Home Blog Page 1313

लखनऊ पुलिस: उत्तरी ज़ोन के पैकरामऊ में डकैती की घटना का खुलासा, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

  • ⁠डीसीपी उत्तरी लखनऊ की क्राइम टीम और गुडंबा थाने की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
  • डकैती की घटना को चोरी की धारा में लिखे जाने के कारण की एडीसीपी करेंगे जांच
  • ⁠डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने किया डकैती की घटना का खुलासा
लुटेरों के पास से पुलिस द्वारा बरामद लूट का माल व 2 तमंचे
  • ⁠बीते दिनों गुडंबा थानाक्षेत्र के पैकरामऊ गांव में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया गया
  • ⁠पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे हुए जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक कार समेत 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए
  • डकैतों ने 23/24 अप्रैल वाली रात में सरगना यूसुफ के नेतृत्व में ह्यूमन पिरामिड बनाकर 14 फिट की दीवाल को फांदकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम
  • ⁠गैंग के सरगना यूसुफ खान उर्फ आलम समेत कौशल कुमार सिंह, नुरुल, सैफ व हलीम को गिरफ्तार किया, भूपेंद्र मिश्रा अभी पहुंच से बाहर
  • ⁠डकैती की घटना की एफआईआर चोरी की धारा में लिखने पर डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर.शंकर ने लिया संज्ञान, एडीसीपी नॉर्थ को सौंपी जांच
  • ⁠गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा 24 अप्रैल की रात में ग्राम पैकरामऊ में जयपुरिया स्कूल के पास एक घर में घुस कर देसी तमंचा लगाकर जेवरात लूटे गए थे
  • ⁠पुलिस के लिए सरदर्द बना गैंग का लीडर यूसुफ खान भी गिरफ्तार हुआ
  • ⁠गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उत्तरप्रदेश अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं कई अपराधिक मामले

लखनऊ: पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क अभियान ने फूँकी जान, पूरे क्षेत्र में भाजपा लहर चरम पर

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिलेभर की कार्यकर्ताओं ने ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में निकाला जुलूस
  • मैं न सिर्फ पूर्वी विधानसभा के विकास के लिए, बल्कि जनता की सेवा के लिए जीवन भर समर्पित रहूंगा:ओपी श्रीवास्तव
  • लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के प्रचार नीति की हर जगह हो रही सराहना

लखनऊ: जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 में अबकी बार 400 पार और लखनऊ में अबकी बार 5 लाख पार का नारा हर तरफ गूंज रहा है तो वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर 20 मई को होने वाले उपचुनाव का नारा भी ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में अबकी बार 2 लाख पार हो गया है। ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में महिलाएं खुलकर सामने आ गई हैं और घर-घर जाकर ओपी श्रीवास्तव जी के लिए मतदान करने हेतु अपील कर रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिलेभर की कार्यकर्ताओं ने ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में जुलूस निकाला। इस दौरान बूथ अध्यक्ष डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव, अंजू रामचंदानी, उमा मिश्रा, पूजा जसवानी, नगर अध्यक्ष सीता नेगी सहित तमाम महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ओपी श्रीवास्तव के लिए मतदान करने की अपील की।

हमेशा जनता के लिए समर्पित रहने का किया वादा

ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वी विधानसभा में जनता एवं सभी माता, बहनों द्वारा मिल रहे आपार प्रेम से मैं अत्यंत अभिभूत हूं। मेरे लिए क्षेत्र की समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। इस प्रकार का विशाल जन समर्थन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा के कारण ही संभव हो पाया है। जिस प्रकार से वह देश के लिए 24 घंटे समर्पित रहते हैं, माननीय राजनाथ सिंह ने जिस तरह लखनऊ को विकास की प्रगति पर सबसे आगे किया है उन्हीं के दिशा निर्देशन में जनता की सेवा हेतु मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं न सिर्फ पूर्वी विधानसभा के विकास के लिए, बल्कि जनता की सेवा के लिए जीवन भर समर्पित रहूंगा।

