Home Blog Page 1243

सीएम योगी के विजन अनुसार: प्रदेश में मिशन शक्ति से संबंधित विशेष अभियान की प्रभावी कार्यान्वयन के लिए वेब पोर्टल होगा विकसित

truenewsup
truenewsup
  • मिशन शक्ति की प्रभावी निगरानी के लिए होगा वेब पोर्टल का विकास
  • गृह विभाग की जरूरतों के अनुसार यूपीडेस्को द्वारा वेब बेस्ड डाटा अपलोड मैनेजमेंट सिस्टम का किया जाएगा निर्माण व विकास
  • रोल बेस्ड यूजर मैनेजमेंट, मास्टर क्रिएशन, रिपोर्टिंग, डाटा इनपुट मॉड्यूल समेत समरी, स्टेटस व इवेंट अपलोड रिपोर्ट समेत तमाम खूबियों से होगा लैस
  • मिशन शक्ति पोर्टल के जरिए विभिन्न विभागों द्वारा नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों की निगरानी का मार्ग होगा प्रशस्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान को प्रश्रय देने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार मिशन शक्ति के जरिए कई विशेष अभियानों का संचालन करने जा रही है। इन सभी विशेष अभियानों के संचालन की प्रगति, इनसे जुड़ी चुनौतियों तथा प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सीएम योगी के विजन अनुसार एक वेब पोर्टल का निर्माण व विकास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों की विवेचना और उनके डाटाबेस संकलन के लिए गृह विभाग की जरूरतों अनुसार इस वेब पोर्टल का विकास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) द्वारा इस विकास व निर्माण प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

व्यापक डैशबोर्ड की तरह कार्य करेगा वेब पोर्टल

यह वेब पोर्टल डैशबोर्ड की तरह काम करेगा तथा इसे रोल बेस्ड यूजर मैनेजमेंट, मास्टर क्रिएशन, रिपोर्टिंग, डाटा इनपुट मॉड्यूल समेत समरी, स्टेटस व इवेंट अपलोड रिपोर्ट समेत तमाम खूबियों से लैस किया जाएगा। यह मिशन शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों द्वारा नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों की निगरानी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वेब आधारित डाटा अपलोड प्रणाली का होगा पोर्टल के जरिए विकास

उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओं की दैनिक गतिविधियों के संबंध में विशेष अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए मिशन शक्ति पोर्टल के अंतर्गत इस पोर्टल को विकसित किया जाएगा। यह वेब आधारित डाटा अपलोड प्रबंधन प्रणाली सभी संबंधित विभागों में आयोजित होने वाले आयोजनों से संबंधित स्थिति की निगरानी का प्लैटफॉर्म प्रदान करेगा, जिसमें पोर्टल पर आयोजनों की फोटो और वीडियो अपलोड करने के साथ-साथ उनकी दैनिक गतिविधियों के दस्तावेजों को ऑनलाइन सब्मिट करने की पूरी प्रक्रिया शामिल है।

यह संबंधित विभागों में आयोजित होने वाले दैनिक क्रियाकलापों की स्थिति की निगरानी के काम को सरल बनाने का एक तरीका है। इस प्रणाली के माध्यम से इवेंट रिकॉर्ड की स्थिति को बनाए रखना और उन्हें खोजना आसान हो जाएगा। परियोजना का उद्देश्य प्रभावी निगरानी में परिचालन दक्षता, समन्वय, पहुंच, रिपोर्टिंग और गति में सुधार करना है।

