Home Blog Page 831

केंद्र सरकार ने थालापति विजय की सुरक्षा बढ़ाई, Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई, क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?।

दक्षिण भारती फिल्मों के अभिनेता और तमिझागा वेत्री कषगम पार्टी (TVK) पार्टी के प्रमुख थालापति विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने सी जोसेफ विजय को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF की VIP सिक्योरिटी ब्रांच ने थालापति विजय की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। सूत्रों ने मंगलवार को इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी है।

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की धारणा संबंधी रिपोर्ट थालापति विजय की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया था। हाल ही में CRPF ने विजय की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। सूत्रों के मुताबिक, विजय के साथ तमिलनाडु में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ के 7 से 8 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे।

2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे विजय

थालापति विजय ने बीते साल फरवरी महीने में राजनीतिक पार्टी बनाई थी। विजय ने इसके साथ ही ऐलान किया था कि वह साल 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि थालापति विजय ने बीते साल इस साल हुए लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन या दल का समर्थन नहीं किया था।

क्या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा?

वाई श्रेणी की सुरक्षा में करीब 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इनमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किसी विशिष्ठ व्यक्ति की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा कवर दिया जाता है। देश में चार चरणों में सुरक्षा सिस्‍टम बंटा हुआ है, जिसमें सबसे शीर्ष पर जेड प्‍लस (Z +) है, जबकि इसके बाद जेड, वाई और एक्‍स श्रेणी की सुरक्षाएं आती हैं।

वाशिंगटन:विज्ञान या चमत्कार! हजारों साल पहले धरती से विलुप्त हुआ Dire Wolf फिर लौटा!

 डायर वुल्फ हजारों साल पहले ही धरती से विलुप्त हो चुके हैं। लेकिन अब विलुप्त हो चुके ये भेड़िये आनुवंशिक रूप से रूपांतरित किए जा चुके हैं। ऐसे ही तीन भेड़िये अमेरिका में एक अज्ञात सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं। लुप्त प्रजातियों को वापस लाने के लिए काम कर रही एक कंपनी ने इस बारे में जानकारी दी है।

ऐसे दिख रहे हैं भेड़ियों के शावक

कोलोसल बायोसाइंसेज के शोधकर्ताओं ने बताया है कि भेड़ियों के इन शावकों की उम्र तीन से छह महीने के बीच है, इनके लंबे एवं सफेद बाल हैं। शावकों के मांसल जबड़े हैं और इनका वजन लगभग 80 पाउंड है जो उनके वयस्क होने पर 140 पाउंड तक पहुंच जाएगा। डायर वुल्फ 10,000 वर्ष से अधिक समय पहले विलुप्त हो गए थे।

जीवविज्ञानी ने क्या कहा?

बफेलो विश्वविद्यालय के जीवविज्ञानी विन्सेंट लिंच ने कहा कि ‘‘अब आप बस इतना ही कर सकते हैं कि किसी जीव को सतही तौर पर किसी और जीव जैसा बना दें’’, लेकिन विलुप्त प्रजातियों को पूरी तरह से पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता। लिंच इस शोध में शामिल नहीं थे।

वैज्ञानिकों ने क्या किया

वैज्ञानिकों ने जीवाश्मों से प्राचीन डीएनए की जांच करके डायर वुल्फ के विशिष्ट लक्षणों के बारे में पता लगाया। शोधकर्ताओं ने ओहियो में खुदाई से मिले डायर वुल्फ के 13,000 साल पुराने दांत और इदाहो में मिले उसकी खोपड़ी के 72,000 साल पुराने टुकड़े का अध्ययन किया, जो संग्रहालय में रखे हैं।

जीन में किया गया बदलाव

कोलोसल की मुख्य वैज्ञानिक बेथ शापिरो ने बताया कि इसके बाद वैज्ञानिकों ने एक जीवित ‘ग्रे वुल्फ’ की रक्त कोशिकाएं लीं और उन्हें 20 अलग-अलग जगहों पर आनुवंशिक रूप से रूपांतरित करने के लिए सीआरआईएसपीआर का इस्तेमाल किया। सीआरआईएसपीआर यानी ‘क्लस्टर्ड रेगुलरली इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिंड्रोमिक रिपीट्स’ जीन में बदलाव की तकनीक है।

