Home Blog Page 1009

Hidden Hill Stations: शिमला और कश्मीर से कम खूबसूरत नहीं हैं ये अनदेखे हिल स्टेशन, पर्यटकों की भीड़ यहां नहीं मिलेगी

घूमने के शौकीन लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। अक्सर घूमने का प्लान आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हिल स्टेशनों के ऑप्शन पर ध्यान जाता है। हिल स्टेशन पर जाना अधिकतर लोगों को इसलिए भी पसंद होता है कि वह शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिता सकें। लेकिन कई फेमस हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंचती है। अगर आप भी शिमला-मनाली, मसूरी और धर्मशाला आदि हिल स्टेशनों पर जाना चाहते हैं, तो यहां बहुत ज्यादा ट्रैफिक और भीड़ होती है।

हालांकि कुछ हिल स्टेशन ऐसे भी हैं, जो कश्मीर, शिमला या मनाली से कम नहीं और लोग इनके बारे में अधिक जानते भी नहीं। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसे हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, जहां पर पर्यटकों की भीड़ कम होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन ऑफबीट हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं पहुंचती है।

शांघड़ गांव

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की सैंज घाटी में एक बेहद खूबसूरत गांव है। इस गांव का नाम शांघड़ है। बता दें कि इस गांव के नजारे स्विट्जरलैंड की तरह हैं। इसी वजह से इस गांव को कुल्लू का खज्जियार या भारत का दूसरा मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

शांघड़ 

यहां के मैदान में हरे-भरे पेड़ और अद्भुत चीड़ के पेड़ों और रंग-बिरंगे छोटे घरों का नजारा बिलकुल विदेशी पर्यटन जैसे लगता है। शांघड़ में आप शंगचुल महादेव मंदिर, शांघड़ मीडोज, बरशानगढ़ झरना और रैला गांव में लकड़ी से बना टावर मंदिर है। इस जगह पर आप मन की शांति और सुंदर दृश्यों का नजारा देख सकते हैं।

ऐसे पहुंचे

शांघड़ जाने के लिए आप अपने शहर से अंबाला, चंडीगढ़ या जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। फिर सड़क मार्ग से मनाली जाएं। इसके बाद शांघड़ पहुंचने के लिए मनाली से सैंज का सफर स्थानीय बस से कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुल्लू हवाई अड्डा पहुंचकर भंतर से सैंज के लिए टैक्सी या बस पकड़ सकते हैं।

कनातल

यदि आप छिपे हुए खूबसूरत हिल स्टेशनों की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड के कनातल हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। कनातल में सीमित सैलानी आते हैं और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए और भीड़-भाड़ से दूर सुकून के दो पल बिताने के लिए यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर आप कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन देहरादून से 78किमी की दूरी पर है। मसूरी से कनातल 38 किमी और चंबा से 12 किमी दूर यहां पर पहुंचना बहुत आसान है।

ऐसे पहुंचें

कनातल हिल स्टेशन की सैर के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन से आगे बस का सफर कर सकते हैं। अगर आप मसूरी या चंबा में हैं, तो आप भी टैक्सी या स्थानीय बस से कनातल की सैर कर सकती हैं।

कलगा गांव

ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को कलगा गांव जाना चाहिए। यहां पर कलगा-बुनबुनी-खीरगंगा ट्रैक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि इस 28 किमी लंबे ट्रैक को पूरा करने में 3 दिन का समय लग सकता है। यह गांव और ट्रैक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी में पुलगा डैम के पास स्थित है।

ट्रैकिंग के अलावा आप यहां पर पहाड़ी की चोटी से मणिकर्ण घाटी का अद्भुत नजारा दिखता है। तो वहीं सूर्यास्त के बाद यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है।

ऐसे पहुंचे कलगा

कुल्लू जिले के भुंतर तक सड़ और हवाई मार्ग से जा सकते हैं। यहां से हवाई अड्डे से 25 किमी की दूरी पर मणिकर्ण है। जहां के लिए बहुत आसानी बस या टैक्सी मिल जाती है। मणिकर्ण से महज 10 किमी की दूर कलगा गांव है। जहां से ट्रैक शुरू होता है।

बॉलीवुड न्यूज़: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाली दंगल गर्ल ने अभिनय छोड़ने का लिया था फैसला

