Home Blog Page 485

ISI और पाक सेना पर बोलना पड़ा भारी! खैबर पख्तूनख्वा के CM की कुर्सी गई हाथ से, इमरान खान ने सोहेल क…

पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI की आतंकियों के साथ गठजोड़ की सार्वजनिक रुप से पोल खुलने के 2 महीने बाद बुधवार को खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर को जेल में बंद इमरान खान ने पद से हटा दिया. अब अली अमीन गंडापुर की जगह इमरान खान ने सोहेल अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, जो पहली बार 2024 में विधायक बन कर खैबर पख्तूनख्वाह की विधानसभा में पहुंचे हैं.

खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में चल रही आतंकी गतिविधियों पर जुलाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खैबर पख्तूनख्वाह के तत्कालीन मुख्यमंत्री अली अमीन ने बताया था कि जब उनकी पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में तहरीक ए तालिबान के आतंकियो को पकड़ कर इलाके को आतंक से मुक्त करने का अभियान चलाया था तो पाकिस्तानी ख़ुफिया एजेंसी ISI और सेना की खुफिया एजेंसी मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन आतंकियों को छुड़वाकर जानकारी दी थी.

अली अमीन के बयान से संस्थाएं नाराज

अली अमीन ने बताया, उन्होंने कहा था कि जिन आतंकियों को पुलिस ने पकड़ा है, वो असल में ISI और मिलिट्री इंटेलिजेंस के पोषित आतंकी थे और ISI और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने जानकारी दी थी कि वो इन आतंकियों का इस्तेमाल करती है.

अली अमीन गंडापुर के इस बयान के बाद पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की हर तरफ आतंकियों को पोषित करने के मामले पर आलोचना भी हुई थी और पाकिस्तान को चलाने वाली ये दोनों संस्थाएं अली अमीन गंडापुर से नाराज भी हुई थी.

अली अमीन पर ISI से मिलने का लगा आरोप

उसके बाद जानकरी आई थी कि अली अमीन गंडापुर के सेना और ISI के साथ संबंध ठीक हुए हैं, जिसकी वजह से खैबर पख्तूनख़्वाह की तिराह घाटी में जब पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी तो गंडापुर ने सेना और ISI के खिलाफ कुछ नहीं बोला था. साथ ही PTI के कई निर्वासित नेताओं ने अली अमीन गंडापुर पर इमरान खान को छोड़कर सेना और ISI के मिल जाने के भी आरोप लगाए थे.

अली अमीन गंडापुर को हटाने और सोहेल अफरीदी को मुख्यमंत्री बनाने के इमरान ख़ान के फैसले की जानकारी इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने अपने आधिकारिक ‘X’ अकाउंट पर भी साझा की है, जिसके बाद अली अमीन गंडापुर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इमरान खान के फ़ैसले को स्वीकार करने की पोस्ट भी की थी, जिसे फिलहाल अली अमीन गंडापुर ने डिलीट कर दिया है. इसके बाद फिर से चर्चा का बाजार पाकिस्तान की सियासत में गर्म हो गया है.

आतंक के ऑपरेशनल बेस से कम नहीं खैबर पख्तूनख़्वाह 

पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के लिए खैबर पख्तूनख़्वाह प्रांत इस वक्त भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए किसी ऑपरेशनल बेस से कम नहीं है. पिछले महीने ही इस बात के पुख्ता सबूत भी मिले हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंक के कैम्प ध्वस्त होने के बाद लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन अपने ट्रेनिंग कैम्प पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की मदद से खैबर पख्तूनख़्वाह में शिफ्ट कर रही है. ऐसे में देखना होगा कि खैबर पख्तूनख़्वाह में सियासत किस ओर जाती है.

India vs Australia ODI Series: पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने जाएंगे 9 खिलाड़ी, सूची में कप्तान शुभमन गिल समेत कई दिग्गज नाम शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम आखिरी बार 2020-21 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने गई थी. वहीं इस बार ODI सीरीज में टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे. गिल पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलने जा रहे हैं और पहली बार में ही वे बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के सामने होंगे. शुभमन गिल की तरह ही टीम इंडिया के स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में पहली बार वनडे मैच खेलेंगे.

शुभमन गिल AUS में खेलेंगे पहला ODI

भारत की वनडे टीम का नया कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. इस सीरीज में उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. गिल से पहले रोहित शर्मा टीम के कप्तान रहे, लेकिन इस दौरे पर रोहित और विराट कोहली दोनों ही बल्लेबाज के तौर पर टीम के साथ जा रहे हैं. गिल वनडे में पहली बार कप्तानी करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहला वनडे मैच भी खेलेंगे. शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच तो खेल चुके हैं, लेकिन कभी वनडे नहीं खेले हैं.

पहली बार ODI खेलने AUS जाएंगे 9 खिलाड़ी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल समेत 9 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहला वनडे मैच खेलने जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में से कुछ प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच तो खेले हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस टीम के साथ कोई ODI नहीं खेला है. भारतीय टीम आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने 2020 में गई थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

    • शुभमन गिल
    • अक्षर पटेल
    • यशस्वी जायसवाल
    • वॉशिंगटन सुंदर
    • नितीश कुमार रेड्डी
    • हर्षित राणा
    • अर्शदीप सिंह
    • प्रसिद्ध कृष्णा
    • ध्रुव जुरेल

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा. टीम इंडिया तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेलेगी.

Heart Failure Symptoms:बिस्तर पर जाने पर दिख सकते हैं हार्ट फेल्योर के ये संकेत, 99% लोग अनदेखा कर देते हैं

 हार्ट फेल्योर की घटना अचानक नहीं होती है, यह धीरे-धीरे विकसित होता है. हमारा शरीर इसके लिए पहले से ही संकेत देना शुरू कर देता है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग उस पर ध्यान ही नहीं देते और उसे हल्के में लेते हैं, जो हमारे लिए बाद में घातक साबित होती है. हमारे शरीर से हार्ट फेल्योर को लेकर जो साइन दिखते हैं, उनमें से ज्यादातर साइन रात के समय में हमें दिखाई देते हैं, चलिए आपको इन लक्षणों के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिन्हें आप देखकर इग्नोर कर देते हैं.

क्यों होती है हार्ट फेल्योर की घटना?

अगर बात करें कि हार्ट फेल्योर की घटना क्यों बढ़ रही है, तो इसके पीछे कई कारण हैं. जैसे कि खराब खानपान और लाइफस्टाइल, जिंदगी में बढ़ता तनाव और खाने की गलत आदतें. ये ऐसे काम हैं, जो हार्ट फेल्योर की घटना को बढ़ाने में मदद करते हैं. हर इंसान किसी न किसी तरीके से हार्ट की दिक्कत का शिकार जरूर होता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या हार्ट फेल्योर की है. हालांकि यह अचानक नहीं होती, बल्कि इसके कुछ लक्षण पहले दिखते हैं, जो बाद में जाकर इसका कारण बनते हैं. ये लक्षण हमारे शरीर में हमें पहले से ही दिखने लगते हैं, खासकर उस वक्त पर जब हम सोने जा रहे होते हैं.

कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं?

अगर इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें सबसे पहला जो लक्षण है वह यह है कि अगर आप सीधे लेटते हैं और सांस फूलने लगती है या आपको तकिये के सहारे सोना पड़ता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़ों में पानी भर रहा है, जो हार्ट फेल्योर का लक्षण है. दूसरा सबसे बड़ा इसका लक्षण यह है कि सोने के दौरान आपको घरघराहट की आवाज आती है और इसके साथ ही आपको खांसी की दिक्कत भी होने लगती है. तीसरा कारण यह है कि जब आप सोने या आराम करने के लिए लेटते हैं, तो उस वक्त पैरों या टखनों में सूजन महसूस होने लगती है. चौथा कारण यह है कि अगर आपका वजन बिना किसी कारण के बढ़ रहा है, खासकर पेट और पैरों में सूजन के साथ तो आपको सावधान होने की जरूरत है. उसके अलावा भी शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जैसे कि पूरी रात करवटें बदलते रहना, ठीक से न सो पाना या सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस होना. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और फैमिली हिस्ट्री भी हार्ट फेल्योर के बड़े कारण हैं.

इससे बचने के उपाय

अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा, जैसे कि स्मोकिंग और तंबाकू छोड़ दें, तेल, घी और फैट कम करें, हेल्दी डाइट लें, तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें. इससे आप इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं और अपनी लाइफ को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

MS Dhoni In Mumbai Indians T-Shirt: SK नहीं, अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS धोनी? वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट का भी काफी बड़ा नाम है. एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. CSK के लिए धोनी के फैंस की दीवानगी भी खूब है. लेकिन अब माही की एक फोटो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. एमएस धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई इंडियंस के नाम की जर्सी पहनकर नजर आ रहे हैं. धोनी की इस फोटो से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई की सबसे बड़ी राइवल मुंबई के लिए खेलेंगे.

मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एमएस धोनी के नाम से जाना जाता है. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से ही धोनी इस टीम के साथ जुड़े हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. वहीं चेन्नई के फैंस अपने फेवरेट प्लेयर को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर शौक हैं.

THALA MS DHONI IN MI JERSEY LOGO 😭 pic.twitter.com/NsgtLqMHLk

— Prakash (@definitelynot05) October 7, 2025

धोनी के फैंस को लगा झटका

एमएस धोनी को MI की जर्सी में देखकर सीएसके के फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. चेन्नई के फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आईपीएल 2026 में एमएस धोनी CSK की जगह MI की तरफ से खेलेंगे. मुंबई इंडियंस के फैंस धोनी को MI की जर्सी में देखकर खुश हैं. एक यूजर ने लिखा है कि धोनी के मुंबई में आने पर वो एक और आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम भी अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है. आईपीएल में सबसे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास ही सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं.

MS Dhoni Planning for IPL 2026 🌚😅 : pic.twitter.com/hPWzGGX68S

— Incognito Cricket (@Incognitocric) October 7, 2025

Andhra Pradesh Tourism: पापीकोंडालु, जहां प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अनुभव आपको मंत्रमुग्ध कर देगा

आंध्र प्रदेश का पापीकोंडालु (Papi Kondalu) भारत के उन प्राकृतिक स्थलों में से एक है जहाँ पहुँचते ही पर्यटक खुद को किसी अलग ही दुनिया में पाते हैं। यह रमणीय स्थल गोदावरी नदी की घाटियों के बीच स्थित है और अपनी हरियाली, पहाड़ों की श्रृंखला और नदी के शांत प्रवाह के कारण दक्षिण भारत का “कश्मीर” भी कहा जाता है।

पापीकोंडालु का भूगोल और नाम

पापीकोंडालु कृष्णा जिले और पूर्वी-गोडावरी जिले की सीमा पर स्थित हैं। यहाँ पर गोदावरी नदी पर्वत श्रृंखलाओं के बीच से बहती हुई नागिन जैसी बलखाती है। “पापीकोंडालु” नाम का अर्थ है – पापों को हरने वाली पहाड़ियाँ। कहा जाता है कि यहाँ आने मात्र से मनुष्य का मन निर्मल हो जाता है और जीवन में शांति का संचार होता है।

पर्यटन का मुख्य आकर्षण

बोट क्रूज़ (नौका विहार) – पापीकोंडालु घूमने का सबसे रोमांचक अनुभव बोट क्रूज़ है। पर्यटक राजमहेंद्रवरम या पोलवरम से बोट पकड़कर गोदावरी की गहराइयों में प्रवेश करते हैं। पानी के बीच से उठती हरी-भरी पहाड़ियाँ मन मोह लेती हैं।

वन्य जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य – यह क्षेत्र वनस्पति और जीव-जंतु विविधता से भरा है। यहाँ तेंदुआ, हिरण, जंगली भैंसा और कई पक्षियों की प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं।

आदिवासी संस्कृति – पापीकोंडालु क्षेत्र में बसे आदिवासी गाँव पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परंपराएँ और हस्तशिल्प से परिचित कराते हैं।

गांधी पथम् और रामकृष्ण मुनीवनम् – ये धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल भी यहाँ के आकर्षणों में शामिल हैं।

घूमने का उपयुक्त समय

पापीकोंडालु की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे बेहतर माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है और नदी का जलस्तर भी नौका विहार के लिए उपयुक्त रहता है।

पहुँचने का मार्ग

हवाई मार्ग : नजदीकी हवाई अड्डा राजमहेन्द्रवरम एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग : राजमहेन्द्रवरम रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

सड़क मार्ग : आंध्र प्रदेश के बड़े शहरों से पापीकोंडालु तक नियमित बस सेवाएँ उपलब्ध हैं।

पर्यटकों के लिए सुझाव

बोट क्रूज़ की बुकिंग पहले से कर लें।

हल्के कपड़े और पानी की बोतल अवश्य साथ रखें।

पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा न फैलाएँ।

स्थानीय आदिवासी हस्तशिल्प का समर्थन करें।

पापीकोंडालु पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद नहीं है बल्कि यह आत्मा को शांति देने वाला अनुभव है। हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और गोदावरी नदी की मधुर ध्वनि के बीच पर्यटक खुद को प्रकृति की गोद में पाते हैं। यदि आप रोज़मर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और सुकून की तलाश में हैं, तो पापीकोंडालु आपके लिए एक आदर्श गंतव्य है।