Home Blog Page 1222

लखनऊ में त्रिदंडी हिन्दू महासभा द्वारा आगामी श्रीराम कथा हेतु बैठक का आयोजन

truenewsup
truenewsup
  • जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक होगा।
  • कथा का शुभारंभ अजय याग्निक जी द्वारा सुंदरकाण्ड के पाठ से होगा।
  • संत सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय संतों की उपस्थिति से कथा की दिव्यता बढ़ाई जाएगी।
  • प्रचार हेतु शहर भर में होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया।
  • बैठक में विभिन्न गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहे।

लखनऊ: के मोती महल लान में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा के सफल आयोजन के लिए त्रिदंडी हिन्दू महासभा ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने की, और इसमें माननीय अशोक बाजपेयी, पूर्व सांसद, ने भी अपनी उपस्थिति से गरिमा प्रदान की। संचालन का कार्य श्रीराम कथा के संयोजक आचार्य डॉ. सप्तर्षि मिश्र और अधिवक्ता संजीव पाण्डेय ने किया।

बैठक का उद्देश्य इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करना और उसे भव्यता प्रदान करना था। कथा के शुभारंभ के दिन लोकविख्यात विद्वान अजय याग्निक जी सुंदरकाण्ड की व्याख्या करेंगे, जिससे कथा का वातावरण पवित्र और उत्साहपूर्ण बन सके। बैठक में क्षेत्रीय संतों और महात्माओं को आमंत्रित कर कथा की दिव्यता बढ़ाने की योजना भी बनाई गई।

प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख निर्णय:

  1. पूरे शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर्स लगवाकर अधिक से अधिक लोगों को इस कथा में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
  2. एक दिन के लिए जजमान की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोग इस आयोजन में अपनी विशेष भागीदारी निभा सकें।
  3. शहर के प्रमुख स्थानों पर कथा के प्रचार हेतु हिन्दू महासभा द्वारा होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

बैठक में महासभा के महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री सुनील जी, विजयन्त निगम, नन्द किशोर गुप्ता, चन्द्रमौलि शुक्ल और संजय मिश्रा जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लें।

मुख्य बिंदु:

  • जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्य जी द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक होगा।
  • कथा का शुभारंभ अजय याग्निक जी द्वारा सुंदरकाण्ड के पाठ से होगा।
  • संत सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय संतों की उपस्थिति से कथा की दिव्यता बढ़ाई जाएगी।
  • प्रचार हेतु शहर भर में होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया।
  • बैठक में विभिन्न गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहे।

राजस्थान: सीकर में हुआ बड़ा हादसा, पुलिया से बस टकराई, 12 लोगों की मौत, 30 घायल

राजस्थान: सीकर में लक्ष्मणगढ़ के पास एक बस पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को सीकर के राजकीय कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी. इस दौरान यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. घटना के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, राजकीय कल्याण अस्पताल सीकर के अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया कि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.।

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर एक निजी बस के फ्लाईओवर की दीवार से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 यात्री घायल हो गए. सालासर से आ रही बस लक्ष्मणगढ़ में फ्लाईओवर के एक हिस्से से टकरा गई. बस तेज गति से चल रही थी और उसमें यात्री भरे हुए थे, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई. सीकर के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कुछ घायलों को जयपुर रेफर कया गया है और अन्य का यहां एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है।

CM भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
­

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

truenewsup
truenewsup
  • अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 28 नवंबर 2024 तक चलेगा।
  • पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं और आवश्यक कार्यवाही कर सकते हैं।
  • संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में चार विशेष अभियान चलाए जाएंगे
  • दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा और नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को होगा।
  • मतदाता नामावली में नाम जुड़वाने, संशोधन आदि के लिए ऑनलाइन वेबपोर्टल या ऐप का उपयोग किया जा सकता है
  • सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी
  • अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाता सूची में कुल 14,90,77,157 मतदाता हैं।
  • सभी पूरक सूचियों को एकीकृत करते हुए निर्वाचक नामावलियाँ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
  • सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध
  • भारत निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
truenewsup

लखनऊ: 29 अक्टूबर 2024: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही सम्पन्न होने के पश्चात् समस्त पूरक सूचियों को एकीकृत करते हुए अर्हता तिथि 01जनवरी 2025 के आधार पर प्रदेश की 394 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (16-मीरापुर, 29-कुन्दरकी, 56-गाजियाबाद, 71-खैर (अ0जा0), 110-करहल, 213-सीसामऊ, 256-फूलपुर, 277-कटेहरी तथा 397-मझवां में उप निर्वाचन की घोषणा हो जाने के कारण उक्त 09 विधानसभाओं को छोड़कर) की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को किया गया है तथा दावे और आपत्तियां 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपने नाम की अवश्य जाँच कर लें और तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16-मीरापुर, 29-कुन्दरकी, 56-गाजियाबाद, 71-खैर (अ0जा0), 110-करहल, 213-सीसामऊ, 256-फूलपुर, 277-कटेहरी तथा 397-मझवां में उप निर्वाचन की घोषणा हो जाने के कारण उक्त 09 विधानसभाओं में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को अग्रेतर आदेशों तक स्थगित किया गया है। आयोग द्वारा उक्त 09 विधानसभाओं के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को घोषित किए जाने के उपरान्त इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में चार विशेष अभियान की तिथियां यथा-09 नवम्बर, 2024 (शनिवार), 10 नवम्बर, 2024 (रविवार), 23 नवम्बर, 2024 (शनिवार) एवं 24 नवम्बर, 2024 (रविवार) निर्धारित की गयी हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 24 दिसम्बर, 2024 तक करते हुए नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं के नाम को सम्मिलित करने के लिए फार्म-6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म-6ए, निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित कराने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची में विद्यमान प्रविष्टियों में संशोधन, डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र हेतु आवेदन, शिफ्टेड मतदाताओं के लिए आवेदन और दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु निर्धारित फार्म-8 भरकर सम्बन्धित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने एवं संशोधन इत्यादि की सेवाएं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित आॅनलाइन वेबपोर्टल https://voterportal.eci.gov.in या https://voters.eci.gov.in या voter helpline app से प्राप्त की जा सकती हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर Search your name Electoral Roll बटन पर क्लिक कर देखी जा सकती है तथा प्रिन्टआउट भी प्राप्त किया जा सकता है। आलेख्य मतदाता सूची 29 अक्टूबर, 2024 से 28 नवम्बर, 2024 के मध्य सभी मतदान केन्द्रों पर भी देखने के लिए उपलब्ध होगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी, जिसके अनुसार उक्त उप निर्वाचन से प्रभावित 09 विधानसभाओं को छोड़कर प्रदेश में कुल 1,58,737 पोलिंग स्टेशन हो गये हैं, सम्भाजन से पूर्व पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1,58,295 थी। इस प्रकार सम्भाजन के उपरान्त 442 पोलिंग स्टेशनों की बढ़ोत्तरी हुई है।

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नामावलियों के अंतिम प्रकाशन 23 जनवरी 2024 के पश्चात् निरन्तर पुनरीक्षण अवधि के अन्तर्गत कुल 22,47,464 मतदाताओं के नाम परिवर्द्धित तथा कुल 26,42,220 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किए गए। प्रस्तावित एकीकृत आलेख्य नामावली (क्तंजि अवजमत सपेज) के प्रकाशन में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 11,38,866 है।

उत्तर प्रदेश राज्य मे 394 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की 29 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाता सूची में कुल 14,90,77,157 मतदाता हैं, जिसमें 07,95,35,523 पुरूष, 6,95,35,490 महिला तथा 6,144 तृतीय लिंग मतदाता हैं। प्रोजेक्टेड पापुलेशन के अनुसार जेण्डर रेशियो 912 के सापेक्ष प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में जेण्डर रेशियो 874 है तथा 61.03 प्रतिशत ईपी रेशियो है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य, स्वस्थ एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करना, समस्त अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना, मृतक, डुप्लीकेट अथवा स्थानान्तरित मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित किया जाना, महिलायें एवं युवा मतदाता जिनकी संख्या जनसंख्या के अनुपात में कम पंजीकृत है उनके लिये पंजीकरण पर विशेष ध्यान एवं दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 17 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली में कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत किये जाने का अधिकारी नहीं है तथा धारा 18 के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत नहीं किया जायेगा।

उक्त के अतिरिक्त लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति, जो निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियों के संबंध में मिथ्या घोषणा करेगा वह एक वर्ष के कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डनीय होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम 11(ग) के अनुसार सभी पूरक सूचियों को एकीकृत करते हुए निर्वाचक नामावलियाँ निःशुल्क मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश जनपदों को दे दिये गये हैं।

सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावलियों की एक पीडीएफ सीडी भी आलेख्य प्रकाशन के समय उपलब्ध करायी जायेगी। पूर्व पुनरीक्षणों की भाँति सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से प्रत्येक बूथ के लिये बूथ लेविल एजेन्ट्स की नियुक्ति किये जाने का अनुरोध किया गया है। बूथ लेविल एजेन्ट्स द्वारा एक बार में 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में कुल 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा कराये जा सकते हैं। बीएलए मृतक तथा शिफ्टेड मतदाताओं की सूची भी निर्धारित प्रारूप पर तैयार कराकर उपलब्ध करा सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 29 अक्टूबर 2024 से 06 जनवरी 2025 के मध्य स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।

