Home Blog Page 445

“अगर ऐसा हुआ तो धरती से मिट जाएगा मॉस्को का नामो-निशां” – बेल्जियम के रक्षा मंत्री ने पुतिन को दी कड़ी चेतावनी

हाल ही में रूस ने ऐसी मिसाइल की टेस्टिंग की जो असीमित समय के लिए हवा में उड़ सकती है. इस नए हथियार प्रणाली के बीच रूस को धमकी मिली है. बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन ने कहा है कि अगर रूस ने ब्रुसेल्स पर हमला करने की कोशिश की, तो NATO जवाब में मॉस्को को पूरी तरह तबाह कर देगा. बेल्जियम की पत्रिका Humo से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले को लेकर कोई डर नहीं है, क्योंकि ऐसा कदम NATO के दिल पर हमला होगा और फिर ‘हम मॉस्को को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे.

परमाणु हमला नहीं करेंगे पुतिन- फ्रैंकेन का दावा
फ्रैंकेन ने कहा कि पुतिन जानते हैं कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता, क्योंकि ऐसा करने पर NATO की तरफ से पलटवार तय है. उन्होंने कहा, अगर रूस परमाणु हमला करता है, तो इसका मतलब दुनिया से रूस का अंत है.

रूस की ‘ग्रे जोन रणनीति’ पर जताई चिंता
बेल्जियम के मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें रूस के ‘गुप्त तरीकों’ से अधिक खतरा है. उनके अनुसार, रूस लिटिल ग्रीन मेन जैसे तरीकों से NATO देशों में अस्थिरता फैला सकता है, जैसे कि एस्टोनिया में रूसी-भाषी अल्पसंख्यकों को भड़काना और वहां कब्जा करने की कोशिश करना. यह 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के दौरान इस्तेमाल की गई रूस की रणनीति का जिक्र था.

रूसी दूतावास ने बताया- उकसाने वाला और गैर-जिम्मेदार बयान
बेल्जियम में रूसी दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर फ्रैंकेन के बयान को ‘उकसाने वाला और हकीकत से दूर’ बताया. हालांकि, फ्रैंकेन ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया है.

यूरोप में बढ़ती ड्रोन घटनाओं से बढ़ी चिंता
हाल के हफ्तों में रूस से जुड़े कई ड्रोन और विमान NATO व EU की हवाई सीमा में घुसने की घटनाएं सामने आई हैं. पिछले महीने लगभग 20 रूसी ड्रोन पोलैंड में घुसे, जिनमें से कुछ को NATO के फाइटर जेट्स ने मार गिराया था. बेल्जियम ने बुधवार को ड्रोन की घुसपैठ की जांच शुरू की, जो इस महीने की दूसरी ऐसी घटना है.

EU देशों ने बनाई ‘ड्रोन वॉल’
पूर्वी यूरोप के EU सदस्य देशों ने हाल ही में ‘ड्रोन वॉल’ बनाने का फैसला लिया है ताकि हवाई सुरक्षा को मजबूत किया जा सके. विश्लेषकों का मानना है कि रूस इन घटनाओं के जरिए NATO की एकजुटता और प्रतिक्रिया क्षमता को परख रहा है. हालांकि, क्रेमलिन ने इन घटनाओं को जानबूझकर की गई उकसावे की कार्रवाई मानने से इनकार किया है.

Travel Tips : विंटर वेकेशन में घूमने जाएं भारत की इन 7 ऑफबीट डेस्टिनेशंस पर, जहां एडवेंचर और नेचर दोनों का मिलेगा बेहतरीन संगम

ठंड के मौसम में घूमने का एक अनोखा मजा होता है। दोस्तों के साथ सर्दियों में सैर करना एक अलग ही आनंद देता है। सर्दियों के दौरान भारत में ऐसी कई जगहें, जहां पर आप अपनी ट्रिप को शानदार बना सकते हैं। बर्फीले पहाड़ और सुंदर नजारे देखने का एक अलग ही मजा आता है। फैमिली और दोस्तों के साथ आप सर्दियों में इन ऑफबीट 7 जगहों पर जरुर घूमने जाएं, आपकी ट्रिप एकदम रोमांच से भर जाएगी।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

माउटेन लवर के लिए यह ऑफबीट जगह घूमने के लिए बेहद ही शानदार है। बीर बिलिंग में आप पहाड़ों के सुंदर नजारे और कैफे में आराम से समय बिता सकते हैं। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। प्यारे कैफ़े, तिब्बती खाना और छोटी-छोटी शिल्प की दुकानें देख सकते हैं और बाजारों में शॉपिंग कर सकते हैं।

चोपता तुंगनाथ, उत्तराखंड

जिन लोगो को ट्रैकिंग करना बेहद पसंद है, वो लोग अपने दोस्तों के साथ चोपता तुंगनाथ पर घूमने जा सकते हैं। यहां के सुंदर बर्फीले रास्ते, पहाड़ों की खूबसूरत चोटियां, जिसे देखकर आप मोहित हो जाएंगे। शांत वातावरण आपको सुकून देगा। यहां पर सर्दियों के मौसम में आराम से ट्रैकिंग कर सकते हैं।

युसमर्ग, जम्मू और कश्मीर

भीड़-भाड की जगहों से दूर आप इस शांत वाली जगह पर घूमने का प्लान बनाएं। विंटर में यहां पर एकदम सुकून भरा वातावरण, बर्फ से ढकी हुई घास के मैदान काफी सुंदर लगते हैं। यहां आप बर्फ पर टहल सकते हैं और घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं।

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

नोर्थ ईस्ट के चारों तरफ हरियाली और पहाड़ देखने को मिलते हैं। आप भी अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली घूमने जरुर जाएं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। देवदार के हरे-भरे जंगल और सुंदर पहाड़ियां आपको मन मोह लेंगी। यहां पर घूमने के लिए आदिवासी गांव में जरुर जाएं, यहां पर आपको एकदम एडवेंचर लाइफ देखने को मिलेगी।

भंडारदरा, महाराष्ट्र

सर्दियों के मौसम में महाराष्ट्र के इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान जरुर बनाएं। आप भंडारदरा मुंबई के पास शानदार हिल स्टेशन हैं। यहां पर सुंदर झीलें किनारे रात को टिमटिमाते तारे दिखाई देते हैं, जो बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यहां के प्राकृतिक सुंदर दृश्य आपक मन मोह लेंगे। भंडारदरा में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं।

माउंट आबू, राजस्थान

विंटर वेकेशन के लिए राजस्थान का माउंट आबू सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर आप नक्की झील और सनसेट के सुंदर नजारे देख सकते हैं। यहां पर आप फेमस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। माउंट आंबू का स्ट्रीट फूड काफी टेस्टी होता है। यहां की शाम एक अलग ही मजा होता है। माउंट आंबू में आप टॉड रॉक, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य और अचलगढ़ किला में घूमने जा सकते हैं।

चिकमगलूर, कर्नाटक

अपनी सर्दियों की यात्रा को शानदार बनाने के लिए आप चिकमगलूर घूमने जा सकते हैं। यहां के सुंदर कॉफी बागानों की सैर कर सकते हैं। ट्रैकिंग कर सकते हैं और यहां पर ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप सुबह और शाम को सैर कर सकते हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 बल्लेबाज, देखें सूर्यकुमार यादव किस पोजीशन पर हैं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, बाद में बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की धुंआधार पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज कौन हैं?

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत)

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. रोहित ने अपने करियर में 159 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 140.89 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं.

2. बाबर आजम (पाकिस्तान)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं. बाबर ने 129 मैचों 39.46 की औसत से 4223 रन बनाए हैं.

3. विराट कोहली (भारत)

भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. विराट ने अपने करियर में 125 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.69 की बेहतरीन औसत से 4188 रन बनाए हैं.

4. जोस बटलर (इंग्लैंड)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं. बटलर ने 144 मैचों में 148.97 की शानदार स्ट्राइक रेट से 3869 रन बनाए हैं.

5. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)

आयरलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. स्टर्लिंग ने 153 मैचों में 134.86 की स्ट्राइक रेट से 3710 रन बनाए हैं.

6. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल छठे नंबर पर हैं. गुप्टिल ने अपने करियर में 122 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.81 की औसत से 3531 रन बनाए हैं.

7. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. रिजवान ने 106 मैचों में 47.41 की औसत से 3414 रन बनाए हैं.

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में मौजूद नहीं हैं. लेकिन सूर्याकुमार टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज है. उन्होंने अब तक 91 टी20 मैचों में 164.18 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2709 रन बनाए हैं.

लक्ष्य ने खरीदी करोड़ों की स्पोर्ट्स कार, प्राइस सुनकर दंग रह जाएंगे आप भी!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य लालवानी ने लीड रोल प्ले किया था. इस सीरीज में उन्हें आसमान का किरदार निभाते देखा गया. अब अभिनेता अपने सीरीज की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कमाई से एक लग्जरियस स्पोर्ट्स कार खरीदी है. इसके बाद मुंबई की सड़कों में पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया.

सोशल मीडिया पर लक्ष्य की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्टर अपनी रॉयल स्पोर्ट्स कार में नजर आ रहे हैं. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सक्सेस के बाद अभिनेता ने खुद को ब्रांड न्यू रेड MG Cyberster गिफ्ट की है. द इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक इस स्पोर्ट्स कार की कीमत लगभग 80 लाख बताई जा रही है.

ब्रांड न्यू कार लेकर ड्राइव पर निकले लक्ष्य
वायरल वीडियोज में लक्ष्य अपने इस नए कार में मुंबई की सड़कों में ड्राइव करते नजर आ रहे हैं. जब पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया तो एक्टर ने अपनी कार के साथ उनके सामने जमकर पोज भी दिए. वायरल विडियोज में लक्ष्य बिल्कुल कैजुअल अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने ग्रे कलर का स्लीवलेस टी– शर्ट को ब्लैक पैंट्स के साथ पेयर किया. अपने लुक को उन्होंने गॉगल्स और कैप के साथ कंप्लीट किया है. नेटीजेंस लक्ष्य के फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं.


