Home Blog Page 874

बठिंडा टूरिज्म: इतिहास और संस्कृति का अनमोल खजाना,जानिए इसके बारे में

बठिंडा, पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है, जिसे अपनी धरोहर, ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक महत्व और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह शहर न केवल पंजाब के इतिहास में अहम स्थान रखता है, बल्कि यहाँ की संस्कृति, परंपराएँ और वातावरण इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। बठिंडा का ऐतिहासिक महत्व, वहाँ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर, और यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं बठिंडा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

1. बठिंडा किला (Bathinda Fort)

बठिंडा किला इस शहर का सबसे पुराना और ऐतिहासिक स्थल है। यह किला प्राचीन समय से यहाँ स्थित है और इसकी भव्यता आज भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। किले का निर्माण 1,000 साल पहले हुआ था और यह शहर के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक किलों में से एक है। किले के अंदर स्थित मस्जिदें, बगीचे और दीवारें इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाती हैं। यहाँ की ऐतिहासिक वास्तुकला और किले की संरचना इस स्थल को देखने लायक बनाती है।

2. रानी तालाब (Rani Talab)

रानी तालाब बठिंडा का एक प्रसिद्ध और शांतिपूर्ण स्थान है, जो पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आदर्श है। यह तालाब ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रानी के समय में शाही परिवार द्वारा उपयोग किया जाता था। आजकल यह स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ की शांत वातावरण और तालाब के पास के बगीचे में समय बिताना एक अद्वितीय अनुभव है।

3. गुरुद्वारा दरबार साहिब (Gurdwara Darbar Sahib)

गुरुद्वारा दरबार साहिब बठिंडा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो सिख धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है और यहाँ श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए आते हैं। यहाँ के शांति पूर्ण वातावरण और धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक महत्व श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यह स्थल न केवल सिख धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र है, बल्कि सभी धर्मों के लोग यहाँ आकर शांति का अनुभव करते हैं।

4. झील और बगीचे (Lake and Gardens)

बठिंडा में स्थित किले की झील और बगीचे भी पर्यटकों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र हैं। यहाँ की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को एक शांतिपूर्ण अनुभव प्रदान करते हैं। इन स्थानों पर घूमते हुए पर्यटक पंजाब की प्रकृति और शांति का अनुभव कर सकते हैं। बठिंडा में स्थित बाग-बगिचों की खूबसूरती भी इस शहर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है।

5. बीबी नूरी मस्जिद (Bibi Nuri Mosque)

बीबी नूरी मस्जिद बठिंडा की एक ऐतिहासिक और धार्मिक मस्जिद है, जो अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मस्जिद शहर के मध्य में स्थित है और यहाँ का शांतिपूर्ण माहौल पर्यटकों को आकर्षित करता है। मस्जिद के अद्भुत डिज़ाइन और इसके ऐतिहासिक महत्व को देखकर पर्यटक इस स्थान पर अवश्य आते हैं।

6. थर्मल प्लांट (Thermal Plant)

बठिंडा का थर्मल प्लांट एक अद्वितीय और प्रौद्योगिकिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यह प्लांट बठिंडा शहर के औद्योगिक विकास का प्रतीक है। पर्यटक यहाँ के तकनीकी कार्यों और औद्योगिक दृष्टिकोण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आते हैं। यह स्थल औद्योगिक पर्यटन के शौकिनों के लिए एक दिलचस्प स्थान हो सकता है।

7. शाही किला (Royal Fort)

शाही किला बठिंडा का एक और ऐतिहासिक स्थल है, जो शहर के शाही अतीत का प्रतीक है। इस किले का निर्माण राजा भूरी सिंह के समय में हुआ था और यह किला बठिंडा के इतिहास को दर्शाता है। यहाँ की ऐतिहासिक संरचनाएँ और शाही वास्तुकला इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाती हैं। किले के चारों ओर स्थित बाग-बगिचे और पुराने कक्ष इसे एक आकर्षक स्थल बनाते हैं।

8. संत गुरु रविदास जी की जन्मभूमि (Birthplace of Sant Guru Ravidas Ji)

बठिंडा में स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मभूमि एक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है, जो उन लोगों के लिए महत्व रखता है जो संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं में रुचि रखते हैं। यहाँ पर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और गुरु रविदास जी के योगदान को याद करते हैं। यह स्थान धार्मिक आस्थाओं और इतिहास से जुड़ा हुआ है, और यहाँ पर आने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है।

बठिंडा एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर शहर है, जो अपने दर्शनीय स्थलों और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों का आकर्षण बन चुका है। यहाँ का किला, झीलें, गुरुद्वारे और ऐतिहासिक स्थल बठिंडा को एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाते हैं। अगर आप इतिहास, संस्कृति और धार्मिक स्थलों में रुचि रखते हैं, तो बठिंडा की यात्रा निश्चित ही एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी। यहाँ के शांत वातावरण, ऐतिहासिक किले और धार्मिक स्थलों को देखकर आप पंजाब की समृद्ध संस्कृति और इतिहास का अनुभव कर सकते हैं।

वाशिंगटन:रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर ट्रंप और पुतिन के बीच होगी अहम बातचीत

 रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत होगी। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यह जानकारी दी है। बता दें कि ट्रंप द्वारा जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के नेताओं के बीच दूसरी बार मुलाकात होगी।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह बातचीत कर सकते हैं। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यह जानकारी दी।

बता दें कि ट्रंप द्वारा जनवरी में राष्ट्रपति का कार्यभार संभाले जाने के बाद दोनों देशों के नेता दूसरी बार सार्वजनिक रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करेंगे। इससे पहले फरवरी में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। हालांकि उसका कुछ ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था।

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को ‘सीएनएन’ के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बहुत अच्छी और सकारात्मक चर्चा होगी।’ दरअसल विटकॉफ ने इस हफ्ते रूस में पुतिन से मुलाकात की थी, इस मुलाकात का उद्देश्य यूक्रेन पर देश के आक्रमण को खत्म करना था। विटकॉफ ने कहा कि उन्हें जल्द ही एक समझौता होने की उम्मीद है।

रूस और यूक्रेन के बीच हालही में हुए थे ड्रोन हमले

हालही में ये खबर सामने आई थी कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की वार्ता के बीच भीषण ड्रोन युद्ध शुरू हो गया है। दोनों देश एक दूसरे पर बड़े ड्रोन हमले कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये और दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में 100 से अधिक दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।

यह एक्टर बॉक्स ऑफिस पर छाया , करियर की सबसे बड़ी हिट देकर शाहरुख को दी टक्कर

सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी है। कई फिल्में रिलीज के बाद तगड़ी कमाई कर के हिट की श्रेणी में शामिल हो जाती हैं तो वहीं कई फिल्में बुरी तरह पिट जाती हैं। 5 हफ्तों से एक फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ ने शानदार अंदाज में सिनेमाघर में 5 वीकेंड पार कर लिए हैं। फिल्म ने पिछले 30 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और अब ऐसा लग रहा है कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ रिलीज होने तक यह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती रहेगी। फिल्म की रिलीज को 31 दिन बीत चुके हैं और विक्की की पीरियड ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसकी कमाई से जुड़े शानदार आंकड़े लगाताक सामने आ रहे हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

अब तक की कमाई

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ‘छावा’ ने हिंदी में 540.38 करोड़ रुपये और तेलुगु में 11.80 करोड़ रुपये कमाए, जिससे 4 हफ्तों में कुल 552.18 करोड़ की कमाई हुई। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने हिंदी और तेलुगु में मिलाकर 29वें और 30वें दिन 7.5 करोड़ और 8 करोड़ की कमाई की। यानी एक महीने में फिल्म का कुल कलेक्शन 567.68 करोड़ हो गया है। फिल्क की कमाई 31 दिन भी ठीकठाक रही और कलेक्शन 571.48 करोड़ तक पहुंच गया। अभी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कमाई के लिए अच्छा मौका भी है, क्योंकि हाल फिलहाल में कोई भी बड़े स्टार की बिग बजट फिल्म रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों से उतरने से पहले 600 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर ही लेगी।

रणबीर कपूर को दे चुके हैं मात

हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में ‘छावा’ ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ‘एनिमल’ (553.87 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड तोड़कर ये स्थान हासिल किया है। फिलहाल इस लिस्ट में शाहरुख खान की ‘जवान’ (640.25 करोड़ रुपए) पहले और ‘स्त्री 2’ (597.99 करोड़ रुपए) दूसरे स्थान पर है। ‘छावा’ के पास अभी करीब दो हफ्ते और हैं। फिल्म की कमाई की स्पीड देखकर लग रहा है कि फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ सकती है। फिलहाल फिल्म श्रद्धा कपूर- राजकुमार राव की फिल्म से करीब 25 करोड़ पीछे है। विक्की कौशल की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड अगर तोड़ती है तो ये बॉलीवुड के इतिहास में बड़ा मोड़ होगा।

