Home Blog Page 599

ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों के वीजा को बहाल किया, क्या कोर्ट के दबाव में लिया गया यह निर्णय?

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में पढ़ रहे हजारों विदेशी छात्रों के SEVIS रिकॉर्ड (छात्र वीजा पंजीकरण) को बहाल करने का फैसला लिया है. पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला उन छात्रों पर लागू होगा जिन्होंने केवल मामूली और अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले कानूनी उल्लंघन किए थे.

यह महत्वपूर्ण कदम संघीय अदालत में कई हफ्तों की जांच और न्यायाधीशों के प्रतिबंधात्मक आदेशों के बाद आया है. न्याय विभाग ने अदालत और छात्रों के वकीलों को सूचित किया कि वह अपनी पूर्व नीति से पीछे हट रहा है,रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय उस समय लिया गया जब न्यायाधीश प्रशासन की कार्रवाइयों की गहन समीक्षा के लिए ICE अधिकारियों को तलब करने वाले थे.

न्याय विभाग के बयान के मुताबिक, उन छात्रों के SEVIS रिकॉर्ड बहाल किए जा रहे हैं जिन्होंने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. बयान में यह भी कहा गया कि “ICE अब एक नई नीति पर काम कर रहा है जो SEVIS रिकॉर्ड समाप्ति के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा प्रदान करेगी.”  

मामलों की समीक्षा में यह सामने आया कि ICE उन छात्रों का रिकॉर्ड समाप्त कर रहा था जिनका कथित आपराधिक इतिहास था, लेकिन इनमें वे छात्र भी शामिल थे जिन पर कभी कोई आरोप नहीं लगा या जिनके विरुद्ध आरोप बाद में खारिज कर दिए गए.

इस साल की शुरुआत में, तत्कालीन विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फिलिस्तीन समर्थक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दर्जनों विदेशी छात्रों के वीज़ा रद्द कर दिए थे. इसके बाद, एक और बड़ी कार्रवाई में उन छात्रों को भी निशाना बनाया गया जिनका कानूनी उल्लंघन मामूली था और जिनके प्रोफाइल SEVIS डेटाबेस से हटा दिए गए थे.

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद, दोनों देश हल निकाल लेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान अपने बीच के संबंधों को सुलझा लेंगे। भारत के कश्मीर क्षेत्र में हुए हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. यह हमला पिछले दो दशकों में सबसे बुरा हमला था.

ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर संवाददाताओं से बात करते हुए विवादित सीमा क्षेत्र में ऐतिहासिक संघर्ष का हवाला दिया और कहा कि वह दोनों देशों के नेताओं को जानते हैं. वे किसी न किसी तरह से इसका हल निकाल ही लेंगे. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है. लेकिन हमेशा से रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं. कश्मीर एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से. वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला). उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है. यह वैसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है. लेकिन हमेशा से रहा है.

मंगलवार को कश्मीर के एक पर्यटक स्थल पर 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भारत ने कहा है कि इस हमले में पाकिस्तानी तत्व शामिल थे, जबकि इस्लामाबाद ने इस दावे को नकार दिया है.

हमले के बाद से दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं, भारत ने महत्वपूर्ण जल बंटवारे समझौते को दरकिनार कर दिया है और पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।. उनका व्यापार भी खतरे में है. शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में ताजा तनाव की आशंका के कारण गिरावट आई. हालांकि, बाद में बाजार ने कुछ नुकसान की भरपाई कर ली.

IPL के इतिहास में पांचवीं बार बना ऐसा रिकॉर्ड, इस ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 का मुकाबला खेल रही है, जिसमें टॉस हारने के उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस मैच में सीएसके की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए आयुष म्हात्रे और शेख रशीद की युवा ओपनिंग जोड़ी को मैदान पर भेजा गया, जो अब आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गई है। हालांकि ये ओपनिंग जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सकी जिसमें सीएसके की टीम ने बिना खाता खोले ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था।

