Home Blog Page 523

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर शिखर धवन का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा उन्होंने

 गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई. यह बोइंग 787-8 विमान था जिसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे. इस हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है. एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है ताकि वे हादसे में शिकार हुए लोगो के विषय में जरूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकें.

इस हादसे की खबर फैलते ही देशभर से इस दुखद घटना को लेकर संवेदनाएं आने लगी. खेल जगत के दिग्गजों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दुख जताया और हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है.

शिखर धवन की प्रतिक्रिया

शिखर धवन और अन्य खिलाड़ियों ने पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं की और इस कठिन समय में देश के साथ खड़े रहने का संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया. यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है, और हर कोई प्रभावित परिवारों के साथ सहानभूति महसूस कर रहा है.

भारत के पूर्व ओपनर धवन ने इस भयानक विमान हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका दिल इस खबर को सुनकर टूट गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमे उन्होंने शोक प्रकट करते हुए लिखा, “अहमदाबाद के मेघानी के पास हुए हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति के लिए मेरी संवेदनाएं. उनके प्रियजनों को शक्ति और प्रार्थनाएं.”

इस हादसे के कारण पूरे देश में गम का माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर हादसे के प्रति अपना दुख और संवेदना जाहिर कर रहे हैं. इस दुर्घटना की विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है, और प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर को बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने कितनी राशि दी जाती थी ?

बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया है. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. वो यूके में थे. संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा और बेटी. तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी. वो अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं.  बच्चों की देख-रेख के लिए संजय हर महीने करिश्मा को पैसे देते थे.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर साल 2016 में अलग हो गए थे. दोनों ने तलाक के समय एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे. इनका तलाक बहुत सुर्खियों में रहा था. तलाक के बाद भी बच्चों से मिलने के लिए संजय अक्सर मुबंई जाते थे. बच्चों के पेरेंट्स अलग हो गए थे लेकिन संजय दोनों का ध्यान रखते थे. वो उनके लिए हर महीने पैसे भेजते थे.

इतनी मिली थी एलिमनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे. संजय और करिश्मा का रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ था.

हर महीने देते थे इतने पैसे

करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं. दोनों ही बच्चों से संजय कई बार मिलने आते थे. वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे. बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे.

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. इन दोनों का एक बेटा है. वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी विक्रम से हुई थी. जिससे उनकी एक बेटी है. वो बच्ची अपनी मां के साथ ही रहती है.

Iran Attack Israel: इजरायल के हमले से भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई, बोले- ‘यह हमला हमारी आत्मा पर प्रहार के समान है’

इजरायली हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि इजरायल को कड़ी सज़ा दी जाएगी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान महान राष्ट्र है. ज़ायोनी शासन ने आज सुबह हमारे प्यारे देश पर हमला करके अपनी दुष्ट प्रकृति का परिचय दिया है. खामेनेई ने कहा कि ईरान एक महान राष्ट्र है. हम अपने शहीदों की कुर्बानी बर्बाद नहीं जाने देंगे. यह हमला केवल हमारी धरती पर नहीं बल्कि हमारी आत्मा पर किया गया है.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायली हमलों में कई कमांडर और वैज्ञानिकों शहीद हो गए हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. मैं चाहता हूं कि उनके उत्तराधिकारी और सहकर्मी बिना किसी देरी के अपने काम शुरू कर दें.

इजरायली हमले में तबाह हुआ ईरान
इजरायली हमले में ईरान के 2 न्यूक्लियर साइटों को निशाना बनाया गया है. इसकी पुष्टि खुद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कर दी है. इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के 6 सैन्य ठिकानों पर भी हवाई हमला किया है. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसका असर ये हुआ कि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइल से हमला किया है. इस बीच स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए इजरायली सरकार ने अपने प्रमुख नेता और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है. वहीं इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान दिया कि उन्होंने ये हमला देश की सुरक्षा को देखते हुए किया है. उनका मकसद ईरान के न्यूक्लियर ताकत को खत्म करके अपने लोगों की रक्षा करना है. ये वह तब तक करेंगे, जब तक खतरा खत्म न हो जाए.

Travel Tips: भारत की समृद्ध विरासत को नजदीक से जानना चाहते हैं तो जरूर जाएं बिहार की इन जगहों पर, यहां पर्यटकों की भीड़ से भी मिलेगी राहत

जब भी भारत में विरासत की बात की जाती है, तो सबसे पहले राजस्थान के किले और दिल्ली के फेमस स्मारकों की चर्चा सबसे ज्यादा होती है। लेकिन इन सबके बीच बिहार लोगों के दिमाग से निकल जाता है। अगर आप भी भारत की विरासत को देखने और जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको बिहार जरूर घूमना चाहिए। बिहार की प्राचीन भूमि सिर्फ साम्राज्यों औऱ ज्ञानोदय की जन्मस्थली नहीं, बल्कि आपको यहां पर ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जो सदियों से स्थापित हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार के उन विरासत स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं।