पुरुष, महिला, बुजुर्गों के साथ हर संगठन का समर्थन

लखनऊ पूर्वी विधानसभा में पुरुष, महिला, बच्चे, बुजुर्ग हर वर्ग में ओपी श्रीवास्तव यूं ही नहीं छाए हुए हैं। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र की हर समस्याओं को लेकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ जनों, साधु-संतों, महात्मा उनके इस प्रयासों की सराहना उनके समर्थन में उतर गए हैं। मंगलवार को उन्होंने दिनभर जन संपर्क किया। शाम को महिला मोर्चे की बैठक, युवा मोर्चे की बैठक के बाद वे इन्दिरा नगर वार्ड डी० ब्लाक में जनता की समास्याओं को जानने पहुंचे। फिर जीवन प्लाजा चौराहा विराम खण्ड-5 गोमती नगर में नुक्कड़ सभा में सम्मिलित हुए, इसके बाद राजीव गाँधी प्रथम वार्ड एवं द्वितीय वार्ड में जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों कि समस्याएं जानी और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस सीट से बीजेपी के आशुतोष टंडन ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी, बीते दिनों उनके निधन के बाद अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तरफ से प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव है। जो अपने सरल व्यक्तित्व और कर्मठता के कारण लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं।

जनता के मुद्दों से दूर है विपक्ष, उनके वोटर पोलिंग बूथ से नदारद- डॉ. राजेश्वर सिंह

  • लखनऊ से राजनाथ सिंह व मोहनलालगंज से कौशल किशोर के नामांकन में हज़ारों समर्थकों संग पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह
  • उन्होंने कहा जहाँ हो रहा भ्रष्टाचार, वहीं पहुंच रही ईडी, सीबीआई
  • इस मौके पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस पूरी तरह दिशाहीन है, यूपी में इस बार नही खुलेगा खाता
  • साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर लखनऊ भाजपा के साथ है, अभूतपूर्व मतों से जीतेंगे राजनाथ
  • कौशल किशोर की सरलता के तो सब कायल हैं, मोहनलालगंज में भी बनेगा इतिहास

लखनऊ: राजनाथ सिंह लखनऊ को नयी ऊँचाइयों पर लेकर जा रहे हैं, उनके प्रयासों से लखनऊ में ब्रह्मोस का प्लांट लग रहा है, राजनाथ सिंह लखनऊ में आउटर रिंग रोड बनवा रहे हैं, फ्लाई ओवर बनवा रहे हैं, लखनऊ की जनता को उनसे विशेष लगाव है, राजनाथ सिंह अभूतपूर्व मतों से लोकसभा चुनाव जीतेंगे। ये बाते कहीं हैं सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मौका था सोमवार को लखनऊ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के नामांकन का।

सोमवार को राजधानी लखनऊ पूरी तरह से भगवामय नजर आ रही थी, सुबह से ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम और बैनर पोस्टर से पटी सड़कें, प्रशासन ने भी इस मौके पर चाक चौबंद तैयारी कर रखी थी। सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह भी सुबह ही अपने हज़ारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुँच गए। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम् योगी और उत्तराखंड के सीएम् पुष्कर सिंह धामी, दोनों डिप्टी सीएम् ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कौशल किशोर, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और राजधानी लखनऊ के सभी विधायकों के साथ भगवा रथ पर सवार होकर नामांकन करने लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचे, इस बीच पूरे रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मौजूद रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के पास पिछली बार से भी कम सीटें आएगी क्योंकि उनके पास न विकास की कोई बात है, न सुशासन का कोई मुद्दा, न नीतियां हैं न कोई नीयत है, वो सिर्फ जातिवाद की बाते करते हैं। विपक्ष के लोग केवल भ्रम फैलाते रहे हैं, कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती रही, उनके पास अयोध्या जाने का समय नहीं है। ईडी, सीबीआई से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जहाँ पर भ्रष्टाचार है वहां पर ईडी, सीबीआई है, ईडी स्वतंत्रता पूर्वक अपना कार्य कर रही है।

मुख्तार अंसारी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए डॉ.सिंह ने कहा कि माफियाओं का कोई समर्थन नहीं होना चाहिए, मुख्तार के खिलाफ 80 से ज्यादा मुकदमे, 10 से ज्यादा हत्या के मुक़दमे थे, अखिलेश यादव द्वारा उनके घर जाना और समर्थन देना ठीक नहीं है। पहले और दूसरे चरण में गिरते वोटिंग परसेंटेज के सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा कि विपक्षी की सीटें इस बार 2019 के मुकाबले और ज्यादा घटेंगी क्योंकि उनका वोटर भी जान गया है की विपक्ष कहीं जीत नहीं रही, इसीलिए वो वोट देने घर से नहीं निकला रहा।

