Home Blog Page 581

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच एस. जयशंकर कल अपने ईरानी समकक्ष से करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अरागची के साथ बैठक करेंगे। अरागची भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए 7 और 8 मई को भारत की यात्रा पर रहेंगे।

ईरानी विदेश मंत्री की ये पहली यात्रा

अगस्त 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह ईरानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

इन मुद्दों पर होगी बात

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत-ईरान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही संयुक्त आयोग बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी हितों के मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के आगे के तरीकों की समीक्षा की जाएगी।’

भारत ने पाक के उड़ाए आतंकी ठिकाने

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम स्तर पर पहुंच गया है। भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों ने दोनों देशों को युद्ध की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है।

पहलगाम आतंकी हमले का लिया गया बदला

भारत का ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों, जैसे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा, को जिम्मेदार ठहराया था

भारत ने पहलगाम हमले का दिया करारा जवाब, पाकिस्तान में मचा हड़कंप – जानिए आगे की योजना।

पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में छुपे दशहतगर्द मदरसों की आड़ में टेरर कैंप चलाते हैं। भारत के अटैक के बाद पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म शहबाज़ शरीफ़ ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई और इसमें शहबाज़ शरीफ के मंत्रियों के साथ पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा, आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर, पाकिस्तान नेवी के चीफ एडमिरल नवीद अशरफ़, पाकिस्तान एयरफ़ोर्स के चीफ एयरमार्शल ज़हीर अहमद बाबर, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र और ISI चीफ, जनरल असीम मलिक शामिल हुए।

शहबाज शरीफ ने की जज्बाती तकरीर

मीटिंग के बाद दावा किया गया कि पाकिस्तान भारत के एक्शन का जवाब देगा। इसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली पहुंचे और वहां उन्होंने जज़्बाती तक़रीर की। अपनी हार को जीत बताने की कोशिश की और कहा कि भारत ने रात के अंधेरे में पाकिस्तान पर अटैक किया था लेकिन, पाकिस्तान की आर्मी, नेवी और एयरफ़ोर्स ने भारत को करारा जवाब दिया, इसलिए, पूरे मुल्क की अवाम को पाकिस्तान की फ़ौज को सलाम करना चाहिए।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उठी आवाज

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में ज्यादातर नेताओं ने कहा कि भारत को जवाब देना चाहिए, भारत पर हमला करना चाहिए लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत ऑपरेशन सिंदूर को रोक देता है, अगर भारत दोबारा हमला नहीं करता है तो पाकिस्तान कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। इसके बाद शहबाज शरीफ के पॉलिटिकल एडवाइजर, राना सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान बात नहीं बढ़ना चाहता है। पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कमिटमेंट किया है इसलिए पाकिस्तान, भारत पर हमला नहीं करेगा।

भारत के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

पाकिस्तान के बयानों पर भारत के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने कहा कि पाकिस्तान में जो हालात हैं, जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ जो नाराजगी है, उसके बाद पाकिस्तान किसी भी हद तक जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की फौज के मुंह पर करारा तमाचा है, जिससे जनरल आसिम मुनीर बुरी तरह बौखलाया हुआ है इसलिए जनरल आसिम मुनीर कुछ भी कर सकता है। भारत को किसी भी तरह के मिस एडवेंचर के लिए तैयार रहना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में जिस तरह की अफरातफरी है। जिस तरह की बौखलाहट है, वो साफ नज़र आ रही है। यही वजह है कि ज्यादातर डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान अपनी फेस सेविंग के लिए किसी भी तरह का मिस एडवेंचर कर सकता है। हालांकि अगर पाकिस्तान ऐसा करता भी है तो उसे फिर मुंह की खानी पड़ेगी।

पाकिस्तान के वजीरे आजम  भारत को धमकी दे रहे थे, ये गिनवा रहे थे कि पाकिस्तान ने भारत के कितने फाइटर जेट मार दिए। अब उनसे कोई पूछे कि जब हमारी एयरफोर्स पाकिस्तान में घुसी नहीं तो पाकिस्तान का कोई हवाई जहाज हमारी सीमा में Enter किया नहीं, तो फाइटर जेट कैसे गिरे, कहां गिरे पर पाकिस्तानी जनरल्स और वहां के नेता अपनी खाल बचाने के लिए कुछ तो कहेंगे। इसीलिए ऐसी बातों की परवाह नहीं करनी चाहिए और ना ही उनकी धमकियों से डरना चाहिए।

कैसे हैं पाकिस्तान में हालात

इस वक्त पाकिस्तान में जबरदस्त पैनिक है। बहावलपुर आतंकी अड्डा खत्म होने पर पाकिस्तान में सन्नाटा पसरा है। बड़े बड़े डायलॉग मारने वाले आसिम मुनीर ने आज एक लफ्ज तक नहीं बोला है। आज पाकिस्तानी आर्मी मातम मना रही है। आतंकियों की कब्र में पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने शोक संदेश और फूल भेजे। बहावलपुर हमले के बाद मसूद अजहर सामने नहीं आया। आतंकियों के जनाजे में भी मसूद अजहर नहीं पहुंचा। मसूद अजहर का खानदान इंडियन स्ट्राइक में खत्म हो गया है। मसूद अजहर कह रहा है…वो ज़िंदा क्यों बच गया।

कीव: विजय दिवस परेड से पहले यूक्रेनी ड्रोन लगातार मॉस्को को बना रहे हैं निशाना, कई ड्रोन उड़ान में पकड़े गए

 रूस में रेड स्क्वायर पर होने वाली विजय दिवस सैन्य परेड की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। चीन के राष्ट्रपति और अन्य विदेशी नेताओं के स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। लेकिन इस बीच यूक्रेन के ड्रोन हमले ने रूस की परेशानियां बढ़ा दी हैं।  यूक्रेन की ओर से बुधवार को लगातार तीसरे दिन लंबी दूरी के ड्रोन से किए गए हमलों के कारण मॉस्को के प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब रूस में रेड स्क्वायर पर होने वाली विजय दिवस सैन्य परेड के लिए चीन के राष्ट्रपति और अन्य विदेशी नेताओं के स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। विमानों के उड़ान न भर पाने के कारण रूस की विमानन कंपनी ‘एयरोफ्लोट’ ने मॉस्को आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ान रद्द कर दी हैं जबकि 140 से ज्यादा उड़ानों के संचालन में देरी हुई है।

मुख्य परेड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने की उम्मीद

रूसी वायुसेना ने राष्ट्रीय राजधानी के निकट नौ ड्रोन से किए गए एक हमले को विफल कर गिया। मॉस्को के महापौर सर्गेई सोबियानिन ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी ड्रोन इससे पहले भी मॉस्को को निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन लगातार किए गए जा रहे हमलों के कारण मास्को में, द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत की 80वीं वर्षगांठ के समारोह की तैयारियां बाधित होती दिख रही हैं। शुक्रवार की मुख्य परेड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने की उम्मीद है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा समेत विदेशी गणमान्य व्यक्ति बुधवार को मॉस्को पहुंचने वाले हैं।

पुतिन ने  72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की

इससे पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी को निशाना बनाते हुए मिसाइल और सिलसिलेवार ड्रोन हमले किए जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में चार बच्चों सहित आठ लोग घायल भी हुए हैं। ड्रोन हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर मॉस्को में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे तथा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को लेकर कुछ समय पहले एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन तत्काल युद्ध विराम की कोशिशों में सफल नहीं हो पाया है। रूस ने कहा है कि ‘‘मानवीय आधार’’ पर यह युद्ध विराम बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा और शनिवार तक जारी रहेगा।

यूक्रेन ने 11 रुसी ड्रोन को मार गिराने का किया दावा

यूक्रेन के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के हवाई क्षेत्र में कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल और 28 रूसी ड्रोन के दाखिल होने की सूचना दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि वायु सेना ने मिसाइल और 11 ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने बताया कि ड्रोन के मलबे से शेवचनकिव्सकी जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के कई फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चों सहित चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मौके पर ही उपचार दिया गया। ‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ के अनुसार, स्वियातोशिन्स्की जिले में ड्रोन का मलबा नौ मंजिला इमारत पर गिरने के कारण ऊपरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई। मौके से पांच लोगों को बचाया गया। ड्रोन हमले में नीप्रोव्स्की जिले में एक बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलें आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सोलोम्यंस्की में एक बैलिस्टिक मिसाइल को वायु सेना ने हवा में निष्क्रिय कर दिया लेकिन उसका आगे का हिस्सा (वारहेड) गैर-आवासीय ढांचे पर गिर गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। हमले के संबंध में मॉस्को की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड: चार धाम यात्रा की बुकिंग के दौरान हो सकता है धोखा, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

