Home Blog Page 508

Pakistan Collapsed Against Bangladesh: बांग्लादेश के सामने ध्वस्त हुई पूरी टीम, BAN ने फाइनल में जगह पक्की की

एशिया कप सुपर-4 के नॉक आउट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बुरी लड़खड़ा गई. बांग्लादेश के गेंदबाज पाकिस्तान पर पूरी तरह भारी पड़े. नॉक आउट मैच में साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा समेत सभी बल्लेबाज फ्लॉप हुए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, मेहदी हसन और रिशद हुसैन ने धाकड़ गेंदबाजी की और एक के बाद एक सभी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को ढेर किया. बांग्लादेश को ये मैच जीतने के लिए और फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 136 रनों की जरूरत है.

पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप हुआ है. पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही साहिबजादा फरहान 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं दूसरे ओवर में सईम अयूब इस एशिया कप में चौथी बार 0 (जीरो) पर आउट हुए. वहीं फखर जमान भी नॉक आउट मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 20 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तानी का टॉप ऑर्डर एशिया कप के अहम मुकाबले में औंधे मुंह गिर गया.

बांग्लादेश को मिला 136 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान के 49 के स्कोर पर ही पांच विकेट गिर चुके थे. लेकिन आखिर में आए बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और पाकिस्तान को ऑल आउट होने से बचाया. मोहम्मद हारिस ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. वहीं मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. पाकिस्तान ने नॉक आउट मुकाबले में बांग्लादेश को 136 रनों का टारगेट दिया है.

भारत के साथ कौन खेलेगा फाइनल?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एशिया कप सुपर-4 का ये अहम मुकाबला है. आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगी. अगर पाकिस्तान 135 रनों से पहले बांग्लादेश को रोक देता है, तब एशिया कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है. लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों की तरह बल्लेबाजों ने भी कमाल दिखाया, तब भारत के साथ फाइनल में बांग्लादेश की टक्कर होगी.

यूरोप में भीषण हीटवेव: एक साल में 62,000 से ज्यादा लोगों की मौत

यूरोप ने साल 2024 में एक और भयावह गर्मी का सामना किया, जिसमें कुल 62 हजार से अधिक लोगों की मौत सिर्फ गर्मी के कारण हो गई. प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल ‘नेचर मेडिसिन’ में 22 सितंबर, 2025 की प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा बीते साल 2023 की तुलना में करीब 23.6% अधिक है.

यह स्टडी यूरोप के 32 देशों के 654 क्षेत्रों के डेटा पर आधारित है, जिसमें 1 जून से 30 सितंबर 2024 के बीच की गर्मी को शामिल किया गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह लगातार तीसरा साल है जब यूरोप में गर्मी से मौतों की संख्या बेहद चिंताजनक रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ साल 2024 में ही यहां गर्मी से 62,700 लोगों की मौत हो गई.

यूरोप के इतिहास में सबसे भीषण गर्मी

रिपोर्ट में ये बताया गया कि गर्मी के प्रभाव से महिलाओं की मृत्यु दर पुरुषों की तुलना में 46.7% अधिक रही. वहीं 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों में गर्मी से मृत्यु दर 323% अधिक पाई गई. यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार, साल 2024 में यूरोप के इतिहास में ये सबसे भीषण गर्मी रही.

आईएसग्लोबल के नाम से प्रसिद्ध बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022, 2023 और 2024 में गर्मी से कुल 1,81,000 मौतें हुई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संख्या जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में और बढ़ सकती है. रिसर्च के प्रमुख लेखक टॉमस जानोस ने कहा कि मौतों की संख्या हमें बता रही है कि इससे तालमेल बिठाना शुरू कर देना चाहिए.

दक्षिणी यूरोप में गर्मी से सबसे ज्यादा मौतें

यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के मुताबिक, यूरोप में 2024 की गर्मी अब तक की सबसे सबसे उच्च ताप वाली गर्मी थी. गर्मी से होने वाली अनुमानित मौतों में से दो-तिहाई मौतें दक्षिणी यूरोप में हुई हैं, क्योंकि यहां बुजुर्गों की आबादी सबसे अधिक है. हालांकि इस स्टडी में साल 2025 के आंकड़ें शामिल नहीं किए गए.

