Home Blog Page 503

“‘जॉली एलएलबी 3’ का दूसरा वीकेंड भी रहा धमाकेदार, अब साल की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर लिस्ट में एंट्री लेने ही वाली है!”

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. 19 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने न केवल दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है, बल्कि अन्य बड़ी रिलीज़ से कड़े कंप्टीशन के बावजूद शानदार ग्रोथ भी दर्ज कराई है. मोस्ट पॉपुलर जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त में दोनों जॉली यानी पहली किस्त से अरशद वारसी और दूसरी किस्त से अक्षय कुमार एक साथ नज़र आ रहे हैं और खूब धमाल मचा रहे हैं. ह्यूमर, कोर्टरूम ड्रामा और जबरदस्त डायलॉग्स के ब्लेंड की वजह से ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और खूब कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘जॉली एलएलबी 3’ ने दूसरे रविवार कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि इसे अब पवन कल्याण और इमरान हाशमी की ओजी से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है बावूजद इसके ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और अच्छी कमाई भी कर रही है. दूसरे वीकेंड पर तो इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 8वें दिन इस फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए. वहीं 9वें दिन फिल्म ने 66.67 फीसदी का उछाल दिखाते हुए 6.25 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.83 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ की 10 दिनों की कुल कमाई अब 90.08 करोड़ रुपये हो गई है.

अक्षय कुमार अपनी फिल्म का तोड़ने वाले हैं रिकॉर्ड
फ़िलहाल, अक्षय कुमार की तीन फिल्में साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. इनमें हाउसफुल 5 लिस्ट में 198.41 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन के साथ पांचवे नबर पर है जबकि  स्काई फ़ोर्स 134.93 करोड़ की कमाई के साथ लिस्ट में 8वें नंबर पर है. वहीं केसरी चैप्टर 2 भारत में 94.48 करोड़ की कमाई के साथ साल की दसवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है. वहीं अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 90.08 करोड़ की कमाई कर ली है और ये केसरी चैप्टर 2  को मात देने से सिर्फ़ 4.48 करोड़ की दूरी पर है. केसरी 2 को पछाड़ते ही ‘जॉली एलएलबी 3’ साल 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन जाएगी. गौरतलब है कि  किसी एक्टर के लिए साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में तीन पोजिशन पर काबिज होना बहुत रेयर है.

2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की सभी फ़िल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत का नेट कलेक्शन)

  • हाउसफुल 5: 198.41 करोड़
  • स्काई फ़ोर्स: 134.93 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2: 94.98 करोड़
  • जॉली एलएलबी 3: 90.08 करोड़* (10 दिनों में)

Sports News:‘चक दे इंडिया… उन्होंने शानदार खेल दिखाया’ — तिलक वर्मा ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 69 रन की नाबाद पारी को अपने कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक बताया. तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया.

तिलक ने मैच के बाद एक घंटे विलंब से शुरू हुए पुरस्कार वितरण समारोह में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा ,‘‘ दबाव था. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मैं संयम के साथ खेलने की कोशिश कर रहा था.  मेरे कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक. चक दे इंडिया.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम हर क्रम पर खेलने को तैयार रहते हैं. लचीलापन होना जरूरी है. मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार था. मुझे अपने खेल पर भरोसा था. जब विकेट धीमे होते हैं तो मैने गौती सर से इस पर बात की है और उनके साथ काफी मेहनत की है.’’

तिलक ने अहम साझेदारियों के लिये संजू सैमसन और शिवम दुबे की भी तारीफ की. उन्होंने कहा ,‘ सैमसन की शानदार पारी. दुबे ने दबाव में जिस तरह से खेला, वह टीम के लिये बहुत जरूरी था.’’

‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुने गए अभिषेक शर्मा ने कहा ,‘‘ विश्व कप जीतने वाली इस टीम में जगह बनाना किसी सलामी बल्लेबाज के लिये आसान नहीं था. मैने अपने खेल पर बहुत मेहनत की. कोच और कप्तान का साथ मुझे टूर्नामेंट में शुरूआत से मिला.’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब मैं अच्छा खेलता हूं तो टीम को जीतना चाहिये. कई बार आप नाकाम भी होते हो लेकिन प्रक्रिया का अनुसरण करना अहम है ।’’

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि इस हार को पचाना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार को पचाना आसान नहीं होगा. हमने बल्लेबाजी के दौरान विकेट गंवाये. गेंदबाजी अच्छी की लेकिन रन नाकाफी थे. हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाये और विकेट गिरते रहे.’’

“PM मोदी की जीत वाली पोस्ट देख ख्वाजा आसिफ भड़क उठे, तंज कसते हुए बोले – ‘हमारा तो रिकॉर्ड 6-0 है…’”

भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया. दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया. पीएम मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई. उन्होंने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसे शांति नहीं आएगी.

ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी की एक्स पोस्ट को लेकर लिखा, ”क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं. इस तरह शांति और सम्मान बहाल नहीं होता. पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर, 6/0 था. हम कुछ नहीं कह रहे, मोदी को भारत और दुनिया, दोनों में अपमानित किया गया है.”

पहले शरीफ और फिर ख्वाजा आसिफ ने बोला झूठ

ख्वाजा आसिफ की पोस्ट में दिलचस्प बात यह है कि 72 घंटे पहले ही पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ 4 दिनों के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के 7 जेट्स को मार गिराया था, अब 72 घंटे बाद उनके अपने रक्षा मंत्री ने 6 जेट्स को गिराने का दावा किया है. पाकिस्तानी सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब तक कई बार झूठ बोल चुकी है. उसने कई बार भारतीय विमानों को गिराने का झूठा दावा किया. अहम बात यह है कि उसके दावों में संख्या भी बार-बार बदल रही है.

भारत की जीत के बाद क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने फाइनल में भारत की जीत के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, ”खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. नतीजा वही है, भारत की जीत. हमारे क्रिकेटर्स को जीत की बधाई.”

#OperationSindoor on the games field.

Outcome is the same – India wins!

Congrats to our cricketers.

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025

बता दें कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 146 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया.

Diabetes Diet For Over 40: 40 की उम्र पार और डायबिटीज-बीपी से हैं परेशान? बस ये सब्जी खाना शुरू कर दें, बीमारियों से मिल जाएगी छुट्टी!”

40 साल की उम्र इंसान की जिंदगी का आधा पड़ाव होता है, जिसके बाद शरीर में तमाम तरह की बीमारियां होने लगती हैं. इन्हीं बीमारियों में से एक होता है डायबिटीज-बीपी, जिससे इस उम्र के लोग काफी परेशान रहते हैं. अगर आप भी इस बीमारी से परेशान हैं, तो चलिए आपको इससे बचने के लिए तगड़ा जुगाड़ बताते हैं, जिससे बीमारी आपके आसपास भी नहीं भटकेगी.

सुरन की सब्जी

डायबिटीज-बीपी के मरीजों के लिए सबसे जरूरी जो चीज होती है, वह है कि वे अपने डाइट को कैसे मैनेज करते हैं. अगर सरल शब्दों में कहा जाए, तो आपके थाली में क्या-क्या शामिल है, यह इन बीमारियों को ट्रिगर या कम करने का काम करते हैं. इसी को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट लीना महाजन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि अगर आप अपने डेली डाइट में सुरन को शामिल करते हैं, तो इसके काफी फायदे होते हैं. इससे ब्लड सुगर, पाचन में सुधार, कार्डियोवेसल्स हेल्थ और त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है.

डाइट में यह क्यों होना चाहिए शामिल?

इसके फायदे के बाद सबसे जरूरी सवाल जो होता है, वह है कि इसे आपके डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए. इसको लेकर लीना ने इसके कुछ फायदे बताए हैं, जैसे कि यह आपके ब्लड शुगर लेवर को बैलेंस करता है. इसमें पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिसके चलते यह पाचन और शरीर के वजन को बैलेंस रखता है. यह स्किन की ग्लोइंग को बरकरार रखता है और शरीर से खराब पदार्थ को निकाल कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

कैसे बना सकते हैं जिमीकंद (सुरन) के कबाब?

इसे टेस्टी बनाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट लीना महाजन ने कुछ टिप्स शेयर की हैं. अगर आप इसका कबाब बनाना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी कुछ इस तरह है कि दो चम्मच तेल, एक चम्मच अदरक, दो हरी मिर्च, 250 ग्राम उबला और कटा हुआ सुरन, छोटा चम्मच, आधा कप ओट्स का आटा या भुना हुआ चना दाल पाउडर, दो बड़े चम्मच धनिया पत्तियां, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची, स्वादानुसार नमक, आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स और सजावट के लिए पुदीना का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं अगर बनाने की बात करें तो पहले अदरक, मिर्च और सुरन को फ्राई कर लें. उसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा डालकर इसे बना सकते हैं. यह टेस्टी होने के साथ- साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

“अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के बाद अब मिशिगन के चर्च में भी गोलीबारी, हमलावर ने लोगों पर लगातार फायरिंग की और मौके से भाग निकला।”

अमेरिका में बैक-टू-बैक दो गोलीकांड की घटनाएं सामने आईं हैं. नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में गोलीकांड के कुछ घंटों के बाद अब अमेरिका के मिशिगन में एक हमलावर ने गोलीकांड को अंजाम दिया है. हमलावर ने मिशिगन के मॉर्मन चर्च में कई लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. वहीं, मिशिगन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने रविवार  को ही इस गोलीकांड को अंजाम देने वाले हमलावर को मार गिराया है.

यह हमला मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक स्थित द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई, जहां हमलावर को मार गिराया गया है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना डेट्रॉइट से करीब 50 मील उत्तर की तरफ घटी और घटना के दौरान चर्च में आग भी लग गई.

आम लोगों के लिए अब नहीं है कोई खतरा- अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि अब आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है, हालांकि, इस गोलीकांड के पीड़ितों की स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

अमेरिकी अधिकारी ने घटना के बारे में दी जानकारी

जेनेसी काउंटी के शेरिफ क्रिस स्वानसन ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने इस गोलीकांड के बाद इलाके को खाली कराने और घटनास्थल पर स्थानीय और अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के मौजूद होने की बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘पूरा चर्च आग की चपेट में है. यह एक काफी ज्वलंतशील मुद्दा है.’

उन्होंने इस बात का संकेत दिया है इस मामले को लेकर और अधिक जानकारी कुछ वक्त के बाद साझा की जाएगी, क्योंकि अभी इस मामले में कार्रवाई जारी है, इसलिए फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती है.

मिशिगन के गवर्नर पर घटना पर जताई संवेदना

इस घटना के बाद मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर विशेषकर पूजा वाली जगह पर हिंसा पूरी तरह से स्वीकार्य है.

नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में भी चली गोली

इस घटना के कुछ घंटों पहले ही अमेरिका के दूसरे शहर नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में रविवार  की रात एक शूटर ने रेस्तरां के बाहर कतार में खड़े लोगों पर ताबड़तोड़ गालियां दाग दीं. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना के संदिग्ध आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.