सुल्तानपुर: राधेश्याम पाण्डेय के आविष्कार को मिला भारतीय पेटेंट

  • सुल्तानपुर निवासी राधेश्याम ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 2017 में एक स्मार्ट डिवाइस बनाया
  • डिवाइस बाइक में लगाने के बाद साइड स्टैंड नीचे होते ही बाइक बंद हो जाती है
  • बाइक का स्टैंड ऊपर करने के बाद ही बाइक स्टार्ट होती है

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर जनपद के कुड़वार ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा सोहगौली कामापुर गांव निवासी राधेश्याम पाण्डेय ने मोटर साइकिल के साइड स्टैंड से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 2017 में एक स्मार्ट डिवाइस बनाया था, जिसे बाइक में लगाने के बाद साइड स्टैंड नीचे होते ही बाइक बंद हो जाती है ऊपर होने पर ही बाइक स्टार्ट होती है। जिसका 2018 में पेटेंट फाइल किया था, जिसे भारत सरकार ने विभिन्न परीक्षणोपरांत 29/04/2024 को पेटेंट ग्रांट किया है। यह तकनीक भारत में उपयोग की जा रही है।

राधेश्याम पाण्डेय बचपन से ही इनोवेशन/इन्वेंशन करते रहे हैं, इन्होंने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, किसान समस्या, सड़क दुर्घटना रोधी, यात्री असुविधाओं को दूर करने के लिए मल्टीपरपज सूटकेस इत्यादि अनेक आविष्कार किए हैं। राधेश्याम पाण्डेय के पिता श्री भुवनेश्वर प्रसाद पाण्डेय बी. पी इंटर कालेज कुड़वार में प्रवक्ता हैं। राधेश्याम विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सेवारत हैं।

लखनऊ: लोकसभा और पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष में खलबली

  • राजनाथ सिंह ने लखनऊ से हैट्रिक के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी, पुष्कर सिंह धामी, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद और ओपी श्रीवास्तव सहित कई नेता रहे मौजूद
  • राजनाथ सिंह के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़ रहा लखनऊ, पूर्व विधानसभा को बनाएंगे विकास का नया मॉडल:ओपी श्रीवास्तव
  • पूर्व विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से पटा शहर
  • राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव सहित कई नेता मौजूद रहे। इस सीट पर राजनाथ सिंह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों का जुलूस भी यादगार बन गया। ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं से पूरा शहर पट गया और अबकी बार 5 लाख पार के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

मौके पर कई वरिष्ठ नेता व तमाम कार्यकर्त्ता रहे मौजूद

लखनऊ को विकसित मॉडल के रूप में खड़ा करने वाले राजनाथ सिंह जी का नामांकन हो और वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता न पहुंचे ऐसा कहां संभव था। इस दौरान सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजनाथ सिंह के नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, दिनेश शर्मा, ओपी श्रीवास्तव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।

ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों ने लहराया भाजपा का परचम

इस दौरान बात करते हुए ओपी श्रीवास्तव जी ने बताया कि देश के गृहमंत्री और लखनऊ के चहेते राजनाथ सिंह नामांकन करने पहुंचें और भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम न हो ऐसा संभव कहां? उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में आज लखनऊ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। पूरे शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले के मुकाबले आज पूरी तरीके से बदल चुका है। शहर में हर महत्वपूर्ण स्थान पर फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिली है और लखनऊ की रूपरेखा पूरी तरीके से बदल चुकी है। इसलिए लखनऊ की जनता का प्रेम आज राजनाथ सिंह के प्रति और गहरा हो गया है, पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है और ऐसे में मैं सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को मतदान करने के लिए अपील करता हूं, जिससे विकसित लखनऊ की परिकल्पना को साकार करने में मैं भी जनता की सेवा का साक्षी बन सकूं।

राजनाथ सिंह के प्रति प्रेम का गवाह बना लखनऊ

लोकसभा चुनाव के साथ ही इस बार पूर्वी विधानसभा में भी उपचुनाव है और पूरे क्षेत्र के लोगों का ओपी श्रीवास्तव के प्रति समर्पण व राजनाथ सिंह के प्रति प्रेम का गवाह लखनऊ बना। एयरपोर्ट पर जैसे ही राजनाथ सिंह पहुंचे सीएम योगी, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और ओपी श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। यहां जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। हजरतगंज, परिवर्तन चौराहा होते हुए उनका जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कई पूर्व विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। ढोल नगाड़ों, जय श्री राम, अबकी बार 400 पार के नारों के साथ पूरा लखनऊ गुंजायमान हो उठा।