इटली की इमरजेंसी मेडिकल सोसाइटी के अनुसार, वे मरीज जो पहले से कमजोर थे और कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी. यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी के अधिकारी गेरार्डो सांचे का कहना है कि कि गर्मी से संबंधित मौतों के आंकड़ों को यूरोप के निर्मित बुनियादी ढांचे और ठंड तक पहुंच में सुधार के लिए दीर्घकालिक काम करने की आवश्यकता है.

“H3N2 Flu Treatment: दिल्ली-एनसीआर, हर 10 में से 7 घरों में फैली खतरनाक बीमारी, वायरस से बढ़ी चिंता”

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 नाम का इनफ्लुएंजा A स्ट्रेन का इंफेक्शन काफी तेजी से फैल रहा है. हाल ही में हुए एक सर्वे में पता चला है कि 10 में से 7 परिवारों में कोई न कोई इस फ्लू की चपेट में है. यह वायरस देखने में तो नॉर्मल सर्दी-जुकाम जैसा लगता है, लेकिन इसके लक्षण ज्यादा वक्त तक रहते हैं और शरीर पर गहरा असर डालते हैं. इस बार यह वायरस पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है और ज्यादा गंभीर भी है.

कैसे हैं H3N2 वायरस के लक्षण?

H3N2 के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही हैं, लेकिन इनका असर ज्यादा गंभीर और लंबा होता है. अगर आपको तेज बुखार, ठंड लगना, गले में खराश, लगातार खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है तो सावधान हो जाएं. इसके अलावा बच्चों में उल्टी या दस्त जैसी पेट की समस्याएं भी देखी जा रही हैं. कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ, ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह वायरस खतरनाक हो सकता है.

कितना खतरनाक है यह वायरस?

डॉक्टरों के मुताबिक, H3N2 का प्रकोप इस बार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में ज्यादा गंभीर है. बुखार कई दिन तक रहता है. खांसी और गले की खराश जल्दी ठीक नहीं होती. वहीं, शरीर में कमजोरी व थकान काफी समय तक रहती है. कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत या निमोनिया जैसी दिक्कतें भी हो रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस को जल्दी पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह बहुत तेजी से फैलता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. समीर कालरा का कहना है कि जैसे ही आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. खुद से दवाइयां लेना या एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करना नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने बताया कि अगर लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो यह वायरस और गंभीर हो सकता है. समय पर इलाज और सावधानी बरतने से न सिर्फ आप सेहतमंद रहेंगे, बल्कि वायरस को दूसरों तक फैलने से भी रोका जा सकेगा.

अगर आप H3N2 से संक्रमित हो गए हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

    • खूब आराम करें: शरीर को ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है.
    • पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ लें.
    • मास्क पहनें: वायरस को दूसरों तक फैलने से रोकने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें.
    • हाथ धोएं: बार-बार साबुन से हाथ धोकर साफ-सफाई बनाए रखें.
    • हवादार जगह पर रहें: कमरे में हवा का आना-जाना जरूरी है, ताकि वायरस का असर कम हो.
    • फ्लू वैक्सीन लें: अगर उपलब्ध हो तो फ्लू की वैक्सीन लेना फायदेमंद हो सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

“परसों पर्दे पर आएगी स्त्री, थामा के साथ सस्पेंस से लबालब नया पोस्टर जारी”

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ की चर्चा काफी समय से है. मेकर्स पहले ही फिल्म से जुड़े मोशन पोस्टर रिलीज कर चुके हैं लेकिन अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है.

 फैंस काफी समय से फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन अब लगता है कि मेकर्स फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट देने वाले हैं. हॉरर-कॉमेडी-लव स्टोरी फिल्म थामा का मैडॉक फिल्म्स ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमे एक स्त्री दिख रही हैं. ये बिल्कुल वही स्त्री है जिसे आपने ‘स्त्री’ और ‘स्त्री-2’ में देखा था.