2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से मशहूर हुईं फातिमा सना शेख ने अपनी दमदार और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना ने इस सुपरहिट मूवी के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। जबरदस्त नेम फेम कमाने के बाद वह एक्टिंग छोड़ना चाहती थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘दंगल गर्ल’ ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। बी टाउन एक्ट्रेस फातिम सना शेख आज किसी पहचान ककी मोहताज नहीं हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट बनीं दंगल गर्ल

फातिमा सना शेख की मां कश्मीर के मुस्लिम घराने से ताल्लुक रखती है। वहीं उनके पिता हिंदू परिवार से हैं। यही वजह है कि फातिमा दोनों ही धर्म को मानती हैं। लोगों को लगता है कि फातिमा ने ‘दंगल’ से डेब्यू किया था। जबकि उन्होंने 1997 में 6 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘चाची 420’ से की थी। हालांकि एक्ट्रेस को असली पहचान आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से मिली है। इस फिल्म से उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आने लगे।

एक्टिंग छोड़ क्या करना चाहती थीं फातिमा

फातिमा सना शेख जो बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। उन्हें विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ में भी देखा गया था। एक्ट्रेस के करियर में एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ‘मुझे फोटोग्राफी काफी पसंद है इसलिए मैं एक्टिंग छोड़कर फोटोग्राफर बनना चाहती थी।’ उन्होंने इस फील्ड में काम करना शुरू भी कर दिया था, लेकिन तभी उन्हें फिल्म ‘दंगल’ का ऑफर मिला था। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को एक और मौका दिया। आखिरकार ऑडिशन के 6 राउंड खत्म होने के बाद उन्हें गीता फोगाट के किरदार के लिए चुना गया।

फातिमा सना की नई फिल्म

आखिरी बार फातिमा सना शेख को ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के साथ देखा गया था। अब वह अनुराग बसु की ‘मेट्रो…इन डिनो’ में नजर आएंगी।

Tamim Iqbal Announces Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अनुभवी खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा

 बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है जिसमें कुछ समय पहले ये खबरें सामने आई थी कि उनके अनुभवी बल्लेबाज और लंबे से टीम से बाहर चल रहे तमीम इकबाल आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्क्वाड में वापसी कर सकते हैं। वहीं तमीम ने अब 10 जनवरी की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया है। तमीम ने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी। वहीं तमीम ने अपने इस फैसले के बारे में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को भी बता दिया है। इससे पहले साल 2023 जुलाई महीने में भी तमीम ने अचानक अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था लेकिन फिर 24 घंटे के बाद ही उन्होंने अपने इस फैसले को वापस भी ले लिया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब मेरा सफर पूरा हो चुका है

तमीम इकबाल ने फेसबुक पर अपने रिटायरमेंट को लेकर किए पोस्ट में लिखा कि मैं पिछले काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हूं और अब इससे काफी दूरी भी बन चुकी है। मेरा सफर इंटरनेशनल क्रिकेट में अब पूरा हो चुका है। मैं पिछले काफी लंबे समय से अपने इस फैसले को लेकर सोच रहा था और अब जब चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा इवेंट आ रहा है, तो मैं किसी के ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहता, जिससे टीम अपना ध्यान भटका सकती है। बेशक, मैं पहले भी ऐसा नहीं चाहता था। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ईमानदारी से मुझे टीम में वापस आने के लिए कहा था। चयन समिति से भी इस बारे में चर्चा हुई। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल करने पर विचार किया। हालांकि, मैंने अपने दिल की बात सुनी।

तमीम का ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में तमीम इकबाल के करियर को लेकर बात की जाए तो उनकी गिनती बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। तमीम ने जहां 70 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 38.89 के औसत से 5134 रन बनाए जिसमें 10 शतकीय और 31 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में तमीम ने 243 मुकाबलों में खेलते हुए 36.65 के औसत से कुल 8357 रन बनाने के साथ 14 शतकीय और 56 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। तमीम ने 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 24.08 के औसत से 1758 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

न्यूयॉर्क न्यूज़: डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार मामले में दोषी करार, सजा पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने; क्या उन्हें जेल होगी?