तेलहरा

तेलहरा बिहार में नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड का गांव है। यह प्राचीन भारत में एक बौद्ध मठ का स्थल हुआ करता था, जोकि पहली शताब्दी ईस्वी पूर्व का है। लेकिन इस जगह के बारे में भी बहुत कम लोगों को जानकारी है। भारत के इतिहास से जुड़ी कई चीजों को खोजने के लिए इस स्थान पर खुदाई चल रही है, ऐसे में आप भी यहां पर जा सकते हैं। इसके साथ ही बौद्ध मठ स्थल जाना न भूलें। यहां पर ध्यान कक्ष और प्रार्थना कक्ष में आपको काफी शांति मिलेगी।

रोहतासगढ़ किला

रोहतास जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर रोहतासगढ़ किला स्थित है। यह किला काफी प्राचीन है, जिस कारण इसको भूतिया भी कहा जाता है। रोहतासगढ़ किले का निर्माण शेरशाह शूरी ने कराया था। यह बेहद विशाल किला है और रहस्यमय चीजों से भरा हुआ है। हालांकि इस किले तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी मेहनत जरूर करनी पड़ेगी। इस किले तक पहुंचने वाली चढ़ाई आपको थका देगी। जिन लोगों को घूमने-फिरने औऱ एडवेंचर का शौक है, उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। आपको यहां पर अकेले जाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि स्थानीय लोग यहां पर भूत-प्रेत होने का दावा करते हैं।

केसरिया स्तूप

बिहार में मौजूद केसरिया स्तूप के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। यह स्तूप 10 मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग से भी ज्यादा ऊंचा है। 104 फीट ऊंचे इस स्तूप को दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध स्तूपों में से एक है। अगर आप भारत के विरासत स्थलों को देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको भीड़ भी नहीं मिलेगी, लेकिन आपको यहां पर गहरी आध्यात्मिक शांति जरूर मिलेगी, जोकि अन्य फेमस स्थानों पर नहीं मिल सकती है।

विक्रमशिला

बता दें कि विक्रमशिला महाविहार भारत का एक फेमस शिक्षा-केंद्र था। यह प्राचीन भारत के शीर्ष बौद्ध विश्वविद्यालयों में से एक था। हालांकि अब यह विश्वविद्यालय सिर्फ एक खंडहर के रूप में दिखाई देता है। वहीं कुछ समय पहले पीएम मोदी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय के उद्धार की बात की थी। ऐसे में अगर आप प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय देखने के इच्छुक हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं।

Kajol On Ajay Devgn: ‘मां’ के सेट पर अजय देवगन ने काजोल को किया था तंग? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘मां’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसे एक्ट्रेस के पति और अभिनेता अजय देवगन ने प्रोड्यूस  किया है. यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

वहीं मां के प्रमोशन के दौरान, काजोल ने अजय के साथ बतौर निर्माता काम करने के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि अजय देवगन ने उन्हें मां के सेट पर काफी हरास किया है.

मां के सेट पर अजय देवगन ने काजोल को किया परेशान?
दरअसल बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में, काजोल ने मजाक में कहा, “मैं इस निर्माता के बारे में क्या कहूं? मुझे बहुत परेशान और तंग किया है इसने. कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा (हंसते हुए).” हालांकि, वह फौरन सीरियस भी हो गईं और कहा, “नहीं, वह काफी वंडरफुल प्रोड्यूसर हैं .मुझे उनके बारे में यही कहना है,”

अजय ने काजोल से जेंडर रोल्स को लेकर क्या कहा था?
काजोल ने आगे जेंडर रोल्स को लेकर अजय देवगन से हुई अपनी बातों का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मेरे पति अजय जी ने एक बार मुझसे कहा था कि तुम बहुत लकी हो, तुम नहीं जानती कि तुम कितनी भाग्यशाली हो, तुम न्यासा की दोस्त बन सकती हो. तुम एक दिन ग्रैंड मदर बनोगी, तुम एक मां हो, तुम मेरी पत्नी रही हो. तुमने इन सभी भूमिकाओं को अच्छी तरह और नेचुरली निभाया है. तुम्हें कोई कोशिश नहीं करना पड़ी. लेकिन आज, एक पुरुष के रूप में, मुझे इन रोल्स को निभाने के लिए एफर्ट करना पड़ता है.” उन्होंने कहा, “महिलाओं के रूप में, हमें बचपन से ही यह सिखाया जाता है. हम बहुत एडेप्टेबल हैं.”

मां में बेटी की खातिर शैतान से भिड़ेंगी काजोल
हाल ही में ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज हुई था जिसमें काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए एक सुपरनेचुरल पावर से भिड़ जाती हैं. कहानी एक साधारण सड़क यात्रा से शुरू होती है जो जल्दी ही डरावनी हो जाती है. दरअसल एक रहस्यमयी प्राणी उनकी कार की खिड़की पर हमला करता है, जिससे वे चंदनपुर के अशुभ गांव में फंस जाते हैं इसके बाद ऐसी-ऐसी घटनाएं होती हैं कि रूह कांप जाती है.

‘मां’में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और सूर्यशिखा दास ने अहम रोल प्ले किया है. इसे देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म माइथलॉजी और हॉरर का मिक्स है