Home Blog Page 456

Health News :क्या ज्यादा जोर से हंसना बन सकता है जानलेवा? जानें, सेहत को इससे कितना खतरा हो सकता है।

हंसना से मूड मिनटों में अच्छा हो जाता है और स्ट्रेस भी छू मंतर हो जाता है. एक्सरसाइज के तौर पर भी जोर जोर से हंसने को हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है. ये स्ट्रेस कम करता है, मसल्स को रिलैक्स करता है, टेंशन को दूर करता है और इंसान को ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कुछ केसेज में बहुत जोर से हंसने से हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती है. एक रिसर्च में ये सामने आया है कि बहुत जोर से काफी देर तक हंसने से कार्डियक एरिथमिया, सिनकोप और एसोफिगल रुप्चर जैसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि ये रिस्क आपकी जान भी ले सकता है.

क्या हंसने से जा सकती है जान?

हंसते वक्त हमारे शरीर में कई प्रोसेस सेम टाइम पर होती हैं. हस्ते वक्त हमारी डायाफ्रागम, रेस्पिरेटरी मसल्स और फेशियल मसल्स एक साथ मूव करती हैं और हार्ट रेट के साथ साथ ऑक्सीजन इंटेक को भी बड़ा देती है. ज्यादातर लोगों के लिए ये कंडीशन नॉर्मल होती है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये जानलेवा हो सकती है. काफी देर तक जोर जोर से हंसने से कार्डियोवैस्कुलर और रेस्पिरेटरी फंक्शन को खराब कर सकती है. कुछ लोगों में ज्यादा देर तक जोर से हंसने पर ब्ल्ड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे चक्कर आ सकते हैं और हार्टबीट इर्रेगुलर हो जाती है.

तेज हंसने के नुकसान

जोर से हंसने पर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

    1. सिनकोप: काफी तेज और जोर से हंसने से अचानक से ब्ल्ड प्रेशर गिर सकता है और इंसान बेहोश भी हो सकता है. इसे लाफ्टर इंड्यूस्ड सिंकोप कहा जाता है.
    1. कार्डियक आर्थिमियस: जिन लोगों को हार्ट प्रॉब्लम्स होती हैं उन्हें जोर से हंसने पर इर्रेगुलर हार्टबीट और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
    1. एसोफैगल रप्चर: कई केसेज में ज्यादा जोर से हंसने पर  इसोफेगस यानी हमारा फूड पाइप फटने का खतरा भी होता है. ऐसे में इमेडिएट मेडिकल एक्शन जरूरी है.

किन लोगों के लिए हंसना बन सकता है परेशानी ?

हंसने सभी की हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. लेकिन कई लोगों के लिए ये बड़ी परेशानी बन सकता है. खासतौर पर जिन लोगों को पहले से हार्ट प्रॉब्लम, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल वीकनेस जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स होती हैं उन्हें ज्यादा जोर से नहीं हंसना चाहिए क्योंकि ये उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

“‘जो लोग आपके चरित्र को जानते हैं…,’ युजवेंद्र चहल की बहन ने धनश्री वर्मा पर कसा तंज!”

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की बहन केना द्विवेदी ने उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर इन डायरेक्टली निशाना साधा है. दरअसल चहल की बहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई दूज के मौके पर अपने भाई के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा. चहल को लिखे अपने नोट में, उन्होंने क्रिकेटर की महिलाओं का सम्मान करने और “दुनिया के बुरे” होने पर भी चुप रहने के लिए तारीफ की.

‘जब दुनिया बुरी हो जाती है तब भी चुप रहते हैं’
उन्होंने लिखा, “आप वह पुरुष भी हैं जो वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं, हर महिला को “मैडम” कहकर संबोधित करते हैं, अपने आस-पास की हर आत्मा की गरिमा की रक्षा करते हैं और जब दुनिया बुरी हो जाती है, तब भी चुप रहते हैं. यहां तक कि जब मैं परेशान हो जाती हूँ और पूछती हूं, “आप कुछ क्यों नहीं कहते?, तब भी आप मुझे हमेशा याद दिलाते हैं कि कभी-कभी, समय सब कुछ ठीक कर देता है और मौन सबसे ज़ोर से बोलता है.”

चहल की बहन ने आगे लिखा है, “जो लोग आपके दिल, आपके कैरेक्टर और आपकी आत्मा को जानते हैं, वे उस प्रोटेक्टिव एनर्जी, उस गर्मजोशी और ताकत को महसूस करते हैं जो आपके आस-पास के सभी लोगों को सेफ फील कराती है. आपने मुझे जो भी सिखाया, हर हंसी और हर सबक दिया, उसके लिए शुक्रिया। मुझे पता है कि मैं रास्ते में गलतियां करूंगी, लेकिन मुझे यह भी पता है कि आप मुझे वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा की तरह मौजूद रहेंगे.”