ऐसे पूरी हुई प्रक्रिया

शापिरो ने बताया कि वैज्ञानिकों ने उस आनुवंशिक सामग्री को एक घरेलू भेड़िये के अंडे की कोशिका में स्थानांतरित किया। इसके बाद भ्रूण को घरेलू भेड़िया सरोगेट (किराए की कोख) में स्थानांतरित किया गया। 62 दिनों के बाद आनुवंशिक रूप से बदलाव की तकनीक से रूपांतरित शावकों का जन्म हुआ जो डायर वुल्फ से मिलते-जुलते हैं।

कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का सत्संग: “स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जीना ही सच्चा धर्म”

कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का सत्संग: “स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जीना ही सच्चा धर्म”
कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का सत्संग: “स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जीना ही सच्चा धर्म”
कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का सत्संग: “स्वयं, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जीना ही सच्चा धर्म”
  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने गोला के कबीरधाम आश्रम में आत्मिक और राष्ट्रहितकारी जीवन जीने का संदेश दिया।
  • उन्होंने कहा कि “मैं, मेरा परिवार, समाज और राष्ट्र” – इन चार स्तरों पर जीवन समर्पित करना ही सच्ची सेवा है।
  • कबीर की वाणी को सामाजिक चेतना की पुकार बताते हुए युवाओं को सेवा और समरसता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
  • उन्होंने भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था और दान भावना को विश्व के लिए आदर्श बताया।
  • इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक अनिल जी सहित कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लखीमपुर खीरी (गोला तहसील), 8 अप्रैल 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जनपद के गोला तहसील अंतर्गत स्थित कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम में आयोजित एक विराट सत्संग कार्यक्रम में भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “मैं, मेरा परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए यदि कुछ कर रहा हूं, तो सब कुछ कर रहा हूं। यही चार कायदे भारतीय जीवन का आधार बनें, तो सबका कल्याण संभव है।”

भारतीय संस्कृति ही जीवन का मूल मंत्र

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की महान परंपराएं आज भी जीवित हैं और यही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख प्राप्त करने के बावजूद हमने आत्मिक मूल्यों को नहीं छोड़ा। समाज की व्यवस्था आज भी परिवार के आधार पर चल रही है। “भारत में व्यक्ति नहीं, परिवार एक सामाजिक इकाई है। इसीलिए हमें परिवार को ही समाजोपयोगी बनाना होगा और आगे बढ़ाना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की भलाई के लिए कार्य करना हर नागरिक का दायित्व है।

गौ, नदी और धरती – हमारी माताएं

डॉ. भागवत ने भारतीय संस्कृति में कृतज्ञता के भाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारे यहां जो भी हमें कुछ देता है, उसे हम माता का स्थान देते हैं। “इसलिए हम गौमाता, नदीमाता और धरती माता कहते हैं। इसी भावना को हमें भारत माता के प्रति भी रखना चाहिए।” उन्होंने कहा कि यही भाव हमें भारतीय बनाता है और यही अमरत्व की ओर ले जाता है।

‘कबीर की वाणी सामाजिक चेतना का आह्वान’

संघ प्रमुख ने कहा कि विज्ञान के कारण भौतिक विकास हुआ, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण का विनाश भी हुआ। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने विकास करते हुए कभी कुछ नष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर की वाणी केवल भक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना की गूंज है। “कबीर का चिंतन आज के युवाओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।”

‘दान की भावना ही भारतीयता है’

उन्होंने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब एक भारतीय ‘चतुर्वेदी’ जर्मनी गया, तो वहां के लोगों ने सोचा कि वह चारों वेदों का ज्ञाता होगा, लेकिन उसे संस्कृत तक नहीं आती थी। “हमें अपने भीतर भारतीयता का बोध और संस्कृति की समझ पैदा करनी होगी।” उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया, लेकिन कभी घमंड या स्वार्थ नहीं किया। यही ‘दान भाव’ भारतीयता की असली पहचान है।

‘भोग नहीं, आत्मकल्याण जीवन का उद्देश्य’

