Home Blog Page 426

अमेरिका ने भारत के सामने दिखाई नरमी! टैरिफ में कटौती के दिए संकेत, ट्रंप का बयान बना चर्चा का विषय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (11 नवंबर 2025) को कहा कि उनका प्रशासन भारत के साथ एक फेयर ट्रेड डील (Fair Trade Deal) को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है. उन्होंने इशारा किया कि आने वाले समय में भारत पर लगाए गए ऊंचे आयात शुल्क (Import Tariffs) को घटाया जा सकता है.

पत्रकारों के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा, ”रूसी तेल के कारण भारत पर टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, लेकिन अब भारत ने रूस से तेल खरीद में काफी कमी की है. हम जल्द उचित समय पर टैरिफ कम करेंगे. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया था. इसका कारण भारत की ओर से रूस से जारी तेल आयात बताया गया था, जबकि भारत हमेशा यह कहता रहा है कि वह अपने ऊर्जा सुरक्षा हितों के तहत ही निर्णय लेता है.

भारत और रूस के तेल व्यापार पर ट्रंप की टिप्पणी
ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अब रूस से तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है. हालांकि, भारत सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उसकी नीति राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ऊर्जा खरीद पर आधारित है. पूर्व में ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल व्यापार रोकने का आश्वासन मिला है पर भारत ने ऐसे किसी बातचीत की पुष्टि नहीं की थी.

फेयर ट्रेड की दिशा में नया अध्याय
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि बीते दशकों में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते हमेशा एकतरफा रहे, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हुआ. अब उनका प्रशासन एक ऐसा समझौता तैयार कर रहा है जो दोनों देशों के हितों को समान रूप से संतुलित करेगा.” उन्होंने कहा, ”हम भारत के साथ ऐसा नया समझौता कर रहे हैं जो पहले से बिल्कुल अलग होगा. यह दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित होगा.”

Hashim Amla All-Time ODI XI:हाशिम अमला ने चुनी अपनी ऑल-टाइम ODI टीम, इस महान खिलाड़ी को बताया अब तक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

 साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने अपनी ऑल-टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जिसमें कई दिग्गजों को जगह मिली है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अमला ने बताया कि कौन-कौन से खिलाड़ी उनके हिसाब से वनडे इतिहास के सबसे बेहतरीन रहे हैं.

सचिन-गिलक्रिस्ट ओपनर, कोहली नंबर 3 पर

अमला ने अपनी टीम की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट का नाम लिया है. यह जोड़ी किसी भी टीम को शानदार शुरुआत दे सकती है.

नंबर 3 पर अमला ने बिना किसी झिझक के चेज मास्टर विराट कोहली को चुना है. कोहली को “मॉडर्न क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज” माना जाता है. उन्होंने बड़े लक्ष्य का पीछा करने की परिभाषा बदल दी है.

मिडल ऑर्डर में किसी मिली जगह

नंबर 4 पर अमला की पसंद ब्रायन लारा रहे हैं. लारा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में से एक है.  नंबर 5 पर उन्होंने अपनी टीम के पूर्व साथी एबी डिविलियर्स को शामिल किया है.  नंबर 6 पर महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को जगह दी गई है. एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सकता था. वहीं नंबर 7 की पोजीशन पर अमला की पसंद महेंद्र सिंह धोनी बने हैं.

गेंदबाजी में इन दिग्गजों को किया शामिल

गेंदबाजी में स्पिनर्स में अमला ने दो दिग्गजों को चुना हैं, मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न. ये दोनों अगर एक साथ गेंदबाजी करें, तो किसी भी बल्लेबाज के लिए टिकना मुश्किल हो जाएगा. तेज गेंदबाजों में अमला ने अपने देश के स्टार डेल स्टेन और पाकिस्तान के महान वसीम अकरम को चुना है.

रोहित शर्मा को नही मिली जगह 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अमला ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल नहीं किया. जबकि रोहित वनडे इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और उनके नाम 264 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी भी दर्ज है.

सचिन और कैलिस को बताया सर्वश्रेष्ठ

अमला ने अंत में कहा, “मेरी टीम में सचिन और जैक कैलिस दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर युग में महान माने जाएंगे. वे किसी भी ऑल-टाइम इलेवन में फिट बैठते हैं.”

हाशिम अमला की ODI प्लेइंग इलेवन 

सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली,  ब्रायन लारा, एबी डिविलियर्स, जैक कैलिस, धोनी, मुरलीधरन, शेन वार्न, वसीम अकरम, डेल स्टेन.

सौरव गांगुली का मोहम्मद शमी पर बयान – “वो तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार, टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं”

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मोहम्मद शमी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम में वापसी करते देखना चाहते हैं. गांगुली का मानना है कि वो बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं और वो पूरी तरह फिट हैं.

बता दें कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 35 वर्षीय शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना. इस फैसले के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई. मोहम्मद शमी ने  आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था.

