Home Blog Page 1228

आज की पीढ़ी बदलावों के नए दौर में, डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप खुद को ढालें युवा – डॉ. राजेश्वर सिंह

truenewsup
truenewsup
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- खेलों से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास, मजबूत होती है निर्णय शक्ति
  • ‘विज्डम से रेडिएंस और विक्ट्री से प्रॉस्पेरिटी’ जीवन का मूलमंत्र -डॉ. राजेश्वर सिंह
  • उन्होंने कहा- आज की युवा पीढ़ी सर्वाधिक भाग्यशाली, युवाओं के पास प्रगति के अनंत अवसर एवं संसाधन
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को प्रदान किये 10 कंप्यूटर, अबतक 260 से अधिक कंप्यूटर प्रदान कर 27 कॉलेजों में स्थापित करवा चुके हैं डिजिटल लाइब्रेरी
  • डॉ.सिंह ने मेधावियों को प्रदान किये लैपटॉप, कहा सम्मान पाने वाले मेधावी बच्चे समाज के आइकॉन
  • भगवती जागरण में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, फ्री मेडिकल कैंप की टीम का बढाया उत्साह

लखनऊ: शनिवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजीव नगर, खरिका स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की एनुअल एथलेटिक मीट का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. सिंह ने विद्यालय के स्टूडेंट्स द्वारा खेली जा रही प्रतिस्पर्धाओं का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों अनन्या सिंह और ओम थापा को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीएसआर फण्ड के माध्यम से 10 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए भी आश्वस्त किया।

सरोजनीनगर विधायक ने विद्यालय के स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में खेल गतिविधियों का विशेष योगदान है, ये गतिविधयां आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, प्रतिभा को निखारती हैं। खिलाड़ियों में अनुशासन, समयबद्धता, समर्पण, निर्णयता और टीम भावना के सर्वश्रेष्ठ गुण होते हैं, इसीलिए वे समाज के सबसे अच्छे नागरिक होते हैं। युवा पीढ़ी में बढ़ते मोटापे पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा फिजिकल फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है, दुर्भाग्यवश नयी जेनेरेशन में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेलों में प्रतिभाग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी सबसे भाग्यशाली है, उसके पास प्रगति के सारे संसाधन उपलब्ध हैं, 4.5 लाख विद्यार्थियों के साथ आज भारत में विश्व की सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क है, आईआईटी, आईआईएम, आईआईएस जैसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा संसाधनों के बढ़ने के साथ आज की पीढ़ी के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है नीट, आईआईटी जेईई, यूपीएससी की परीक्षाओं में सीटों के सापेक्ष सैकड़ों गुणा छात्र – छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। विधायक ने बताया प्रत्येक पीढ़ी की अपनी अलग समस्याएँ होती हैं, आने वाले समय में 80% नौकरियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल शिक्षा ही युवाओं के उज्जवल भविष्य का आधार है। नौकरियों की कोई कमी नहीं होगी लेकिन युवा पीढ़ी को अपने आधार, अपने कौशल, अपनी क्षमता को मजबूत करना है। डॉ. सिंह ने डिजिटल शिक्षा के प्रोत्साहन की दिशा में किए जा रहे अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा सरोजनीनगर में अबतक 13 कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम, 27 कॉलेजों में डिजिटल लैब स्थापित की गयी इसके अलावा 1000 से अधिक मेधावियों को डिजिटल डिवाइसेस प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सरोजनीनगर विधायक ने सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षार्थियों को आजादी की लड़ाई की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान से आजादी आई है, जब देश आजाद हुआ तब बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव था, देश में जीवन प्रत्याशा केवल 35 वर्ष थी, हमारे अभिभावकों ने संघर्ष किया तब देश में स्कूलों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर 15 लाख हुई, सड़कें 4 लाख किमी से 60 लाख किमी हुई, आज देश में जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष से अधिक है। आज की पीढ़ी को अपने माता- पिता, अभिभावकों और पूर्वजों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु एस नायक, वाइस प्रिंसिपल सिंधु सिंह, अंशिका मिश्रा, गूंजा कुमारी, पार्षद के. एन. सिंह, पार्षद संजीव अवस्थी, रमा शंकर त्रिपाठी, राजन मिश्रा, राजू बाजपेई, शेर अली खान, अमर पाल सिंह राठौर, राजेश मिश्रा, सेक्टर संयोजक हरी जैन, जसवंत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला का अपने विधायक के प्रति ऐसा स्नेह देखकर वहाँ मौजूद लोग पूरी तरह से भावुक हो गए और इस क्षण को डॉक्टर सिंह ने पूरी तरह से आत्मसात किया और पूरे आदर के साथ उनकी भावनाओं का भी सम्मान किया क्योंकि ऐसा स्नेह व दिलीय आशीर्वाद सबकी किस्मत में तो नहीं है। अक्सर बुजुर्गों का सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति स्नेह देखते ही बनता है उन्हें किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में बुजुर्गों द्वारा ऐसे स्नेह करते देखा जाता है मानों वो उन्हीं की संतान हों, बुजुर्ग अपने पुत्र की भांति उन्हें स्नेह देते हैं, लेकिन कहीं न कहीं ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जनप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी आम जनमानस व खासतौर से बुजुर्गों के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। डॉ. सिंह लोगों की परेशानियों को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और निःस्वार्थ भाव से पूरी तत्परता के साथ न सिर्फ उनसे सरल भाव से बात चीत करते हैं बल्कि स्वतः उनकी हर संभव मदद भी करते हैं, तो फिर आप ही बताइए कि इस तरह के बेटे को स्नेह देने में, अपने आप को भला कौन रोक पाएगा और शायद यही वजह उन्हें राजनेताओं मे एक अलग तरह की पहचान दिलाती है।