डॉ. भागवत ने कहा कि जब से सृष्टि बनी है, तब से मनुष्य सुख की तलाश में है, लेकिन वास्तविक सुख आत्मा की शांति में है, न कि भोग-विलास में। उन्होंने कहा कि “उपासना ऐसी हो जो सत्य तक पहुंचाए, जीवन ऐसा हो जिसमें स्वार्थ नहीं हो, और सेवा भाव हो।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के गरीब बच्चों की शिक्षा और समाज के कल्याण के लिए चिंतित रहें।

संत असंग देव महाराज का सम्मानपूर्ण संदेश

कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. मोहन भागवत ने दीप प्रज्वलन कर सत्संग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कबीरधाम के प्रमुख संत पूज्य असंग देव महाराज ने सरसंघचालक के माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि “जिन माता-पिता ने ऐसे संस्कारी पुत्र को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि, गौमाता, धरती माता और गुरु के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव रखा, वे धन्य हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि मोहन भागवत जी के आगमन से यह पावन स्थल और अधिक मनभावन हो गया है।

नवीन आश्रम का भूमि पूजन और शिष्टाचार भेंट

डॉ. भागवत ने कार्यक्रम के दौरान नवीन आश्रम भवन का भूमि पूजन भी किया। इसके उपरांत उन्होंने संत असंग देव महाराज से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इससे पूर्व वे वाराणसी और मिर्जापुर में भी संतों से भेंट कर चुके हैं।

सत्संग में उमड़ा श्रद्धा और राष्ट्रभाव का सैलाब

इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु, संत, ग्रामीण और स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। दूरदराज़ से आए भक्तों के लिए विशेष स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे सत्संग का लाभ ले सकें। पूरा आश्रम परिसर भक्ति, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत नजर आया। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी प्रतीक बना।

सुरक्षा रही चाक-चौबंद

डॉ. भागवत की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों द्वारा पूरे आश्रम परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित संघ पदाधिकारी

इस विशेष अवसर पर क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी, वरिष्ठ प्रचारक ओमपाल जी, प्रांत प्रचार प्रमुख यशोदानन्द जी, क्षेत्र संघचालक कृष्ण मोहन जी, प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह जी, प्रांत कार्यवाह प्रशांत जी, प्रचारक राजकिशोर जी, प्रचारक अशोक केडिया जी एवं विभाग प्रचारक अभिषेक जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हम मिलकर बनाएंगे यूपी को नंबर वन: ब्रजेश पाठक

हम मिलकर बनाएंगे यूपी को नंबर वन: ब्रजेश पाठक
हम मिलकर बनाएंगे यूपी को नंबर वन: ब्रजेश पाठक
हम मिलकर बनाएंगे यूपी को नंबर वन: ब्रजेश पाठक
  • कहा, प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में स्वास्थ्य विभाग की होगी अहम भूमिका
  • उप मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर फैसिलिटेशन कॉन्फ्रेंस में मेडिकल सेक्टर में निवेश के लिए निवेशकों का किया आह्वान

लखनऊ, 08 अप्रैल2025: हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को देश में नंबर वन बनाएंगे। आज का नया उत्तर प्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमारे पास वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत ढांचा है। हमारी सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, सुलभ और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह कहना है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
मंगलवार को योजना भवन में आयोजित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में निवेश करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और निवेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली किसी भी राज्य की आर्थिक, सामाजिक और मानव विकास की बुनियाद होती है।

निवेश की अपार संभावनाएं: डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का योगदान केंद्रीय होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। बड़े शहरों से लेकर छोटे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता है, जिससे निवेशकों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। सरकार मेडिकल कॉलेज, मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, मेडिकल उपकरण निर्माण, फार्मास्युटिकल प्लांट और टेलीमेडिसिन सेवाओं जैसी परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।

निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। निवेश से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत सभी आवश्यक अनुमतियों को समयबद्ध ढंग से प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े नियमों और नीतियों में निवेशकों के हितों के अनुरूप आवश्यक संशोधन भी किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ इलाज कराना नहीं, बल्कि एक ऐसे हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करना है जो स्वास्थ्य, रोजगार और नवाचार, तीनों को एक साथ आगे बढ़ाए।