चार धाम यात्रा पर निकलने के लिए श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 19 लाख लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यात्रा के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं। लेकिन इस दौरान यात्रियों के साथ ठगी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। दरअसल, श्रद्धा की आड़ में कुछ लोग श्रद्धालुओं के साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसे में कहीं आपके साथ भी फ्रॉड न हो जाए, इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ठगी करने वाले लोग होटल से लेकर हेलिकॉप्टर बुकिंग जैसी सुविधाओं पर लोगों से पैसे लूट रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी चार धाम यात्रा की बुकिंग कराने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन ठगों से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपके साथ भी न हो जाए ठगी

बता दें कि ठगी करने वाले लोगों ने ऑनलाइन वेबसाइट और एप्स बनाए हैं। जहां पर बजट में बस, होटल और हेलिकॉप्टर की सुविधाएं देते हैं। यह एप्स और वेबसाइट असली मालूम होते हैं और लोग इससे बुकिंग कर लेते हैं। जिसके कारण उनके पैसे डूब जाते हैं। ऐसे में अगर आप बुकिंग करने जा रहे हैं, तो आपको फेक वेबसाइट और ऐप से सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

आजकल लोगों ने चारधाम यात्रा को धंधा बना दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई तरह से इस ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। हाल ही में एक व्यक्ति से फेसबुक पर हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 3,600 रुपए लूटे गए। ठग करने वाले खुद को ट्रैवल एजेंसी का बताते हैं, जिससे यात्रियों का नुकसान होता है। इसलिए किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर भरोसा न करें।

इस समय चार धाम यात्रा की पूरी बुकिंग नकली एजेंट करवा रहे हैं। इस दौरान वह चारधाम दर्शन के साथ रहने, खाने और बस-कैब की सुविधा भी दे रहे हैं। इसलिए एजेंट से बुकिंग कराने से पहले उसकी पूरी सत्यता जान लें।

चारधाम यात्रा की बुकिंग के समय आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड न हो, इसके लिए आपको उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से पैकेज बुक करना चाहिए। वहीं आप ट्रैवल एजेंसियों से भी टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग करने पर आपको किसी भी तरह की ठगी की चिंता नहीं रहेगी।

इसलिए सस्ते के चक्कर में अपना नुकसान नहीं करवाना चाहिए। अगर आप चार धाम यात्रा की बुकिंग कराना चाहते हैं, तो आपको उत्तराखंड में स्थित पैकेज कर्ता से बुकिंग करानी चाहिए। इससे आपको अपने साथ ठगी की चिंता नहीं रहेगी। आप चाहें तो खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह हर यात्रियों के लिए फ्री है।

सियोल:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक और देश ने समुद्र में दागीं मिसाइलें, पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव।

 उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने पूर्वी समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ये मिसाइलें वोनसान बंदरगाह के पास से छोड़ी गईं, और इन्हें शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें कितनी दूरी तक गईं। उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और इस लॉन्च की जानकारी अमेरिका और जापान के साथ साझा की है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच भी काफी तनाव है। भारत ने 7 अप्रैल को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमले भी किए हैं।

2025 में छठी बार मिसाइल की लॉन्चिंग

बता दें कि उत्तर कोरिया ने इस साल यह छठी बार मिसाइल लॉन्च किया है। इससे पहले 10 मार्च को उसने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपनी सालाना सैन्य ड्रिल शुरू कर रहे थे। हाल के महीनों में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को तेज कर दिया है। साथ ही, वह रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में हथियार और सैनिक भेज रहे हैं। बुधवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि किम ने अपने हथियार कारखानों को तोप के गोले बनाने की रफ्तार बढ़ाने का आदेश दिया, क्योंकि वह रूस के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।

रूस को सैन्य मदद दे रहा नॉर्थ कोरिया

पिछले महीने उत्तर कोरिया ने पहली बार कबूल किया कि उसने रूस को 15000 सैनिक भेजे हैं, ताकि रूस के कुर्स्क इलाके को वापस लेने में मदद की जा सके, जो पिछले साल यूक्रेन के कब्जे में चला गया था। दक्षिण कोरिया की खुफिया जानकारी के मुताबिक, इनमें से करीब 5000 सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हो चुके हैं। वॉशिंगटन और सियोल ने यह भी आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया रूस को तोप, गोले और बैलिस्टिक मिसाइलें जैसे कई सैन्य उपकरण सप्लाई कर रहा है। इस ताजा मिसाइल लॉन्च ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान मिलकर इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं।