Home Blog Page 1083

NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेप 4 लागू: गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के स्कूल ऑनलाइन होंगे, AQI रेड जोन में पहुंचा

गाजियाबाद में आज प्रदूषण अधिक है। जहां धुंध जैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली- एनसीआर की हवा फिर से प्रदुषित हुई है। गाजियाबाद में प्रशासन ने ग्रेप 4 लागू करते हुए निमार्ण कार्य को बंद करते हुए डीजल से चलने वाले जनरेटर और अन्य वाहनों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पिछले 2 दिन से जहां लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने

.

कक्षा 5 तक के स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

जिला प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते कक्षा 5 तक के स्कूलों में आनलाइन क्लास चलेंगी। डीआईओएस ने पत्र लिखकर सभी स्कूल व कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं, कि ग्रेप 4 के अनुसार स्कूल संचालित हों। दीपावली पर भी 15 दिन स्कूल प्रदूषण् के चलते बंद रहे थे।

इंदिरापुरम व लोनी सबसे अधिक प्रदूषित

गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका देश में दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है। आज सुबह की रिपोर्ट में लोनी का AQI 415 पहुंच गया, वहीं इंदिरापुरम का AQI 436 पहुंच गया। आज बुधवार सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक की रिपोर्ट में दिल्ली और एनसीआर के दूसरे शहरों में भी प्रदुषण बढ़ा है। गाजियाबाद में दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 दिन तक कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहे थे।

इससे पहले दिनभर प्रदुषण की धुंध रही

आज बुधवार को पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर है। वहीं आज हवा फिर से जहरीली हुई है। गाजियाबाद व दूसरे शहरों में आज एक साथ हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हुई है। पिछले एक सप्ताह से हवा लगातार साफ हो रही थी। हवा की गति भी कम है, लगातार ठिठुरन जैसा मौसम है। आधी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक तापमान सबसे कम है। आज भी दिन में धुंध जैसा मौसम रहेगा। हवा की गति 4 किमी प्रति घंटा से है। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

NCR में आज AQI

शहरAQI
दिल्ली441
ग्रेटर नोएडा323
गाजियाबाद390
मेरठ307
नोएडा364

पत्रकार बनने का सपना था, लेकिन बन गईं कलाकार; जिस अभिनेता को इंटरव्यू के लिए कॉल किया, वही…

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आज यानी 18 दिसंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पंजाब के अमृतसर में जन्मीं ऋचा ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और दमदार किरदारों के जरिए दर्शकों और समीक्षकों को इंप्रेस किया। फुकरे और मसान जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना देने वाली ऋचा चड्ढा पिछले दिनों ही मां भी बनी हैं। ऐसे में ये जन्मदिन उनके लिए और भी खास होने वाला है। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने वाली ऋचा को लेकर ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि वह एक समय पर एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। जी हां, अभिनेत्री कभी पत्रकार बनना चाहती थीं। फिर फिल्मों में उनकी एंट्री कैसे हुई? चलिए बताते हैं।

जिस एक्टर को इंटरव्यू के लिए किया कॉल उसी के साथ किया डेब्यू

ऋचा चड्ढा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह एक जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया तक खींच लाई। ऋचा ने एक मैग्जीन में बतौर इंटर्न अपने करियर की शुरुआत की थी। इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के एक अभिनेता को इंटरव्यू के लिए कॉल किया और एक्टर के साथ उन्हें फिल्म मिल गई और 6 महीने बाद उनके साथ वह फिल्म में नजर आईं।

ऋचा चड्ढा ने 2008 में किया था एक्टिंग डेब्यू

ऋचा चड्ढा ने 2008 में ‘ओए लकी लकी ओए’ से डेब्यू किया था। इससे पहले वह थिएटर के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। उन्होंने जब इंटरव्यू के लिए कॉल किया, तब वह एक नाटक भी कर रही थीं। ऋचा ने अभय देओल के इंटरव्यू के लिए कॉल किया था, इस दौरान वह इंटर्न थीं और इसी एक्टर के साथ उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया।

जब अभय देओल को किया कॉल

ऋचा ने बताया था कि जब वह इंटर्नशिप कर रही थीं, उन्होंने पहली बार अभय देओल से बात की थी। ऋचा ने इस बारे में बात करते हुए कहा था- ‘मुझे नहीं लगता कि अभय को पता है कि मैंने उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल किया था। तब उन्होंने अहिस्ता-अहिस्ता जैसी कुछ फिल्में की थीं। मैंने उन्हें कॉल किया और कहा कि सर हम आपके साथ एक इनसाइड फैशन फीचर करना चाहते हैं। मुझे याद है, उन्होंने मुझसे कहा- अगले साल मेरे पास मुख्य भूमिका वाली कई फिल्में हैं, तब कवर कीजिएगा, अभी नहीं। मैंने सोचा, उस आदमी में कितनी स्पष्टता है। छह महीने बाद मैं उनके साथ काम कर रही थी।’

कुंदरु की सब्जी के फायदे चमत्कारिक हैं, इससे कई बीमारियां पूरी तरह खत्म हो सकती हैं।

बाजार में आप ने परवल की तरह ही कुंदरु की सब्जी जरुर देखी होगी। कई लोगों के घर यह सब्जी खाई जाती है। लेकिन क्या आप इस सब्जी के फायदे जानते हैं। कुंदरु खाने से पेशाब के रोगों में काफी फायदेमंद होता है, इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में सहायक है। कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

कुंदरु की सब्जी खाने के फायदे

पेशाब के रोगिया के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को यूटीआई, ब्लैडर, किडनी इंफेक्शन आदि की वजह से पेशाब के रोग हो सकते हैं। वहीं, डॉक्टर कहना है कि इन लोगों के लिए कुंदरु खाना अच्छा होता है। कुंदरु खाने से यूरीनरी ट्रैक्ट की हेल्थ सही होती है और रोग दूर होते है।