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस (पोर्न स्टार केस) में अमेरिकी कोर्ट ने दोषी ठहराया है। हालांकि ट्रंप जेल जाने से बच गए। न्यूयॉर्क के जज जुआन मर्चन ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को गुप्त धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को अपराधी करार दिया लेकिन उन्हें कोई सजा नहीं दी।

दोषी साबित होने के बाद भी जेल जाने से बचे ट्रंप

रिपोर्ट के अनुसार, जज ने ट्रंप को अनकंडीशनल डिस्चार्ज का आदेश दिया। इसका मतलब यह है कि ट्रंप को न तो जेल जाना होगा और न ही कोई जुर्माना देना पड़ेगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार, ट्रंप बेशक जेल जाने से बच गए लेकिन उनके पॉलिटिकल करियर पर एक धब्बा लग लगया। क्योंकि यह पहला मामला है जब किसी राष्ट्रपति को किसी भी मामलों में दोषी ठहराया गया है। इसी के साथ ही अब यह मामला यहीं पर खत्म हो गया।

ट्रंप का दूसरे कार्यकाल के लिए रास्ता साफ

ट्रंप की बिना शर्त रिहाई से ट्रंप को बड़ी राहत मिली। जानकारी के अनुसार, मैनहट्टन के न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ट्रंप को चार साल तक की जेल की सज़ा सुना सकते थे। हालांकि, उन्होंने एक ऐसा फैसला चुना, जिसने मामले का प्रभावी ढंग से निपटारा करते हुए कई संवैधानिक मुद्दों को पनपने से रोक दिया। कोर्ट के फैसले को ट्रंप के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है और इससे उनके व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है।

कोर्ट से सजा पाने वाले पहले राष्ट्रपति बने ट्रंप

ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाले पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्हें किसी आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए औपचारिक सजा सुनाई गई। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप द्वारा ‍अपने एक सहयोगी के माध्यम से पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1,30,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किए जाने से जुड़ा हुआ है, ताकि वह उनके साथ यौन संबंध बनाने की बात सार्वजनिक न करे।

पूर्व राष्ट्रपति ने पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए भुगतान करने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा सुनाए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की याचिका खारिज कर दी थी, जिससे न्यायमूर्ति मर्चन के लिए शुक्रवार को उनकी सजा का ऐलान करने का रास्ता साफ हो गया था।

Big Boss 18 Update: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की हुई विदाई, विनर बनने का सपना रह गया अधूरा

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड (10 जनवरी, 2025) में घर में लाइव ऑडियंस वोटिंग हुई है। जहां नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे डेंजर जोन में दिखाई दिए। तीनों शो में एक-दूसरे को सभी के सामने नीचा दिखाकर दर्शकों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते नजर आए। इसी दौरान बिग बॉस ने सरप्राइज एविक्शन से सभी को चौंका दिया। लाइव ऑडियंस वोटिंग ट्विस्ट के कारण, श्रुतिका अर्जुन ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हो गईं। ये सुन उनकी सबसे अच्छी दोस्त चुम दरांग फूट-फूटकर रोते दिखाई दीं।

अविनाश ने विवियन की आलोचना की

अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना पर अपनी टिकट टू फिनाले को चुम दरांग के लिए कुर्बान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विवियन के बेवकूफी भरे फैसले की वजह से उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। अविनाश को यह भी लगता है कि विवियन अब शो के फाइनलिस्ट बनने के लायक नहीं हैं।

श्रुतिका अर्जुन घर से हुई बाहर

दर्शकों के नतीजे सुनने के बाद, श्रुतिका अर्जुन घर से बाहर हो गई हैं। घर को अलविदा कहते हुए चुम दरांग फूट-फूट कर रोती दिखाई दी। बाद में शिल्पा शिरोडकर, चुम से कहती हैं कि वह रजत दलाल के नकलीपन को देखने के बाद उनसे कभी बात नहीं करेंगी।

करणवीर ने अविनाश -रजत से किए सवाल

करण वीर मेहरा ने रजत दलाल और अविनाश मिश्रा से टिकट टू फिनाले टास्क में उनके व्यवहार के बारे में कई सवाल किए। उन्होंने दावा किया कि अविनाश मिश्रा की वजह से विवियन डीसेना गुस्सा हो गए थे। करण वीर ने रजत से यह भी पूछा कि क्या वह अपनी बहन या किसी अन्य परिवार के सदस्य को पिछली बार की तरह ही गेम खेलने के लिए कहेंगे। रजत अपना आपा खो देते हैं और करण से बहस करते हैं।

विवियन और चुम ने मांगी माफी

विवियन डीसेना और चुम दरांग ने घरवालों से माफी मांगी क्योंकि सभी लोग उनसे गुस्सा थे। बाद में, बिग बॉस ने घरवालों को फटकार लगाई और कहा कि उन्होंने शो के नियमों का उल्लंघन किया था।