भारत और ओमान के बीच दोस्ती अब एक नए मुकाम पर पहुंचने वाली है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ओमान के समकक्ष बद्र अलबुसैदी के साथ व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की है। इससे दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में बड़े समझौते किए जाने पर सहमति बनने के आसार हैं।
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आठवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे हैं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। (मैं) आठवें हिंद महासागर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना करता हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ व्यापार, निवेश और ऊर्जा पर परस्पर सहयोग पर हमने व्यापक चर्चा की।’’
भारत-ओमान संबंधों के 70 साल पूरे
बता दें कि भारत और ओमान के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में दोनों नेताओं ने राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न जारी किया। उन्होंने ‘मांडवी टू मस्कट: इंडियन कम्युनिटी एंड शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड ओमान’ नामक एक पुस्तक का भी संयुक्त रूप से विमोचन किया। ओमान सरकार का कहना है कि अगस्त 2024 में उसके देश में रह रहे भारतीयों की संख्या करीब 664,783 है।
वन कर्मियों को साइकिल वितरण, क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जागरूकता संदेश
एनवायरनमेंट वारियर्स संस्था द्वारा मोतीपुर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और जंगल सफारी कूपन प्रदान किए।
वन संरक्षण में योगदान देने वाले 30 वॉचर्स को साइकिलें और 5 वन कर्मियों को विशेष सम्मान दिया गया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरे पर चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 150 करोड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।
बहराइच, कतर्नियाघाट/लखनऊ: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एनवायर्न्मेंट वारियर्स संस्था द्वारा रविवार को कतर्नियाघाट स्थित मोतीपुर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 विद्यालयों के 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि और जंगल सफारी कूपन प्रदान किए। इसके अलावा, कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग के 30 वॉचर्स को साइकिलें वितरित की गईं और उत्कृष्ट वन कर्मियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “धरती का तापमान यदि 0.3°C और बढ़ गया, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। वायु प्रदूषण के कारण हर वर्ष 60 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।”
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 150 करोड़ पौधे लगाने के अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया और जनता से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता: विजयी प्रतिभागियों को सम्मान
पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एनवायर्न्मेंट वारियर्स संस्था द्वारा इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 विद्यालयों के 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता के विजेता:
🏆 प्रथम स्थान: सर्वोदय इंटर कॉलेज (₹20,000 का नकद पुरस्कार) 🥈 द्वितीय स्थान: एस.पी.वी.पी. इंटर कॉलेज (₹15,000 का नकद पुरस्कार) 🥉 तृतीय स्थान: नवयुग इंटर कॉलेज (₹10,000 का नकद पुरस्कार)
अन्य सभी प्रतिभागियों को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि और जंगल सफारी कूपन प्रदान किए गए।
वनकर्मियों को साइकिलें और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान
डॉ. राजेश्वर सिंह ने वन विभाग के 30 वॉचर्स को साइकिलें प्रदान कीं। यह पहल वन कर्मियों को जंगल की सुरक्षा में सुगमता प्रदान करने और उनके कार्य को सराहनीय बनाने के लिए की गई।
इसके अलावा, वन्य जीवों और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में अहम योगदान देने वाले 5 वन कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने वन कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा: “वन एवं वन्यजीवों की रक्षा में लगे कर्मियों का समर्पण अतुलनीय है। उत्तर प्रदेश का तराई क्षेत्र हमारे ‘फेफड़े’ हैं और हमें इसे संरक्षित रखना ही होगा।”
पर्यावरण संकट और सरकार की प्रतिबद्धता
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बढ़ते पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि अभी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो परिणाम भयावह होंगे। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला:
✅ पिछले 100 वर्षों में वैश्विक तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। ✅ 54 मिलियन टन भोजन हर साल बर्बाद होता है। ✅ वायु प्रदूषण के कारण 60 लाख लोगों की समय से पहले मृत्यु हो रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, और ग्रीन एनर्जी पर विशेष जोर देने की बात कहते हुए कहा कि यह नीतियां भारत के विकास और पर्यावरण संरक्षण में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी।
एनवायरनमेंट वारियर्स संस्था की भविष्य की योजनाएँ
इस कार्यक्रम में एनवायरनमेंट वारियर्स संस्था ने खीरी जनपद के पलिया कलां में वन्यजीव संरक्षण अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक रोमी साहनी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था का अगला कार्यक्रम मार्च माह में पीलीभीत में आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थियों के बीच डिबेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता
डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक मजबूत संकल्प है। वन्य जीवों की सुरक्षा, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं होने की जानकारी सामने आ रही है। इन दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी और 45 अन्य घायल हो गए। घालयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाकिस्तान पुलिस ने यह जानकारी दी। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद को मौजूद रहे। उन्हीं स्थानीय नागरिकों ने पुलि को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना शनिवार को सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद कस्बे के निकट हुई। इस हादसे में एक वैन और ट्रेलर के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। काजी अहमद के थाना प्रभारी (एसएचओ) वसीम मिर्जा ने कहा कि वैन जामशोरो जिले के सेहवान शहर में धर्म स्थल लाल शाहबाज कलंदर की ओर जा रही थी।
ऐसे हुई दुर्घटना
डॉन अखबार ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तेज रफ्तार वैन ने पहले एक गधा गाड़ी को टक्कर मारी उसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी भीषण टक्कर हो गई। एक अन्य सड़क दुर्घटना में प्रांत के खैरपुर जिले के रानीपुर के पास 11 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब बुरेवाला से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिक्शा से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री पंजाब के बुरेवाला के थे।
संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 60 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी इस वैश्विक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भाषा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को अपने परिसर में ‘बहुभाषावाद और विदेशों में हिंदी का प्रचार’ थीम पर आधारित विश्व हिंदी दिवस मनाया। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत का समाज बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक ताने-बाने से बना है।
वह इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुई थीं। ‘मिशन’ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ठाकुर ने बताया कि हिंदी को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई पहल की जा रही हैं और संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी महत्ता को स्वीकार किए जाने से यह एक वैश्विक भाषा बनेगी। संयुक्त राष्ट्र में ‘ग्लोबल कम्युनिकेशंस’ की अवर महासचिव मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा कि हिंदी 60 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है और यह संयुक्त राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भाषा है।
भारत ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 70लाख डॉलर
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी.हरीश ने बताया कि हिंदी को अब संयुक्त राष्ट्र की अनौपचारिक भाषाओं की सूची में जोड़ा गया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक समाचार सेवा ‘यूएन न्यूज’ में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए लगभग 70 लाख डॉलर का योगदान दिया है। कार्यक्रम में कई प्रमुख शिक्षाविदों ने भी भाग लिया और अमेरिका में हिंदी के प्रचार-प्रसार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की थी ताकि हिंदी को वैश्विक स्तर पर अधिक लोकप्रिय बनाया जा सके।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में बेटे जेह के बर्थडे पर एक पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अपने बच्चों वेदा और पृथ्वी को लेकर पहुंचीं और रणबीर-आलिया की बेटी राहा भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। अब इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, वीडियो में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा के लिए एक जादूगर मैजिक ट्रिक दिखाते नजर आ रहा है। जादूगर के करतब पर राहा का जो रिएक्शन था, वो अब तेजी से वायरल हो रहा है। राहा का रिएक्शन देखने के बाद कई लोगों को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी याद आ गए।
चर्चा में राहा का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर राहा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक जादूगर रणबीर-आलिया की बेटी राहा को एंटरटेन करते देखा जा सकता है। वह राहा के सिर-कान के आस-पास बोतल रखता है, फिर उसमें से एक चूहा निकालता है। इस दौरान राहा पूरे समय अपने सिपर से पानी पीने में बिजी रहीं। राहा तब तक सीधी खड़ी रहीं जब तक जादूगर अपना करतब पूरा नहीं कर लेता, इसके बाद जादूगर राहा को चूहा दिखाता है, लेकिन राहा चूहा देखती हैं और बिना कोई रिएक्शन दिए चुपचाप वहां से चली जाती हैं।
जेह की बर्थडे पार्टी में छाईं राहा
इस दौरान राहा ने एक प्यारी सी सफेद फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। स्टारकिड अपने साथ एक नीला सिपर रखा हुआ था, जिससे वह पानी पीने में व्यस्त थीं। जादूगर के करतब पर राहा का रिएक्शन देखकर लोगों को ऋषि कपूर याद आ गए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘हाहा, राहा का कोर ऋषि कपूर हैं- इतने जल्दी इंप्रेस नहीं होतीं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वह बिलकुल अपने दादा ऋषि कपूर पर गई हैं।’ एक और लिखता है- ‘राहा को ये एंटरटेनिंग नहीं लगा।’
जादूगर ने शेयर किया खास पोस्ट
जादूगर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि उसने जेह की बर्थडे पार्टी में परफॉर्म किया था। फोटो शेयर करते हुए जादूगर ने लिखा- ‘नमस्ते दोस्तों, आज का दिन मेरे लिए बेहद खास था, क्योंकि मैंने सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में जादू का शो किया। करीना-सैफ ने खासतौर पर मेरा एक्ट एंजॉय किया और तारीफ की। मैं जेह के बर्थडे का हिस्सा बनकर बेहद खुश और आभारी हूं। मुझे आशीर्वाद देते रहिए और शो देखते रहिए।’