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों का खंडन करते हुए फर्जी बताया है.

चैनल 12 न्यूज के एहुद यारी की रिपोर्ट के मुताबिक एक ईरानी सांसद ने बयान दिया है कि हम नेतन्याहू के सिर से कम पर समझौता नहीं करेंगे. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े एक अखबार ने कहा कि ईरानी अपनी प्रतिक्रिया में मुख्य अपराधियों के आवासों को निशाना बनाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू परिवार कथित तौर पर ईरानी धमकियों से डर गया है.

नेतन्याहू के रहने के लिए यरुशलम में गुप्त बंकर
इजरायली प्रधानमंत्री के लिए यरुशलम में एक गुप्त बंकर बनाया गया है, जिसे द्वितीय लेबनान युद्ध के बाद विनोग्राद आयोग की सिफारिशों के चलते अरबों की लागत से बनाया गया है. यह इमरजेंसी के दौरान वरिष्ठ सैन्य और सरकारी अधिकारियों के लिए है. यह भूमिगत परमाणु बंकर परिसर अत्यधिक सुरक्षित है और एन्क्रिप्टेड संचार और उच्च-स्तरीय सुरक्षा से लैस है. इसी बंकर में बेंजामिन नेतन्याहू के जाने की बात कही जा रही है.

बारिश के बाद हैदराबाद की ये जगहें देखकर खिल उठेगा दिल, मिलेगा जन्नत जैसा एहसास

आजकल के सोशल मीडिया के दौर में लोगों को घूमने के साथ ही अच्छी-अच्छी वीडियो और तस्वीरें बनाने का शौक होता है। इसी वजह से लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां का नजारा काफी अच्छा हो और वह उनकी वीडियो या तस्वीर में चार चांद लगा सकें। वहीं बारिश के बाद लोगों को घूमना अधिक पसंद होता है, क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुकूनदायक हो जाता है। ऐसे में अगर आप हैदराबाद में हैं और बारिश के बाद घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हैदराबाद की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बारिश के बाद काफी हसीन और खूबसूरत लगती हैं।

गोलकोंडा किला

बारिश के बाद हैदराबाद की असली खूबसूरती को देखने के लिए आप गोलाकोंडा किला जा सकते हैं। यह हैदराबाद में पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है। यहां पर आपको हमेशा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन जब आप बारिश के समय यहां पर आएंगे, तो आपको ज्यादा लोग नहीं मिलेंगे। साथ ही आपको इस दौरान यहां पर खूबसूरत नजारों के साथ वीडियो बनाने के मौका मिलेगा। कपल्स और बच्चों के लिए भी यह एक अच्छी जगह है।

हुसैन सागर झील

यहां का साफ मौसम पर्यटकों को हमेशा से अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन बारिश के मौसम में यहां पर नजारा देखने लायक होता है। जब हुसैन सागर झील में जब पानी की बूंदे गिरती हैं, तो यह अधिक खूबसूरत लगता है। वहीं बारिश के बाद यहां का मौसम बहुत ठंडा हो जाता है। इसलिए अगर आप हैदराबाद घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हुसैन सागर झील को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

मौला अली हिल

हैदराबाद में मौला अली हिल बारिश के मौसम में काफी खूबसूरत हो जाता है। यहां से आपको पूरे हैदराबाद का नजारा बेहद हसीन दिखता है। वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि आपको यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।

विश्व रक्तदाता दिवस पर बीकेटी के आरएसएम संयुक्त चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन: प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा करेंगे शिविर का उद्घाटन, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत होगा पौधरोपण

लखनऊ (बीकेटी), 13 जून 2025 – प्रत्येक वर्ष 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वाले उन सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जो अनजान लोगों के जीवन को बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आते हैं।

विश्व रक्तदाता दिवस 2025 की थीम है:
“रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं” (Give blood, give hope: together we save lives!)

इसी अवसर पर राम सागर मिश्र (RSM) संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ, बीकेटी, सीतापुर रोड, लखनऊ में 14 जून 2025 को सुबह 9 बजे से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव – चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा किया जाएगा।

कोई भी इच्छुक व्यक्ति कर सकता है रक्तदान

इस शिविर में सभी स्वस्थ व्यक्ति, जो पात्रता मापदंडों पर खरे उतरते हों, स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन आमजन को जीवन बचाने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। डॉक्टरों का कहना है कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है।

आरएसएम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी. के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रक्तदान शिविर में बलरामपुर चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम की सहायता से रक्त संग्रह किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरएसएम हॉस्पिटल में खुद की ब्लड स्टोरेज यूनिट भी संचालित हो रही है, जिससे ज़रूरतमंदों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण कर मातृशक्ति को समर्पण

इस अवसर को विशेष और भावनात्मक बनाने के लिए प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया जाएगा। यह कार्य उन सभी माताओं के सम्मान और प्रकृति के प्रति दायित्व का प्रतीक होगा।

यह आयोजन न केवल रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और मातृत्व सम्मान जैसे तीनों आयामों को एक साथ जोड़ने का सफल प्रयास है।