Home Blog Page 576

आईपीएल के खिलाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे, भारतीय रेलवे की सुविधाओं की जमकर प्रशंसा की

भारतीय रेलवे ने आईपीएल के खिलाड़ियों, क्रू मेंबर्स, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। इंडियन रेलवे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील के बाद आईपीएल के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को बाहर निकालने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई। वंदे भारत ट्रेन के जरिए ही IPL से जुड़े सभी लोगों को नई दिल्ली तक सुरक्षित लाया गया है। बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा है।

वन्दे भारत स्पेशल पठानकोट से चलकर दिल्ली पहुंची। इस ट्रेन में खिलाड़ियों और लीग से जुड़े लोगों को जालंधर से बोर्ड किया गया। बता दें कि रेलवे ने आज जम्मू कश्मीर से पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। एयरपोर्ट बंद होने को वजह से जो लोग जम्मू और आसपास रीजन में फंसे हुए है लोगों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। सभी आईपीएल खिलाड़ी और अधिकारी गाड़ी से जालंधर पहुंचे थे और फिर जालंधर से स्पेशल ट्रेन के जरिये दिल्ली लाया गया।

आईपीएल ने शेयर किया खास वीडियो

आईपीएल ने एक्स एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आईपीएल से जुड़े खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वंदे भारत में बैठे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में इंडियन रेलवे को इस सुरक्षित यात्रा और उन्हें गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा है। इस वीडियो में कुलदीप अपने रेल यात्रा की सुखद अनुभव के बारे में बताया। कुलदीप ने इस वीडियो में भारतीय रेलवे का शुक्रिया अदा किया।

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला हो गया था रद्द

आपको बता दें कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब और दिल्‍ली के बीच मैच चल रहा था। लेकिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट हो गया था। ये सभी शहर धर्मशाला के करीब हैं। जिसकी वजह से धर्मशाला में भी ब्लैकआउट कर दिया गया था, जिस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखने के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया। आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच हो चुके थे और नॉकआउट और लीग मुकाबला मिलाकर कुल 16 मैच बाकी थे। ये मुकाबले कब और कहां होंगे इसको लेकर जानकारी सही समय पर दो जाएगी।

पाकिस्तान में हालात हुए गंभीर, शहबाज शरीफ के काबू से बाहर; लंदन से लौटे नवाज शरीफ ने रणनीति तय करने के लिए की अहम बैठक

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब पूर्व पीएम नवाज शरीफ भी लंदन से अपने स्वदेश लौट आए हैं। इस्लामाबाद में वह अपने नेताओं के साथ बैठकें ले रहे हैं।

गुरुवार देर शाम शहबाज शरीफ संग की बैठक

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रमुख नवाज शरीफ ने गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री आवास में एक सुरक्षा बैठक में भाग लिया। नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारत के साथ कूटनीतिक रूप से तनाव कम करने की सलाह दी।

भारत का ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में बुधवार तड़के भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों पर हमला करने का असफल प्रयास किया। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में हड़कंप है।

अक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हैं नवाज शरीफ

पाकिस्तान के न्यूजपेपर द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ चाहते हैं कि सरकार दोनों परमाणु-सशस्त्र राज्यों के बीच शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का उपयोग करें। नवाज शरीफ के हवाले से कहा गया कि मैं (भारत के खिलाफ) आक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हूं।

तनाव बढ़ने के बाद आना पड़ा वापस

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि नवाज शरीफ दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए लंदन से पाकिस्तान लौटे हैं। वह पर्दे के पीछे से काम कर रहे थे। बढ़ते तनाव के बीच नवाज शरीफ को गुरुवार को औपचारिक रूप से सामने आना पड़ा है।

नवाज शरीफ ने भारत-पाक तनाव का आकलन करने के लिए पीएम हाउस में बुलाई गई उच्च स्तरीय नागरिक-सैन्य बैठक में भाग लिया। अखबार ने कहा कि चूंकि उनके पास कोई सरकारी विभाग नहीं है, इसलिए उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी सरकार के प्रमुख की हैसियत से बैठक में भाग लिया।

बता दें कि नवाज शरीफ 1999 के कारगिल वार के दौरान प्रधानमंत्री थे। इस बीच, शुक्रवार को नेशनल असेंबली (पाकिस्तानी संसद) ने सर्वसम्मति से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य प्रतिक्रिया का समर्थन किया। पाकिस्तान ने इसे राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन बताया है।

चीन से सटे देश में आया भूकंप, महसूस किए गए तेज झटके; जानें कितनी रही भूकंप की तीव्रता।

तिब्बत में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के एक बयान में कहा गया है कि रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया, जो आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील है। एक्स पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा, ” तिब्बत में एम का ईक्यू: 3.7, दिनांक: 08/05/2025 20:18:41 IST, अक्षांश: 29.20 एन, देशांतर: 87.02 ई, गहराई: 10 किमीपर भूकंप आया।” जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। न्यूजीलैंड में आए भूकंप की तीव्रता अधिक थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई गई है।

तिब्बत में कुछ दिनों पहले भी आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल को तिब्बत में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया था। एक्स पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा था। इस तरह के उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि पृथ्वी की सतह के करीब होने पर उनकी ऊर्जा अधिक निकलती है। इससे ज़मीन का कंपन अधिक होता है और संरचनाओं और हताहतों को अधिक नुकसान होता है, जबकि गहरे भूकंप सतह पर आने पर ऊर्जा खो देते हैं। तिब्बती पठार टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण होने वाली भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

तिब्बत और नेपाल एक प्रमुख भूगर्भीय दोष रेखा पर स्थित हैं, जहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियन प्लेट में ऊपर की ओर धकेलती है, और परिणामस्वरूप भूकंप एक नियमित घटना है। यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय है, जिससे टेक्टोनिक उत्थान होता है जो हिमालय की चोटियों की ऊंचाई को बदलने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत हो सकता है।

कम बजट में बनी इन भोजपुरी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की।

भोजपुरी सिनेमा की फिल्में और गाने रिलीज होते ही चर्चा में आ जाती है। इसमें से कुछ विवाद में घिर जाती है तो वहीं कुछ दर्शकों की पसंदीदा बन जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड या साउथ की लो बजट नहीं बल्कि भोजपुरी में बनाई बहुत ही कम खर्च में बनी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। ये फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा को देखने वाले लोगों की संख्या काफी बड़ी है। इन कम बजट की फिल्मों ने रिलीज होने के बाद करोड़ों में कमाई की। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में अब यूपी, बिहार और झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी रिलीज की जाती हैं, जिसका मेकर्स को भी खूब फायदा मिल रहा है।

ससुरा बड़ा पैसा वाला

साल 2004 में आई अजय सिन्हा की इस फिल्म से रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में मनोज तिवारी लीड रोल में थे और ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। महज 35 लाख में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ कमाए थे।

प्रतिज्ञा

इस लिस्ट में दूसरा नाम सुशील कुमार उपाध्याय बनाई गई साल 2008 में आई फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का नाम शामिल है। इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल, पाखी हेगड़े, सोनाली जोशी और मोनालिसा जैसे कलाकार नजर आए थे। 78 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बॉर्डर

साल 2018 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया था। फिल्म में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी ने धमाका कर दिया था। उस वक्त इस फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गंगा

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, रवि किशन और नगमा जैसे बड़े कलाकार से सजी ‘गंगा’ का निर्देशन अभिषेक चड्ढा ने किया था। फिल्म का बजट 5 करोड़ था और इसने 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मेहंदी लगा के रखना

इस फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था।

भारत में IPL 2025 के अलावा एक और बड़ा टूर्नामेंट टला, नीरज चोपड़ा भी बनने वाले थे हिस्सा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच आईपीएल 2025 को बीच में ही स्थगित कर दिया है। इसके एक हफ्ते के बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। अब 24 मई से बेंगलुरु में होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके टूर्नामेंट स्थगित होने की घोषणा की। एनसी क्लासिक की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। हम खेल की एकजुट ताकत में विश्वास करते हैं। लेकिन इस नाजुक घड़ी में देश के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे अहम है। इस समय हमारी सारी संवेदनाएं केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं जो हमारे देश के लिए सबसे आगे खड़े हैं। जय हिंद।

विश्व एथलेटिक्स द्वारा कैटेगरी-ए का मिला था दर्जा

इस टूर्नामेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) और विश्व एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जाना था। इसे विश्व एथलेटिक्स द्वारा कैटेगरी-ए का दर्जा दिया गया था और इसमें भारतीय सुपरस्टार सहित कई ओलंपिक पदक विजेताओं के भाग लेने की उम्मीद थी। इस पहले टूर्नामेंट को पंचकूला से बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया।

दोहा डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा

नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे और उसके बाद 24 जून को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में भाग लेंगे। पांच भारतीय जबकि सात विदेशी टॉप जैवलिन एथलीट भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले थे। नीरज चोपड़ा के अलावा चार अन्य भारतीय किशोर जेना, सचिन यादव, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं।