लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार अभियान तेज, समरसता सम्मेलन में पहुंचे राजनाथ सिंह, ओपी श्रीवास्तव समेत तमाम नेता
राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव जिंदाबाद के लगे नारे, ओपी श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक वोट देने की अपील
राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ विकास के मार्ग पर रचेगा नए आयाम:ओपी श्रीवास्तव
लखनऊ पूर्व विधानसभा से उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव को पर्वतीय समाज ने दिया पूर्ण समर्थन, देंगे कमल पर वोट
लखनऊ: पीएम मोदी के कार्यकाल में जो विकास की तीव्रता देखने को मिली वह किसी अन्य सरकार में देखने को नहीं मिली। अर्थव्यवस्था के मामले में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारत 11 में स्थान पर था, लेकिन मोदी जी के कार्यकाल में यह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था टॉप 3 में पहुंच जाएगी। हम सरकार इसलिए बनाना चाहते हैं कि गरीबी दूर हो और 10 सालों के कार्यकाल में गरीबों को हम जड़ से खत्म कर देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने समरसता सम्मेलन के दौरान लखनऊ में यह बातें कहीं। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ पूर्व विधानसभा से उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव, नीरज बोरा, आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित तमाम वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और लखनऊ की जनता मौजूद रही। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव जिंदाबाद के नारे लगे।
पर्वतीय समाज ने दिया पूर्ण समर्थन, देंगे कमल पर वोट
जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव चल रहा है वही उसके साथ ही लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर भी 20 मई को उपचुनाव है और भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में अब पर्वतीय समाज के लोग भी सामने आ गए हैं। पार्षद उमेश सनवाल, पर्वतीय समाज के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, महेश चंद्र रावत समेत कई वरिष्ठ लोगों के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें तमाम पर्वतीय समाज के लोग उपस्थित रहे और सब ने एक सुर में भाजपा के समर्थन की बात कही। पर्वतीय समाज की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने कमल के निशान पर एक साथ मतदान करने की बात कही। पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार प्रसार जोरो पर है। जगह-जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है, लोगों से संपर्क किया जा रहा है, घर-घर जाकर प्रचार अभियान किया जा रहा है। ओपी श्रीवास्तव में कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ विकास के नए आयाम दिन प्रतिदिन गढ़ रहा है। मैं पूर्वी विधानसभा में हर स्तर पर विकास व जनता के प्रति समर्पित रहूंगा।
कड़कती धूप में भी मिल रहा जनता का साथ
ओपी श्रीवास्तव कड़क की धूप में भी जनता के बीच में ही बने रहते हैं वह सुबह से भी जनता की समस्याओं एवं निराकरण हेतु बैठक कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक विकास नगर, इंदिरा नगर सहित पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। शाम को माधव सभागार सरस्वती शिशु मन्दिर में राजनाथ सिंह के साथ समरसता सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फिर राम भवन राजीव नगर कल्याणपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के साथ एक बड़ी बैठक में भाग लिया व जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सुना और अधिक से अधिक मत देने की अपील भी की।
डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने बताया, 10 साल में दोगुना हुआ निवेश, गोल्ड रिजर्व, निर्यात और टैक्स कलेक्शन
वक्फ बोर्ड एक्ट, प्लेजेज ऑफ़ वर्शिप एक्ट जैसे तुष्टिकरण के कानूनों पर लगाम कसने के लिए चाहिए 400 सीटें
जातिवादियों, परिवारवादियों, गरीबों का हक छीनने वालो को सत्ता से दूर ही रखना है – डॉ. राजेश्वर सिंह
डॉ.राजेश्वर सिंह ने शुरू की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा, उमड़ा जनता का हुजूम
संकल्प पदयात्रा का जगह – जगह हुआ स्वागत, विधायक के समर्थन में जनता ने दिखाया जोश
डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा, पदयात्रा को विराट जनसमर्थन, कौशल किशोर की अभूतपूर्व विजय का प्रमाण
लखनऊ: सोमवार को सरोजनीनगर में अद्भुत नजारा था, विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू की गयी सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा के पहले चरण के पहले दिन बंगला बाजार पुल से शुरू हुई पदयात्रा में हजारों उत्साही भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यों, व्यापार और विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े वर्ग कदम – कदम पर पदयात्रा का स्वागत करते नजर आ रहे थे। सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा बंगला बाजार पुल से शुरू होकर चंद्रिका देवी मंदिर, बंगला बाजार पुलिस चौकी, बंधु डेयरी, संकटा मंदिर, ठाकुरद्वारा होते हुए पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई जहाँ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनता को संबोधित किया।
बंगला बाजार पुल से आगे बढ़ते ही युवा नेता संजीव मिश्रा और उनकी टीम ने फूल मालाओं के साथ पदयात्रा का स्वागत किया, उसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, शिव शंकर विश्वकर्मा और के के श्रीवास्तव द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया गया, हिमांशु अंबेडकर, पार्षद शारदा नगर प्रथम वार्ड, तारा शक्ति सिलाई केंद्रों से जुड़ी महिलायें अर्चना शर्मा और टीम, विद्यावती तृतीय वार्ड पार्षद निर्मला सिंह व कमलेश सिंह, विद्यावती द्वितीय वार्ड से पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, हिंदनगर वार्ड से पार्षद सौरभ सिंह मोनू, विद्यावती प्रथम वार्ड से पार्षद विमल तिवारी द्वारा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
बंगला बाजार पुलिस चौकी पहुँचने पर किसान मोर्चा पदाधिकारी श्याम तिवारी और अमर सिंह लोधी के साथ उपस्थित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ आगे बढ़ रही पदयात्रा का रीना त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवानिवृत शिक्षकगण, अल्पसंख्यक समाज से अरशद मुजीब, इक़बाल और उनकी टीम, सिख समाज से आशियाना गुरुद्वारा एसोसिएशन, आशियाना रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन, सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीजन क्लब, जैन समाज एवं सिंधी समाज से चंद्र प्रकाश जैन, अंकित जैन, नानक चंद लखमानी, मनोज एवं राजू पंजाबी और उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संकटा मंदिर पहुँचने पर सपेरा जनजाति समाज से सचिन नाथ व करण नाथ ने अपनी टीम के साथ सरोजनी नगर संकल्प पदयात्रा का स्वागत किया, आगे बढ़ने पर बंगला बाज़ार व्यापार मंडल, खज़ाना व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलायें और क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्धजनों ने विधायक राजेश्वर सिंह का फूल माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया। पूरी पद यात्रा के दौरान भाजप कार्यकर्ता राजेश्वर सिंह और कौशल किशोर के समर्थन में नारे लगाते नजर आये।
पदयात्रा का समापन पेट्रोल पंप पर किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे,पदयात्रा के समापन के अवसर पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव ये दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है, हमारी विचारधारा राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सामाजिक सद्भाव, सबका साथ, सबका विकास की है तो दूसरी तरफ जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण के पोषक, माफियाओं के यहां जाने और उनको सशक्त करने वालों, सनातन विरोधियों का साथ – राम चरित्र मानस की प्रतियाँ फाड़ने, सनातन धर्म को ख़त्म करने का प्रयास करने वाली विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।
सरोजनीनगर विधायक ने लखनऊ के मतदाताओं को सबसे शिक्षित, सजग मतदाता बताते हुए कहा कि पिछले 10 साल में 5 सबसे महत्वपूर्ण चीजें निवेश, गोल्ड रिजर्व, निर्यात, टैक्स कलेक्शन और टैक्सपेयर्स की संख्या दोगुनी हुई है। पिछले 10 साल में 7 आईआईटी, 7 आईआईएम्, 15 एम्स, 16 ट्रिपलआईटी, 315 से अधिक मेडिकल कॉलेज, 390 से अधिक विश्व विद्यालय स्थापित हुए और कॉलेजों की संख्या 15 हजार से अधिक बढ़ी है, मेट्रो, हवाई अड्डे, एक्सप्रेसवे – सड़क नेटवर्क, शिक्षा नेटवर्क, डिजिटल नेटवर्क में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है उसे नंबर 1 पर लाना है। जनता का आह्वान करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि आपकी बनायी हुईं सरकार ने देश की गंभीर समस्याओं को ख़त्म किया, अनिर्णय – अनिश्चितता का माहौल ख़त्म किया, धारा 370 को ख़त्म किया, आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद को नियंत्रित किया, भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प आपके विश्वास आपकी आस्था से पूरा हुआ, काशी मथुरा अभी बाकी है जिसे हम सबको पूरा करना है। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि आज हम एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप उभरे हैं, वैश्विक मंच से भारत को सुना जा रहा है, भारत ने G20 की अध्यक्षता की पड़ोसी शत्रु देशों को ये सब पसंद नहीं आ रहा है। वो पीएफआई, न्यूज़ क्लिक जैसी संस्थाओं को फंड देकर अस्थिरता का माहौल बनाना छह रहे हैं।
मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को जिताने की अपील और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक-एक वोट, एक-एक कार्यकर्त्ता की ताकत जरुरी है, क्योकिं हमें 400 पार करना है। 400 सीटों की जरुरत पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि CAA/ NRC को लागू करने के लिए, आतंकवाद खत्म करने के लिए सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए, धर्मांतरण, घुसपैठ, नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए, वक्फ बोर्ड एक्ट, प्लेजेज ऑफ़ वर्शिप एक्ट जैसे तुष्टिकरण के कानूनों पर लगाम कसने के लिए, देश को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कानून बनाने के लिए दो तिहाई बहुमत जरुरी है। भारी भीड़ देख उत्साहित नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि सनातन विरोधियों को, राम विरोधियों को, राम भक्तो पे गोलियाँ चलवाने वालों को सत्ता में नहीं आने देना है, भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाज़ों को सत्ता में नहीं आने देंगे, माफिया आतंकवाद, जातिवादियों, परिवारवादिओं, ग़रीबों के अधिकारो को छीने वालों को सत्ता में नहीं आने देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो किया, जो कह रहे है वो कर के दिखाएँगे, यह मोदी की गारंटी है, भारत माँ का शीश ना झुका है ना झुकने देंगे, ये भाजपा के हर कार्यकर्ता का संकल्प है, जिसे आज हम ले रहे हैं और 20 मई को इसे पूरा करेंगे।
लखनऊ: गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. तथा आई.एस.सी. 2024 के बोर्ड परीक्षा – परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।
स्कॉलर्स होम विद्यालय में कक्षा 10 व 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.40% अंक प्राप्त करने वाली नियति सक्सेना कहती हैं कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास से ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 96.20% अंक प्राप्त करने वाले आर्यमन राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अध्यापकों की कुशल शिक्षण तकनीक को दिया है। इसी क्रम में यश्या श्रीवास्तव 95. 20%, शाश्वत शुक्ला 95.20%, रुद्राक्ष यादव 94.40%, शिवानी प्रजापति 93.20% और तस्मिया आफरीन ने 92.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के प्रेरणा स्रोत बने।
कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे भी शानदार रहे। अर्जुन सिंह बैस ने 93% प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अखंड प्रताप सिंह ने 90.25% प्रतिशत और अनुष्का ने 91% अंक प्राप्त करके स्कॉलर्स होम विद्यालय एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया।
विद्यालय की डायरेक्टर सरिता जायसवाल और प्रिंसिपल अनुपम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया एवं उनके अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।
लोकसभा चुनाव के साथ लखनऊ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान चरम पर, महिलाएं भी ले रहीं बढ़-चढ़ कर हिस्सा
लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव की धर्मपत्नी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने किया प्रचार अभियान तेज
देश व समाज को अपना परिवार मानने वाले ओपी श्रीवास्तव अपने परिवार सहित जा रहे जनता के बीच
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है और इसी बीच लखनऊ में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी पारा और बढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार अभियान अपने चरम पर है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ जनता के बीच में जा रहे हैं। जनता की समस्याओं को न सिर्फ खुद समझ रहे हैं बल्कि अपने परिवार के साथ उनके बीच जाकर उन समस्याओं के निराकरण हेतु भी प्रयासरत हैं। एक तरफ मौसम की गर्मी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ चुनाव की गर्मी भी तेज हो गई है। इसी बीच ओपी श्रीवास्तव की धर्मपत्नी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक मतों से ओपी श्रीवास्तव को जीतने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
कांग्रेस का उद्देश्य सेवा नहीं बल्कि खोखले प्रचार
प्रचार अभियान एक तरफ अपने चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ ओपी श्रीवास्तव घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उसके निवारण हेतु प्रयासरत भी हैं। जनसंपर्क के दौरान वे गुरुवार सुबह पूर्वी विधानसभा के इस्माइलगंज वॉर्ड में एक ऐसे पीड़ित व्यक्ति से मिले जो पार्षद द्वारा सुनवाई न होने से मानसिक तौर पर बहुत ही परेशान था। इस वॉर्ड से वही कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चौहान तीन बार के पार्षद रह चुके हैं जो इस बार होने जा रहे उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। जन समस्या के दौरान ओपी श्रीवास्तव को पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके खाली प्लॉट में लोग कूड़ा डाल देते हैं और इसकी कई बार शिकायत उसने पार्षद से की परन्तु उसकी कोई बात सुनी जाती थी। इस दौरान उसकी आंखे भरी हुई थीं। उनकी समस्या सुनकर तत्काल ओपी श्रीवास्तव ने मौके से नगर निगम जोनल अधिकारी को फोन पर जानकारी दी और तत्काल प्रभाव से समस्या का निराकरण कराया। ओपी श्रीवास्तव ने बोला कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता की सेवा करना नहीं बल्कि खोखले प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा देश में स्वच्छता और विकास का मानक बनेगी।
जनसंपर्क अभियान ने चुनाव में फूंकी जान
लखनऊ पूर्वी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र की हर समस्याओं को लेकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। सुबह 06:00 बजे इन्दिरानगर सेक्टर-09 वैशाली इनक्लेव, महिला मोर्चा नमिता पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष सुमित खन्ना के साथ जनसंपर्क किया। फिर मैकाले चौराहा कल्याणपुर में नृतिका सिंह व मण्डल अध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह के साथ लोगों से मुलाकात की। शाम को गोमती नगर, मलिक टिम्बर चौराहे पर पार्षद संजय सिंह राठौर के साथ जनसंपर्क किया उसके बाद मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का दौरा किया।