Home Blog Page 477

दक्षिण कैरोलिना में हुई गोलीबारी ने अमेरिका में मचाई दहशत, 4 की मौत और 20 घायल।

अमेरिका में पिछले काफी दिनों से लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब अमेरिकी राज्य दक्षिण कैरोलिना रविवार को तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठा है. इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं.

यह घटना अमेरिका के साउथ कैरोलिना के सेंट हेलेना आईलैंड पर एक भीड़भाड़ वाले बार में हुई. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सेंट हेलेना आईलैंड पर विलिज बार एंड ग्रिल में लोगों की भीड़ के बीच अचानक गोलियां चलने लगीं. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

अधिकारियों ने कहा कि जब शेरिफ के डिप्टी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी और कई लोग गोली लगने से घायल पाए गए.

अधिकारियों ने बयान जारी कर दी जानकारी

ब्यूफोर्ट काउंटी के शेरिफ के कार्यालय ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया. कार्यालय ने कहा, ‘घटना के दौरान कई पीड़ित और चश्मदीद गोलीबारी से बचने के लिए आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और प्रोपर्टीज में छिपने के लिए भागे. यह सभी के लिए एक दुखद और कठिन समय है. हम आपसे धैर्य रखने की अपील करते हैं क्योंकि हम इस घटना की जांच जारी रखे हुए हैं. हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं.’

Dr. Martin Luther King Jr. Dr. on St. Helena is open for traffic. https://t.co/A56G5HcmhF

— Beaufort County Sheriff’s Office, SC (@bcsopio) October 12, 2025

पीड़ितों की पहचान के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं

अधिकारियों ने इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है, वहीं कम से कम 20 लोग घायल हैं, जिनमें से चार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

अमेरिकी सांसद ने घटना पर जताया दुख

अमेरिकी सांसद नैंसी मेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट में लिखा, ‘ब्यूफोर्ट काउंटी में हुई इस भयानक गोलीबारी की खबर से मैं पूरी तरह से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों, उनके परिवारों और इस भयानक हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के साथ है.’

कई बार हो चुकी है गोलीबारी की घटना

अमेरिका में पिछले कुछ समय से लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को अमेरिका के मिसिसिपी के लीलैंड टाउन में हाई स्कूल होमकमिंग फुटबॉल गेम के आयोजन से पहले भयानक गोलीबारी हुई. इस घटना में कई लोगों की गोली लगने से जान चली गई और कई घायल भी हुए.

Health News:खाना अच्छे से चबाने की आदत बढ़ा सकती है उम्र, जानिए भोजन करने का सही तरीका

आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहिता है. इसके लिए लोग कई तरह की डाइट प्लान, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने को अच्छे से चबाने की आदत भी आपको फिट और हेल्दी बना सकती है. सिर्फ खाना बेहतर तरीके से चबाकर खाने से यह आपके वजन को घटाने में, पाचन को बेहतर बनाने में, आपको फिट रखने में और लंबी उम्र पाने में मदद कर सकती है.

दरअसल, हम रोज खाना तो खाते हैं, लेकिन बहुत बार जल्दी-जल्दी खाने की आदत के कारण हम उसे ठीक से चबाते नहीं हैं. यह छोटी सी गलती हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि खाना सही से चबाने की आदत कैसे उम्र बढ़ा सकती है और खाना खाने का सही तरीका क्या है.

खाना सही से चबाने की आदत कैसे उम्र बढ़ा सकती है

जब हम खाना खाते हैं तो पाचन की प्रक्रिया हमारे मुंह से ही शुरू हो जाती है. अगर हम खाने को अच्छे से चबाते हैं तो वह छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है, जिससे उसे पेट में पचाना आसान हो जाता है. मुंह में मौजूद लार खाने को नरम बनाती है और पाचन एंजाइम के साथ मिलकर पाचन की प्रक्रिया को तेज करती है. अगर आप जल्दी-जल्दी खाते हैं और खाने को ठीक से नहीं चबाते तो खाना बड़े टुकड़ों में पेट में जाता है, जिससे पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे गैस, कब्ज, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं और वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है. वहीं, खाने को अच्छे से चबाने की आदत आपके वजन को घटाने में, पाचन को बेहतर बनाने में और लंबी उम्र पाने में मदद करती है.

खाना खाने का सही तरीका क्या है

खाना खाने का सही तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं. जैसे- अगर आप चावल या कोई सॉफ्ट चीज खा रहे हैं तो उसे 20-25 बार चबाना हेल्दी हो सकता है, लेकिन अगर आप रोटी, सलाद, या मीट जैसी सख्त चीजें खा रहे हैं तो उसे 30 से 40 बार या उससे भी ज्यादा चबाना बेहतर रहता है. साथ ही जब तक खाना मुंह में पूरी तरह नरम होकर लगभग घुल न जाए, तब तक उसे चबाते रहें.

खाने को अच्छी तरह से चबाने से क्या फायदे होते हैं?

1. वजन घटाने में मदद – जब हम धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाते हैं तो हमारा दिमाग समय पर यह संकेत देता है कि अब पेट भर गया है. इससे हम जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाते और कैलोरी का सेवन खुद कम हो जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग हर निवाले को 40 बार चबाते हैं, वे कम चबाने वालों की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत कम खाना खाते हैं.

2. पाचन तंत्र बेहतर होता है – खाने को सही से चबाने से लार अच्छी तरह से भोजन में मिलती है, जिससे पाचन में मदद मिलती है. इससे पेट में गैस, अपच, भारीपन जैसी समस्याएं नहीं होतीं और खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है.

3. पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है – जब खाना ठीक से चबाया जाता है तो यह छोटे-छोटे कणों में टूट जाता है, जिससे पाचन एंजाइम बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. इससे खाने के शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स अच्छे से मिल पाते हैं.

4. ओवरईटिंग की आदत पर कंट्रोल – धीरे-धीरे खाने से हमें अपने शरीर की जरूरतों को समझने का मौका मिलता है. हमें यह पता चलता है कि हमें कितना खाना है और कब रुकना है. इससे ओवरईटिंग की आदत पर कंट्रोल होता है.

5. माइंडफुल ईटिंग की आदत बनती है –  अच्छे से चबाने से हम हर निवाले का टेस्ट ले पाते हैं और खाने के एक्सपीरियंस को बेहतर बना पाते हैं. यह मानसिक रूप से भी फायदेमंद है.

जवाई, राजस्थान में जंगल सफारी का नया अनुभव: तेंदुए और मगरमच्छ को नजदीक से देखने का मौका

जंगल सफारी करने का एक अलग ही आनंद होता है। अगर आपको भी जंगली जानवर देखने का शौक हैं, लेकिन जब नेशनल पार्क में जाते हैं तो सिर्फ हिरन और बंदर को देखकर आ जाते हैं। हालांकि, शेर, चीता और बाघ न मिले तो मजा नहीं आता है। हर किसी का बजट साउथ अफ्रीका और केन्या जाने का तो होता नहीं। जहां पर मसाई मारा जैसे नेशनल पार्क में जा पाएं और जंगली जानवर देख पाएं। लेकिन आपको ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है। आप राजस्थान के जवाई नेशनल पार्क में, जहां पर तेंदुआ, मगरमच्छ जैसे जंगली जीव खुले घूमते दिख जाएंगे और आपको यहां पर सैर करके काफी सुंदर नजारे दिखेंगे।

जवाई नेशनल पार्कट

जवाई नेशनल पार्क राजस्थान के पाली जिले में मौजूद है। यह एक तेंदुआ सरंक्षण रिजर्व सेंटर है। इस पार्क में आपको तेंदुआ की काफी आबादी देखने को मिल जाएगी। यहां पर जवाई बांध भी है। बता दें कि, 60  किलोमीटर एरिया में फैले इस नेशनल पार्क में 16 गांव बसे हैं। जहां पर तेंदुआ और ग्रामीण लोग साथ में रहते है। तेंदुआ और दूसरे जंगली जानवरों को देखने आप यहां जरुर जाएं। ट्रिप आपकी रोमांच से भर जाएगी। यहां पर तेंदुआ की अलग-अलग प्रजाति के अलावा जंगली बिल्ली, भेड़िया, सियार और धारीदार लकड़बग्घे भी रहते हैं। आपको 100 से ज्यादा वैराइटी के प्रवासी और लोकल पक्षी भी देखने को मिल जाएंगे। ग्रेनाइट की पहाड़ियों के लिए सुंदर नजारों के बीच वाइल्ड लाइफ का करीब से दीदार होगा।

कैसे पहुंचे

जवाई जाने के लिए बाय रोड भी जा सकते हैं। उदयपुर या जयपुर एयरपोर्ट से यहां प्राइवेट साधन के जरिए जा सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर है जो करीब 150 किमी दूर है। इसके अलावा, सिर्फ 4 किमी की दूरी पर मोरी बेरा रेलवे स्टेन है। जो जयपुर, दिल्ली, मुंबई से जुड़ा हुआ है। सर्दियों के मौसम में यहां पर जाना अच्छा माना जाता है।

Most runs in 2025 in T20Is:2025 में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7 बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें अभिषेक किस पोज़िशन पर हैं

 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने बनाए हैं. वहीं टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. वह अब तक 2025 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.41 की बेहतरीन औसत से 593 रन बनाए हैं. अभिषेक इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं. आइए जानते हैं कि 2025 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज कौन हैं?

2025 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

1- करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)

2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज करणबीर सिंह पहले नंबर पर हैं. करणबीर ने इस साल 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.60 की औसत से 1240 रन बनाए हैं.

2- फैज अहमद (बहरीन)

बहरीन के दाएं हाथ के बल्लेबाज फैज अहमद 2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. अहमद ने इस साल 29 मैचों में 58.93 की बेहतरीन औसत से 943 रन बनाए हैं. 

3- बिलाल जल्माई (ऑस्ट्रिया)

2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज बिलाल जल्माई तीसरे नंबर पर हैं. बिलाल ने इस 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.39 की औसत से 851 रन बनाए हैं.

4- अंशुमान रथ (हांगकांग)

हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाज अंशुमान रथ 2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. अंशुमान ने इस साल 19 मैचों में 43.22 की औसत से 778 रन बनाए हैं.

5- प्रशांत कुरूप (बहरीन)

2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में बहरीन के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रशांत कुरूप पाँचवें नंबर पर हैं. कुरूप नर इस साल 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.61 की औसत से 744 रन बनाए हैं.

6- ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे)

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट 2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. ब्रायन ने इस साल 18 मैचों में 39.33 की औसत से 708 रन बनाए हैं.

7- वीरनदीप सिंह (मलेशिया)

2025 में टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में मलेशिया के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह सातवें नंबर पर हैं. वीरनदीप ने इस साल 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.80 की औसत से 642 रन बनाए हैं.

High Cholesterol Skin Problems: स्किन पर नजर आएं ये 5 संकेत तो समझ लें कोलेस्ट्रॉल बढ़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

अधिकतर लोग सिरदर्द, थकान या सीने में दर्द को हाई कोलेस्ट्रॉल की निशानी मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन भी इस खतरे के संकेत पहले से देने लगती है? अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 संकेत, जो स्किन पर दिखाई देते हैं और बताते हैं कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल खतरे की सीमा पार कर चुका है.

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी खानपान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कोलेस्ट्रॉल सिर्फ हार्ट पर असर डालता है, लेकिन हकीकत यह है कि इसका असर आपकी स्किन पर भी साफ नजर आने लगता है. अगर समय रहते इन संकेतों को नजरअंदाज किया गया, तो यह बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है.

स्किन पर दिखने वाले 5 संकेत 

आंखों के पास पीले धब्बे

अगर आंखों के आस-पास या पलकों पर छोटे-छोटे पीले धब्बे दिखाई देने लगें, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है. इसे जैंथेलाज्मा कहा जाता है, जो खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है. ये धब्बे दर्द नहीं देते हैं. लेकिन धीरे-धीरे बड़े हो सकते हैं और दिल की सेहत को खतरे में डाल सकते हैं.

 हाथ-पैरों पर मोमी जैसे गांठें

त्वचा पर छोटे पीले या मोमी जैसे उभार दिखें, तो यह जैथोमा हो सकता है. यह शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने से बनता है. अक्सर ये गांठें कोहनी, घुटने, हाथ और पैरों पर दिखाई देती हैं.

त्वचा में खुजली और जलन

अगर बिना किसी कारण के त्वचा में जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो रही है, तो यह बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज में रुकावट पैदा करता है, तो त्वचा तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और जलन जैसी समस्या शुरू हो जाती है.

पैरों का ठंडा रहना और घाव देर से भरना

अगर आपके पैरों में हमेशा ठंडक बनी रहती है या छोटे-छोटे कट-घाव जल्दी भरते नहीं हैं, तो यह ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत है. आर्टरीज में प्लाक जमने से खून का प्रवाह धीमा हो जाता है, जिससे हाथ-पैर ठंडे रहते हैं और घाव भरने में वक्त लगता है.

नाखून और त्वचा का रंग बदलना

अगर नाखूनों का रंग हल्का पीला या नीला पड़ने लगे, तो यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है. खून का फ्लो ठीक से न होने पर नाखून और त्वचा को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, जिसकी वजह से उनका रंग और मज़बूती दोनों बिगड़ने लगते हैं.

कैसे करें बचाव?

अगर आपकी त्वचा पर ऐसे बदलाव दिख रहे हैं, तो इन्हें हल्के में बिल्कुल न लें. हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव के लिए कुछ आदतें अपनाना ज़रूरी है. इसमें सबसे जरूरी है डाइट.  तली-भुनी और चिकनाई वाली चीज़ों से बचें. फल, सब्जियां, मेवे और फाइबरयुक्त चीजें खाएं.  डेलीन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहे. धूम्रपान और शराब से बचें  ये दोनों आदतें कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं और दिल की बीमारियों का खतरा भी दोगुना कर देती हैं. इसे साथही नियमित ब्लड टेस्ट कराएं  समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल जांच करवाते रहें, ताकि समय रहते सावधानी बरती जा सके.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.