विक्की के करियर की सबसे सफल फिल्म

बता दें, ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एक्टर ने अपने काम को हर फिल्म में निखारा है और यही वजह है कि ‘छावा’ को इस तरह का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 130 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है और उनकी पत्नी का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है।

इंडिया मास्टर्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका, मिले 50,000 रुपये के कई चेक,जाने पूरी खबर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर जीत लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ और 20 ओवर्स में पूरी टीम सिर्फ 148 रन ही बना सकी। इंडिया मास्टर्स ने अंबाती रायडू के अर्धशतक की बदौलत इस टारगेट को आसानी से चेज कर लिया।

रायडू ने खेली 74 रनों की दमदार पारी

इंडिया मास्टर्स के लिए सचिन तेंदुलकर और अंबाती रायडू की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की थी और टीम के लिए जीत की आधारशिला रख दी थी। कप्तान तेंदुलकर 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन रायडू ने एक छोर थामे  रखा और अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 50 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने इंडिया मास्टर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

प्लेयर ऑफ द मैच बने अंबाती रायडू

वेस्टइंडीज मास्टर्स के खिलाफ दमदार पारी खेलने की वजह से ही अंबाती रायडू को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इसके साथ उन्हें 50,000 रुपए का चेक भी मिला। इसके अलावा उन्होंने फाइनल में दोनों टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इसके लिए भी उन्हें 50,000 रुपए का चेक मिला। रायडू को बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टर स्ट्रोक ऑफ द मैच के लिए भी 50,000 रुपए का चेक मिला। कुल मिलाकर एक दमदार पारी से उन्होंने 50,000 रुपए के तीन चेक हासिल किए।

अंबाती रायडू ने IML 2025 में बनाए 188 रन

अंबाती रायडू ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले और उसमें 188 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 26 चौके और 7 छक्के निकले। अहम मौकों पर वह इंडिया मास्टर्स के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ साबित हुए।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहली बार आयोजन किया था और पहली बार ही इसका खिताब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए धवल कुलकर्णी, युवराज सिंह, इरफान पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक ही मैच हारा। वह भी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स से ग्रुप स्टेज में। बाकी मैचों में इंडिया मास्टर्स की टीम विरोधी टीमों पर भारी पड़ी।

Latest World News :सुनीता विलियम्स की वापसी की तारीख घोषित, 9 महीने बाद लौटेंगी धरती पर: NASA

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं। नासा ने दोनों की धरती पर वापसी की तारीख को कंफर्म कर दिया है। नासा ने रविवार को बताया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी मंगलवार, 18 मार्च की शाम को होने जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों को अमेरिका के फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा।

क्यों फंस गए अंतरिक्ष यात्री

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। दोनों को एक सप्ताह के लिए वहां रहना था। हालांकि, विमान में खराबी के कारण दोनों करीब 9 महीने से वहीं फंसे हुए हैं। रविवार को स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गया है। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया।

वापसी का लाइव कवरेज होगा

नासा ने पुष्टि की है कि अंतरिक्ष यात्री 18 मार्च को लगभग 5:57 बजे (3:27 बजे IST, 19 मार्च) को फ्लोरिडा के तट से दूर समुद्र में उतरेंगे। नासा की ओर से स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन की वापसी का लाइव कवरेज भी जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार 17 मार्च को रात 10:45 बजे पूर्वी समय (18 मार्च को सुबह 8:30 बजे IST) बजे से होगी।

ट्रंप ने बाइडेन पर लगाया आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन पर अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़ने का आरोप लगाया था। एलन मस्क ने कहा था- “अंतरिक्ष यात्री वहां केवल आठ दिन के लिए गए थे लेकिन वे वहां आठ महीने से हैं। स्पेसएक्स छह महीने पहले एक और यान भेजकर उन्हें वापस ला सकता था, लेकिन बाइडन व्हाइट हाउस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कहा और हम ऐसा कर रहे हैं।”