HomeDaily Newsदिल्ली कैबिनेट ने नई EV पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी : चरणबद्ध...

दिल्ली कैबिनेट ने नई EV पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी : चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे बड़े बदलाव

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। सरकार इसे 1 जुलाई 2026 से लागू करने की तैयारी में है। नई नीति का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।

नई EV पॉलिसी की प्रमुख बातें

1 जुलाई 2026 से नई EV पॉलिसी लागू करने की तैयारी।

1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का ही नया पंजीकरण किया जाएगा।

अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया (टू-व्हीलर) वाहनों का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा।

नीति के तहत चरणबद्ध तरीके से पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि नई EV पॉलिसी से वायु प्रदूषण में कमी आएगी, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

नोट: सरकार द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पॉलिसी के अन्य प्रावधान और लागू होने की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments