Home Blog Page 1080

लखनऊ: महापौर एवं नगर आयुक्त एकादश के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ दमदार मुकाबला

लखनऊ: महापौर एवं नगर आयुक्त एकादश के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ दमदार मुकाबला
लखनऊ: महापौर एवं नगर आयुक्त एकादश के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ दमदार मुकाबला
लखनऊ: महापौर एवं नगर आयुक्त एकादश के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ दमदार मुकाबला

नगर आयुक्त एकादश ने जीत दर्ज कराकर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह एवं महापौर सुषमा खरकवाल द्वारा पाया सम्मान

लखनऊ, 19 दिसम्बर 2024: नगर निगम लखनऊ अंतर्गत महापौर एकादश एवं नगर आयुक्त एकादश के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट लीग में दमदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों कर मन को मोह लिया। इस अवसर पर महापौर, नगर आयुक्त, पार्षद गण और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट नगर निगम के कर्मचारियों/अधिकारियों व पार्षद गणो के बीच एकता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लगातार आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में इस वर्ष भी एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दमदार मुकाबले में दोनों टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल का आनंद मिला। यह टूर्नामेंट नगर निगम के कर्मचारियों /अधिकारियों व पार्षद गणों के बीच संबंधों को मजबूत करने में सफल रहा। आज के इस आयोजन में नगर आयुक्त एकादश टीम ने जीत दर्ज कराई। जिसके बाद अनिल सिंह आज के “मैन ऑफ द मैच” घोषित किये गए। जिन्होंने 41 रन बनाए और दो विकेट लेकर जीत दर्ज कराई, साथ ही “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” अवर अभियंता विकास सिंह को घोषित किया गया।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार को टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा उप विजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीत हासिल करने वाली टीम को बधाई दी और विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित कर आपसी तालमेल बनाये रखने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट नगर निगम के कर्मचारियों/अधिकारियों व पार्षद गणो के बीच एकता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लगातार आयोजित किया जाता रहना चाहिए।

इस दौरान महापौर द्वारा सभी को संबोधित कर कहा गया कि अगले वर्ष ये प्रयास किया जाएगा कि इस टूर्नामेंट को नगर निगम के द्वारा बनाये गए स्टेडियम में सम्पन्न कराया जाए। इसके लिए जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है जैसे ही भूमि मिलेगी स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा, साथ ही मा. महापौर ने कहा कि अगली प्रतियोगिता में नगर निगम में तैनात महिला कर्मचारियों एवं महिला पार्षद गणों के बीच भी किन्ही प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उप नेता सुशील कुमार तिवारी समाजवादी पार्टी के दल नेता कामरान बेग, लखनऊ भाजपा के उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, वरिष्ठ नेता संतोष श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद गणेश कनौजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना त्रिपाठी, पार्षद गौरी सांवरिया, पार्षद रश्मि सिंह के साथ-साथ अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम का संचालन पार्षद रंजीत सिंह द्वारा किया गया।

उत्तरप्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा

उत्तरप्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा
उत्तरप्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा
  • वाराणसी का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज
  • इलाज के साथ होगी मेडिकल की पढ़ाई भी
  • कॉलेज परिसर में बनेंगे तीन ब्लॉक दमानी ग्रुप से हुआ करार

लखनऊ, 19 दिसंबर 2024: यूपी में इलाज के साथ मेडिकल की पढ़ाई को और रफ्तार मिलेगी। प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है। वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। एनेक्सी भवन के चतुर्थ तल स्थित सभागार में डिप्टी सीएम ने बताया कि मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसका दोहारा फायदा है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी कराई जा रही है।

430 बेड होंगे कॉलेज में
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए वहां 430 बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। एमबीबीएस की पढ़ाई भी होगी। पैरामेडिकल कोर्स भी चालू किए जाएंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के तीन ब्लॉक के निर्माण में दमानी ग्रुप सहयोग करेगा। इसके लिए गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ करार किया गया। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक एवं हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

समय पर निर्माण कार्य हो पूरा
डिप्टी सीएम ने कहा कि तय समय में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कराए जाये। एमबीबीएस की पढ़ाई समय सीमा पर शुरू कराई जाएगी। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज निर्माण आदि की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए डॉ. आरबी कमल को नोडल प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह एवं दमानी ग्रुप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दाल-पानी का सेवन शरीर को अद्भुत लाभ पहुंचाता है और वजन नियंत्रण में भी मदद करता है।

 अक्सर देखा गया है कि दाल पानी पीना बच्चों के लिए सेहत के लिए अच्छा बताया गया है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि बड़ों के लिए भी दाल पानी पीना काफी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर एनर्जी और न्यूट्रिशन के लिए भी दाल का पानी हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

दाल का पानी पीने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर

दाल के पानी में कई सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन से लेकर मिनरल्स और इसके साथ ही दाल का पानी विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक से भरपूर होता है। ये सारे न्यूट्रिशन बॉडी को स्ट्रॉग बनाते हैं, इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

डाइजेशन बेहतर होता है

अगर आपका डाइजेशन खराब रहता है, तो प्रोटीन के साथ जरुरी न्यूट्रिशन के लिए दाल का पानी पी सकते हैं। हींग मिली हुई दाल पीने से बाउल सिस्टम सही होता है और पेट कब्ज दूर करना है।

वेट लॉस में मदद

अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो आप रोजाना दाल का पानी पी सकते हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो पेट को भरा हुआ रखता है।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिसीज के लिए फायदेमंद

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, तो रोजाना दाल का पानी पीने से फायदा होता है। दाल का पानी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही हार्ट को हेल्दी रखता है।

एनर्जी मिलती

जो लोग दाल का पानी पीते हैं, उन्हें रोजाना दाल का पानी पीने से फायदा होता। दाल पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जो शरीर को थकान और सुस्ती को दूर करता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए दाल का पानी पीना हेल्दी होता है। दाल के पानी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।

चाहे डाइट बेहतरीन हो या नियमित एक्सरसाइज करें, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? जानिए इसके पीछे के कारण।

 बढ़ता हुआ वजन से परेशान रहते हैं। इसके लिए आप हेल्दी डाइट लेते हैं और समय-समय पर एक्सरसाइज करते हैं, तो भी आपको मनचाहा रिजल्ट प्राप्त नहीं हो रहा है। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो इसके पीछे आपकी लाइफस्टाइल भी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कैसे वर्कआउट करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है।

आखिर क्यों बढ़ रहा है वजन

– रात को आप हाई कार्बोहाइड्रेट वाला डिनर करते हैं, इसिलए भी आपका वजन बढ़ता है।

– अगर आप अत्यधिक तनाव लेते हैं या फिर चिंता में लगे रहते हैं, तो आपके वेट पर असर पड़ता है।

– रात को देर से खाना खाने से।

– बहुत ज्यादा ही हैवी वर्कआउट करने से मसल्स लॉस होने की बजाय स्ट्रेंथ पाती हैं।

– पीरियड्स के दौरान भी कुछ महिलाओं को वजन बढ़ जाता है।

– यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो वेट गेन होगा।

– ज्यादा नमक और सोडियम वाले फूड्स का सेवन न करें। इससे शरीर में वाटर रिटेंशन की प्रॉब्लम हो जाती है।

कैसे पता करें कि वेट लॉस हो रहा

– इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइसज करने से वजन घट रहा है।

– कपड़ों की साइज में बदलाव या फिर फिटिंग चेंज हो गई है।

– शरीर को ज्यादा फ्रेश और स्ट्रॉग महसूस करता है, जैसे कि वेट ट्रेनिंग करना पहले से आसान बना लें।

Travel Tips: नेपाल यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो इन 5 मशहूर स्थानों को जरूर घूमें, जहां आपको जन्नत जैसा एहसास होगा।

नेपाल एक ऐसी जगह है जो अपना प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों के लिए खासा फेमस है। नेपाल में घूमने के लिहाज से कई अच्छी जगहें हैं, जहां पर हर साल हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। नेपाल पहुंचकर लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करते हैं। इसके अलावा आप नेपाल में पहाड़ों और जंगलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं नेपाल में हिंदू और बौद्ध धर्म के कई पीठ और मंदिर हैं। जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काठमांडू में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल घूमने आएं और यहां के सबसे फेमस और प्राचीन मंदिरों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में स्थित है। बता दें कि इस मंदिर के एक तरफ बागमती नदी बहती है। पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

बौधनाथ स्तूप

बौधनाथ स्तूप के बारे में आप सबने सुना होगा। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और दुनिया के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। काठमांडू में मौजूद बौधनाथ स्तूप बौध धर्म और वास्तुकला दोनों का अद्भुत मिश्रण है। यह बौध स्तूप प्राचीन व्यापार मार्ग पर स्थित है। जो तिब्बत से काठमांडू की तरफ है।

थमेल

काठमांडू से आने वाले लोगों के लिए यह जगह एक फेमस डेस्टिनेशन है। यहां पर कई दुकानें, होटल और रेस्तरां हैं। जिन्हें विशेष रूप से लोगों के लिए अलग तरह से डिजाइन किया गया है।

गार्डन ऑफ ड्रीम

इस बेहद खूबसूरत पार्क को गार्डन ऑफ ड्रीम्स के नाम से जाना जाता है। यह काठमांडू का एक फेमस पर्यटन स्थल है। तो आपको शहर के भीड़भाड़ और तनावों से राहत और ताजगी देते का काम करता है। गार्डन ऑफ ड्रीम दुनिया की सबसे आश्चर्यजनक जगहों में से एक है।

स्वयंभूनाथ स्तूप

बता दें कि काठमांडू घाटी में पहाड़ी की चोटी पर स्वयंभूनाथ स्तूप स्थित है। यह एक टूरिस्ट प्लेस है। वहीं यह जगह काठमाडूं के सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है। यह पूरी जगह अलग-अलग तरह के पेड़ों से घिरा हुआ है।