इमरान हाशमी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने अनुराग बसु की ‘मर्डर’ में अश्मित पटेल और मल्लिका शेरावत के साथ काम किया। 2004 की सफलता के बाद, इमरान हाशमी ने गैंगस्टर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर और जन्नत सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री न सिर्फ रोमांटिक हीरो बल्कि विलेन के किरदार में भी काम किया है। इमरान हाशमी बॉलीवुड के वो एक्टर है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इमरान के पिता ने भी बॉलीवुड में काम किया है। हां, आपने सही पढ़ा!
सुपरस्टार पिता का मोस्ट टैलेंटेड बेटा
इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी मशहूर सुपरहिट फिल्म ‘बहारों की मंजिल’ में नजर आए थे, जिसमें मीना कुमारी और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। फिल्म का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अनवर के साथ फरीदा जलाल और मीना कुमारी भी थीं। एक फिल्म में काम करने के बावजूद भी इमरान के पिता ने अपनी बेहतरनी एक्टिंग स्किल से सभी का दिल जीत लिया। फरीदा जलाल के साथ उन्हें अपना टैलेंट दिखने का मौका मिला।
फिल्मी दुनिया से पुराना नाता
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इमरान हाशमी की दादी, उनके पिता के अलावा, 1950 के दशक में एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। मेहरबानो मोहम्मद के नाम से मशहूर, उन्होंने फिल्म निर्माता भगवान दास वर्मा से शादी करने के बाद अपना नाम बदलकर पूर्णिमा दास वर्मा रख लिया था। इमरान हाशमी के दादा भारत-पाक विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद उनके पिता मुंबई वापस आ गए और यहीं अपना घर बना लिया। महेश भट्ट की मां और इमरान की दादी पूर्णिमा बहनें थीं। कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां इमरान खान की दादी के साथ पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। जी हां, अमिताभ की सुपरहिट फिल्म ‘जंजीर’ में पूर्णिमा दास वर्मा ने अमिताभ की मां का किरदार निभाया था।
विलेन बन रोमांटिक हीरो ने मचाई धूम
सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म टाइगर 3 में विलेन के किरदार तहलका मचाने के पहले इमरान कई फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले के चुके है। उन्होंने मर्डर में देवा नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था। गैंगस्टर में इमरान हाशमी ने आकाश कपाड़िया का रोल प्ले किया था और ऑन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में भी एक्टर ने विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक हीरो को एक थी डायन में इमरान ने बिजॉय चरण माथुर का नेगेटिव किरदार निभाया था।
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 24 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। लखनऊ की टीम अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी, जो विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले लखनऊ को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पीठ की चोट से उबरने की प्रक्रिया में मयंक यादव को अब पैर में चोट लग गई है, जिसने लखनऊ की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि वह IPL 2025 के अंतिम चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपने सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने चार स्टार तेज गेंदबाजों – मयंक यादव, मोहसिन खान, अवेश खान और आकाश दीप के बिना उतर रही है, जो सभी अलग-अलग चोटों के कारण बाहर हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी।
पहले मैच में खलेगी स्टार गेंदबाजों की कमी
जस्टिन लैंगर ने विशाखापत्तनम में मैच से पहले कहा कि उन्हें पता है कि कि टीम के चार गेंदबाज पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और संभवत: कुछ अन्य गेंदबाज अगले कुछ मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। हेड कोच ने आगे कहा कि यह क्रिकेट है, तेज गेंदबाजी आमतौर पर आपको कुछ सिरदर्द देती है, लेकिन आपको बस इसके अनुकूल होना पड़ता है।
दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले साल एलएसजी से जुड़े थे। उन्होंने IPL 2024 में अपने पहले दो IPL मैचों में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए जमकर सुर्खियां बटोरी थी। वह अपने पहले 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे। हालांकि, इसके बाद से ही वह चोटों से जूझ रहे हैं और उनकी वापसी में लगातार देरी हो रही है।
शार्दुल ठाकुर की टीम में एंट्री
मयंक की तरह मोहसिन को भी एलएसजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था, लेकिन वह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, कोच लैंगर को आवेश खान और आकाश दीप के जल्दी वापसी की उम्मीद है।
पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच संघर्ष और अधिक व्यापकहो गया है। पुलिस और जनता के बीच हुए संघर्ष में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग मारे गए हैं। इनमें से 4 मजदूर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों और चार मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। नोश्की शहर के गरीबाबाद इलाके में शनिवार को पहली घटना हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस दल पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।
पंजाब प्रांत में 4 मजदूरों की मौत
कलात के मंगोचर शहर के मलंगजई इलाके में दूसरा हमला हुआ, जिसमें पंजाब प्रांत के चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी हाशिम खान ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। कलात के पुलिस उपायुक्त जमील बलूच ने बताया कि दूसरे हमले की चपेट में आए मजदूर पंजाब प्रांत के सादिकाबाद के रहने वाले थे और वे बोरवेल की खुदाई का काम करते थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस ने सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में मारी गोली
बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के अनुसार पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस द्वारा सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में गोली मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस सीधे गोलीबारी करते दिख रही है। बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई प्रत्यक्ष गोलीबारी के परिणामस्वरूप घायल हुए हैं, जबकि पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से 4 मजदूरों के मौत की बात कही गई है।
बीवाईसी ने तेज किया प्रदर्शन
बलूचिस्तान में ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ‘बलूच यकजहती कमेटी’ (बीवाईसी) द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण प्रांत में स्थिति तनावपूर्ण है। बीवाईसी द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण रविवार को प्रांत के कई हिस्से बंद रहे। पुलिस ने क्षेत्र में चक्का जाम करने और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के आरोप में बीवाईसी के केंद्रीय नेताओं को शनिवार से गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंकवाद का क्रूर कृत्य” करार दिया।
अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। यहां के एक सुविधा स्टोर में भारतीय मूल के 56 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मारे गए व्यक्ति का नाम प्रदीपकुमार पटेल बताया जा रहा है। वह अपनी बेटी के साथ वर्जीनिया के पूर्वी तट पर स्थित एकोमैक काउंटी में लैंकफोर्ड हाईवे पर एक स्टोर में काम कर रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हो गया।
द वीक की रिपोर्ट के अनुसार घटना एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय में 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे के करीब हुई। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह की चोटों वाली एक महिला को इमारत के अंदर पाया गया और उसे सेंटारा नॉरफ़ॉक जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बाद में उसकी मृत्यु हो गई। दोनों की पहचान बाप-बेटी के तौर पर हुई।
क्यों मारी गोली
वर्जीनिया पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घातक गोलीबारी के सिलसिले में ओनानकॉक के 44 वर्षीय जॉर्ज फ्रेज़ियर डेवोन व्हार्टन को गिरफ़्तारी किया गया है। शेरिफ डब्ल्यू टॉड वेसेल्स ने कहा कि व्हार्टन को वर्तमान में एकोमैक जेल में बिना जमानत के रखा गया है। उस पर प्रथम-डिग्री हत्या, प्रथम-डिग्री हत्या का प्रयास, बन्दूक रखने और गुंडागर्दी करने में बन्दूक का उपयोग करने के दो मामलों सहित कई आरोप हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक उजागर नहीं हुआ है।
स्टोर के मालिक परेश पटेल ने पुष्टि की कि दोनों पीड़ित उनके परिवार के सदस्य थे। टीवी स्टेशन ने परेश के हवाले से कहा, “मेरे चचेरे भाई की पत्नी और उसके पिता आज सुबह स्टोर पर काम कर रहे थे और कुछ लोग यहाँ आए और उन्होंने गोली चला दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक के माध्यम से खबर फैलने के बाद अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों में खलबली मच गई।
सरोजनीनगर विधानसभा: ग्राम पंचायत गहरू में 112वां "आपका विधायक-आपके द्वार" जनसुनवाई शिविर आयोजित, विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की इस अनूठी पहल के तहत हो रहा जनसमस्याओं का समाधान, मेधावियों का सम्मान, खेल को बढ़ावा और ‘ताराशक्ति’ निःशुल्क रसोई के माध्यम से वितरित किया जा रहा निःशुल्क भोजन
ग्राम पंचायत गहरू में 112वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर का आयोजन
ग्रामवासियों की 34 प्रमुख समस्याओं का त्वरित समाधान, शेष मामलों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश
‘गांव की शान’ पहल के तहत मेधावी छात्रों को सम्मानित कर साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र भेंट
खेलों को बढ़ावा देने हेतु 69वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित, खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए
ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज में योगदान देने वालों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान
‘ताराशक्ति’ निःशुल्क रसोई के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया
गांव के विकास हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने का संकल्प
लखनऊ, 23 मार्च 2025: प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से जनप्रिय भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की अनूठी पहल ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ के तहत ग्राम पंचायत गहरू में 112वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। विधायक की माता स्व. तारा सिंह की स्मृति में आयोजित यह शिविर केवल जनसमस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन, खेलों को बढ़ावा, बुजुर्गों का सम्मान और निःशुल्क भोजन सेवा जैसी महत्वपूर्ण पहल भी शामिल थीं।
गांव की शान – मेधावियों का सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा
ग्राम पंचायत गहरू के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गांव की शान’ पहल के तहत चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “गांव की प्रतिभाएं हमारी असली शक्ति हैं। शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है। हमारा लक्ष्य है कि हर मेधावी छात्र को प्रोत्साहन मिले और वे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें।”
खेलों को प्रोत्साहन – 69वां गर्ल्स यूथ क्लब का गठन
ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गहरू में 69वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस क्लब को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा: “स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में खेलों को बढ़ावा मिले ताकि ग्रामीण युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।”
इस दौरान गांव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक खेल गतिविधियों में भाग लिया और विधायक से खेल सुविधाओं को और मजबूत करने की अपील की।
112वां जनसुनवाई शिविर – जनता की समस्याओं का समाधान और सेवा का संकल्प
गर्मी की तपिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को विधायक की टीम के समक्ष रखा। जिसमे से 34 प्रमुख समस्याओं को मौके पर ही हल कियागया, जबकि कुछ मामलों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नाली और सड़क निर्माण, राजस्व विवाद, विद्युत समस्याएं, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। विधायक ने कहा, “हमारी कोशिश यही रहती है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर गांव में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे ताकि लोग अपनी बात सीधे कह सकें और उन्हें त्वरित समाधान मिले।”
‘आपका विधायक – आपके द्वार’ शिविर – बदलाव की दिशा में ठोस कदम
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “यह पहल केवल समस्याओं को सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस समाधान की प्रक्रिया का हिस्सा है। हमारी कोशिश यही रहती है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सरोजनीनगर में संचालित अभिनव कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ मिले।”
उन्होंने आगे कहा, “ग्राम पंचायत गहरू में आयोजित यह शिविर साबित करता है कि जब नेतृत्व मजबूत इरादों के साथ काम करता है, तो बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है। हमारा संकल्प है कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान से वंचित न रहे।”
ग्राम पंचायत गहरू में आयोजित 112वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर एक समग्र विकास मॉडल के रूप में उभरा। यह शिविर न केवल जनसमस्याओं के समाधान तक सीमित था, बल्कि इसमें शिक्षा, खेल, सेवा और सम्मान को भी प्राथमिकता दी गई।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल गांवों के विकास, युवाओं को सशक्त बनाने और हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
ग्राम पंचायत गहरू के वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए कई गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
सम्मानित वरिष्ठ नागरिक: ✔ सूर्य पाल सिंह ✔ दिलीप रावत ✔ प्रेमवती रावत ✔ करुणा शंकर उपाध्याय ✔ आर.के. लोधी ✔ सीमा लोधी ✔ के.के. श्रीवास्तव ✔ अजीत, जितेंद्र जीतू, सतीश साहू, शालू कश्यप, पार्षद गीता देवी, शंकरी सिंह, विनय दीक्षित, अंचल, देवेंद्र सिंह, सुमित्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।
विधायक ने कहा,“ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का आशीर्वाद हमारे लिए मार्गदर्शक है। इनका अनुभव समाज के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
‘ताराशक्ति’ निःशुल्क रसोई – सेवा और समरसता का प्रतीक
शिविर में ‘ताराशक्ति’ निःशुल्क रसोई के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। यह पहल केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समरसता और सेवा भाव को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा: “हमारी संस्कृति में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है। ‘ताराशक्ति’ रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।”