साथ मिलकर करेंगे जनसेवा: डिप्टी सीएम ने निजी क्षेत्र से आग्रह किया कि वे न केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव से भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की विशाल जनसंख्या को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर ही इसे पूरा कर सकते हैं। डिप्टी सीएम ने निवेशकों को राज्य सरकार की नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं, भूमि आवंटन की प्रक्रिया और सहयोग तंत्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी। निवेशकों ने भी प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने सुझाव और प्रस्ताव साझा किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा का विभाग है इसलिए हम सभी को मिलकर खुले दिल से काम करना है और क्रेडिबल चिकित्सा प्रदान करने के कर्तव्य को निभाने के साथ आगे बढ़ाना है।

इनकी रही उपस्थिति: कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोलॉजी से मुकेश कुमार, रीजेंसी हेल्थकेयर से अभिषेक कपूर, टोरेन्ट हॉस्पिटल से भावेश कुमार, गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सुनील गलगोटिया, पार्क हॉस्पिटल से मनोज खन्ना, अपोलो हॉस्पिटल से मयंक सोमानी, चंदन हॉस्पिटल से डॉ० अमर सिंह, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से डॉ० सैयद वसीम अख्तर, सर्वोदय हॉस्पिटल से आशीष सूद, यशोदा हॉस्पिटल से डॉ० पीएन अरोड़ा व डॉ० उपासना अरोड़ा, रेनबो हॉस्पिटल से प्रशांत वशिष्ठ, फोर्टिस हेल्थकेयर से विवेक सूद, मेदांता हॉस्पिटल से डॉ० राकेश कपूर, मेट्रो ग्रुप आफ अस्पताल से गौरव गुप्ता, कैलाश ग्रुप आफ हॉस्पिटल से डॉ० पल्लवी शर्मा, माक सॉफ्टवेयर से राजीव अग्रवाल, मैक्स हॉस्पिटल से डॉ० केशव गुप्ता, हेल्थ सिटी से संदीप कपूर, ग्लोबल हेल्थ केयर से शैलेश कुमार, शारदा हॉस्पिटल से यतेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट से देव मूर्ति, हेरीटेज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड से अंशुमान राय, जीवीके ग्रुप से टीवीएस के रेडी, कृष्णा डायग्नोसिस से पल्लवी, टाटा वन एम जी से प्रशांत टंडन, महाजन डायग्नोसिस से हर्ष महाजन, शांति फाउंडेशन से विनय श्रीवास्तव, ग्लोबल हेल्थ केयर से दीपक अग्रवाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से समीर राजन पाण्डा, आइसीआइसीआइ बैंक से अभिषेक पाराशर, एचडीएफसी से अनुभव मिद्धा सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि, निवेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, यूपीसीडा, अग्निशमन विभाग, इन्वेस्ट यूपी, नोएडा अथॉरिटी, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह: मोदी युग के 11 वर्षों की गौरवगाथा ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी रही

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह: मोदी युग के 11 वर्षों की गौरवगाथा ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी रही
सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह: मोदी युग के 11 वर्षों की गौरवगाथा ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी रही
सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह: मोदी युग के 11 वर्षों की गौरवगाथा ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी रही
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
  • भारत की अर्थव्यवस्था, वैश्विक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया गया।
  • कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से हुए परिवर्तन, G-20 की अध्यक्षता और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका को रेखांकित किया गया।
  • सम्मेलन में महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी संतोष सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • सरोजनीनगर में 100 से अधिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण, महिला सशक्तिकरण हेतु तारा शक्ति केंद्र जैसे स्थानीय विकास कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

लखनऊ, 08 अप्रैल 2025: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। सम्मेलन में उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को तथ्यों और आंकड़ों सहित रखते हुए बताया कि किस प्रकार मोदी-योगी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक पुनर्जागरण का अनुभव किया है, वह अभूतपूर्व है। भारत जो कभी “फ्रेज़ाइल फाइव” देशों की सूची में था, आज विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहाँ देश निराशा, भ्रष्टाचार और अस्थिरता के वातावरण में था, वहीं अब देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है।