इन सुविधाओं से किया जाएगा वेब बेस्ड डाटा अपलोड मैनेजमेंट सिस्टम को युक्त

  • अपलोड प्रक्रिया की प्रभावी ढंग से निगरानी और प्रबंधन के लिए एक व्यापक डैशबोर्ड प्रदान करेगा।
  • नियुक्त नोडल अधिकारियों की रोल बेस्ड एक्सेसिबिलिटी के साथ ही यह वीडियो और फोटोग्राफ और टिप्पणियों/टिप्पणियों की अपलोड प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने का कार्य करेगा।
  • एक केंद्रीकृत मंच के तौर पर कार्य करते हुए यह रियल टाइम के आंकड़ों के माध्यम से निर्णय लेने में सुधार करेगा।
  • निगरानी के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करेगा तथा रियल टाइम बेस्ड ट्रैकिंग, अपलोड को सक्षम करेगा।
  • विस्तृत ड्रिलडाउन रिपोर्ट (डाटा विश्लेषण की एक प्रक्रिया) के माध्यम से जवाबदेही में वृद्धि करने में सहायक होगा।
  • डाटा सबमिट होने के बाद, सिस्टम यह संकेत देगा कि इसे सबमिट कर दिया गया है, बशर्ते सभी सत्यापन और शर्तें पूरी हों। संकलित रिपोर्ट स्वचालित रूप से विभाग और व्यवस्थापक दोनों स्तरों पर डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी।
  • डोमेन को अधिक सुरक्षित वातावरण के लिए एचटीटीपीएस पर संचालित करने के लिए एसएसएल सर्टिफिकेशन के साथ पंजीकृत किया जाएगा।
  • सॉफ्टवेयर को एमईआईटी-वाई पैनल वाले क्लाउड सर्वर पर तैनात किया जाएगा। एमआईएस रिपोर्ट डैशबोर्ड में समग्र विश्लेषण, विभागवार रिपोर्ट और पाई चार्ट और बार चार्ट के साथ अन्य आवश्यक रिपोर्टिंग शामिल होगी।
  • रिपोर्ट डेटा को एमएस एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड करने का विकल्प होगा। प्रत्येक स्तर पर किए गए सभी कार्यों को रिकॉर्ड किया जाएगा तथा ऑडिट ट्रेल बनाए रखा जाएगा। इसके साथ ही, विभिन्न प्रकार की रिपोर्टों को कलर कोडिंग करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
  • विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जिलेवार तथा विभागवार इवेंट स्टेटस व डेली रिपोर्ट के संकलन, फोटोग्राफ अपलोडिंग डीटेल्स समेत विभिन्न प्रकार के स्टैटिस्टिक डाटा के संकलन का मार्ग प्रशस्त होगा।

उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की अहम बैठक: सीएम ने उपचुनाव को जीतने के लिए तय की मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां

  • हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का सीएम ने दिया मंत्र
  • सीएम ने बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन को मजबूती से संभालने के दिये निर्देश
  • उन्होंने कहा- उपचुनाव जीतना केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि जनता के विश्वास की जीत होगी
  • सीएम ने कहा: चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए साथ ही प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी उन जिलों में अधिक समय बिताएं जहां उपचुनाव हो रहे हैं
  • इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी

लखनऊ, 19 अक्टूबर। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री, जिलों के प्रभारी मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उपचुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ और रणनीतियां तैयार की गईं। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 9 सीटों पर उपचुनाव को जीतने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित किया।

हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से जुटें

बैठक के दौरान मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह भी तय हुआ कि उपचुनाव में पार्टी का कोई भी नेता अपने निर्धारित क्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कोई कमी न छोड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव जीतना केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि जनता के विश्वास की जीत होगी, इसलिए हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया जाना चाहिए।

बूथ स्तर पर सटीक प्रबंधन और निगरानी आवश्यक

सीएम योगी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन को मजबूती से संभालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण है और इसके लिए बूथ स्तर पर सटीक प्रबंधन और निगरानी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर चौपाल लगाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए जिससे लोगों का विश्वास पार्टी में बढ़े।

लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी उन जिलों में अधिक समय बिताएं जहां उपचुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को और सुदृढ़ किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 9 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। चौधरी ने विश्वास जताया कि पार्टी न सिर्फ 9 घोषित सीटों पर विजय प्राप्त करेगी बल्कि जल्द ही दसवीं सीट भी घोषित होगी और वह भी भाजपा के खाते में ही जाएगी।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उसमें 5 सपा और 5 एनडीए गठबंधन के पास थी। बीजेपी के खाते में 3 सीट थी। एक आरएलडी के पास थी और एक निषाद पार्टी के पास थी। कटेहरी, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी सीट सपा ने 2022 में जीती थी। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भी सपा के खाते में थी। जिस पर अभी तारीख नहीं आई है। इसके अलावा फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, खैर, मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है। बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्यप्रताप शाही समेत राज्य के वरिष्ठ मंत्री और प्रभारी मंत्री समेत भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

महाकुम्भ-2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल से जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें

  • 10 लाख स्क्वायर फीट से बड़े क्षेत्र में उकेरी जा रही सनातन संस्कृति
  • देशभर के कलाकार दिन-रात जुटकर कुंभ नगरी को दे रहे नया रूप
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाकारों ने की जमकर प्रशंसा, दिया धन्यवाद

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर दिया है। महाकुंभ- 2025 के लिए प्रयागराज की दीवारों को धर्म, संस्कृति और आस्था के रंगों से सराबोर किया जा रहा है। प्रयागराज और देशभर से आए कलाकार दिन-रात सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों को दीवारों पर उकेर रहे हैं। 10 लाख स्क्वायर फीट से भी बड़े क्षेत्र में महाकुंभ-2025 के लिए पेंटिंग्स तैयार की जा रही हैं।

इंदौर की अर्चना जाधव की 70 लोगों की टीम दिन-रात दीवारों पर पेंटिंग बनाने में जुटी है। अर्चना अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रयागराज आ गई थीं। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि योगी जी की ओर से यह ऐसा कार्य कराया जा रहा है, जो दिव्य भी है और नव्य भी है। उनकी टीम म्यूरल पेंटिंग, 3डी आर्ट, मधुबनी आर्ट आदि पर काम कर रही है। नटराज की नृत्य करती 108 मुद्राएं भी उनकी टीम ने दीवारों पर बनाई हैं।

अर्चना बताती हैं कि रामायण को दीवारों पर उकेरा जा रहा है। भगवान राम, माता सीता, हनुमान आदि को दर्शाते हुए पूरी रामायण दीवारों पर बनाई जा रही है। फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स के अलावा कुछ मूक-बधिर युवा भी दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं। अर्चना की टीम विशेष रूप से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते चित्रों को बना रही है। अर्चना बताती हैं कि नवंबर के अंत तक वो अपनी पेंटिंग्स को पूरा कर लेंगी। अर्चना की टीम में प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के छात्र काम में जुटे हुए हैं। सभी को पारिश्रमिक मिलता है।

पुणे के अमित दरस्तवार महाकुंभ मेला क्षेत्र में दीवारों पर सनातन के प्रतीकों की पेंटिंग्स बना रहे हैं। उनकी 10 लोगों की टीम गंगा माता, जीव-जंतुओं, साधुओं की रियलिस्टिक पेंटिंग, वाद्य यंत्र, हिंदू धर्म के चिन्ह आदि पर काम कर रहे हैं। अमित की टीम ने मेला प्राधिकरण के कार्यालय की दीवारों पर बेहद सुंदर चित्र बनाए हैं। समुद्र मंथन, सप्त ऋषि आदि की पेंटिंग भी दीवारों के साथ फ्लाईओवर, पिलर्स पर बनाई जा रही हैं। दीवारों पर पेंटिंग्स कितने दिनों तक सुरक्षित रहेंगी, के सवाल पर अर्चना जाधव कहती हैं कि दो साल तक पेंटिंग्स अपने मूल स्वरूप में बनी रह सकती हैं, यदि लोग उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।वैसे यह पेंटिंग्स पांच साल तक भी सुरक्षित रहेंगी, यदि इनका सही से रख-रखाव किया जाए।

