Home Blog Page 461

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तीसरे मंगलवार भी कायम रखा जलवा, जबरदस्त कमाई से मचाया धमाल – जानें कुल कलेक्शन

सिनेमाघरों में अब थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी नई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं बावजूद इसके ऋषभ शेट्टी की पीरियड ड्रामा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिवाली वीक में भी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ की 20वें दिन कितनी रही कमाई?
‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रिलीज़ हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. यहां तक कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसका फीवर दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस खींची चली आ रही है. इसी के साथ ये फिल्म खूब कमाई भी कर रही है.

    • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ का कलेक्शन किया था.
    • दूसरे हफ्ते में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई 147.85 करोड़ रुपये रही.
    • इसके बाद इस फिल्म ने 16वें दिन 8.5 करोड़, 17वें दिन 12.75 करोड़, 18वें दिन 17 करोड़ और 19वें दिन 11.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 12 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 547.15 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ अब छावा का रिकॉर्ड तोड़न से बस इतनी दूर
‘कांतारा चैप्टर 1’ तीसरे हफ्ते में भी कमाल का परफॉर्म कर रही है. इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 547 करोड़ से ज्यादा हो गया है और अगर ये अपनी यही स्पीड बनाए रखती है तो उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही भारत में छावा के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे देगी.

बता दें कि विक्की कौशल की ‘छावा’ ने भारत में 601.54 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 807.91 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिससे यह साल की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए तो ‘छावा’ का रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है. देखने वाली बात होगी कि नई फिल्मों के आगे  ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर अब कितनी कमाई कर पाती है.

Health Tips:शरीर के लिए बेहद जरूरी है यह चिपचिपा पदार्थ, इसके खराब होने पर हो सकता है जानलेवा खतरा!

शरीर में दिल, दिमाग, किडनी और लंग्स बेहद जरूरी होते हैं. लेकिन हम अक्सर एक बेहद जरूरी चीज भूल जाते हैं, जिसका नाम है बोन मैरो. हमारी शरीर में मौजूद हड्डियों में पाया जाने वाला ये स्टिकी लिक्विड बेहद जरूरी होता है.

दरअसल, बोन मैरो रेड ब्लड सेल्स, वाइट ब्ल्ड सेल्स और प्लेटलेट्स बनाने का काम करता है. ऐसे में हमारे शरीर में होने वाले सभी जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लड फॉर्मेशन का फर्स्ट स्टेप यही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर में अगर बोन मैरो न हो तो क्या इंसान की मौत भी हो सकती है?

क्या होता है बोन मैरो?

ये हमारे शरीर में पाया जाना वाले ऐसे टिश्यू होते हैं जो शरीर की बड़ी हड्डियों जैसे जांघ की हड्डी में पाया जाता है. ये दिखने में सेमी सॉलिड और चिपचिपा भी होता है. यह शरीर में ब्लड बनाने की प्रोसेस का फर्स्ट स्टेप होता है. बोन मैरो दो तरह के होते हैं. इसमें एक लाल बोन मैरो होता है और दूसरा पीला बोन मैरो. इसमें रेड बोन मैरो रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है.

बोन मैरो में क्या होता है?

दरअसल, बोन मैरो में हेमोटोपोटेटिक स्टेम सेल्स होते हैं. ये ब्लड सेल्स खुद को डिवाइड करके न्यू ब्लड सेल्स को जन्म देती है और शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद करती है. इसके बिना शरीर में ब्लड की कमी हो सकती है, ब्लड की कमी से शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और उसकी कमी हो जाती है.

क्या हम बिना बोन मैरो के जी सकते है?

बोन मैरो हमारे शरीर में खून बनाने का काम करती है. ऐसे में इसके बिना जीना मुमकिन नहीं है क्योंकि इसके न होने पर शरीर में न्यू ब्लड सेल बनने बंद हो जाएंगे और पुराने सेल्स कुछ समय बाद मर जाते है. इस कारण धीरे-धीरे शरीर में ब्लड की कमी हो जाएगी और जिंदा रहना नामुमकिन हो जाएगा. इसके अलावा बिना इसके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी भी हो जाती है और चोट लगने पर चोट भरती नहीं है और खून बहने लगता है. साथ ही शरीर के लिए जरूरी वाइट ब्ल्ड सेल्स शरीर में डिफेंस मैकेनिज्म का काम करते हैं. बिना बोन मैरो के शरीर की इम्यूनिटी खत्म हो जाएगी और इंसान बीमार हो जाएगा, जिससे उसकी जान भी जा सकती है.

Post-Festive Weekend: त्योहारों की थकान से राहत पाने के लिए इन 3 शांत जगहों का करें अनुभव

त्योहार के बाद थकान काफी हो जाती है। ऊपर से मन भी अशांत हो जाता है। अगर आप भी खुद को रिलैक्स करना चाहते हैं, तो आप त्योहार के बाद वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मन को शांत करने और सुकून वाली जगहों की तलाश है, तो आप इन 3 जगहों पर जरुर जाएं। यहां जाकर आप थकान और चिंता सब भूल जाएंगे और शरीर को भी रिलैक्स पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट-फेस्टिव वीकेंड ट्रिप प्लान के लिए कुछ सुकून वाली जगहों के बारे में बताएंगे।