धनश्री ने “राइज़ एंड फ़ॉल” में युजवेंद्र के बारे में की थी बात
दिलचस्प बात यह है कि यह धनश्री वर्मा के “राइज़ एंड फ़ॉल” शो के खत्म होने के कुछ दिनों बाद आया है. शो में रहने के दौरान कोरियोग्राफर अपने एक्स पति युजवेंद्र के बारे में बात करती नज़र आती थीं. एक एपिसोड में, उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. अपनी सगाई, शादी और आखिरकार अलग होने के बारे में डिटेल में बताया था. अभिनेता अर्जुन बिजलानी से बात करते हुए, धनश्री ने बताया था, “यह प्यार और अरेंज मैरिज दोनों था. इसकी शुरुआत एक अरेंज मैरिज के रूप में हुई थी. असल में, वह बिना डेटिंग के शादी करना चाहते थे, और मैं ऐसी कोई भी प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रही थी.”

उन्होंने कहा कि चहल शुरू से ही उनके बारे में श्योर थे, जबकि उन्हें समझाने की ज़रूरत थी. धनश्री ने कहा था, “पूरे प्रोसेस में मिले प्यार की वजह से मैं श्योर हो गई. हमने अगस्त में अपनी रोका (सगाई) की और फिर दिसंबर में शादी कर ली. उस दौरान, मैं उनके साथ ट्रैवल करती रही और हम साथ रहे. मुझे उनके बिहेव में हल्के-फुल्के बदलाव दिखाई देने लगे थे. जब लोग किसी चीज़ को चाहते हैं और जब वह उन्हें मिलती है, तो उनके व्यवहार में बहुत अंतर होता है.”

धनश्री ने कहा कि इन बदलावों को देखने के बावजूद, उन्होंने चीज़ों को ठीक करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा था, “हालांकि मैंने उसे बदलते देखा, फिर भी मैंने उस पर और रिश्ते पर पूरा भरोसा रखा. मेरी समस्या ये है कि मैं अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज़्यादा मौके देना पसंद करती हूं. लेकिन आखिरकार, मैं इससे उबर गई. मैंने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की और अपना सौ प्रतिशत दिया. मैं हमेशा उनके लिए कंसर्न रहूंगी, इतना मैं गारंटी दे सकती हूं,”

पाकिस्तान में बढ़ते हालात: टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जानें आखिर इसका कारण।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सीमा विवाद ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। 11 अक्टूबर से सीमा बंद होने के बाद से न केवल व्यापार पूरी तरह ठप है, बल्कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। काबुल में पाक-अफगान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख खान जान अलोकोजाय ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों देशों को हर दिन करीब 10 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है।

पाकिस्तान में खाने-पीने की चीज़ों में सबसे ज़्यादा असर टमाटर और सेब की कीमतों पर पड़ा है। टमाटर पहले 120 रुपये किलो मिलते थे, वे अब 600 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। सेब और अंगूर की कीमतों में भी भारी उछाल आया है, क्योंकि इनका बड़ा हिस्सा अफगानिस्तान से आयात होता है। मामले पर खान जान अलोकोजाय ने बताया कि हमारे पास हर दिन निर्यात के लिए लगभग 500 कंटेनर सब्ज़ियां आती थीं, जो अब सीमा बंदी के कारण रुक गई हैं।

5,000 कंटेनर सीमा पर फंसे
पाकिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों ओर लगभग 5,000 कंटेनर अटके हुए हैं। इनमें फल, सब्जियां, खनिज, दवाइयां, गेहूं, चावल, चीनी, मांस और डेयरी उत्पाद जैसी चीजें शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बाजार में अब टमाटर, सेब और अंगूर जैसी चीजों का मिलना काफी मुश्किल हो चुका है।

झड़पों और हवाई हमलों के बाद बिगड़े हालात
सीमा पर यह झड़पें तब शुरू हुईं जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से सीमा पार हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाकिस्तान का दावा है कि ये आतंकवादी अफगान धरती से काम कर रहे हैं, जिसका काबुल ने सख्त खंडन किया है। यह संघर्ष 2021 में तालिबान के काबुल कब्जे के बाद से सबसे भीषण सीमा संघर्ष माना जा रहा है।

कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में युद्धविराम
पिछले हफ्ते के आखिर में कतर और तुर्किए की मध्यस्थता से दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई थी, लेकिन व्यापार अब भी ठप है। अगले दौर की वार्ता शुक्रवार (25 अक्टूबर) को इस्तांबुल में होगी, जहां सीमा खोलने और व्यापार बहाल करने पर चर्चा की जाएगी।

Sports News:विराट कोहली पहुंचे शर्मनाक लिस्ट में, जानें कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा उनके नाम।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हाईवोल्टेज मैच में सबसे ज्यादा चर्चा रही विराट कोहली की लगातार दूसरी बार डक (0 रन) पर आउट होने की. कभी रन मशीन कहे जाने वाले कोहली अब एक ऐसे रिकॉर्ड की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. यह 40वीं बार है जब विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे हैं.

पहले नंबर पर जहीर खान

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 309 मुकाबले खेलने वाले जहीर 43 बार बिना खाता खोले आउट हुए. गेंद से उन्होंने टीम को कई मैच जिताए, लेकिन बल्ले से उनका योगदान सीमित रहा.

विराट कोहली दूसरे स्थान पर

दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली, जिन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है. हालांकि आंकड़े बताते हैं कि कोहली के नाम अब 40 डक दर्ज हैं. अपने शानदार करियर में कोहली ने करीब 28 हजार इंटरनेशनल रन और 82 शतक बनाए हैं, लेकिन ये ‘डक रिकॉर्ड’ उनके सुनहरे करियर पर एक दाग की तरह है. एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में वे एक बार फिर बिना रन बनाए आउट हो गए थे.

इशांत शर्मा तीसरे नंबर पर

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है इशांत शर्मा का. लंबे कद वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 40 बार डक का सामना किया है. हालांकि उनकी डिफेंसिव बैटिंग क्षमता की अक्सर तारीफ होती थी, लेकिन बड़े स्कोर वे कम ही बना पाते थे.

हरभजन सिंह भी पीछे नहीं

चौथे स्थान पर हैं भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह. लगभग 20 साल लंबे करियर में उन्होंने दो टेस्ट शतक भी लगाए, लेकिन 37 बार डक पर आउट हुए. हरभजन ने गेंद से तो कई बार भारत को जीत दिलाई, मगर बल्लेबाजी में कई बार जल्दी निपट गए.

जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल

पांचवें नंबर पर हैं मौजूदा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह. उन्होंने अब तक 35 बार डक बनाया है. बुमराह की पहचान उनकी गेंदबाजी से है. उनकी यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाज कांपते हैं,  लेकिन जब बात बल्ले की आती है, तो उनका नाम भी इस ‘डक क्लब’ में शामिल हो गया है.

फरहान अख्तर ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक्टर-फिल्ममेकर-म्यूजिशियन फरहान अख्तर लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने नई लग्जरी कार खरीदी है. उन्होंने मर्सिडीज मेबैक GLS600 खरीदी है. हाल ही में वो अपनी नई कार के साथ मुंबई में स्पॉट हुए थे. इस दौरान वो अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ थे.

फरहान खान की नई लग्जरी कार

उनकी इस कार की कीमत लगभग 3.15 करोड़ बताई जा रही है. उन्होंने दीवाली के मौके पर ये नई कार खरीदी है. मालूम हो कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के पास भी मर्सिडीज मेबैक कार है.

बता दें कि फराहन अख्तर 148 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं. वो ब्रांड एंडोर्समेंट, डायरेक्शन, एक्टिंग और म्यूजिक के जरिए कमाई करते हैं. इसके अलावा वो प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं.

फरहान अख्तर का वर्क फ्रंट

फरहान अख्तर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म तूफान में देखा गया था. इस फिल्म में वो अजीज अली के रोल में थे. इसके अलावा उन्होंने फिल्म द आर्चीज में अपनी आवाज दी थी.

अब वो 120 बहादुर की तैयारियों में जुटे हैं. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. इस फिल्म में वो मेजर शैतान सिंह के रोल में हैं. ये वॉर ड्रामा Rezang La की लड़ाई (1962) पर आधारित है. फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. फराहन अख्तर खुद भी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.

फरहान अख्तर ने 2001 में करियर की शुरुआत की थी. वो फिल्म दिल चाहता में नजर आए थे. इस फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट भी किया था और प्रोड्यूस भी किया था. इसके उन्होंने लक्ष्य, डॉन, हनीमून, पॉजिटिव, रॉकऑन, लक बाय चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, गेम, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, फुकरे, दिल धड़कने दो, बार बार देखो, रॉक ऑन 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया है. फरहान की एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं.