Home Blog Page 1061

Gas Problem: पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं तो इन आदतों में लाये बदलाव, जल्द आराम मिलेगा

अक्सर लोग पेट में ब्लॉटिंग, गैस, अपच और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। लगातार खानपान के मामले में लापरवाही और सिंडेटरी लाइफस्टाइल में लापरवाही के कारण डाइजेशन को बिगाड़ देती है। हालांकि जो लोग हेल्दी ईटिंग और रूटीन को फॉलो करते हैं, उनको भी गैस की समस्या परेशान करने लगती है। अगर आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं और आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए। इन आदतों में सुधार करने से गैस बनने की समस्या से राहत पा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको सुधार करना चाहिए।

फास्टिंग

गैस की समस्या से परेशान होने के कारण लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं। जो गैस को अधिक खराब कर देती है। अगर आप भी बार-बार गैस की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको फास्टिंग छोड़कर समय पर खाना शुरूकर दें। ऐसा करने से गैस की समस्या कम होगी।

अधिक गर्म खाने-पीने से बचें

अगर आप ज्यादा गर्म ड्रिंक या फिर जलता हुआ खाना खाने की आदत है, तो आपको इस आदत को फौरन छोड़ देना चाहिए। अधिक गर्म खाने-पीने से न सिर्फ मुंह और जीभ जलने का खतरा बना रहता है बल्कि इसोफेगस को भी नुकसान होता है। इससे गैस और हार्टबर्न की समस्या होने लगती है। इसलिए हमेशा रूप टेंपरेचर पर ही खाना या पीना चाहिए।

लाल मिर्च का सेवन

अगर आपको बार-बार गैस बनती है, तो आपको अपने खाने में लाल मिर्च का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। यदि आपको तीखा खाना पसंद है, तो आप लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का सेवन कर सकते हैं। हरी मिर्च भी स्वाद में तीखी होती है, लेकिन माइल्ड होती है और पेट में गैस नहीं बनाती है। वहीं लाल मिर्च का सेवन करने से पेट में गैस और दर्द की समस्या हो सकती है।

न पिएं दूध

गैस बनना कॉमन समस्या है, जो बार-बार लौट आती है। ऐसे में आपको डाइट से दूध को बाहर निकाल देना चाहिए। दूध में लैकेटोज पाया जाता है, जिसको सभी लोग नहीं पचा पाते हैं और इसकी वजह से गैस की समस्या होने लगती है। इसलिए आप दूध पीने की बजाय सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं या फिर सौंफ चबा सकते हैं।

टाइट कपड़े न पहनें

बता दें कि गैस की समस्या होने की वजह कई बार कपड़े, टाइट बेल्ट या अंडरगार्मेंट्स हो सकते हैं। इसकी वजह से डाइजेशन में समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा वह कपड़े पहनने चाहिए, जिनमें आप कंफर्टेबल फील करें।

विदेश यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर सस्ती मेडिकल सुविधाएं कैसे मिलेगी, जानें ये जरूरी बातें

ज्यादातर लोगों को जीवन में एक बार इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं।  दूसरे देश में जाने के लिए अच्छा बजट होना भी जरुरी होता है और हेल्थ का ध्यान भी काफी रखना पड़ता है। अपने देश में हम कहीं घूमने जाते हैं, तो बीमार पड़ जाते है, लेकिन विदेश में हम कहीं घूमने जाएं, तो कैसे मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, आइए आपको बताते है।

घबराएं नहीं

अगर आप विदेश में बीमार पड़ जाते है, तो आप बिल्कुल भी घबराएं नहीं और शांत रहें। इस समय मानसिक रुप को मजबूत जरुर करें। यदि आप होटल में रुके हैं, तो आप सबसे पहले वहां कि रिसेप्शनिस्ट से संपर्क कर सकते है और नजदीकी अस्पताल के बारे में जरुर पूछें। होटल मे भी मे मेडिकल सुविधाएं दी जाती है।

हेल्थ इंश्योरेंस करना जरुरी

यदि आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप पहले ही भारत में हेल्थ इंश्योरेंस करवा ले। जिससे दूसरे देश जाते ही कोई असुविधा नहीं हो। जब आप हेल्थ इंश्योरेंस कराते है तो इस बात का ध्यान दें कि हेल्थ इंश्योरेंस में इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था है या नहीं।

ऑनलाइन हेल्प न ले

यदि आप विदेश यात्रा में जा रहे हैं, तो आप भूलकर भी ऑनलाइन हेल्प न लें। वरना आपके साथ काफी नुकसान हो सकता है।

हेल्थकेयर तक कैसे पहुंचे

अगर आप विदेश घूमने जा रहे है तो वहां आसपास के हेल्थकेयर के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप स्मार्ट ट्रैवलर हैं, तो दूसरे देश के अस्पताल की भी लिस्ट निकालकर रखें। जहां कम पैसों में बढ़िया इलाज होता है।

दूसरी कंट्री के मेडिकल इमरजेंसी नंबर

जब आप दूसरे देश में जाते हैं, उन देशों के मेडिकल हेल्थ केयर इमरजेंसी नंबर की जानकारी होनी चाहिए।

IND vs AUS: मेलबर्न में तैयार होगी खास पिच, बुमराह के लिए आई अच्छी खबर, क्यूरेटर ने बड़ा खुलासा किया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। उस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों में बुमराह के अलावा किसी ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। तीसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। इस पूरी सीरीज के दौरान पिच का रोल काफी अहम रहा है। जिसके कारण गेंदबाजों के प्रदर्शन पर असर देखने को मिला है। इन सब के बीच मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच की पिच को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

मेलबर्न में ऐसी होगी पिच

दोनों टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पूरा फोकस अब मेलबर्न टेस्ट पर है। जो सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए बेहद अहम होगा। सभी की निगाहें बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पिच की स्थिति पर टिकी हैं। इसी बीच MCG के पिच क्यूरेटर मैट पेज ने बताया है कि 26 दिसंबर को जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो पिच कैसी हो सकती है।

पिच क्यूरेटर ने इस बात की जानकारी दी है कि यह पिच गेंदबाजों को मदद करेगी, लेकिन बल्लेबाज अगर इस पिच पर थोड़ा संभल कर खेलते हैं को वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पेच ने पिच को लेकर कहा कि सात साल पहले, हम काफी सपाट पिच बनाते थे, हम एक रोमांचक मुकाबला और रोमांचक टेस्ट मैच बनाना चाहते हैं, इसलिए हम अधिक घास छोड़ेंगे, जिससे गेंदबाजों को फायदा होगा। लेकिन नई गेंद के आने के बाद भी यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। हम 6 मिमी घास रखते हैं और हम इस पर नजर रखते हैं।

बुमराह के लिए गुड न्यूज

पेज ने अपने बयान में कहा कि अब जब भी तेज गेंदबाज यहां आते हैं तो वे उत्साहित हो जाते हैं, हालांकि यह पर्थ और ब्रिसबेन जितना तेज नहीं है, लेकिन हम इस पर कुछ गति प्राप्त करने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में हर विकेट अलग होता है और हमारा अपना कैरेक्टर भी अनूठा है। पेज के इस बात से यह तो साफ है कि इस पिच से गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जोकि बुमराह के लिए एक अच्छी खबर है। टीम इंडिया के कप्तान अगर टॉस जीतते हैं तो, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेंगे।

Bill Clinton Hospitalised: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को वाशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। बुखार से पीड़ित होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार दोपहर में परीक्षण और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरेना ने कहा कि उन्हें अस्पताल में पूरी देखभाल मिल रही है।

कमला हैरिस के लिए किया था प्रचार

बिल क्लिंटन ने जनवरी 1993 से जनवरी 2001 तक राष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकालों तक काम किया है। उन्होंने हाल ही में चुनाव के दौरान शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित किया था और कमला हैरिस की व्हाइट हाउस की दावेदारी के लिए प्रचार किया था।

बिल क्लिंटन को रही हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 2004 में सांस लेने में तकलीफ के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। 2021 में पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमण हुआ था जिसके इलाज के लिए उन्हें कैलिफोर्निया में छह दिनों के तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

सीएम रेवंत रेड्डी और अल्लू अर्जुन के बीच बढ़ी विवाद की स्थिति, पीड़ित परिवार के लिए उठाना होगा यह कदम

‘पुष्पा 2 द रूल’ लगातार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज के बाद से सिर्फ 18 दिनों में फिल्म ने 1500 करोड़ की कमाई कर ली है। एक और फिल्म की सफलता की चर्चा है वहीं दूसरी और फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई दुखद घटना से लोगों का ध्यान नहीं हटा है। संध्या थियेटर मामले में CM और अल्लू अर्जुन के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल अब इसका समाधान निकालने की योजना बनाई गई है। इस योजना का फायदा पूरी तरह से पीड़ित परिवार को मिलेगा और उनकी कुछ मदद हो सकेगी।

क्या था पूरा मामला

दरअसल 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लु अर्जुन अपने परिवार और अपनी हीरोइन रश्मिका मंदाना के साथ पहुंचे थे। एक्टर फिल्म की रिलीज और लोगों का उत्साह देखने के उद्देश्य से पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और इसमें एक महिला की मौत हो गई और उसी महिला के 8 साल के बच्चे की गंभीर चोट आईं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई थी। इस घटना के बाद जहां अल्लू अर्जुन को जनता और फिल्म कलाकारों का साथ मिला, वहीं दूसरी ओर एक्टर ने इस मामले पर चिंता जाहिर की और कहा कि वो पीड़ित परिवार के साथ हैं।

इस तरह की जाएगी परिवार की मदद

अब CM रेवंत रेड्डी के करीबी सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि सीएम ने पीड़ित परिवार के लिए ताउम्र मदद का संदेश अल्लू अर्जुन तक पहुंचाया है। इसके तहत 2 करोड़ रुपये के कोर्पस से श्री तेजा ट्रस्ट’ की स्थापना की जाएगी। इसमें अल्लू अर्जुन 1 करोड़ रुपये दान करेंगे। निर्देशक सुकुमार 50 लाख रुपये का योगदान करेंगे। वहीं प्रोड्यूसर मैत्री मूवीज 50 लाख रुपये का योगदान देंगे। इस ट्रस्ट की मदद से पीड़ित परिवार को बेहतर चिकित्सा देखभाल और बच्चे को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। लॉन्ग टर्म मदद के लिए ट्रस्ट की मूल राशि से अर्जित ब्याज का उपयोग किया जाएगा।

ट्रस्ट सदस्य

श्री तेजा के पिता और फिल्म उद्योग की कुछ प्रमुख हस्तियां इस ट्रेस्ट की सदस्य होंगी। ट्रस्ट के मकसद को हांसिल करने के लिए यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त धनराशि जुटाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन व्यक्तिगत रूप से ट्रस्ट की घोषणा करेंगे। अब तक अल्लू अर्जुन की ओर से केवल 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई थी। रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री कोमाटि रेड्डी ने राघव ट्रस्ट के माध्यम से परिवार को 25 लाख रुपये प्रदान किए हैं। निर्माता मैत्री मूवी ने परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दी है।