हाई बीपी में फायदेमंद

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उनके लिए कुंदरु की सब्जी बेहद फायदेमंद है। कई अध्ययनों से पता चला है कि पोटैशियम की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है। कुंदरु में भारी मात्रा में पोटैशियम होने से ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल होती है।

यह लोग कुंदरु का सेवन न करें

एक्सपर्ट के मुताबिक, कुंदरु में पोटैशियम हाई मात्रा में होता है, जिन मूत्र रोगी के पोटैशियम बढ़ा हुआ है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे इस स्थिति को हाइपरकलेमिया कहा जाता है।

क्या विटामिन D की कमी वास्तव में इंफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? एक्सपर्ट की राय जानें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी काफी जरुरी है। विटामिन डी को ‘सूरज का विटामिन’ भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। डाइट में विटामिन डी को शामिल करना काफी जरुरी है। विटामिन हड्डियों को मजबूत रखने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखता है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि विटामिन डी की कमी होने से इनफर्टिलिटी प्रभावित होती है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से-

विटामिन डी की कमी और फर्टिलिटी का कनेक्शन

 हार्मोनल संतुलन

हार्मोनल को संतुलित करने के लिए शरीर में विटामिन डी का होना काफी जरुरी है। क्योंकि यह रिप्रोडक्शन के लिए भी जरुरी है।

सूजन कम करना

विटामिन डी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो रिप्रोडक्टिव सिस्टम में सूजन को कम करने में मदद करता है।

ओवरीज का स्वास्थ्य

ओवरीज का स्वास्थ्य को सुधारने के लिए विटामिन डी का अहम रोल है, इससे ओवुलेशन बेहतर होता है।

महिलाओं में

जब विटामिन-डी की कमी होती है तो ओवुलेशन की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। ओवुलेशन के समय, ओवरीज से एक मेच्योर एग रिलीज होता है। विटामिन- डी की कमी के कारण रिप्रोडक्टिव हार्मोन, जैसे कि प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, जो ओवुलेशन को प्रभावित करता है।

पुरुषो में

अगर पुरुषों में विटामिन डी की कमी होगी, तो स्पर्म की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करती है। विटामिन डी स्पर्म मोटिलिटी और स्पर्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

आप विटामिन डी के लेवल को कैसे बढ़ाएं

धूप लें

विटामिन डी के लिए आपको सूरज की रोशनी लेना काफी जरुरी है। प्रतिदिन कुछ समय धूप में जरुर बैठें। सुबह 10 बजे से पहले की धूप सबसे बेहतरीन होती है। इसके बाद धूप ज्यादा तेज होती है और यूवी किरणें स्किन को डैमेज कर सकते हैं।

डाइट

मछली, अंडे, दूध और कुछ प्रकार के मशरुम विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं।

‘डकैत’ से श्रुति हासन बाहर? अदिवि शेष की फिल्म में इस नई अदाकारा की हुई एंट्री।

टॉलीवुड अभिनेता अदिवी शेष आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। अभिनेता ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत का पोस्टर साझा किया, जिसमें नई हसीना को देख फैंस हैरान रह गए। शनियल देव द्वारा निर्देशित इस लव स्टोरी में अब श्रुति हासन नजर आने वाली थीं, लेकिन अब पोस्टर में श्रुति की जगह मृणाल ठाकुर नजर आईं और ये देखकर श्रुति हासन के फैंस हैरान हैं और मृणाल के फैंस खुश।

मेकर्स ने जारी किए दो पोस्टर

निर्माताओं ने दो पोस्टर जारी किए हैं, पहले में अदिवी शेष गंभीर मूड में नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उन्हें उदास होकर देख रही हैं। दूसरे पोस्टर में, सीता रामम अभिनेत्री को हाथ में बंदूक लिए भयंकर रूप में देखा जा सकता है। डकैत: ए लव स्टोरी के दोनों पोस्टर्स को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया है।

डकैत की कहानी

डकैत: ए लव स्टोरी की कहानी पूर्व प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कई साहसिक डकैतियों के लिए फिर से एकजुट होने के लिए मजबूर किया जाता है, जो अंततः उनके जीवन की दिशा बदल देते हैं। डकैत में अदिवी ने एक गुस्सैल अपराधी का किरदार निभाया है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद उससे बदला लेने की योजना बनाता है।

हैदराबाद में चल रही है फिल्म की शूटिंग

फिल्म सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित, सुनील नारंग द्वारा सह-निर्मित और अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगु में एक साथ की जा रही है। कहानी और पटकथा आदिवासी शेष और शनियाल देव ने तैयार की है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है। इसके बाद महाराष्ट्र में एक और शेड्यूल शूट होना बाकी है।

मृणाल ने श्रुति की जगह ली

फिल्म डकैत में पहले श्रुति हासन को कास्ट किया गया था। लेकिन आज पोस्टर रिलीज के बाद ये साफ हो गया है कि इस फिल्म में मृणाल ने श्रुति की जगह ले ली है।  फिल्म के बारे में बोलते हुए, मृणाल ने कहा कि डकैत की कहानी अपने सार में सच्ची है, एक देसी कहानी को बताने का एक शानदार तरीका है, जिसे आदिवासी और शेनिल देव दोनों के विचारों द्वारा बढ़ाया गया है। सीता रामम अभिनेत्री ने कहा, “फिल्म में मैं जो किरदार निभाने जा रही हूं, वह मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका देगा जो मैंने एक एक्टर के रूप में पहले कभी नहीं निभाया है।”