Home Blog Page 465

ट्रेवल टिप्स: छुट्टी का मज़ा दोगुना करने के लिए इन 5 शहरों में मनाएं यादगार दीपावली, घर से दूर बनाएं खास यादें।

दीपावली का त्योहार बेहद करीब आ चुका है। रोशनी, खुशियों और आध्यात्मिक त्योहार है दिवाली। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को लाइट और दीयों से सजाते हैं। मिठाईयों और सेलिब्रेशन के साथ इस फेस्टिवल को मनाया जाता है। इस बार दिवाली पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भागदौड़ भारी जिंदगी से आप छोटा सा ब्रेक लेना चाहते हैं,तो आप ट्रिप पर जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन जगहों पर दीपावली का माहौल देखने लायक होता है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

दीपावली का पर्व अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार हो और अयोध्या का नाम न आए, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। असली जश्न तो दिवाली का अयोध्या में देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम रावण का वध करके, 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटकर आए, तब अयोध्यावासी ने पूरी नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया था। दिवाली पर अयोध्या दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। सरयू घाट पर लांखों दीयों से सजाया जाता है और राम की पैड़ी का नजारा देखने लायक होता है। अयोध्या नगरी जगमग-जगमग रोशनी से रोशन होता है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी की दिवाली देखने के लायक होती है। काशी की दीपावली देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। घाटों पर जलते दीपक, गंगा आरती की आवज, रंगोली से सजे हुए मंदिर और घाट। रात के समय सुंदर आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होता है। दीपावली के बाद से यहां पर देव दीपावली मनाई जाती है। गंगा घटों पर लाखों संख्या दीपक जलाए जाते हैं। वाराणसी की दिवाली एक बार देख लिया तो इसे सुंदर दृश्य को आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

जयपुर, राजस्थान

पिंक सिटी जयपुर में दीपावली के मौके पर पूरा शहर गोल्डन रंग में नजर आता है। दिवाली के अवसर में लाइट्स और सजावट का ऐसा नजारा देखने को मिलता है। यहां की सड़कों पर घूमना काफी शानदार अनुभव प्रदान करता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश दिवाली के मौके पर किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। अगर आप शांति और सुकून चाहते हैं, दीपावली पर ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। गंगा किनारे दीपों की रोशनी में आरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह अनुभव देखकर आप दिल खुशियों से नाचेगा।

उदयपुर, राजस्‍थान

रॉयल तरीके से आप दिवाली को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप उदयपुर जा सकते हैं। पिछोला झील और सिटी पैलेस रात में दिवाली के मौके पर जगमगाते हैं। इस दौरान झील किनारे डिनर करना आपकी यादों को शानदार बना देगा। बाजारों में आप खरीदारी कर सकते हैं।

हर रविवार उम्मीद की चौपाल बना आपका विधायक – आपके द्वार’ शिविर : डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा पहल बनी जनविश्वास का आधार, 4 मेधावियों को मिली साइकिल, 152वें यूथ क्लब का गठन कर स्पोर्ट्स किट वितरित

लखनऊ। जनता की समस्याओं को सरकार तक नहीं, बल्कि सरकार को जनता तक पहुँचाने की सोच को साकार कर रहे सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।

इसी कड़ी में रविवार को ग्राम पंचायत पिपरसंड के मजरा रानीपुर में 140वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर केवल समस्याएँ सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान, सम्मान और सेवा की भावना को साकार करने वाला सशक्त अभियान बन चुका है।

जन संवाद से जन समाधान तक : भरोसे की मिसाल

जनसुनवाई शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा किसान सम्मान निधि से जुड़ी कुल 29 समस्याओं और सुझावों को साझा किया। प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुनते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “जनता की हर समस्या का समाधान ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” अब तक इस अभियान के तहत 8000 से अधिक शिकायतों और जनसमस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है, जिससे जनता का प्रशासन पर भरोसा और अधिक सशक्त हुआ है।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान : प्रतिभा को प्रोत्साहन और आत्मविश्वास का संचार

कार्यक्रम के दौरान ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी विद्यार्थियों-
जीतू (72%), पायल सिंह (68%), आकांक्षा (65%) और मीनाक्षी (64%) – को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर मेहनत, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने का प्रयास है।
इस पहल के अंतर्गत अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में 700 से अधिक मेधावी छात्रों को साइकिलें प्रदान की जा चुकी हैं, ताकि वे अपनी शिक्षा यात्रा में किसी भी दूरी को बाधा न बनने दें।

युवाओं के सशक्तिकरण का अभियान : 152वां बॉयज यूथ क्लब गठित

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर विधानसभा में युवाओं को संगठित और सक्रिय बनाने के लिए निरंतर यूथ क्लबों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को 152वां बॉयज यूथ क्लब स्थापित किया गया। अब तक क्षेत्र में कुल 240 यूथ क्लब सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
प्रत्येक यूथ क्लब को स्पोर्ट्स किट – जिसमें कैरम, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेल सामग्री शामिल है – प्रदान की जाती है, ताकि युवा फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। डॉ. सिंह का कहना है कि “स्वस्थ और सशक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं।”

सम्मान और सामुदायिक एकता का संगम : समाजसेवियों को मिला सम्मान

शिविर के दौरान गाँव के विकास और सामाजिक योगदान में सक्रिय व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिवशंकर सिंह चौहान ‘चच्चू’, ग्राम प्रधान रामनरेश पाल, मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मंडल मंत्री राम बाबू, सेक्टर संयोजक दुर्गेश सिंह, चांदनी रावत, रेखा राजपूत, रूपरानी, आशा देवी, ममता, गुड़िया समेत कई अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे। सभी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘माँ तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई’ के माध्यम से उपस्थित सभी ग्रामीणों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे कार्यक्रम में सेवा और सामुदायिक एकता की भावना और गहरी हुई।

हर रविवार जनता के नाम : सेवा, समाधान और सम्मान की परंपरा

‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान आज सरोजनीनगर में जनसेवा की एक जीवंत मिसाल बन चुका है। यह केवल एक जनसुनवाई मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच भरोसे की पुलिया है, जिसने स्थानीय स्तर पर समाधान की संस्कृति को जन्म दिया है। लगातार 140 सप्ताहों से जारी यह अभियान यह दर्शाता है कि जनसेवा केवल घोषणा नहीं, बल्कि एक निरंतर संकल्प है। डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रयास शासन, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसकी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है।

सीजफायर बढ़ने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने की बेकार हरकत, अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक

अफगान मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने कुछ समय पहले अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया है. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब आज शाम साढ़े 6 बजे दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर खत्म हुआ. हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि सीजफायर को दोहा में प्रस्तावित वार्ता तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार हवाई कार्रवाई की.

ड्रोन से तीन जगह हमले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर पर तीन स्थानों पर ड्रोन हमले किए. तोलो न्यूज के मुताबिक, इनमें से एक हमला आम नागरिकों के घर पर और दो हमले अफगान तालिबान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हैं.

पाकिस्तान की बमबारी से भड़का तालिबान
पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार की धमकी दी है. एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में हमला कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘पाकिस्तान ने संघर्षविराम तोड़ा है और पक्तिका प्रांत में तीन जगहों पर बमबारी की है. अफगानिस्तान इसका जवाब देगा.’

संघर्षविराम बढ़ाने पर बनी थी सहमति
इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी. खबरों के मुताबिक, यह अस्थायी युद्धविराम दोहा में वार्ता के नतीजे आने तक जारी रहने वाला था.

दोहा में जारी है वार्ता की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही दोहा पहुंच चुका है, जबकि अफगान प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कतर की राजधानी पहुंचने वाला है. डूरंड लाइन पर पिछले कुछ दिनों से तालिबान और पाकिस्तानी बलों के बीच खूनी संघर्ष जारी है. एक सप्ताह में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. इससे पहले सीजफायर को लेकर दोनों देश एकदूसरे पर हमले पहले रोकने की अपील करने का दावा भी कर चुके हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा – कहा, “भारत अब रूस से तेल नहीं लेगा ”, जबकि विदेश मंत्रालय पहले ही इसे खारिज कर चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान फिर दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. इससे पहले उन्होंने बुधवार (15 अक्टूबर 2025) कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले ही आयात कम कर दिया है. यह एक बड़ा कदम है.

ट्रंप ने यह भी कहा कि अब वे चीन पर भी इसी तरह का दबाव डालेंगे ताकि वह रूस से कच्चा तेल न खरीदे. ट्रंप के बयान से पहले गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को  भारत के विदेश मंत्रालय ने तेल खरीद से जुड़े दावे को सिरे से खारिज कर दिया था. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की बातचीत या टेलीफोन कॉल की कोई जानकारी नहीं है. विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि दोनों नेताओं के बीच हाल में किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई, इसलिए तेल खरीद पर आश्वासन का सवाल ही नहीं उठता.

क्यों रूसी तेल खरीद पर भड़के हुए हैं ट्रंप?

अमेरिका का मानना है कि भारत की तरफ से रूस से तेल खरीद जारी रखने से मॉस्को को यूक्रेन युद्ध के वित्त पोषण में मदद मिलती है. हालांकि, भारत ने बार-बार कहा है कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेता है. भारत अब भी रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदता है, लेकिन इस आयात में पिछले महीनों में कुछ कमी आई है.

हंगरी पर नरम, भारत पर सख्त क्यों?

जब पत्रकारों ने हंगरी के रूसी तेल आयात पर सवाल पूछा तो ट्रंप ने नरम रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि हंगरी एक तरह से फंसा हुआ है क्योंकि उनके पास समुद्र नहीं है और तेल लाने के लिए केवल पाइपलाइन पर निर्भर हैं. वे तनाव कम कर रहे हैं और अब लगभग रुक चुके हैं. उन्होंने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन को एक महान नेता बताया और कहा कि आने वाले हफ्तों में वह उनसे मुलाकात करेंगे.

रूस से तेल खरीदने की रफ्तार बढ़ी

डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी के बावजूद रूस से भारत का कच्चा तेल आयात अक्टूबर के पहले पखवाड़े में मजबूत हुआ, जिससे जुलाई-सितंबर के दौरान आवक में तीन महीने की गिरावट थम गई. त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए रिफाइनरियां पूरी तरह से काम पर लौट आई हैं. रूस से आयात जून में 20 लाख बैरल प्रतिदिन से घटकर सितंबर में 16 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया था. अक्टूबर के शुरुआत में हालांकि आंकड़ों से सुधार का संकेत मिलता है.

SA-W vs SL-W ODI World Cup Match Report:ODI वर्ल्ड कप में दिखा टी20 जैसा रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार खेल दिखाकर श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

 वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज शुक्रवार, 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी20 मैच खेला गया. वर्ल्ड कप में ये 50-ओवर फॉर्मेट का खेल 20-ओवर में बदल गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 4 जीत के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड और ओपनिंग बल्लेबाज ताजमिन ब्रित्स ने ही धमाकेदारी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. कप्तान लौरा को धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Laura Wolvaardt shows the way with a fiery, unbeaten fifty in South Africa’s successful chase over Sri Lanka 👏

She wins the @aramco POTM 🎖️#CWC25 | #SAvSL pic.twitter.com/Nvf9XbqYqA

— ICC (@ICC) October 17, 2025

वर्ल्ड कप में खेला गया टी20 मैच

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चल रहा 50 ओवर मैच बारिश की वजह से टी20 मुकाबले में तब्दील हो गया. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंका की टीम 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन ही बना सकी कि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश रुकने के बाद DLS Method से इस खेल को 20-20 ओवर का कर दिया गया.

श्रीलंका ने बनाए 105 रन, टारगेट मिला 121

श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने आज के मुकाबले में सनसनी मचा दी. साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बारिश होने से पहले मैच शुरू हो गया था और श्रीलंका ने 12 ओवर भी खेल लिए थे. इस वजह से DLS Method के चलते टारगेट 121 कर दिया गया.

साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से जीता मैच

साउथ अफ्रीका की टीम इस पूरे वर्ल्ड कप में काफी मजबूत नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी, तब कप्तान लौरा वोलवार्ड और ताजमिन ब्रित्स की धमाकेदार पारी ने मैच को एक-तरफा बना दिया. श्रीलंका के गेंदबाजों से एक भी विकेट नहीं गिरा. लौरा ने 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े. वहीं ताजमिन ब्रित्स ने 42 गेंदों में 55 रन बनाए, इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े.