Home Blog Page 704

WTC Final 2025: मार्करम ने जड़ा शतक, चोकर्स से चैंपियन बनने की ओर बढ़ रही साउथ अफ्रीकी टीम, आज रच सकता है इतिहास

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. साउथ अफ्रीका की टीम को चोकर्स का टैग हटाकर खिताब अपने नाम करने के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए. इस अहम मोर्चे पर साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले खिलाड़ी हैं ओपनर एडेन मारक्रम, जिन्होंने टेस्ट करियर की एक यादगार शतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को जीत के करीब पहुंचाया है, बल्कि खुद को लेकर उठे सवालों का भी करारा जवाब दिया है.

पहली पारी में फ्लॉप, दूसरी में बने हीरो

इस मुकाबले की पहली पारी में एडेन मारक्रम ने अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. इस कारण उनकी आलोचना भी की कई थी और टीम में उनके खेलने को लेकर भी सवाल उठे थे. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. अब दूसरी पारी में जब टीम को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी, मारक्रम ने जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और खुद को एक असली मैच विनर के रूप में साबित किया है.

मारक्रम ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी लेकिन मजबूद अंदाज में की थी. उन्होंने गेंदबाजों को समझने में समय लिया, शॉर्ट बॉल्स को छोड़ने का धैर्य दिखाया और हर गलत गेंद को सजाकर बाउंड्री की राह दिखाई. उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं.

कप्तान बावुमा का मिला साथ

तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 213 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की दरकार है. मारक्रम के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा भी 65 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं. उन्होंने भी एक शानदार अर्धशतक जड़ा है और दोनों ने मिलकर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. अब साउथ अफ्रीका को आखिरी दो दिन में सिर्फ 69 रन की जरूरत है और उनके आठ विकेट बाकी हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी इस पिच पर अब तक कोई खास असर नहीं छोड़ सकी है. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न केवल उन्हें संभलकर खेला, बल्कि जरूरी मौकों पर रन निकालने में भी कामयाबी हासिल की है.

क्या हट जाएगा ‘चोकर्स’ का टैग?

साउथ अफ्रीका की टीम को लंबे समय से ‘चोकर्स’ कहा जाता है, खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर हारने की वजह से उन्हें ये टैग दिया गया है. पिछले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया से हारने के बाद यह टैग और गहरा हो गया था, लेकिन अब अगर टीम इस WTC फाइनल को जीतने में कामयाब हो जाती है, तो यह न केवल एक ट्रॉफी होगी बल्कि अफ्रीकी टीम चोकर्स का टैग हटाकर एक नया इतिहास रच देगी.

चौथे दिन का खेल अब निर्णायक होगा और पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रच पाएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी.

Iran Israel Conflict:इज़रायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, शुरू हुआ रिसाव; IAEA ने किया बड़ा खुलासा

 शुक्रवार की सुबह इजरायल द्वारा ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद आज संयुक्त राष्ट्र की परमाणु ऊर्जा की निगरानी करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने पुष्टि की, कि ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र के भीतर इजरायल के सैन्य हमले के बाद रेडियोएक्टिव और केमिकल रिसाव हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने यह भी जानकारी दी की ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट का ऊपरी हिस्सा, जहां ईरान 60% तक यूरेनियम समृद्ध कर रहा था वह पूरी तरह नष्ट हो चुका है साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के सैन्य हमलों के गंभीर और दूरगामी परिणाम हो सकते हैं, जो न सिर्फ ईरान बल्कि पूरे आसपास के क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं.

परमाणु सुविधाओं को लेकर क्या बोले राफेल मारियानो ग्रॉसी?

IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कड़े शब्दों में कहा, “परमाणु सुविधाओं को किसी भी परिस्थिति में निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए साथ ही ऐसे सैन्य कदम जो परमाणु स्थलों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, वे क्षेत्रीय संकट को जन्म दे सकते हैं जो नियंत्रण से बाहर हो सकता है”

UNSC को ब्रीफ करते हुए IAEA प्रमुख ने यह स्पष्ट किया कि संयंत्र से बाहर कोई रेडियोधर्मी या रासायनिक रिसाव नहीं फैला है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित हैं, लेकिन संयंत्र के भीतर गंभीर रेडियोएक्टिव और केमिकल कंटामिनेशन फैल चुका है.

IAEA के महानिदेशक ने कही ये बड़ी बात

IAEA के प्रमुख ने आज संयुक्त राष्ट्र को यह भी जानकारी दी कि ईरानी अधिकारियों से IAEA को ईरान दो अन्य प्लांटों के बारे पता चला है जो कि फोर्दो फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट और इस्फ़हान स्थित प्लांट है जहां पर भी सैन्य हमलों की जानकारी मिली है, हालांकि इन दोनों स्थानों की स्थिति पर पूरी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है. साथ ही IAEA प्रमुख के मुताबिक़ वह जल्द से जल्द क्षेत्र की यात्रा करने को तैयार हैं ताकि वे हालात का स्वतंत्र मूल्यांकन कर सकें और परमाणु सुरक्षा और शांति स्थापना की दिशा में मदद कर सकें.

स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए ग्रॉसी ने कहा, ईरान, इजरायल और पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एकमात्र स्थायी रास्ता संवाद और कूटनीति पर आधारित होना चाहिए, जिससे शांति, स्थिरता और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके साथ ही IAEA को एक निष्पक्ष मंच के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा, तथ्यों को राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर रखा जाना चाहिए और IAEA एजेंसी तकनीकी संवाद और पारदर्शिता के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए तैयार है.

WTC Final Host Country:BCCI को तगड़ा झटका, क्या भारत अगले 6 सालों तक नहीं करवा पाएगा WTC फाइनल? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) होस्ट करने का सपना अभी कुछ सालों तक अधूरा रह सकता है. बीसीसीआई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से बड़ा झटका लग सकता है. WTC की शुरुआत से ही फाइनल मैच इंग्लैंड में ही हो रहे हैं. वहीं बीसीसीआई ने भारत में WTC फाइनल कराने की बात आईसीसी के सामने रखी थी, लेकिन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन WTC फाइनल भी इंग्लैंड ही होस्ट करेगा.

BCCI को करना होगा 8 साल इंतजार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की कमान अगर 2029-31 सीजन तक इंग्लैंड के पास ही रहती है, तो भारत को WTC फाइनल होस्ट करने के लिए करीब आठ सालों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में सिंगापुर में होने वाली ICC की एनुअल कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया जा सकता है कि अगले तीन बार भी WTC फाइनल की होस्टिंग इंग्लैंड ही करेगा.

BCCI को नहीं मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पिछले छह सालों से लगातार कोशिश कर रहा है कि इंडिया को WTC फाइनल की होस्टिंग मिले. लेकिन बीसीसीआई के वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार बढ़ते प्रभाव के बाद भी होस्टिंग नहीं मिल पाई. वहीं बीसीसीआई के पूर्व सेक्रेटरी जय शाह इस समय आईसीसी के चेयरपर्सन हैं, इसके बावजूद भी भारत के हाथ से ये मौका निकलता दिख रहा है.

इंग्लैंड के हाथ में WTC फाइनल की पावर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल साल 2021 में खेला गया, जो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथेम्प्टन (Southampton) में हुआ. वहीं दूसरा WTC फाइनल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल (Oval) ग्राउंड पर खेला गया. वहीं अब तीसरा फाइनल लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 8 Worldwide :‘हाउसफुल 5’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सिर्फ 8 दिनों में पार किए 200 करोड़ रुपये।

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हुई थी.  तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म को इसके सस्ते ह्यूमर, अश्लील संवाद और महिलाओं को कंटेंट के रूप में पेश करने की वजह से क्रिटिक्स और दर्शकों के एक खास वर्ग से मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर इस फिल्म का जादू चल गया. यहां तक कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है और रिलीज के 8वें दिन इसने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है.

‘हाउसफुल 5’ ने 8वें दिन वर्ल्डवाइड किया कितना कलेक्शन?
अपने पहले हफ़्ते में, हाउसफुल 5 ने भारत में 127.25 करोड़ रुपये (कुल 152.50 करोड़ रुपये) की कमाई की, और दुनिया भर में 196 करोड़ रुपये की कमाई की. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिलक के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अपने दूसरे शुक्रवार को, अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने भारत में 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका मतलब है कि हाउसफुल फ़्रेंचाइज़ी की पांचवीं किस्त ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

क्या है फिल्म की स्टोरी? 
हाउसफुल 5 में पिछली चार फिल्मों के मजेदार एलिमेंट को शामिल किया गया है और इसमें एक मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, क्योंकि पूरी कास्ट एक क्रूज पर सवार होती है, जिसमें एक सीरियल किलर भी शामिल है. फिल्म को दो वर्जन में रिलीज़ किया गया है, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, दोनों वर्जन में अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया है. दोनों वर्जन में सीरियल किलर अलग-अलग है.