आईपीएल में 21 से कम उम्र की 5वीं ओपनिंग जोड़ी बनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 18 साल के इतिहास में देखा जाए तो ये अब तक की सिर्फ 5वीं ऐसी ओपनिंग जोड़ी रही है जिसमें दोनों प्लेयर्स की उम्र 21 साल से कम है। इस लिस्ट में सबसे पहले संजू सैमसन और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी है जिन्होंने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी। वहीं आयुष म्हात्रे की उम्र को लेकर बात की जाए तो वह अभी 17 साल 283 दिन के हैं वहीं शेख रशीद की उम्र 20 साल 213 दिन की है। हालांकि शेख रशीद पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए तो वहीं आयुष म्हात्रे के बल्ले से 19 गेंदों में 30 रनों की पारी देखने को मिली।

21 साल से कम उम्र की आईपीएल इतिहास में ओपनिंग जोड़ी

    • संजू सैमसन और ऋषभ पंत – बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स (साल 2016)
    • टॉम बेंटन और शुभमन गिल – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साल 2020)
    • अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग – बनाम मुंबई इंडियंस (साल 2020)
    • अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग – बनाम पंजाब किंग्स (साल 2022)
    • शेख रशीद और आयुष म्हात्रे – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2025)

आईपीएल में बनी दूसरी सबसे युवा ओपनिंग जोड़ी

शेख रशीद और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बात की जाए तो ये आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे युवा ओपनिंग जोड़ी बनी है। इसमें पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी है जिसमें दोनों ने 37 साल 135 दिन की उम्र में आईपीएल के किसी मैच में पारी की शुरुआत की। वहीं आयुष म्हात्रे और शेख रशीद की उम्र जोड़ी जाए तो दोनों ने 38 साल 131 दिन की उम्र में आईपीएल के किसी मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर खेलने उतरे हैं।

अब EPF अकाउंट ट्रांसफर हुआ आसान, जॉब चेंज करते वक्त नहीं होगी कोई परेशानी

EPFO Account Transfer: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को फॉर्म 13 में बदलाव किया है और इसी के साथ ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने में एम्प्लॉयर के अप्रूवल की शर्त हटा दी है. प्राइवेट सेक्टर में जब लोग एक नौकरी से दूसरे में स्विच करते हैं, तब उन्हें ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने की जरूरत पड़ती है. अब ईपीएफओ के उठाए गए इस कदम से 1.25 से अधिक ग्राहकों को फायदा होगा. उनके लिए अब जॉब चेंज करने पर ईपीएफओ अकाउंट ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया आसान हो गई है. 

अब नहीं पड़ेगी डेस्टिनेशन ऑफिस के अप्रूवल की जरूरत

अभी तक पीएफ अकाउंट का ट्रांसफर सोर्स ऑफिस और डेस्टिनेशन ऑफिस दोनों की भागीदारी से होता था. लेकिन अब नए नियम के मुताबिक, ईपीएफओ अकाउंट ट्रांसफर में डेस्टिनेशन ऑफिस के अप्रूवल की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सिर्फ सोर्स ऑफिस के अप्रूवल से ही काम हो जाएगा. ईपीएफओ ने एक बयान में कहा है, ”अकाउंट ट्रांसफर के प्रॉसेस को और आसान बनाने के मकसद से ईपीएफओ ने रीवैम्प्ड फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया है.”

हर साल 90,000 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर

ईपीएफओ ने कहा है कि इस नए फैसले के साथ एक बार सोर्स ऑफिस से क्लेम अप्रूव हो जाने के बाद अकाउंट अपने आप ही डेस्टिनेशन ऑफिस में ईपीएफओ मेंबर के वर्तमान खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. ईपीएफओ ने कहा है कि इससे 1.25 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा होगा, जिससे हर साल लगभग 90,000 करोड़ रुपये का ट्रांसफर हो सकेगा. अकाउंट ट्रांसफर प्रॉसेस में तेजी आएगी.

बल्क में यूएएन जेनरेट कर सकेंगी कंपनियां

इसी के साथ ईपीएफओ ने यूएएन जेनरेट करने के लिए आधार की आवश्यकताओं में ढील दी है. एम्प्लॉयर्स आईडी और रिकॉर्ड पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बल्क में आधार जेनरेट कर सकेंगे ताकि मेंबर्स के अकाउंट में फंड्स जल्द से जल्द जमा हो सके. ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ एम्प्लॉयीज का भी ख्याल रखते हुए लगातार सुविधाएं बेहतर बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है.  

