Home Blog Page 441

स्पोर्ट्स न्यूज़ :भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अगला T20 कब होगा? टीम इंडिया का रिकॉर्ड और पूरी डिटेल जानें

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, इसलिए 2 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आगे है। चूंकि सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाने हैं, इसलिए यह 2-2 से बराबरी पर भी समाप्त हो गई है. सीरीज जीतने या ड्रॉ की ओर बढ़ने के लिए भारत को तीसरा टी20 मैच जीतना होगा. यहां जानिए दोनों टीमों का तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा. टीम इंडिया को सीरीज जीतने की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

होबार्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उसका जीत-हार रिकॉर्ड 3-2 का है. भारत और ऑस्ट्रेलिया यहां सिर्फ एक बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें कंगारू टीम विजयी रही थी. यहां टीम इंडिया ने 2 बार श्रीलंका और एक-एक बार पाकिस्तान और जिम्बाब्वे को हराया है. भारत ने यहां आखिरी टी20 मैच 2012 में खेला था, जब उसने श्रीलंका को हराया था.

भारत-ऑस्ट्रेलिया बाकी मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच कैनबरा में खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था. दूसरा मैच मेलबर्न में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से विजयी रहा. अब 2 नवंबर को तीसरा मैच होबार्ट में, चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा. सीरीज का अंतिम मैच 8 नवंबर को ब्रिसबेन में होने वाला है.

“ऊषा हिंदू धर्म नहीं छोड़ेंगी, ईसाई बनने का सवाल ही नहीं आता” — विवाद पर बोले जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को अपनी पत्नी ऊषा वेंस के धर्म परिवर्तन को लेकर दिए बयान के बाद स्पष्टीकरण दिया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ऊषा का ईसाई धर्म अपनाने का कोई इरादा नहीं है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की ओर से यह स्पष्टीकरण उस घटना के दो दिनों के बाद आया है, जब जेडी वेंस ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी भावना व्यक्त की थी कि उनकी हिंदू पत्नी ऊषा एक दिन ईसाई धर्म को अपना लेंगी.

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर साझा की प्रतिक्रिया

जेडी वेंस ने इस संबंध में शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में जेडी वेंस ने कहा, ‘वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म परिवर्तन करने की कोई इरादा भी नहीं है, लेकिन जैसे कई लोग अंतरधार्मिक विवाह या संबंध में रहते हैं, मैं भी आशा करता हूं कि एक दिन वह चीजों को मेरी तरह से देखेंगी.’ उन्होंने कहा, ‘फिर भी, मैं उन्हें प्यार करता रहूंगा, उनका समर्थन करता रहूंगा और उनसे विश्वास, जीवन और बाकी सभी चीजों पर बातचीत करता रहूंगा, क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं.’

उपराष्ट्रपति जेडी ने बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को दिए गए अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते लोगों में स्वाभाविक रूप से जिज्ञासा होती है और वे इस सवाल से बचना नहीं चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं एक पब्लिक फिगर हूं और लोग में काफी जिज्ञासा है और मैं इस सवाल से बचने वाला नहीं था.’

आखिर उपराष्ट्रपति वेंस ने क्या कहा था?

दरअसल, अमेरिका के मिसिसिपी में आयोजित टर्निंग पॉइंट USA कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें इस बात की उम्मीद है कि उनकी पत्नी एक दिन ईसाई धर्म को स्वीकार करेंगी?’

JUST IN: JD Vance says he’s raising his children Christian, and he hopes his agnostic wife, Usha, comes around to the Christian faith.

pic.twitter.com/ycGvPzqAgt

— Spencer Hakimian (@SpencerHakimian) October 30, 2025

इस सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए वेंस ने कहा था, ‘अधिकतर रविवार को ऊषा मेरे साथ चर्च जाती है. जैसा कि मैंने उनसे कहा है और मैंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा है और मैं यह बात अपने 10,000 सबसे करीबी दोस्तों के सामने भी कहता हूं कि हां, मैं ईमानदारी से यह चाहता हूं क्योंकि मैं क्रिसचन गौसपेल में विश्वास करता हूं और चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी एक दिन इसे उसी तरह देखे.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करतीं हैं तो भगवान कहते हैं कि हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से इच्छा करने का अधिकार है और इसलिए यह मेरे लिए कोई समस्या नहीं है.’

दुनिया की दिग्गज इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ किया धोखाधड़ी! भारतीय मूल के CEO पर लगा बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप

दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक को एक भारतीय कारोबारी ने करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,200 करोड़ रुपये) का चूना लगा दिया. अमेरिका की ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस के सीईओ बंकिम ब्रह्मभट्ट पर फ्रॉड करने के आरोप लगे हैं. वे अपनी कंपनियों के जरिए फर्जी बिल बनाकर लोन हासिल करते रहे. ब्लैकरॉक की प्राइवेट क्रेडिट यूनिट HPS इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स अब वापस पैसे वसूलने की कोशिश में जुटी है.

इंडिया-मॉरीशस के अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए फंड

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मभट्ट की कंपनियों को साल 2020 से इस शर्त पर कर्ज देना शुरू किया था कि ग्राहकों से मिलने वाले बकाया रकम को गिरवी रखा जाएगा. बाद में जांच किया गया तो उसमें ये बिल पूरी तरह झूठे पाए गए. जांच में खुलासा हुआ कि लोन का अमाउंट इंडिया और मॉरीशस के ऑफशोर अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए गए.

प्लानिंग के तहत फ्रॉड करने के आरोप

ब्लैकरॉक का कहना है कि पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है. बंकिम ब्रह्मभट्ट को फाइनेंस करने में फ्रांस का एक बैंक BNP परिबा भी शामिल है. इस बैंक ने ब्रह्मभट्ट के टेलीकॉम कंपनी के अंतर्गत कैरिओक्स कैपिटल और उसकी सहयोगी कंपनियों को दिए गए कर्ज की लगभग आधी राशि फंडिंग की थी.

जब कर्ज देने की प्रक्रिया शुरू हुई तो एचपीएस ने ग्राहकों की जांच के जरिए कैरियोक्स की संपत्तियों की पुष्टि के लिए डेलॉइट को नियुक्त किया था.  बाद में वार्षिक ऑडिट के लिए सीबीआईजेड फर्म को बुलाया गया. दोनों में से किसी भी फर्म ने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.

कैसे हुआ इतने बड़े फ्रॉड का खुलासा?

एचपीएस कर्मचारी ने जुलाई 2025 में इनवॉइस सत्यापित करने के लिए इस्तेमाल किए गए ग्राहकों के ईमेल में गड़बड़ियां देखी. इनमें से कई पते असली दूरसंचार कंपनियों की नकल करने वाले नकली डोमेन से आए थे. आगे की जांच से पता चला कि ग्राहकों से कथित तौर पर भेजे गए कुछ डॉक्यूमेंट फर्जी थे. एचपीएस के एक कर्मचारी ने बाद में ब्रह्मभट्ट की कंपनियों के गार्डन सिटी, न्यूयॉर्क स्थित कार्यालयों का दौरा किया तो पाया कि परिसर बंद और सुनसान था

Travel Tips: कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई , स्वर्ग जैसे दिखे नजारे — जानें घूमने का सही समय और पहुंचने का तरीका

नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और भारत का जन्नत कहा जाने वाले शहर कश्मीर में पहली बर्फबारी हुई है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके जोजिला पास की चोटी को रातों-रात बर्फ से ढक दिया है। उत्तरी कश्मीर का यह फेमस पर्यटन स्थल एक शांत शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया है। कश्मीर के खूबसूरत नजारे इन दिनों पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस विंटर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कश्मीर कैसे पहुंचे और यहां पर कब बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

इस महीने होती है बर्फबारी

नवंबर से जनवरी तक का मौसम कश्मीर में किसी वंडरलैंड से कम नहीं होता है। अगर आपको भी बर्फबारी और बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं, तो नवंबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है। आप गुलमर्ग जैसे स्थानों पर स्नो-बोर्डिंग, स्कीइंग और अन्य विंटर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऐसे पहुंचे कश्मीर

आप हवाई जहाज और ट्रेन दोनों से कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं। हवाई जहाज से दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों से डायरेक्ट श्रीनगर तक सीधी उड़ान भर सकते हैं। वहीं कश्मीर पहुंचने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरें। मुंबई से जम्मू तक उड़ान का समय करीब 2 घंटे से अधिक है। आप दिल्ली या मुंबई से ट्रेन से जम्मू तक यात्रा कर सकते हैं। फिर वहां से बस या टैक्सी द्वारा श्रीनगर तक सफर तय कर सकते हैं।

कब जाएं कश्मीर

बता दें कि आप अपनी चॉइस के मुताबिक कभी भी कश्मीर जा सकते हैं। यानी की आपको जिस तरह का मौसम पसंद है, उसी के हिसाब से आप कश्मीर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको कश्मीर में हरे-भरे पहाड़ और वादियां देखना चाहते हैं, तो मार्च से अक्तूबर का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है। वहीं अगर आप कश्मीर में बर्फबारी और स्कीइंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप नवंबर से फरवरी तक कभी भी यहां पहुंच सकते हैं। वहीं हरी-भरी वादियां देखने के लिए आप मार्च से अगस्त के बीच यहां आ सकते हैं।

ICC Women’s World Cup Final: क्या भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे वर्ल्ड कप फाइनल में? जानिए अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 30 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया ने महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करके ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौंका दिया. इसके साथ ही भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई और अब ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत होगी.

इस महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा और इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम का सफर खत्म हो गया. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से लीग मैच में हुआ था जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी, लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अपना बदला पूरा किया.

टीम इंडिया के पास पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका 

भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है और खिताब के लिए अब उसे दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना होगा. दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा. भारत के पास पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका है. इससे पहले भारत दो बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया खिताब नहीं जीत पाई थी. इस बार भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है, क्योंकि टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महिला क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भारी है. दोनों टीमों के बीच में 33 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है. हालांकि दोनों के बीच 1 मुकाबला ड्रा रहा है. 

मैच: 33 मैच 

भारत ने जीते: 20 मैच 

दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 12 मैच 

नो रिजल्ट: 1 मैच