क्या है फिल्म स्टार
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देखमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर भी हैं.

पिछली हाउसफुल फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल और हाउसफुल 2 का निर्देशन साजिद खान ने किया था और ये दोनों 2010 और 2012 में रिलीज हुई थीं. हाउसफुल 3 2016 में सिनेमाघरों में आई थी और इसे साजिद-फरहाद ने डायरेक्ट किया था और 2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था.  साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत सभी पांच फिल्मों को फंड किया है.

Health Tips: विटामिन की कमी के ये लक्षण शरीर में दिखते हैं, भूलकर भी न करें अनदेखा

हे​क्टिक लाइफस्टाइल में खानपान बिगड़ा हुआ है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. हमारी बाॅडी भी इस ओर इशारा करती है, लेकिन हम नजरअंदाज कर देते हैं. समस्या बढ़ती जाती है. ऐसे में वो काैन से लक्षण हैं, जिन्हें देखकर हमें सतर्क हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में…

छाले और मुंह के किनारे पर क्रैक्स

दर्दनाक छाले या मुंह में किनारों पर क्रैक्स बनने लगें तो इन्हें नजरअंदाज न करें. ये ​बाॅडी में विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. ऐसा विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन)  की कमी से हो सकता है. बाॅडी में अन्य बी विटामिन और आयरन की कमी के दाैरान भी इस तरह के लक्षण सामने आते हैं. ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि डाइट में पर्याप्त मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट, मीट, फिश आदि को शामिल करें.

मंसूड़ों से खून आना

दांतों की सही से देखभाल नहीं करने से कई बार मंसूड़ों से खून आने की प्राॅब्लम देखी जाती है. लेकिन ये बाॅडी में विटामिन सी कमी की ओर भी इशारा करता है. विटामिन सी कोलेजन सिं​थेसिस के लिए जरूरी होती है. जो मंसूड़ों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए जरूरी है कि विटामिन सी से भरपूर फूड जैसे ब्रोकली, स्ट्राॅबेरी, खट्टे फल आदि का सेवन किया जाए.

हेयर लाॅस

बालों के झड़ने की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये बाॅडी में जरूरी पोषक तत्वों की ओर इशारा करता है. आयरन, जिंक, लियोनिक एसिड, निया​सिन (विटामिन बी3) की कमी से बालों की समस्या देखने को मिल सकती है. आयरन की कमी से बाॅडी में हीमोग्लोबिन पर असर पड़ता है. इससे बालों की जड़ तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि डाइट में आयरन रिच फूड प्रोडक्ट जैसे पालक, बीन्स, दाल, रेड मीट आदि को शामिल किया जाए.

आंखों की रोशनी पर असर

​बाॅडी में विटामिन ए की कमी से रात में देखने में समस्या हो सकती है. इसके साथ ही आंखों में सफेद धब्बे दिखने लगते हैं. विटामिन ए बाॅडी में आंखों की रोशनी बनाए रखने के साथ ​हेल्दी ​​स्किन और इम्युनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है. इस विटामिन की कमी को दूर करने केलिए डेयरी प्रोडक्ट, ऑरेंज कलर के फ्रूट्स, गाजर, शकरकंद आदि को डाइट में शामिल करना चाहिए.

जब कंट्रोल में न रहे पैर

रेस्टलेस लेग सिंड्राॅम ये एक न्यूरोलाॅजिकल डिस्आर्डर होता है. जिसमें व्य​क्ति को अपने पैरों को हिलाने की इच्छा होती है. कई बार ये अनकंट्रोल्ड हो जाता है. इस प्राॅब्लम का कोई कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि इसे मैग्नी​शियम और आयरन की कमी से जोड़ा जाता है. ऐसे में साबुत अनाज, नट्स आदि से मैग्नी​​शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. वहीं चिकन, रेड मीट, फोर्टिफाइड अनाज आयरन की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.