Home Blog Page 553

वॉशिंगटन डीसी में यहूदी डिप्लोमैट्स की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने जारी किया बयान

वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की क्रूर हत्या पर दुखी और क्रोधित हैं। यारोन लिस्चिंस्की और सारा लिन मिलग्रिम एक खूबसूरत युवा जोड़ा थे। यहूदी-विरोधी बुराई को हमारे समाज से मिटाया जाना चाहिए। न्याय विभाग द्वारा अपराधी के खिलाफ पूरी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा चलाया जाएगा।” बता दें कि गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना यहूदी म्यूजियम के पास हुई है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की पुष्टि की। बता दें कि ये यहूदी म्यूजियम वाशिंगटन डीसी में FBI के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है।

Free Palestine के नारे लगा रहे थे संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर टहलते देखा गया था। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो वह Free Palestine के नारे लगाने लगा। संदिग्ध की पहचान शिकागो के रहने वाले 30 साल के एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रमुख पामेला स्मिथ ने जानकारी दी है कि दो मृतकों में एक पुरुष और एक महिला हैं। वह यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। तभी 30 वर्षीय संदिग्ध ने चार लोगों के एक समूह के पास पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने जानकारी दी है कि इस घटना में मारे गए पुरुष और महिला की सगाई होने वाली थी। शख्स ने महिला को अगले सप्ताह यरूशलेम में प्रपोज करने के इरादे से इस सप्ताह एक अंगूठी भी खरीदी थी।

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया बयान

इस पूरी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने कहा- “ये घटना भयानक और स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। ये अब समाप्त होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं। बहुत दुख की बात है कि ऐसी चीजें हो सकती हैं! भगवान सभी का भला करे!” इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों पर यहूदी विरोधी भावना के कारण की गई गोलीबारी की भयानक घटना से स्तब्ध हैं। नेतन्याहू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- ‘‘हम यहूदी विरोधी भावना और इजराइल के खिलाफ उकसावे की भयानक कीमत देख रहे हैं। इसका मुकाबला किया जाना चाहिए।’’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में इजराइली दूतावासों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Sports News: ऋषभ पंत का ये नो-लुक शॉट देखकर सभी दंग रह गए, गेंदबाज भी नहीं कर पाया यकीन

आईपीएल 2025 का सीजन में सबसे ज्यादा किसी प्लेयर के प्रदर्शन पर नजरें थी तो वह लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर जिनको मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। हालांकि पंत अपने बल्ले से और कप्तानी दोनों से इसे सही साबित करने में कामयाब नहीं हो सके। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने प्लेऑफ रेस से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 मई को लीग स्टेज में अपना 13वां मुकाबला खेला जिसे वह 33 रनों से जीत गए। इस मैच में पंत ने 6 गेंदों में 16 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें  उन्होंने 2 छक्के भी लगाए। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान पंत ने एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देख मैदान पर मौजूद प्लेयर्स के हक्के-बक्के से दिखाई दिए।

कगिसो रबाडा की गेंद पर पंत ने खेला नो-लुक शॉट

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर बना दिया। इस मैच में पंत जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय लखनऊ की पारी में सिर्फ 10 गेंदों का खेल बचा हुआ था। पंत ने 20वें ओवर की पहली गेंद जो कगिसो रबाडा ने फेंकी उस पर उन्होंने हवा में सीधा शॉट खेलते हुए गेंद को सिक्स के लिए पहुंचा दिया। वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने थोड़ा नीचे की तरफ झुकते हुए गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में खेलने के साथ उसे देखा भी नहीं जिसमें उनका ये शॉट सीधे छक्के के लिए गया। पंत के इस नो-लुक शॉट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी खूब वायरल हो रहा है।

पंत ने IPL 2025 के सीजन में 13 के औसत से बनाए हैं रन

ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 के सीजन में बल्ले से खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 13 मैचों में से 12 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें वह 7 बार दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं उनका इस सीजन अभी तक सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रनों का रहा है। पंत 13.73 के औसत से सिर्फ 151 रन ही बनाने में कामयाब हो सके जिसका असर उनकी टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। पंत की कोशिश अब इस सीजन का अंत एक अच्छी पारी के साथ करने की होगी जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स को लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलना है।

Entertainment News: दीपिका कक्कड़ अस्पताल में संघर्ष कर रही हैं, फिर भी परिवार में खुशी का माहौल क्यो ?

‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि लीवर में ट्यूमर से जूझ रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। बीते हफ्ते एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी इस बीमारी की जानकारी एक व्लॉग के जरिए दी और बताया कि ट्यूमर टेनिस बॉल के बराबर है। एक्ट्रेस के कुछ टेस्ट हो चुके हैं और कुछ अभी भी किए जाने बाकी हैं। फिलहाल इसी बीच उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान उनके पति शोएब उनके साथ हैं, लेकिन ससुराल से कोई नजर नहीं आया। उनकी ननद के व्लॉग्स में ये जरूर कहा गया कि उनके लिए दुआ की जा रही है। एक ओर दीपिका अस्पताल में जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार में एक बड़ी खुशी ने भी दस्तक दी है, जिसका जश्न पूरा परिवार एक साथ मिलकर मन रहा है। अगर कोई वहां मौजूद नहीं है तो वो सिर्फ दीपिका और शोएब ही हैं।

अस्पताल में दीपिका

दरअसल दीपिका कक्कड़ कुछ टेस्ट करा के अस्पताल से घर आ गई थीं, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसा ब्रेस्ट फीडिंग रोकने की वजह से हुआ है। उनके शरीर में गठाने पड़ने लगीं और वो पूरी रात 103 डिग्री बुखार से जूझती रहीं। ऐसे में शोएब ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात से वो अस्पताल में हैं। सोमवार को उनकी तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस को फ्लू है, जिसकी वजह से काफी जकड़न है। ऐसे में उनकी सर्जरी को टाल दिया गया है और अब ये 5 दिन बाद होगी। इसी बीच एक्ट्रेस के परिवार में खुशी आई है। एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सबा के यूट्यूब चैनल पर उनके पति खालिद ने दी है। पूरे परिवार में उत्साह देखने को मिला।

सबा बनी मां

सबा और न्यू बॉर्न बेबी को देखने के लिए पूरी फैमिली हॉस्पिटल पहुंची। अगर वहां कोई मौजूद नहीं था तो वो सिर्फ दीपिका और शोएब थे, जो परिवार से दूर अकेले ही अस्पताल में जूझ रहे हैं। फैमिली ने बेबी का वेलकल किया। सबा और खालिद को बधाई दी। इसके साथ खालिद के परिवार के भी कई लोग आए। पूरी फैमिली ने इस खुशी सेलिब्रेट किया। मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान शोएब की मां यानी दीपिका की सास काफी खुश नजर आईं। शोएब के कजिन भी वहां मौजूद रहे। सबा की सास भी खुशी मनाते नजर आईं। इसके अलावा शोएब और सबा की दोनों मौसियां भी अस्पताल में बेबी को देखने आईं। सबा के पति खालिद ने शोएब को भी फोन कर बेबी होने की जानकारी दी।

लोगों का रिक्शन

इस वीडियो में खालिद दीपिका के लिए दुआएं करते नजर आए। उन्होंने कहा कि परिवार दुआ करने में लगा हुआ है और व्लॉग बनाने का दिल नहीं करता। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘दीपिका के लिए बहुत सारी दुआएं, अगर वो होती तो इस खुशी को बहुत अलग तरह से सेलिब्रेट करती, वो सबा को बेटी की तरह मानती है।’ जहां कई लोग परिवार के लिए खुश थे, वहीं एक पक्ष ऐसा भी था जो कमेंट सेक्शन में ये सवाल करता नजर आया कि सबा के पास इतने लोग हैं और वहां दीपिका के पास अकेला शोएब है। एक शख्स ने लिखा, ‘दीपिका हमेशा अकेली पड़ जाती है, बाकी परिवार एक साथ रहता है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘दीपिका के लिए बहुत सी दुआएं, लेकिन उसे अकेला देखना अच्छा नहीं लगता।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘ये सेलिब्रेशन दीपिका के अस्पताल से आने के बाद होता तो और भी अच्छा होता।’

