Home Blog Page 1326

सुप्रीमकोर्ट: पतंजलि विज्ञापन केस में योगगुरु रामदेव, बालकृष्ण का माफीनामा खारिज

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जानबूझकर हमारे आदेश की अवमानना की, कार्रवाई के लिए तैयार रहें
  • जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने पतंजलि के वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी को कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि के विवादित विज्ञापन केस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के दूसरे माफीनामे को भी खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने पतंजलि के वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी से कहा कि आपने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है, कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इससे पहले 2 अप्रैल को इसी बेंच में हुई सुनवाई के दौरान पंतजलि की तरफ से माफीनामा दिया गया था। उस दिन भी बेंच ने पतंजलि को फटकार लगाते हुए कहा था कि ये माफीनामा सिर्फ खानापूर्ति के लिए है, आपके अंदर माफी का भाव नहीं दिख रहा, इसके बाद कोर्ट ने 10 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की थी।

सुनवाई से ठीक एक दिन पहले 9 अप्रैल को बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने नया एफिडेविट फाइल किया, जिसमें पतंजलि ने बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती पर उन्हें खेद है और ऐसा दोबारा नहीं हो।

संस्थान का राष्ट्रहित में किया जा रहा कार्य सराहनीय- अपर्णा यादव

ए.एफ.सी. की 56वीं सालगिरह पर बोलीं अपर्णा यादव

लखनऊ: कृषि वित्त निगम (ए.एफ.सी.) इंडिया लि. द्वारा राष्ट्रहित में किया जा रहा कार्य अत्यन्त सराहनीय है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और यह संस्थान हमारे अन्नदाताओं की तकनीकी क्षमताओं का ज्ञानवर्द्धन करते हुए प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ उन्हें संगठित करने का सराहनीय कार्य भी कर रहा है।

संस्थान के 56वीं सालगिरह पर आयोजित एक समारोह में उक्त उद्गार मुख्य अतिथि व वरिष्ठ समाजसेवी और ख्यातिप्राप्त राजनेत्री श्रीमती अपर्णा विष्ट यादव ने व्यक्त किया। अपर्णा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान द्वारा पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, मण्डी परिषद और प्रदेश के अन्य विभागों के साथ बृहद स्तर पर तकनीकी एवं ज्ञानवर्द्धन संबंधित कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक एवं प्रभारी अवनेश कलिक ने प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इससे पूर्व उप महाप्रबंधक अवनेश कलिक ने ए.एफ.सी. के 56 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के सरकार से समन्वय कर संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।

वर्षगांठ समारोह को पूर्व कृषि निदेशक के.बी. सिंह, मुकेश गौतम, आर.के. सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग के द्वारा भी संबोधित किया गया। इसके पूर्व संस्थान के मुख्यालय पर पूर्ण श्रद्धा के साथ सुन्दरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के समस्त कर्मचारियों ने पूरे भाव से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह, विनोद तिवारी, संदीप शाही, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री संजय सिंह, राम शरण सिंह के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं संस्थान के कार्मिक एवं शुभचिन्तक उपस्थित रहे।

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी अब वर्दी की जगह इस पोशाक में नजर आएंगे

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बल्कि पुजारी के रूप में नज़र आएंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में पुजारी के रूप में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। पुलिसकर्मी मंदिर आए श्रद्धालुओं की दर्शन में मदद करेंगे और भारी भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी भी इन कर्मियों के कंधों पर होगी। इनकी मंदिर में तैनाती से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए साफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

इस ट्रेनिंग में यह भी कहा जाएगा कि VVIP आगमन के दौरान श्रद्धालुओं को धक्का मारकर नहीं हटाएंगे। उनको “नो टच पालिसी” का पालन करना होगा। इतना ही नहीं गर्भगृह में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी पुजारी के वेश में लगाई जाएगी। वहीं उनके सहयोग में एक-एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे वेश में भी तैनात रहेंगे।

लोकसभा चुनाव: नागपुर में गुरुवार को बसपा सुप्रीमो की चुनावी जनसभा

  • बसपा सुप्रीमो मायावती की महाराष्ट्र के नागपुर में चुनावी जनसभा
  • गुरुवार 11 अप्रैल को इंदौरा क्षेत्र के बेजोन बाग मैदान में प्रत्याशियों के समर्थन में संबोधित करेंगी चुनावी जनसभा
  • “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” के नारे को लेकर बिना किसी गठबन्धन के चुनावी रण में बसपा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों के समर्थन हेतु महाराष्ट्र के नागपुर के इंदौरा क्षेत्र स्थित बेजोन बाग मैदान में दोपहर बाद चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

बसपा सुप्रीमो इस लोकसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही अपनी पार्टी के “बहुजन हिताय बहुजन सुख़ाय” वाले नारे के साथ चुनावी मैदान में डटी हुई हैं और न सिर्फ उत्तरप्रदेश बल्कि अन्य प्रदेशों में भी अपनी बातों को जनता के बीच रखकर पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। इसी कड़ी में गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित इंदौरा क्षेत्र के बेजोन बाग मैदान में सुश्री मायावती अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी और यह संदेश देंगी कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी को भी एनडीए व विपक्ष को इंडी गठबंधन बनाना पड़ा है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी आज भी लोगों के जमीनी मुद्दों को लेकर जनता के बीच आई है। अब यह जनता की पसंद है कि वो किसे पास करती है और किसे फेल करती है।

लोकसभा चुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में सपा को क्यों वोट दें, इसके लिए कई सारे वादे किए और उन सभी वादों को पूरा करने के लिए भी जनता से वादा किया।

  • प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
  • ⁠2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे
  • ⁠इसके आधार पर 2029 तक सभी को हिस्सेदारी
  • ⁠2029 तक भूख से मुक्ति दिलाएंगे
  • ⁠2029 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन
  • ⁠निजी क्षेत्र में सभी वर्गों को भागीदारी देंगे
  • ⁠दूध समेत सभी फसलों की MSP देंगे
  • ⁠कानून गारंटी के रूप में किसानों को MSP
  • ⁠किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त
  • ⁠किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे
  • ⁠किसान आयोग का गठन किया जाएगा
  • ⁠भूमिहीन किसानों को 5 हजार हर माह पेंशन
  • ⁠हर 10 किमी पर एक मंडी की स्थापना
  • ⁠गन्ना किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का रोलिंग फंड
  • ⁠पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करेंगे
  • ⁠मनरेगा की मजदूरी 450 रुपए बढ़ाएंगे
  • ⁠लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
  • ⁠अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे
  • ⁠सेना में स्थाई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे
  • ⁠शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम जारी करेंगे
  • ⁠सभी रिक्त सरकारी नौकरियों को तत्काल भरेंगे
  • ⁠लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी
  • ⁠हर राशनकार्ड धारक को 500 रुपए का मोबाइल डाटा देंगे
  • ⁠शिक्षा का बजट GDP का 6 फीसदी किया जाएगा
  • ⁠गरीब महिलाओं को हर माह 3000 रुपए पेंशन
  • ⁠निजीकरण को बंद किया जाएगा
  • ⁠श्रमिकों को 10 लाख का बीमा, 5000 मासिक पेंशन