रंग लाये डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयास : लखनऊ जनपद में स्वीकृत 17 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से 7 सरोजनीनगर में स्थापित

truenewsup
truenewsup
  • ग्रीन एवं क्लीन सरोजनीनगर अभियान : विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर में स्थापित हुए 7 ईवी चार्जिंग स्टेशन।
  • डॉ. सिंह ने कहा- भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए ग्रीन एनर्जी ही विकल्प।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को ग्रीन एवं क्लीन बनाने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की।
  • अमौसी एयरपोर्ट, हिंदनगर, एसकेडी हॉस्पिटल, सुशांत गोल्फ सिटी समेत 7 जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए।
  • डॉ. सिंह ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया।
  • ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 1000 से अधिक सोलर लाइट्स, सोलर ट्री और हाई मास्ट सरोजनीनगर में स्थापित किए गए।
  • सरोजनीनगर में अब तक 40 मेगावॉट से अधिक सोलर क्षमता का सृजन किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

लखनऊ: सरोजनीनगर को ग्रीन एवं क्लीन विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित कर रहे डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों को नयी सफलता मिली है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौसी एयरपोर्ट, जी. डी. टायर & इंडस्ट्रीज, हिंदनगर, पीटीसी इंडस्ट्रीज, कटी बगिया, ड्रीम वर्ल्ड रिजॉर्ट, जुनाबगंज, एसकेडी हॉस्पिटल के निकट बारिगवां, सुशांत गोल्फ सिटी एवं जोनल पार्क, आशियाना में इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गयी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा 28 जुलाई 2022 को परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए आग्रह किया था।

डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी-2022 के अंतर्गत लखनऊ जनपद में कुल 17 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये गए हैं। डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त किया है। इसके अलावा डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रयासों के अंतर्गत 1000 से अधिक सोलर लाइट, 05 प्रमुख स्थानों पर सोलर ट्री, 150 से अधिक हाई मास्ट भी लगवायें हैं। सरोजनीनगर में सोलर के प्रति जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरुप लखनऊ के कुल 07 नगरीय विधानसभा क्षेत्रों में सृजित की गयी 100 मेगावॉट क्षमता में अब तक 40 मेगावॉट से अधिक सोलर क्षमता का सृजन सरोजनीनगर में किया जा चुका है।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लखनऊ की झुग्गी-बस्तियों में दीपोत्सव का सामान व मिठाइयां बांटी, गरीब परिवारों के बीच खुशियों का संचार

truenewsup
truenewsup
  • मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लखनऊ में बालू अड्डे की झुग्गी-बस्तियों में दीपावली का सामान और मिठाईयां बांटी।
  • झुग्गी में रह रहे लगभग 80 गरीब परिवारों को दीपोत्सव की सामग्रियां देकर दीपावली मनाने की खुशी दी।
  • मंत्री ने कहा कि गरीबों के बीच जाकर दीपावली मनाने से संतुष्टि मिलती है।
  • झुग्गी-बस्ती के लोगों ने मंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए अपनापन महसूस किया।
  • बच्चों ने मिठाई पाकर विशेष खुशी जताई, जिससे माहौल उत्सवपूर्ण हो गया।

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2024: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने लखनऊ स्थित बालू अड्डे चौराहे के पास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लगभग 80 गरीब परिवारों को दीपोत्सव के सामान और मिठाइयों का वितरण किया। मंत्री द्वारा दीपावली का यह उपहार पाकर झुग्गी-बस्ती के लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली।

श्री प्रजापति ने बताया कि दीपावली पर गरीब परिवारों को दीपक, बाती, तेल और मिठाईयां देकर उनकी खुशी में शामिल होने का प्रयास किया गया है ताकि वह भी समाज के अन्य लोगों की तरह दीपोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। प्रतिवर्ष 200-250 झुग्गी-बस्तियों में इसी तरह त्योहारों पर जरूरतमंदों को उपहार और मिठाईयां दी जाती हैं, ताकि गरीब परिवार भी उत्सवों में शामिल हो सकें।

इस अवसर पर झुग्गी-बस्ती के लोगों ने मंत्री जी का आभार प्रकट किया और बताया कि उनके बीच एक राज्यमंत्री के आने से उनमें अपनापन और सम्मान की भावना का अनुभव हुआ। बच्चों ने भी मिठाई पाकर खुशी जताई।