गांगुली ने सोमवार को कहा, “शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. वह फिट हैं और हमने यह तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में देखा, जहाँ उन्होंने अपने दम पर बंगाल के लिए मैच जीते.”

गांगुली ने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि चयनकर्ता नज़र रख रहे हैं और मोहम्मद शमी और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है. अगर आप मुझसे फिटनेस और कौशल के मामले में पूछें, तो यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए, मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, वनडे और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेलते रह सकते.”

रणजी में शमी ने अब तक 15 विकेट चटकाए हैं जिससे बंगाल को अपने पहले दो रणजी ट्रॉफी मैचों में लगातार जीत हासिल करने में मदद मिली है. हालाँकि त्रिपुरा के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. उन्होंने इस सीज़न में तीन मैचों में 91 ओवर गेंदबाजी की. इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ने 2023 विश्व कप के बाद टखने की सर्जरी करवाई थी. उस विश्वकप में उन्होंने 10.70 की औसत से 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था.

टेस्ट मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप तेज गेंदबाजी आक्रमण का अभिन्न अंग बन गए हैं. 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अभी दो साल दूर है. ऐसे में शमी की कब वापसी होगी यह बड़ा सवाल है.

पीएम मोदी का भूटान दौरा: 11 साल में चौथी यात्रा, ऊर्जा साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर रवाना होंगे, जो भारत-भूटान संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अपने इस दौरे में वे भूटान सरकार द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल’ में हिस्सा लेंगे, जिसका उद्देश्य विश्व शांति और मानवता के उत्थान को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दौरे के दौरान दोनों नेता 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो भारत-भूटान ऊर्जा सहयोग का बड़ा कदम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मोत्सव में भी शामिल होंगे, जिसे देश के लिए ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

पीएम मोदी भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग टोबगे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिसमें ऊर्जा, व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वे थिम्फू स्थित ताशीछोजोग मठ में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के दर्शन करेंगे, जो भारत और भूटान की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देगा और आपसी विश्वास एवं सद्भाव को और गहराई प्रदान करेगा। भूटान के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे और विश्व शांति के संदेश को नई ऊर्जा मिलेगी।

हेल्थ टिप्स: पेट की हर समस्या का आसान समाधान, घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण, लिवर रहेगा दुरुस्त और शरीर रहेगा हल्का

पाचन की खराबी को नजरअंदाज करने की गलती आपको भारी पड़ सकती है। अधिकतर लोग अपच, कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और हाजमें से जुड़ी समस्याओं को हल्के में लेते हैं। लेकिन बार-बार पेट फूलना, स्मैली फार्ट और खट्टी डकारें आना इस बात का संकेत है कि आपका लिवर फंक्शन कमजोर है और आपकी गट हेल्थ सही नहीं है। कई बार हैवी खाना खाने के कारण पेट में होने वाली गड़बड़ इस तरफ इशारा करती है कि आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने की जरूरत है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक देसी चूर्ण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको घर पर बनाना आसान है। वहीं यह चूर्ण गुणों से भरपूर है।

हाजमे को दुरुस्त करेगा यह आयुर्वेदिक चूर्ण

एक्सपर्ट के मुताबिक यह देसी चूर्ण हाजमे को दुरुस्त करता है। इस चूर्ण का सेवन करने से फंक्शन बेहतर होता है और गट हेल्थ में भी सुधार होता है। अगर आप इस चूर्ण को छाछ या दही में मिलाकर 2 महीने तक लेते हैं, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

लिवर बाइल प्रोडक्शन का काम करता है और यह लिवर और गट के कनेक्शन को सुधारता है। साथ ही यह चूर्ण फैट को ब्रेकडाउन करने में सहायता करता है।

लिवर हेल्थ खराब होने पर खाना ठीक तरीके से नहीं पचता है। साथ ही अनडाइजेस्टिव फैट बढ़ने लगता है। जिसके कारण एक्स्ट्रा गैस और ब्लोटिंग होने लगती है।

बता दें कि अजवाइन में थाइमॉल पाया जाता है, जोकि पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन में मदद करता है। वहीं जीरा भी डाइजेशन को बेहतर करता है और सौंफ एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में सहायता करता है।

एक्सपर्ट की मानें, तो इस चूर्ण का रोजाना रात में सोते वक्त गुनगुने पानी के साथ भी ले सकती हैं। इससे पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकलेगी। साथ ही इस चूर्ण का सेवन करने से पेट में ऐंठन भी नहीं होगी।

ऐसे बनाएं ये चूर्ण

इस चूर्ण को बनाने के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में लेना है।

अब इन सभी चीजों को ड्राई रोस्ट करें और हल्का सा पीस लें।

फिर इसमें 2 चम्मच हींग मिलाएं और बाकी चीजों से आधी मात्रा में सूखी अदरक का पाउडर मिलाना है।

इसमें एक चम्मच काला नमक मिलाएं। इस आसान तरीके से देसी चूर्ण तैयार हो जाएगा।