IPL इतिहास में पहली बार हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, इतने बल्लेबाजों ने पार किया 500 रन का आंकड़ा; ऑरेंज कैप के लिए जारी है कड़ी टक्कर।

आईपीएल 2025 का कारवां अपने आखिरी चरण में है, जहां चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इनमें आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें शामिल हैं। मौजूदा सीजन में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आईपीएल में एक खास करिश्मा हुआ है।

9 बल्लेबाज बना चुके 500 से ज्यादा रन

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 9 बल्लेबाजों ने एक ही सीजन में 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। मौजूदा सीजन में साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल, निकोलस पूरन, विराट कोहली, केएल राहुल और जोस बटलर 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल 2018 और 2023 में 8-8 बल्लेबाजों ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे। अब मौजूदा सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला दिखा है और खूब रन बनाए गए हैं। इसी वजह से पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है।

साई सुदर्शन के पास है ऑरेंज कैप

आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया है और वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के 13 मैचों में कुल 638 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। ऑरेंज कैप का सिंहासन उनके पास है।

मौजूदा सीजन में गिल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

उनके अलावा शुभमन गिल मौजूदा सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 13 मैचों में कुल 636 रन बनाए हैं, जिसमें वह 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। गिल और सुदर्शन ने गुजरात की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप पाने की होड़ लगी हुई है।

IPL 2025 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

    • साई सुदर्शन- 638 रन
    • शुभमन गिल- 636 रन
    • सूर्यकुमार यादव- 583 रन
    • मिचेल मार्श- 560 रन
    • यशस्वी जायसवाल- 559 रन
    • जोस बटलर- 526 रन
    • निकोलस पूरन- 511 रन
    • विराट कोहली- 505 रन
    • केएल राहुल- 504 रन

इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर तंज कसते हुए कहा – वो खुद को राजा की उपाधि देना चाहते थे

लंबे समय से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का मजाक उड़ाते हुए उनपर निशाना साधा है। इमरान खान ने गुरुवार को कहा है कि असीम मुनीर को खुद को फील्ड मार्शल नहीं बल्कि ‘राजा’ की उपाधि देनी थी। बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को बीते मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर प्रोमोशन दिया गया है। उन्हें ये प्रोमोशन हाल ही में भारत के साथ हुए सैन्य संघर्ष में भूमिका निभाए के लिए मिला है। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार हमेशा से ही सेना के दवाब में रही है। इसी कारण असीम मुनीर पर निशाना साधा जा रहा है कि और दावा किया जा रहा है कि मुनीर ने खुद को ही प्रोमोशन दे दिया है।

राजा की उपाधि ज्यादा बेहतर होती- इमरान खान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेश में कहा- “जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि, असीम मुनीर को राजा की उपाधि देना ज्यादा बेहतर होता। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान में अभी जंगल कानून लागू है। और जंगल में सिर्फ एक राजा होता है।” बता दें कि असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे सेना प्रमुख हैं जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई है। इससे पहले ये उपाधि अयूब खान को मिली थी।  इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान को ऐसी जगह बना दिया गया है जहां कानून केवल कमजोरों पर लागू होता है, शक्तिशाली लोगों पर नहीं।

कोई भी सौदा नहीं किया- इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। इमरान खान ने कहा है कि उनके साथ कोई भी सौदा नहीं किया गया है। ये सभी बात झूठ है। हालांकि, इमरान खान ने खुले तौर पर सेना को आमंत्रित किया है और कहा है कि अगर सेना सच में पाकिस्तान के हितों और भविष्य की परवाह करती है तो वह उनके साथ बातचीत कर सकती है।

भारत के एक और हमले की टेंशन

इमरान खान ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को भारत की ओर से एक और हमले के बारे में भी आगाह किया है। इमरान ने कहा है कि शहबाज को ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान इस वक्त बाहरी खतरों, आतंकवाद में बढ़ोतरी और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।