ऊटी, तमिलनाडु

अगर आप दक्षिण भारत की तरफ जाना चाहते हैं, तो साउथ की सबसे बेस्ट जगह ऊटी जा सकते हैं। यहां पर चाय बगान काफी सुंदर देखने को मिलेंगे। इस मौसम में यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप कम बजट में यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। नीलगिरी का रत्न कहा जाता है ऊटी, यहां पर पर्यटको की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। हरियाली और खूबसूरत झीलों के देख सकते हैं। इस मौसम ऊटी की हवा ताजी और ठंडी होती है, जो दिल और दिमाग दोनों का ताजगी से भर देती है।

नैनीताल, उत्तराखंड

शांति और सुकून वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आप नैनीताल घूमने जरुर जाएं। यहां की खूबसूरत झील, हरियाली और पहाड़ी रास्तों के लिए फेमस माना जाता है। आप यहां पर झील किनारे घंटों बैठ सकते है और बोट राइडिंग का मजा भी ले सकते हैं। झील के पास नैचुरल वॉक करना और घोड़े की सवारी करना आपकी ट्रिप को शानदार बना देगा। यहां पर खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ मनाएं ट्रिप।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

देश की सबसे शांत और सुकून वाली जगह है ऋषिकेश है। यहां पर कितनी भीड़ क्यों न हो, जब आप गंगा किनारे बैठेंगे को सुकून ही पाएंगे। आप कम बजट में ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोट राइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहा पर आप गंगा आरती लाइव देख सकते हैं। ऋषिकेश में कई फेमस जगहें जहां आप जा सकते हैं जैसे कि परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ मंदिर देखने जा सकते हैं।

Sports News: पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर भारतीय कबड्डी टीम ने लिया बदला, मैच से पहले हुई थी बड़ी बेइज्जती

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के कप्तान और फिर भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया तो काफी बवाल हुआ. फिर टीम इंडिया ने सुपर-4 और फाइनल मैच में भी ऐसा ही किया. अब ऐसा ही भारतीय कबड्डी टीम ने एशियाई यूथ गेम्स में किया, उन्होंने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. एशिया कप की तरह इस मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया.

महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने भी पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था. इस मैच में भी टीम इंडिया ही जीती थी. अब ये ‘नो हैंडशेक’ कबड्डी के कोर्ट में भी पहुंचा. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है, इसके बाद प्लेयर्स ने ऐसा करने का फैसला किया.

भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ

एशियाई यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन हो रहा है, इसमें भारत और पाकिस्तान की कबड्डी टीम आमने हुई. बहरीन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. भारत ने पाकिस्तान को 81-26 से शिकस्त दी. लेकिन इस मैच से पहले भारत के कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि टॉस के दौरान रेफरी और ईशांत राठी खड़े हैं, पाकिस्तान के कप्तान आते हैं. रेफरी दोनों कप्तानों से हाथ मिलाते हैं, फिर पाकिस्तान के कप्तान राठी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं. तब राठी कुछ नहीं करते तो पाकिस्तान के कप्तान हाथ पीछे कर लेते हैं.

🚨 BIG! Team India REFUSES to shake hands with Pakistan before the toss at the Asian Youth Games 2025.

Later, India CRUSHED Pakistan 81–26 in a one-sided Kabaddi match 🔥 pic.twitter.com/vrGGr52rOC

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 21, 2025

भारतीय टीम की धमाकेदार जीत

भारतीय कबड्डी टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 81-26 से धूल चटाई. भारत ने मैच शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही पाकिस्तान को 2 बार ऑलआउट कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं मिला. हाफ टाइम तक भारत 43-12 से आगे थी, दूसरे हाफ में भारत ने बेंच स्ट्रेंथ को मौका दिया.

Sports News:नकली बयान पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैली एक फेक न्यूज ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को हैरान और नाराज कर दिया. दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने सिद्धू के नाम से एक बयान वायरल कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर भारत को 2027 वर्ल्ड कप जीतना है, तो इन दोनों को तुरंत हटाकर रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बना देना चाहिए, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी.

सिद्धू का बयान वायरल

यह पोस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वायरल हुई, जिसके बाद सिद्धू को खुद सामने आकर इसका खंडन करना पड़ा. सिद्धू ने स्पष्ट लहजे में बताया कि यह बयान पूरी तरह फर्जी है और उनका इसमें कोई हाथ नहीं है. उन्होंने उस यूजर को जवाब देते हुए कहा, “मैंने ऐसा कभी नही कहा. फेक न्यूज मत फैलाइए, आपको शर्म आनी चाहिए.”

हालांकि सिद्धू के जवाब के बाद वह पोस्ट तुरंत डिलीट कर दी गई. यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें कितनी तेजी से फैलती हैं और किस तरह वे लोगों की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद शुरू हुआ विवाद

यह फेक पोस्ट उस वक्त सामने आई जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में गंवा दिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टीम ने 136/9 का स्कोर बनाया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया.

कोहली-रोहित का खराब प्रदर्शन

इस मैच की खास बात थी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी. दोनों ही दिग्गजों का बल्ला पहले मुकाबले में खामोश रहा. कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहली बार बिना खाता खोले 8 गेंदो में डक पर आउट हुए, जबकि रोहित सिर्फ 8 रन ही बना पाए.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने 42 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई.

अगला मुकाबला कब? 

अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा, जहां भारत के पास सीरीज में वापसी करने का मौका होगा.