दीपावली पर बड़े पर्दे पर लौट रही है हॉरर-लव स्टोरी
‘थामा’ के पोस्टर पर लिखा है- ‘ओ स्त्री परसो आ रही है.’ फिल्म के नए पोस्टर के कैप्शन मे लिखा है- ‘स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा थामाका ला रही है, बांद्रा किला (एम्फीथिएटर) में एक विशेष लॉन्च के लिए हमसे जुड़ें. इस दीपावली, एक खूनी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में आ रही है.’

पोस्टर्स ने बढ़ाई बेसब्री
कैप्शन से साफ है कि मेकर्स 26 सितंबर को फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी देने वाले हैं. बता दें कि मेकर्स ने लगातार तीन अलग-अलग पोस्टर रिलीज किए हैं, जिसमें ‘थामा’ और स्त्री दोनों के आने की जानकारी दी है.फैंस पोस्टर को देखकर काफी एक्साइटेड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या ट्रेलर आने वाला है. एक यूजर ने लिखा- ‘लगता है नवरात्रि में मजा आने वाला है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ट्रेलर के लिए और कितना इंतजार कराओगे.’

फिल्म की कहानी 
‘थामा’ फिल्म की कहानी एक वैम्पायर लव स्टोरी से जुड़ी हैं. फिल्म में आपको हॉलीवुड का फील भी मिलेगा लेकिन बिल्कुल देसी अंदाज में. फिल्म दीपावली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जल्द ही फिल्म की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी नजर आएंगे.

फैमिली के साथ बेंगलुरु में बिताएं यादगार वीकेंड, देखें शहर के टॉप डेस्टिनेशन पॉइंट्स

बेंगलुरू में वीकेंड पर कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर भीड़ बहुत ज्यादा रहती है। इन जगहों पर रविवार को अच्छी खासी चहल-पहल होती है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। बारिश के मौसम में इन जगहों का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। ऐसे में इस बार के वीकेंड पर अगर आप भी अपने दोस्तों, फैमिली या वाइफ के साथ इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बेंगलुरु की कुछ संडे स्पेशल जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

उल्सूर झील

उल्सूर झील एम.जी. रोड के पास है। यह झील मात्र 2 किमी की दूरी पर है और यहां तक पहुंचने के लिए आपको करीब 10 मिनट का समय लगेगा। यह झील सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

उल्सूर झील पुरानी और खूबसूरत झीलों में से एक है। यह झील 50 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैली है। बारिश के मौसम में यहां पर लोगों को आना अधिक पसंद होता है। क्योंकि इस दौरान यहां पर हरा-भरा वातावरण और बोटिंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जगह बैंगलुरु के पास बेस्ट कपल स्पॉट माना जाता है।

वी आर बेंगलुरु मॉल

आप संडे का समय बिताने के लिए बेंगलुरु के वी आर बेंगलुरु मॉल भी जा सकते हैं। इस मॉल को शहर का सबसे बेस्ट और मॉर्डन मॉल्स में से एक माना जाता है। यहां पर पूरे सप्ताह लोगों की भीड़ होती है। रविवार को यहां पर सबसे ज्यादा चहल-पहल होती है।

प्रीमियम सुविधाओं और बेहतरीन ब्रांड्स के अलावा आपको मॉल के बाहर तरह-तरह के स्टॉल्स देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप सस्ते में खाने-पीने का सामान ले सकती हैं। फ्रेंड्स, फैमिली और कपल्स के लिए यह जगह फेवरेट हैंगआउट स्पॉट है। इस मॉल में बैठने की अच्छी जगह है और आप यहां पर समय बिता सकती हैं। वी आर बेंगलुरु मॉल सुबह 9 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है। यह मॉल व्हाइटफील्ड मेन रोड, देवसंद्रा इंडस्ट्रियल एस्टेट, महादेवपुर, बेंगलुरु में है।

लालबाग बॉटनिकल गार्डन

बता दें कि यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है। यही वजह है कि रविवार को यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीं लालबाग बॉटनिकल गार्डन में साल में 2 बार फूलों की भव्य प्रदर्शनी भी लगती है। वहीं 26 जनवरी और 15 अगस्त को यहां पर सबसे ज्यादा लोग आते हैं। यह गार्डन मावली बेंगलुरु में है। यह गार्डन सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है और यह बेंगलुरु की रोमांटिक जगहों में से एक है।