जागरण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, निःशुल्क मेडिकल कैंप टीम का किया उत्साहवर्धन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को तेलीबाग, विनायकी तालाब स्थित सार्वजनिक पार्क में नव युवा जागरण समिति द्वारा आयोजित 6वें माँ भगवती जागरण कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर माता के श्रीचरणों में शीश नवाया साथ ही जागरण स्थल पर पार्षद के.एन. सिंह द्वारा लगाए गए निःशुल्क मेडिकल कैंप में पहुँचकर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुभम् ठाकुर, शनि रावत, विकास शर्मा, शनि द्विवेदी, वीर यादव, भक्ति सिंह, रेखा सिंह, जानकी अधिकारी, शंकरी सिंह, राजन मिश्रा, राजू बाजपेयी, हरी जैन, राजेश मिश्रा एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

नेशनल सिल्क एक्सपो: लखनऊ में नकली सिल्क विक्रेताओं पर सिल्क मार्क संगठन की छापेमारी

truenewsup
truenewsup
  • सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ने लखनऊ के नेशनल सिल्क एक्सपो में छापेमारी की।
  • 10 में से 2 स्टालों पर नकली सिल्क मार्क लोगो का उपयोग पाया गया।
  • ‘श्री हसन सिल्क साड़ीज’ और ‘परफेक्ट हैंडलूम’ के उत्पाद नकली (सिंथेटिक) निकले।
  • जनता को सिल्क मार्क लेबल और बारकोड स्कैन करने की सलाह दी गई।
  • 28 अक्टूबर तक यूपी सिल्क एक्सपो-2024 में प्रमाणित सिल्क की खरीदारी संभव है।

लखनऊ: सिल्क मार्क आर्गेनाईजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की टीम ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर स्थित आर्ट गैलरी में लगाए गए ‘नेशनल सिल्क एक्सपो’ नामक कार्यक्रम में छापेमारी कर शुद्ध सिल्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्टालों की जांच की। इस छापेमारी में पाया गया कि 10 स्टालों में से दो स्टालों पर नकली सिल्क मार्क लोगो का उपयोग कर सिल्क परिधान बेचे जा रहे थे।

टीम द्वारा जांच के दौरान ‘श्री हसन सिल्क साडीज’ और ‘परफेक्ट हैंडलूम’ के स्टालों पर रखी साड़ियों का केमिकल टेस्ट किया गया। टेस्ट में पाया गया कि 40,000 से 50,000 रुपये तक बेची जा रही ये साड़ियां नकली (सिंथेटिक) थीं। सिल्क मार्क आर्गेनाईजेशन की टीम ने इन नकली उत्पादों को जब्त कर इन विक्रेताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। टीम ने आम जनता को जागरूक करते हुए सलाह दी कि सिल्क उत्पाद खरीदते समय हमेशा सिल्क मार्क लेबल और बारकोड स्कैन कर शुद्धता की जांच करें और इस तरह के नकली सिल्क एक्सपो से बचें।