‘किल’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

बॉलीवुड के इस उभरते हुए सितारे ने करण जौहर की फिल्म ‘किल’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया. जब मूवी का प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ तो इसे काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले. लेकिन बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म अपना दमखम दिखाने में असमर्थ रही. आर्यन खान की सीरीज लक्ष्य के लिए गेम चेंजर साबित हुई.

लक्ष्य लालवानी का वर्कफ्रंट
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने उनकी पॉपुलैरिटी को सातवें आसमान तक पहुंचाया. ऑडियंस समेत क्रिटिक्स ने भी सीरीज में उनके परफॉर्मेंस की काफी सराहना की. अब एक्टर अनन्या पांडे के साथ रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास ‘दोस्ताना 2’ भी पाइपलाइन में है.

Is waking up at 3 am normal: अगर हर सुबह 3 से 5 बजे के बीच नींद खुल जाती है तो समझिए आपकी बॉडी क्या संदेश दे रही है – जानें संकेत और कारण।

कभी-कभी अलार्म बजने से पहले ही नींद खुल जाती है. न कोई आवाज, न कोई हलचल बस दिमाग के अंदर बेचैनी. अगर आप रोजाना तड़के उठ जाते हैं और वजह समझ नहीं आती, तो हो सकता है कि आपका शरीर आपको कोई जरूरी संदेश दे रहा हो. चलिए आपको बताते हैं कि आपको शरीर आपको क्या मैसेज देना चाहता है.

कैसी होती है आपकी बॉडी क्लॉक?

रात के 3:47 बजे अचानक जाग जाना आपको संयोग लग सकता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है. हमारे शरीर के अंदर एक बेहद सटीक 24 घंटे का चक्र चलता है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं. यह हार्मोन रिलीज से लेकर शरीर के तापमान तक सब कुछ नियंत्रित करता है. सुबह 2 से 5 बजे के बीच यह चक्र बहुत संवेदनशील अवस्था में होता है. इसी समय कोर्टिसोल हार्मोन धीरे-धीरे बढ़ना शुरू करता है ताकि आपको सूर्योदय के आसपास प्राकृतिक रूप से जगाया जा सके. लेकिन जब तनाव अधिक हो, तो यह धीमी आवाज़ में उठाने की बजाय अचानक आपको नींद से झटका देकर बाहर खींच लेता है. ऐसा कुछ कारणाों के चलते होता है.

नींद का सबसे बड़ा दुश्मन

लगातार तनाव सिर्फ मूड खराब नहीं करता, बल्कि नींद की संरचना को भी बदल देता है. रात भर नींद के अलग-अलग चरणों से सुचारू रूप से गुजरने की बजाय शरीर हाई अलर्ट पर बना रहता है. नतीजा नींद गहरी होने की बजाय बीच में ही टूट जाती है. खासकर REM नींद में दिमाग सबसे ज्यादा सक्रिय होता है. यादें, भावनाएं और अधूरे विचार इसी समय प्रोसेस होते हैं. यही वजह है कि तनावग्रस्त लोग अक्सर सुबह-सुबह REM नींद से जागते हैं और उन्हें यह पल याद भी रहता है.

आपकी नींद का समय आपके बारे में क्या बताता है?

अगर आप रोज 3 से 5 बजे के बीच उठ जाते हैं, तो यह आपके क्रोनोटाइप का इशारा हो सकता है. यानी आपकी प्राकृतिक नींद-जागने की घड़ी. कुछ लोग सूरज के साथ उठने के लिए बने हैं, जबकि कुछ देर रात तक जागकर ही सक्रिय होते हैं. आज की 9 से 5 वाली लाइफस्टाइल अक्सर इन जैविक घड़ियों से टकराती है, जिसे “सोशल जेट लैग” कहा जाता है. खासकर नाइट आउल्स (रात को सक्रिय रहने वाले लोग) के लिए जबरन सुबह उठना तनाव और असंतुलन का कारण बन सकता है.

इससे बचने के उपाय

अच्छी बात यह है कि आप पूरी तरह बेबस नहीं हैं. अगर रोज़ सुबह जल्दी नींद खुलने लगी है, तो इन बातों को अपनाएं-

    • अपनी नींद का पैटर्न नोट करें डायरी या ऐप से.
    • रात में स्क्रीन टाइम कम करें, ताकि बॉडी क्लॉक भ्रमित न हो.
    • सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें, ये REM नींद बिगाड़ते हैं.
    • तनाव को दिनभर ही मैनेज करें, गहरी सांस, टहलना या लिखना मदद कर सकता है.
    • जहां तक संभव हो, अपने क्रोनोटाइप के हिसाब से दिनचर्या बनाएं. छोटे बदलाव भी बड़ा असर दिखा सकते हैं.

अगर आप लगातार सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठ रहे हैं, तो यह सिर्फ नींद का मसला नहीं है. आपका शरीर आपको तनाव, लाइफस्टाइल और रूटीन के बारे में चेतावनी दे रहा है. इन संकेतों को सुनना ही बेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.