संगम नगरी की दीवारों को जीवंत कर रहे अर्चना, अमित, अनामिका, सुभाषना, नेहा जैसे युवा कलाकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब देश-दुनिया से श्रद्धालु महाकुंभ में आएंगे तो सनातन संस्कृति, रामायण, भगवान राम, श्रीकृष्ण, भोलेनाथ, सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीकों को देखकर योगी जी का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद देंगे।

2019 में अर्द्ध कुंभ में गिनीज बुक में दर्ज हुआ था पेंटिंग का रिकॉर्ड

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अर्द्ध कुंभ के दौरान भी हजारों छात्रों, आम नागरिकों और पेंटर्स ने 8 घंटे तक लगातार पेंटिंग वॉल पर हाथों के रंग-बिरंगे छाप से ‘जय गंगे’ थीम की पेंटिंग बनाई थी, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

दीपावली की सौगात: पीएम मोदी रविवार को पहुंचेंगे वाराणसी, 6600 करोड़ से भी ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

  • पीएम काशी से ही देशवासियों को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देंगे सौगात
  • वाराणसी की 380.13 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम, 2874.17 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास
  • 90 करोड़ की लागत से बने आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के मौजूदगी में आमजन के लिए करेंगे लोकार्पित
  • वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे मोदी, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,खेल ,धर्म ,पर्यटन व आवास संबंधी कई सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है पीएम
  • सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम से योजनाओं का मोदी करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास, 20 हजार से अधिक लोगों से करेंगे संवाद, करीब 1 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे वाराणसी से होंगे रवाना
  • प्रधानमंत्री की अगवानी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे उपस्थित

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है। तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशी से ही देश को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों को सौगात देंगे ।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी कई सुविधाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। वह आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से अधिक लोगो से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है। कार्यक्रम के अंतर्गत, करीब 1 बजे पीएम वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने की भी संभावना है। सिविल एविएशन ,ओलिंपिक संघ आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते है ।

काशी आगमान पर ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

विकास की परियोजनाओं से काशी का कायाकल्प करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक बार फिर पूर्वांचल समेत देश के अन्य भागों को दीपावली में विकास की सौगात देने जा रही है। भाजपा ,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमत्री के रविवार को काशी आगमान पर उनका स्वागत काशीवासी ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्रालय के उद्घाटन के बाद सड़क मार्ग से सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचकर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को सिगरा स्टेडियम में सम्बोधित करेंगे, इसमें 20 हज़ार से अधिक लोगो के रहने की सम्भावन है। इसमें प्रमुख रूप से खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, बुद्धजीवियों, प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्त्ता रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुड़े 90 करोड़ की लागत से बने आधुनिक आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, सिगरा स्टेडियम समेत 380.13 करोड़ की लागत से तैयार14 परियोजनाएं को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं, 2,874.17 करोड़ की लागत की 2 महत्पूर्ण योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

लोकार्पण की जाने वाली परियोजना और लागत करोड़ में (380.13 करोड़)

–वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा का पुनर्विकास-216.29

–सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास कार्य–90.20

–सीपेट परिसर, करसड़ा में छात्रावास का निर्माण–13.78

-डा० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक, बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन का निर्माण -12.99

-वाराणसी शहर में 20 पार्कों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य-7.85

-महिला आई०टी०आई० चौकाघाट व आई0टी0आई0 करौंदी में हाई-टेक लैब का निर्माण-7.08

-सेंट्रल जेल, वाराणसी में बैरकों का निर्माण कार्य-6.67

-सीपेट परिसर, करसड़ा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का निर्माण–6.00

-बाणासुर मंदिर एवं गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्य–6.02

-सेन्ट्रल जेल, वाराणसी में 48 कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य-5.16

-टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य–2.51

-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भरथरा में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य- 2.16

-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरईगॉव का निर्माण कार्य-1.93

-ककरमत्ता फ्लाइओवर के नीचे एक्टिविटी जोन एवं पार्किंग का निर्माण कार्य-1.49

शिलान्यास की जाने वाली परियोजना और लागत ( 2,874.17 करोड़ )