बोलने से पहले ही गुनगुनाने लगा था यह सिंगर, झेला रिजेक्शन और दिल भी टूट चुका था, अब बना चुका है सुपरस्टार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज 38 साल के हो गए हैं। अरिजीत सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अरिजीत सिंह आज सिंगिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनकी सुरीली आवाज का डंका बजता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अरिजीत सिंह के शोहरत के इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे संघर्ष की एक पहाड़तोड़ कहानी है। अरिजीत सिंह जब महज 3 साल के थे तभी से गुनगनाने लगे थे और संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू कर चुके थे। लेकिन अपनी जवानी के दिनों में शोहरत की राह खोजते मुंबई पहुंचे और कई सिंगिंग रियालिटी शो में हिस्सा लिया। लेकिन यहां रिजेक्शन झेला और निजी जिंदगी में भी दिल टूटा। इसके बाद अरिजीत सिंह के दिल में दर्द फूटा और फिर ऐसा संगीत निकला जिसकी दुनिया दीवानी हो गई। आज अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स की लिस्ट में टॉप पर गिने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव में हुआ जन्म

अरिजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन 1987 को मुर्शिदाबाद के जियगंज गांव में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे अरिजीत सिंह बोलने से पहले ही गुनगुनाना सीख गए थे। महज 3 साल की उम्र से ही संगीत की ट्रेनिंग लेने लगे। अपने स्कूल के दिनों से ही खूब गाया करते और लोगों के बीच पॉपुलर रहे। फिर स्कूलिंग पूरी कर मुंबई में संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए आए। यहां अरिजीत सिंह ने सिंगिंग रियालिटी शो में हिस्सा लिया लेकिन कुछ ही एपिसोड के बाद अरिजीत को रिजेक्शन झेलना पड़ा। इसके बाद भी अरिजीत ने हार नहीं मानी और स्ट्रगल करते रहे। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ के गानों में अरिजीत सिंह ने ऐसा समां बांधा कि लोग दीवाने हो गए। यहीं से अरिजीत सिंह का स्टारडम शुरू हुआ और तूफान की तरह चला। आज भी अरिजीत सिंह संगीत की दुनिया के वर्तमान सम्राट माने जाते हैं। अरिजीत की आवाज की दीवानगी करोड़ों फैन्स में देखने को मिलती है।

हॉलीवुड सिंगर्स भी ठोकते हैं सलाम

बता दें कि अपने छोटे करियर में ही 500 से ज्यादा फिल्मों के गानों में अपनी आवाज से चमक बिखेर चुके अरिजीत सिंह भारत के बाहर भी सुपरहिट हैं। अरिजीत के कॉन्सर्ट विदेशों में भी हाउसफुल रहते हैं। बीते दिनों हॉलीवुड सिंगर क्रिस मार्टिन भारत आए थे। यहां अरिजीत सिंह से मिले और दोनों साथ मिलकर एक गाना करने का भी प्लान बना चुके हैं। अरिजीत सिंह को हॉलीवुड के भी म्यूजिक के दिग्गज सलाम ठोकते हैं। अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह के गाने सुपरहिट रहते हैं।

जीते हैं साधारण जिंदगी

बता दें कि अरिजीत सिंह भले ही संगीत की दुनिया के सुपरस्टार हैं और करोड़ों रुपयों के मालिक हैं। बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर होने के नाते हर गाने की मोटी फीस चार्ज करते हैं। करोड़पति होने के बाद भी अरिजीत सिंह एक साधारण जिंदगी जीते हैं और अपने गांव जियागंज में ही रहते हैं। अरिजीत की सादगी देख लोग यकीन नहीं कर पाते। जियागंज में अरिजीत अक्सर ही अपनी स्कूटी पर घूमते दिख जाते हैं। संगीत की दुनिया का ये सितारा आज 38 साल का हो गया है। फैन्स ने अरिजीत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।