28 अक्टूबर तक UP सिल्क एक्सपो-2024 में प्रमाणित सिल्क की खरीदारी का मौका

रेशम निदेशक सुनील कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि रेशम निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, Gate No-1, एल शेप लॉन, गोमती नगर, लखनऊ में 28 अक्टूबर 2024 तक सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में केन्द्रीय रेशम बोर्ड की सिल्क टेस्टिंग लैब भी स्थापित की गई है, जहां ग्राहकों को सिल्क उत्पाद की शुद्धता सुनिश्चित कराने के लिए टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लखनऊ में विभिन्न नामों से लगे अन्य सिल्क एक्सपो से खरीदारी करने से बचें और शुद्धता की पुष्टि के बाद ही उत्पाद खरीदें। नकली सिल्क बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ सिल्क मार्क एक्ट के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर: प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

truenewsup
truenewsup
  • विकसित भारत के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, सभी कार्यकर्ता सजकता से करे प्रयास
  • जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने यही प्रयास होगा
  • जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक व्यक्ति का योगदान आवश्यक
  • वर्तमान राजनीत में जनसेवा बहुत आवश्यक है- प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा
  • प्रभारी मंत्री का जौनपुर के रास्ते पर शुभेच्छुओं, मित्रों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
truenewsup

जौनपुर/लखनऊ: जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक जनप्रतिनिधि और व्यक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने, यही सब का प्रयास हो, इसके लिए सभी जनोपयोगी नीतियों और विकास परक योजनाओं को जिले के सुदूर क्षेत्रों तक ले जाने का भी प्रयास करना होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, उसके लिए सभी कार्यकर्ता सजक होकर प्रयास करें।

truenewsup

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जौनपुर ए.के.शर्मा ने शनिवार को अपने प्रभार जिले जौनपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान राजनीति में जन सेवा बहुत आवश्यक है। लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा उनके जीवन में तरक्की आए इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक कारणों और पूर्वाग्रही सोच के कारण पूर्वांचल विकास की दौड़ में पीछे रह गया। सही व्यक्ति का प्रतिनिधित्व न मिलने से विकास नहीं हो सका, जबकि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि न होने से विकास कार्य नहीं हो रहा, नहीं कराया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 1988-89 में आईएएस की नौकरी पर देश की सेवा में जाने से पहले प्रयागराज में पढ़ाई करते हुए यहां से आना जाना होता था। कोरोना काल में भी बनारस प्रवास के दौरान जौनपुर जिले सहित पूर्वांचल के कई जिलों में सेवा का अवसर मिला। लेकिन सही बात तो यह है कि विकास की दौड़ में पूर्वांचल के जिले पिछड़ गए हैं, कई सारी व्यवस्थाओं को पटरी पर अभी लाना बाकी है, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक होगा। जनता के दुख दर्द को अपना दर्द समझते हुए दूर करने का प्रयास करना होगा। प्रभारी मंत्री का जौनपुर के रास्ते पर उनके शुभेच्छुओं, मित्रों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

भाजपा की कार्यकर्ता बैठक में विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख धीर सिंह, संगठन अध्यक्ष रामविलास यादव, जिला प्रभारी चौरसिया जी, सीमा द्विवेदी, कपिल मुनि, सुनील, विनोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रयागराज के दलित बस्तियों के 800 बच्चों को मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने लुलु मॉल में कराई दीपावली की खास शॉपिंग, बच्चों के चेहरे पर दिखी अनोखी खुशी

truenewsup
truenewsup
  • मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रयागराज के दलित बस्तियों के 800 बच्चों को लुलु मॉल में शॉपिंग करवाई।
  • बच्चों ने लखनऊ में जुडियो स्टोर से अपनी पसंद के कपड़े और उपहार चुने।
  • शॉपिंग से पहले बच्चों ने आनंदी वाटर पार्क में झूलों और वाटर राइड्स का मजा लिया।
  • मंत्री नंदी ने कहा कि गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।
  • पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बच्चों के साथ त्योहार मनाने को एक सुखद अनुभव बताया और दूसरों के साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया।
truenewsup

लखनऊ/प्रयागराज: दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व माना जाता है, और उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इस पर्व को अनोखे अंदाज में मनाया। प्रयागराज के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दलित बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 800 से अधिक बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने इस दीपावली का जश्न मनाया। उन्होंने इन बच्चों को लखनऊ के मशहूर लुलु मॉल में शॉपिंग ट्रिप पर ले जाकर उनकी दीपावली को यादगार बना दिया। मंत्री नंदी का यह प्रयास गरीब और वंचित बच्चों के जीवन में खुशियां भरने की उनकी सोच को दर्शाता है।

लुलु मॉल में जुडियो स्टोर में शॉपिंग

truenewsup

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के नेतृत्व में यह 800 बच्चों का समूह लखनऊ के लुलु मॉल पहुंचा, जहां उन्होंने बच्चों को जुडियो स्टोर से शॉपिंग कराई। कपड़े, जूते और अन्य मनपसंद सामान खरीदने का मौका पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन बच्चों को विशेष रूप से यह स्वतंत्रता दी गई कि वे अपनी पसंद के कपड़े और सामान चुन सकें, बिना किसी बजट की चिंता किए। यह देखना सचमुच हर्ष का विषय था कि बच्चे अपनी पसंद की चीजें चुनते समय कितने उत्साहित थे। मंत्री नंदी और उनकी पत्नी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, ने भी बच्चों के साथ इस शॉपिंग का हिस्सा बने और उनकी पसंद के अनुसार चीजें खरीदने में मदद की।

truenewsup

लुलु मॉल की शॉपिंग के पहले बच्चों को आनंदी वाटर पार्क ले जाया गया, जहां उन्होंने झूलों और वाटर राइड्स का भरपूर मजा लिया। वाटर पार्क में झूले झूलते और पानी में खेलते बच्चों की खुशी देखने लायक थी। मंत्री नंदी और अभिलाषा गुप्ता ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए, उनके साथ इस पल को साझा किया। इस अनोखे अनुभव के कारण बच्चों के लिए यह दीपावली उनके जीवन की सबसे खास दीपावली बन गई।

दीपावली पर खुशियां बांटने का संदेश

truenewsup

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का कहना है कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का आनंद सबसे बड़ा होता है। हर किसी को त्यौहार मनाने का अधिकार है, चाहे वह अमीर हो या गरीब। इस प्रयास के तहत वे हर साल गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं, ताकि उनके चेहरे पर भी मुस्कान और खुशी का संचार हो। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर ने हमें इस योग्य बनाया है कि हम किसी के जीवन में खुशियां ला सकें, तो हमें इसे खुशी-खुशी करना चाहिए। दीपावली पर बच्चों के चेहरों पर जो चमक और मुस्कान थी, वह उनके इस उद्देश्य को पूर्णता प्रदान कर रही थी।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता का योगदान व आयोजन के उद्देश्य

truenewsup

प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की और बच्चों के साथ दीपावली का जश्न मनाने को एक सुखद अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली आनंद तब आता है जब हम दूसरों के साथ अपनी खुशियां साझा करते हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें भी खुशी मिलती है और यह एक ऐसा क्षण होता है जिसे वे हमेशा संजोए रखना चाहती हैं। अभिलाषा गुप्ता ने यह संदेश दिया कि हम सभी को दूसरों के साथ अपने सुख-दुख बांटकर खुशियों को और अधिक बढ़ाना चाहिए।

truenewsup

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हर साल गरीब और वंचित बच्चों के साथ इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उनका मानना है कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी त्योहार मनाने और अपने हिस्से की खुशियां पाने का पूरा हक है। इस साल के लुलु मॉल शॉपिंग ट्रिप ने इन बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान दी, वह इस आयोजन की सफलता का प्रतीक है। भविष्य में भी वे इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित बच्चों के जीवन में खुशी का संचार करते रहेंगे।

गांव की समस्या-गांव में समाधान: उत्तरप्रदेश की ग्राम चौपालों में 04 लाख 24 हजार से अधिक समस्याओं का हुआ निस्तारण

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में हर शुक्रवार प्रदेश के दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
  • ग्राम चौपालों में ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं का निस्तारण उनके गांव में ही किया जा रहा है।
  • इन चौपालों से सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और सोशल सेक्टर की परियोजनाओं की प्रगति में तेजी आई है।
  • शुक्रवार को 1306 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालें आयोजित की गईं, जिनमें 3642 मामलों का निस्तारण हुआ।
  • जनवरी 2023 से अब तक 1 लाख से अधिक ग्राम चौपालें आयोजित की गईं, जिनमें 75 लाख से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और 4 लाख से ज्यादा समस्याएं सुलझाई गईं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गांव की समस्या-गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1306 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3642 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 3449 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5996 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 73 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी.एस.प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक 01 लाख 06 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 75 लाख 43 हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 04 लाख 24 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।