Home Blog Page 1210

रेलवे के माध्यम से भी आयोजित की जाएंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियां- नवदीप रिणवा

  • प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रेल मंत्रालय के माध्यम से की जाने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सूचनात्मक और सहभागी बनाने के लिए मतदाता शिक्षा कार्यक्रमों और पहलों को आगे बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय का भी सहयोग लिया जा रहा है। अधिक से अधिक मतदान के लिए आयोग ने भारतीय रेलवे के विशाल बुनियादी ढांचे का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय के माध्यम से जो गतिविधियां संचालित की जानी हैं, उनमें मतदाता जागरूकता पर पूर्व-रिकॉर्ड की गई घोषणाओं को चलाना और पात्र मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों के डिस्प्ले पर मतदाता जागरूकता टीवीसी फिल्में चलाना, प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सभी प्रमुख स्थानों पर मतदाता जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन तथा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। इसके साथ ही राजधानी, शताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में, जिनमें सार्वजनिक संबोधन प्रणाली है, ट्रेन के आरंभिक स्टेशन/मध्यवर्ती स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान और आगमन के समय पूर्व रिकॉर्डेड घोषणाएं चलाई जा सकती हैं। आईआरसीटीसी द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ईआरएस) ई-टिकटों में फ़ुटनोट स्ट्रिप बैंड के रूप में सामग्री सम्मिलित करना तथा रेलवे एवं आईआरसीटीसी वेबसाइटों पर टैगलाइन, लोगो प्रदर्शित करना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और भारतीय रेलवे के बीच साझेदारी से प्रदेश भर के अधिकांश बड़े शहरों और कस्बों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को पहुंचाने में मदद मिलेगी। पिछले आम चुनाव में भी भारतीय रेलवे ने सक्रिय रूप से मतदाता जागरूकता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।

दुनिया में भारत का बढ़ता सम्मान उसके विश्वगुरू बनने का प्रमाण है : डॉ राजेश्वर सिंह

  • विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा भारत, 2023 में हुई 64 प्रतिशत की वृद्धि
  • डॉ०राजेश्वर सिंह ने आंकड़ों के माध्यम से बताया भारत को विश्व की नई आर्थिक ताकत, कहा– प्रवासी भारतीय दुनिया में बढ़ा रहे देश की साख
  • अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और टूरिज्म के क्षेत्र में बढ़ रही भारतीयों की भागीदारी

लखनऊ: विदेशों में बढ़ते भारत के प्रभाव के बारे में बताते हुए सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण के केन्द्र में भारत के प्रति बढ़ता सम्मान देश के विश्वगुरू बनने का प्रतीक है। उन्होने बाकायदा आंकड़ों के साथ बताते हुए आगे कहा कि, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने में भारतीय प्रवासियों की भूमिका सबसे ज्यादा है। 18 मिलियन की ताकत और गुगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के प्रभाव के साथ जिस देश में भारतीय प्रवासी रहते हैं उसके साथ-साथ भारत के प्रति उनके समर्पण के कारण उनका सम्मान किया जाता है।
भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग का उल्लेख करते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि 2023 में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 64% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 92 लाख से अधिक पर्यटक भारत आए, जिसके पीछे प्रवासी भारतीय एक बड़े कारण है। आगे उन्होने बताया कि 3.21 करोड़ से अधिक भारतीय विदेशों में रह रहे हैं इसके अलावा 2 करोड़ से अधिक लोग विदेशों में छुट्टियां मनाने का विकल्प चुन रहे हैं, डॉ सिंह ने कहा कि हमारा प्रभाव दुनिया भर में गूंज रहा है।
डॉ०राजेश्वर सिंह ने विदेशों में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या के आंकड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2019 में जहां विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 10 लाख थी, वहीं 2023 में बढकर 13 लाख हो गई है, जो 2025 में बढ़कर छात्रों की संख्या 15 से 20 लाख के बीच होने की संभावना है। 2025 तक विदेशों में भारतीय छात्रों द्वारा अनुमानित व्यय राशि 70 बिलियन डॉलर यानी 5.8 लाख करोड़ है।
डॉ०सिंह ने आगे बताया कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ऐसे देश हैं जहां सबसे ज्यादा करीब 8.5 लाख भारतीय छात्रों ने दाखिला लिया। 2022 में अमेरिका और ब्रिटेन ने भारतीय छात्रों के लिए रिकॉर्ड संख्या में वीजा जारी किया। ब्रिटेन में पढ़ रहे 1.32 लाख छात्रों ने 5.9 बिलियन डॉलर खर्च किए। जिसमें 3.4 बिलियन डॉलर ट्यूशन फीस के रूप में, 1.3 बिलियन डॉलर हाउसिंग के लिए और 1.2 बिलियन डॉलर जीवन यापन के दूसरे मद में खर्च हुए।
डॉ०राजेश्वर सिंह ने उन कारणों के बारे में भी बताया जिसके चलते भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। जैसे पढ़ाई और करियर के लिए बेहतर संभावनाएं। आर्थिक मदद और छात्रवृत्ति की उपलब्धता। नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च के अवसर और शीर्ष स्तर के फैकल्टी की सुलभता। डॉ सिंह ने बताया कि लगातार यात्राओं से नए अवसरों का विस्तार हुआ है और मध्यम वर्ग का आय बढ़ी जिससे वो खर्च करने लायक हुए हैं।

कायस्थ समाज के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

  • चिनहट के “जारंग इन होटल” में मनाया गया कायस्थ समाज का होली मिलन कार्यक्रम
  • भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कायस्थ महासभा के पदाधिकारी व समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे

लखनऊ: चिनहट स्थित जारंग इन होटल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाली, उज्ज्वला और उजाला योजना से गरीबों का जीवन रोशन करने वाली, आयुष्मान योजना से आरोग्यता प्रदान करने वाली और मुफ्त राशन वितरण से गरीबों का पोषण करने वाली, किसान निधि से किसानों का सम्मान करने वाली, बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला सभी के जीवन स्तर को बेहतर करने वाली भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कायस्थ समाज का आह्वान किया। कायस्थ समाज को परिवार की तरह आगे बढ़ते हुए उनके हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी से पहले और बाद में भी कायस्थ समाज का अहम योगदान रहा है। सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, खुदीराम बोस, प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, लोक नायक जय प्रकाश नरायण आदि कई विद्वान और क्रांतिकारी हुए। सृष्टि की उत्पत्ति से कायस्थ समाज ने सनातन संस्कृति में अपनी अमिट छाप छोड़ने का काम किया है समाज ने अपनी संघर्षों के बदौलत यह मुकाम प्राप्त किया है अपनी मेहनत के बदौलत समाज में स्थान प्राप्त किया है। कायस्थ महासभा के उमेश कुमार श्रीवास्तव महामंत्री कायस्थ महासभा, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा अजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला, उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ० ज्योत्सना श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, कायस्थ महासभा कुलदीप श्रीवास्तव, हरि किशन श्रीवास्तव एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव-2024: मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन, भारत को भरोसाः योगी आदित्यनाथ

  • यूपी के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
  • सीएम योगी ने मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, कैराना से प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी चंदन चौहान, बागपत से राजकुमार सांगवान के लिए मांगा जनसमर्थन
  • योगी बोले- चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ किसानों का सम्मान
  • मोदी सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी को चुनते हैंः योगी

मेरठ: यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी की गारंटी का मतलब 12 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को आवास, दस करोड़ गरीबों के घर में रसोई गैस का सिलेंडर, 12 करोड़ के घरों में शौचालय की व्यवस्था, 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन, 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर, मोदी की गारंटी के कारण यह देश एक स्वर में बोल रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। यही मोदी की गारंटी है, जो कहते हैं, वो करके रहते हैं। मोदी की गारंटी पर यूपी को यकीन और भारत को भरोसा है, क्योंकि मोदी केवल सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रण में रविवार को मेरठ में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन की अपील की। सीएम योगी ने मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, कैराना से प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी चंदन चौहान, बागपत से राजकुमार सांगवान को जिताने की अपील की।

