Home Blog Page 538

Balochistan Liberation Army: बलोच आर्मी ने सुराब शहर पर कब्जे का किया दावा! BLA का आरोप, पुलिस स्टेशन में लगाई आग

 बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने बलूचिस्तान के प्रमुख इलाकों पर कब्जा कर लिया है. बलोच लड़ाकों ने शुक्रवार (30 मई 2025) को बलूचिस्तान प्रांत के सुराब शहर पर कब्जा कर लिया. एबीपी न्यूज के पास मौजूद तस्वीरों और वीडियो से पुष्टि होती है कि बीएलए के लड़ाकों ने सुराब शहर स्थित पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी.

‘सुराब शहर पर BLA का कब्जा’

बीएलए ने हमले और कब्जे की जिम्मेदारी ली और बयान जारी कर कहा है कि BLA के स्वतंत्रता सेनानियों ने सुराब शहर पर पूरा नियंत्रण कर लिया है. उन्होंने कहा, “बीएलए ने बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है. BLA के मुताबिक मेन क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर राजमार्गों पर भी बलूच लिबरेशन आर्मी ने कब्जा कर लिया है और इन जगहों पर गश्त जारी है.”

पाकिस्तानी सरकार ने नहीं दिया रिएक्शन

इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि बीएलए ने जिस सुराब शहर पर कब्जा करने का दावा किया है वो सामरिक दृष्टि से एक अहम माना जाता है. ये शहर बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से महज 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

बलोच लड़ाकों के इन दावों के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया दोनों एजेंसियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सुराब शहर की बात करें तो ये शहर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कालात डिवीजन में स्थित है. 2023 तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुराब शहर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 35,000 से 45,000 के बीच है.

BLA ने इसी महीने क्वेटा-कराची हाईवे को बंद किया था

बीएलए ने इस महीने के शरुआत में क्वेटा-कराची हाईवे को बंद कर दिया और वाहनों को रोककर तलाशी ली थी. बीएलए के सदस्यों ने कलात के मोंगोचार बाजार में घुसकर कई सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया था. इनमें नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, न्यायिक परिसर और नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान जैसी इमारतें शामिल थी.

इस दौरान बीएलए के लड़ाकों ने एक पुलिस वाहन पर भी हमला किया, जिसमें जेल से कैदियों को क्वेटा लाया जा रहा था. उन्होंने कम से कम 10 कैदियों को छुड़ाया और पांच पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था. यह पुलिस वाहन गदानी जेल से कैदियों को क्वेटा और माच के केंद्रीय जेल में भेजने के लिए लाया जा रहा था.

MEA S. Jaishankar in Gujarat:‘भारत कभी परमाणु हमले की धमकियों के आगे नहीं झुकेगा’– PAK की चेतावनी पर बोले एस.जयशंकर

 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को गुजरात के वडोदरा के पारुल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के दीक्षांत समोराह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया. जयशंकर ने अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आत्मनिर्भर भारत और वसुधैव कुटुंबकरम के महत्व के बारे में बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह से अडिग है.

आतंकवाद और परमाणु हमले को लेकर बोले जयशंकर

वहीं, पाकिस्तान की ओर से लगातार परमाणु हमले की धमकी को लेकर जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा. जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित, पोषित और इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी चाहिए.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आई है.

भारत की विदेश कूटनीति पर विदेश मंत्री का संबोधन

भारत की विदेश कूटनीति के बारे में बोलते हुए जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, “भारत की कूटनीति का एक उद्देश्य है कि भारत को दुनिया के अन्य सभी देशों के साथ एकजुटता को बढ़ाना है. कुछ देश इसे भौगोलिक और ऐतिहासिक आधार पर करते हैं, तो कुछ विश्वास, भाषा और संस्कृति के आधार पर करते हैं. भारत विश्वास के आधार पर साझेदारी बनाने में भरोसा रखता है. ऐसे में भारत ने निकटता, समाजशास्त्र और विरासत के संबंधों को विकास सहयोगि में बदला है. वहीं, कुछ वर्गों मे अन्य देशों के साथ खुलेआम आदान-प्रदान करना एक चलन बन गया है.”

