Washington, D.C. में हुए हाई-प्रोफाइल फायरिंग मामले में आरोपी पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती
घटना White House Correspondents’ Dinner के दौरान हुई, जहां कई वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश करते हुए फायरिंग की। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।
अदालत में पेशी के दौरान एलन ने कोई दलील नहीं दी। उसके वकील का कहना है कि उसका अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है और फिलहाल उसे निर्दोष माना जा रहा है, जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते।
जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ समय पहले एलन ने अपने परिवार को एक घोषणापत्र भेजा था, जिसमें उसने अपने विचार और टारगेट का जिक्र किया था। इस दस्तावेज़ में उसने खुद को “फ्रेंडली फेडरल असासिन” बताया था और अपने कदम को सही ठहराने की कोशिश की थी।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का बैकग्राउंड तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा है और वह इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत में आगे की सुनवाई के बाद ही अंतिम फैसला सामने आएगा।


