-श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तारीकरण ,नए टर्मिनल भवन का निर्माण तथा सम्बंधित अन्य निर्माण कार्य -2870 करोड़

-कस्तूरबा गाँधी विद्यालय आराजीलाइन में एकेडमिक ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण -4.17 करोड़

अन्य जिलो व प्रदेशों की लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाए

लोकार्पण की जाने वाली विकास की परियोजनाए ( 225.88 करोड़ )

-रीवा एयरपोर्ट का नए टर्मिनल भवन का निर्माण- 91 करोड़

-मां महामाया एयरपोर्ट ,अंबिकापुर के नए टर्मिनल,भवन का निर्माण -80.32 करोड़

-*सरसावा एयरपोर्ट में ‘ए’ सिविल इन्क्लेव का निर्माण – 54.56 करोड़

शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाएं (3,041 करोड़ )

-बागडोगरा एयरपोर्ट में नए सिविल इन्क्लेव का निर्माण -1550 करोड़

-दरभंगा एयरपोर्ट में नए सिविल इन्क्लेव का निर्माण – 912 करोड़

-आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण – 579 करोड़

90 करोड़ की लागत से निर्मित आई हॉस्पिटल का होगा शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की ओर से हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड-1 माधोपुर गांव में 90 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का शुभारंभ भी करेंगे इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजपाल भी रहेंगी ।

इस अस्पताल से पूरे पूर्वांचल व यूपी से सटे हुए अन्य प्रदेशों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों की बीमारियों का बेहतर तथा निःशुल्क इलाज होगा। आरजे शंकरा नेत्रालय के उद्घाटन के मौके पर कांची कामकोटि पीठ के पीठाधिपति जगद्गुरु विजयेंद्र सरस्वती भी मौजूद रहेंगे।इसके साथ श्रीकांची कामकोटि पीठम के संत-महंत व उनकी परंपरा से जुड़े एक हज़ार से अधिक लोग मौजूद रहेंगे।

निःशुल्क भोजन व्यवस्था की भी मंच से घोषणा कर सकते हैं पीएम

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से 16 संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को और 3 अस्पतालों में तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गोदौलिया स्थित जम्मू कोठी में बनाए गए अन्नक्षेत्र में सात्विक सनातन रसोई का ट्रायल किया जा चुका है।

प्रथम चरण में लगभग 3000 लाभार्थियों को भोजन वितरण से प्रारंभ कर यह योजना 5000 लाभार्थियों तक भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगी। विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से निःशुल्क भोजन व्यवस्था का सफल ट्रायल शुक्रवार को हुआ था। न्यास के सीईओ दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को नई व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान: सीएम योगी आदित्यनाथ फिर बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

  • मुख्यमंत्री ने की भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण
  • लोगों से पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सेवा से जुड़ने का आह्वान
  • सीएम योगी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लिए की जुड़ने की अपील

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण करते हुए सक्रिय सदस्य के रूप में फिर से स्वयं को पार्टी के प्रति समर्पित किया है। सीएम योगी ने यह नवीनीकरण भाजपा के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के तहत किया है, जिसे पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित होकर आरंभ किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान में शामिल होकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य के रूप में गर्व महसूस कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान न केवल पार्टी को मजबूत करेगा बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने में भी सहायक होगा। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या को और भी व्यापक बनाना और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा, जो राष्ट्रवाद और विकास को अपने मुख्य आधार के रूप में मानती है, इस अभियान के माध्यम से अपनी वैचारिक शक्ति को और बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है।

इस सदस्यता अभियान के तहत देश भर में लाखों कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के इस कदम से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी और भारतीय राजनीति में भाजपा का वर्चस्व और अधिक सशक्त होगा। उनका आह्वान है कि सभी लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और देश को एक नई दिशा में ले जाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करें।