उन्होंने कहा, “भारत एक दुर्लभ सभ्यता वाला देश है, जो विश्व बिरादरी में अपना उचित स्थान फिर से हासिल कर रहा है. आज भारत की साझेदारी जल, बिजली, स्थास्थ्य, डिजिटल सेवा, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में फैली हुई है।”

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8:‘भूल चूक माफ’ ने मचाया धमाल, हिट होने के लिए चाहिए सिर्फ इतने करोड़ – जानिए अब तक का कलेक्शन

 ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के पहले दिन से भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है. इसे 2025 में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी सरप्राइज़ में से एक माना जा सकता है. साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ने निगेटिव रिव्यू को मात देकर सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम किया है. ‘भूल चूक माफ’ ने साल की 7वीं सबसे ज्य़ादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में ऐसे समय रिलीज हुई थी जब बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 गदर काट रही थी. रेड 2 की जबरदस्त परफॉर्मेस देखते हुए इसकी तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जा रही थी कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और रितेश देखमुख की रेड 2 पर हावी हो जाएगी. हालांकि, दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है और इसे अपनी पहली पसंद बना लिया. अब ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. इस दौरान इसने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ के अब तक के डे वाइज कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

    • राजकुमार राव की फिल्म ने 7 करोड़ से खाता खोला था.
    • इसने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ का कारोबार किया.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 3.15 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 47.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ’ को हिट होने के लिए चाहिए बस इतने करोड़
कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हैं. इसने 8 दिनों में 47 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है और इसे अपना बजट वसूलने के लिए महज 2.75 करोड़ चाहिए. शनिवार को फिल्म ये आंकड़ा हर हाल में पार कर लेगी और इसी के साथ ये राजुकमार की हिट टैग वाली फिल्म बन जाएगी.

‘खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है’– ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा की चेतावनी भरी प्रतिक्रिया

भारत-पाकिस्तान तनाव कम होने के बाद दोनों पक्षों ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या कम करना शुरू कर दी है. इस बीच पाकिस्तानी सेना के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने गीदड़भभकी दी कि भविष्य में तनाव बढ़ने का जोखिम अभी भी बना हुआ है.

शंगरी-ला डायलॉग फोरम में भाग लेने सिंगापुर पहुंचे पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि संघर्ष के दौरान परमाणु हथियारों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया, लेकिन यह एक खतरनाक स्थिति थी.

‘परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच तनाव खतरनाक रूप से अस्थिर’ 
जनरल मिर्जा ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “इस बार कुछ नहीं हुआ, लेकिन आप किसी भी समय किसी भी रणनीतिक गलत अनुमान से इनकार नहीं कर सकते, क्योंकि जब संकट होता है तो प्रतिक्रियाएं अलग होती हैं.” उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भले ही तत्काल संकट कम हो रहा हो, लेकिन परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच अंतर्निहित तनाव खतरनाक रूप से अस्थिर बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि हाल की लड़ाई कश्मीर के विवादित क्षेत्र से आगे बढ़कर प्रत्येक देश की मुख्य जमीन तक पहुंच गई है, जिस पर दोनों देश पूर्ण रूप से दावा करते हैं, लेकिन कुछ हिस्सों पर उनका नियंत्रण है.

‘हम लगभग 22 अप्रैल से पहले वाली स्थिति में आ गए हैं’
पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मिर्जा ने कहा कि दोनों सेनाओं ने सैनिकों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर बोलते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी जनरल मिर्जा ने कहा, “हम लगभग 22 अप्रैल से पहले वाली स्थिति में आ गए हैं. हम उस स्थिति के करीब पहुंच रहे हैं, या हम अब तक उस स्थिति के करीब पहुंच चुके होंगे.”

RJ Mahvash Supported PBKS: चहल की कथित गर्लफ्रेंड का दावा– फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच होगा

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल में अपने खेल से धाक जमा रहे हैं. साथ ही वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने भविष्यवाणी की है कि इस बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला विराट कोहली की टीम RCB और चहल की टीम PBKS के बीच होने वाला है. दरअसल विराट कोहली की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में महवश उम्मीद लगा रही हैं कि उनका मुकाबला चहल की टीम के साथ ही होगा.  उनकी लेटेस्ट पोस्ट अब तेजी से वायरल भी हो रही है.

IPL फाइनल को लेकर आरजे महवश ने की भविष्यवाणी

दरअसल आरजे महवश ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो क्रिकेट स्टेडियम में खड़े होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा कि, ‘भविष्यवाणी: फाइनल मैच आरसीबी बनाम पीबीकेएस होगा!’.

स्टेडियम में दिखा आरजे महवश का ग्लैमरल लुक

इन तस्वीरों में आरजे महवश ग्लैमर लुक में दिखी. उन्होंने रेड ऑफ शोल्डर टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहनी है. ग्लोसी मेकअप और शॉर्ट हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. ऐसे में तस्वीरें तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं. बता दें कि महवश शुरुआत से ही युजवेंद्र चहल की टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं.

चहल से मिलने पहुंची थीं आरजे महवश

वहीं इससे पहले महवश का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो चेहरा छुपाकर युजवेंद चहल से मिलने एक होटल में पहुंची थी. इस दौरान वो शॉर्ट्स और हुड्डी में नजर आई थी. उनके चेहरे पर मास्क लगा था. खबरों के अनुसार आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये खबरें तब उड़ी थी जब दोनों एकसाथ स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आए थे. दोनों की तस्वीरें खूब वायरल भी हुई थी।