पुरानी सरकारों में इस क्षेत्र ने कर्फ्यू की यातनाओं को झेला

सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में 10 वर्ष के अंदर काफी परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस व सपा सरकारों के समय इस क्षेत्र ने दंगा पॉलिसी व कर्फ्यू की यातनाओं को झेला है। जब भी समाज को जाति और परिवारवादियों के माध्यम से बांटने की चेष्टा होगी तो उसका फायदा उठाकर दंगावादी-कर्फ्यूवादी लोग न केवल आजीविका पर प्रहार करेंगे, बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा पर प्रहार करेंगे, बल्कि विकास को बाधित करने का भी प्रयास करेंगे। आज एक तरफ भाजपा व सहयोगी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरी मुश्तैदी व मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद व जातिवाद के आधार पर सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का कार्य कर रही है।

यह चुनाव स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार का

सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, बल्कि उन लोगों को फिर से सही जगह दिखाने का है, जिन लोगों ने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया है। यह चुनाव फैमिली फस्ट बनाम नेशन फस्ट, माफियाराज बनाम कानूनराज, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस, तुष्टिकरण बनाम सबका साथ-सबका विकास, स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार, जातिवाद बनाम गरीब कल्याण के बीच का है। एक तरफ विकास को लेकर चलने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ हजार षडयंत्र करने वाले नापाक गठबंधन के लोग तमाम तरह के भ्रम की आवाज पैदा कर रहे हैं। हमें तय करना है कि हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा।

चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ किसानों का सम्मान

सीएम योगी ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ मिलना किसानों का सम्मान है। यूपी व देश का किसान इसके लिए पीएम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। सीएम ने आह्वान किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 और 2022 में आपने एनडीए गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। एक बार फिर आपका आशीर्वाद 2024 में हमें प्राप्त हो।

पीएम मोदी ने 2014 के बाद नए भारत का दर्शन कराया

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर व तस्वीर बदलकर नए भारत का दर्शन कराया है। यूपी के विकास में जो तत्व बाधक थे, उन बाधाओं को दूर कराकर उप्र को नेतृत्व व मार्गदर्शन देकर नए भारत के नए उप्र को प्रस्तुत किया है। पीएम ने मेरठ को विकास की अनेक सौगातें दीं। 12 लेन का एक्सप्रेसवे हाइवे, खेल विश्वविद्यालय, ओडीओपी के माध्यम से यहां उत्पाद को वैश्विक मान्यता प्रदान करने का कार्य, रेल-रोड-एयरकनेक्टिविटी को नए आयाम की ओर ले जाने का कार्य किया गया। इस क्षेत्र में आपके मार्गदर्शन में अन्नदाता किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य हुआ। महज सात वर्ष में उप्र के गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ से अधिक की धनराशि खातों में भेजी गई। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का पुनरोद्धार हुआ तो छपरौली चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ है।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, कैराना से भाजपा प्रत्य़ाशी प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी चंदन चौहान, बागपत से राजकुमार सांगवान आदि मौजूद रहे।

सूर्यग्रहण: जानें नवरात्रि से पहले कब लगेगा सूर्यग्रहण

  • 8 व 9 अप्रैल की रात में लगेगा सूर्यग्रहण
  • धार्मिक और ज्योतिष रुप से ग्रहण काफी महत्वपूर्ण
  • रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा सूर्यग्रहण

लखनऊ: इस बार होली पर पहला चंद्र ग्रहण लगा था, जो कि भारत में नहीं दिखाई दिया था.इसीलिए लोगों ने कुछ खास नियम फॉलो नहीं किए थे.लेकिन अब इस साल में पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.ये सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले लगने वाला है.धार्मिक और ज्योतिष रुप से ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण 8 और 9 अप्रैल की बीच रात को लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है लेकिन चंद्र ग्रहण की तरह ही ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा जिसके चलते ग्रहण का कोई भी नियम भारत में लागू नहीं होगा।

जिन शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी, इंडियाना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर और मेन, कनाडा में दक्षिणी ओंटारियो, क्यूबेक, न्यू ब्रंसविक में ये दिखाई देगा।