अपने संबोधन में विधायक ने आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत का निर्यात $450 अरब से बढ़कर $800 अरब तक पहुँच चुका है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 597 अरब डॉलर से अधिक हो गया है और देश अब पाँचवीं सबसे बड़ी विदेशी मुद्रा भंडार वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। जन-धन योजना और डीबीटी क्रांति के माध्यम से 52 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसमें 65% ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, और 3 लाख करोड़ रुपये की बचत बिचौलियों की भूमिका खत्म करके सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए बताया कि 9 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण से ग्रामीण भारत की स्वास्थ्य स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। इससे हर वर्ष लगभग ₹50,000 करोड़ की स्वास्थ्य लागत की बचत हो रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मुद्रा योजना के अंतर्गत ₹32 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरित हुए हैं, जिनमें 68% लाभार्थी महिलाएं हैं। तीन तलाक जैसे कुप्रथा पर प्रतिबंध लगाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और न्याय दिलाया गया है। सरोजनीनगर क्षेत्र में 150 तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) खोले गए हैं, जिससे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। विधायक ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनरुत्थान को भी प्राथमिकता दी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, 4100 करोड़ की लागत से काया कल्प, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे आस्था केंद्रों के विकास से देश की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित किया गया है। इसी क्रम में सरोजनीनगर में 100 से अधिक मंदिरों में सौंदर्यीकरण, 185 बेंच, 74 सोलर लाइट्स और ₹3.73 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में परिवर्तन का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि 2014 में प्रतिदिन 12 किमी सड़क बनती थी, जो अब 30.4 किमी प्रतिदिन तक पहुँच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है। ‘मेक इन इंडिया’ के अंतर्गत भारत अब ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस और सुखोई विमान, यहां तक कि चंद्रयान जैसे अभियानों में आत्मनिर्भर हो चुका है। 1.6 लाख से अधिक स्टार्टअप्स पंजीकृत हैं, जिनमें से 100 यूनिकॉर्न बन चुके हैं। इनसे 16.6 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न हुए हैं। कश्मीर के विषय में डॉ. सिंह ने बताया कि जहाँ कभी बारूद और पत्थरों का बोलबाला था, वहाँ अब कैमरे क्लिक हो रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में 91% की गिरावट आई है और 2023 तक 2 करोड़ से अधिक पर्यटक कश्मीर की वादियों में पहुँचे हैं।

कृषि क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11.8 करोड़ किसानों को ₹3 लाख करोड़ वितरित किए गए हैं। फसल बीमा योजना से 42.31 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। खेल क्षेत्र में किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया, और टॉप्स स्कीम के माध्यम से ओलंपिक और पैरालंपिक में देश ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। सरोजनीनगर में भी स्पोर्ट्स लीग का आयोजन कर 12,000 से अधिक खिलाड़ियों को मंच मिला है और 200 से अधिक यूथ क्लब स्थापित किए गए हैं। उन्होंने वैश्विक नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने G-20 की सफल अध्यक्षता की, कोविड वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत 97 देशों को 11.54 करोड़ डोज भेजे, QUAD और BRICS जैसे मंचों पर भारत की भूमिका निर्णायक रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ₹48,000 करोड़ ईरान का ऋण, ₹40,000 करोड़ UAE का ऋण, ₹1.33 लाख करोड़ तेल कंपनियों का घाटा और ₹2.5 लाख करोड़ विदेशी कर्ज चुकाकर आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण प्रस्तुत किया है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भारत और उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा, संस्कृति और सशक्तिकरण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताते हुए आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संचालन कार्यक्रम अभियान प्रभारी अरविंद यादव, कार्यक्रम अभियान प्रभारी महानगर संचालन रमाशंकर त्रिपाठी, संयोजक कार्यक्रम भुवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, कार्यक्रम संयोजक पार्षद कृष्ण नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष खुशहालगंज शिव बक्श सिंह, अर्जुनगंज मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, दक्षिण द्वितीय मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा एवं दक्षिण तृतीय मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य उपस्थित रहे।