Home Blog Page 766

ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर का लग्जरी जेट गिफ्ट में देने की रिपोर्ट पर कतर का बयान जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते कतर दौरे पर जा रहे हैं। इस बीच, चर्चा है कि ट्रंप कतर के शासक परिवार से गिफ्ट में लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट ले सकते हैं, जिसे वो अपने ऑफिशियल विमान एयरफोर्स वन की जगह इस्तेमाल करेंगे। वहीं, कतर सरकार ने विमान के हस्तांतरण को लेकर चर्चा होने की बात कही, लेकिन बोइंग 747-8 जंबो जेट को गिफ्ट में दिए जाने की बात से इंकार किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2029 में अपना पद छोड़ने से कुछ वक्त पहले तक कतर के जंबो जेट विमान का इस्तेमाल अपने राष्ट्रपति विमान के रूप में करेंगे। इसके बाद स्वामित्व उस फाउंडेशन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, जो उनके अभी तक बनने वाले राष्ट्रपति पुस्तकालय की देखरेख कर रहा है। इस गिफ्ट की घोषणा ट्रंप द्वारा कतर की यात्रा के दौरान किए जाने की उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करने वाले हैं। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली लंबी विदेश यात्रा होगी।

इस चर्चा के बीच, कतर के मीडिया अताशे अली अल-अंसारी ने ऐसी खबरों को गलत बताया है। बयान में कहा गया, “एयरफोर्स वन के रूप में अस्थायी उपयोग के लिए एक विमान के संभावित हस्तांतरण पर वर्तमान में कतर के रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच विचार किया जा रहा है, लेकिन यह मामला संबंधित कानूनी विभागों द्वारा समीक्षा के अधीन है और कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

गिफ्ट स्वीकार करना कानूनी है?

अमेरिकी संविधान का इमोल्युमेंट्स क्लॉज सरकारी पद पर आसीन किसी भी व्यक्ति को अमेरिकी कांग्रेस की सहमति के बिना किसी राजा, राजकुमार या विदेशी राज्य से किसी भी प्रकार का वेतन, गिफ्ट, पद या उपाधि स्वीकार करने से रोकता है। सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में सरकारी नैतिकता की विशेषज्ञ कैथलीन क्लार्क ने आरोप लगाया कि ट्रंप मानते हैं कि वह जांच से बच सकते हैं और इस घटनाक्रम को चौंकाने वाला बताया।

उन्होंने एपी को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप नीतिगत लक्ष्यों के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत धन जमा करने के लिए संघीय सरकार की शक्ति का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने ट्रंप के “अमेरिका फर्स्ट” राजनीतिक नारे का मजाक उड़ाया। न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट ने एक बयान में कहा, “एयरफोर्स वन जैसा ‘अमेरिका फर्स्ट’ कुछ नहीं कहता, जो कतर द्वारा लाया गया है। यह सिर्फ रिश्वत नहीं है, यह अतिरिक्त लेगरूम के साथ प्रीमियम विदेशी प्रभाव है।”

ट्राई सीरीज जीतने के बावजूद कप्तान हरमन में चिंता, WC से पहले इस समस्या का समाधान चाहती हैं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 मई को तेज गेंदबाजों की लगातार चोटिल होने की समस्या पर चिंता जताई। त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में श्रीलंका पर 97 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि टीम प्रबंधन इस पर गंभीरता से काम कर रहा है, ताकि वर्ल्ड कप से पहले इस चुनौती का हल निकाला जा सके। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें अपनी पूरी टीम पर गर्व है, खासतौर पर बल्लेबाजों पर। हम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और जिस अंदाज में हमने खेल दिखाया, उससे बेहद खुश हैं।

हमेशा सुधार की गुंजाइश

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम 245 रन पर सिमट गई। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बेहतरीन शतक लगाकर भारत को मजबूत शुरुआत दी। उनके बाद जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और खुद हरमनप्रीत ने अहम योगदान दिया। हरमनप्रीत ने कहा कि हमारे लिए सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग-हर विभाग में बेहतर करना चाहते हैं। हमारे तेज गेंदबाजों की चोट चिंता का विषय हैं। कोचिंग स्टाफ इस पर ध्यान दे रहा है और उम्मीद है कि हम जल्द इसका समाधान निकाल लेंगे।

स्नेह राणा ने गेंद से किया कमाल

कप्तान ने टीम के संतुलित प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि स्मृति और मेरी पारियों के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी शानदार योगदान दिया। स्नेह राणा की गेंदबाजी कमाल की रही। कई सकारात्मक पहलू हैं, जिन पर बात की जा सकती है, लेकिन फिलहाल मैं इस जीत का जश्न मनाना चाहते हैं।। स्नेह राणा को सीरीज में 15 विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला, जबकि मंधाना को उनके शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

6 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने पाकिस्तान को उसकी असल जगह दिखा दी

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को पूरी दुनिया ने देखा और ये भी देखा कि कैसे पाकिस्तान ने चंद घंटों में तबाही का मंजर महसूस किया। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान पर काल बनकर बरसे और आतंकियों को जहन्नुम भेज दिया। भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को नानी याद दिला दी। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है। इससे पहले एक युद्ध में भी भारत के हाथों पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी। साथ ही इससे पहले भी पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस पर बनी फिल्म ने भी लोगों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। 6 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा है।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

इस फिल्म का नाम है ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था जो बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के पति हैं। यामी ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल ने भी लीड रोल किया था और पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को भली-भांति सफल बनाया था। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर उरी हमले के आरोपियों को मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाने के बाद भारतीय सेना के बहादुर जवान वापस भारत लौट आए थे और किसी का भी बाल बांका नहीं हुआ था। फिल्म में विक्की कौशल के साथ परेश रावल और मोहित रैना ने भी अहम किरदारों को निभाया था।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

बता दें कि ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना दिया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 44 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म 338 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था और संगीत शाश्वत सचदेवा ने दिया था। फिल्म साल 2019 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी। इससे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शाहिद कपूर की कबीर सिंह थी। वहीं कबीर सिंह के बाद उरी ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई की रिकॉर्ड हासिल किया था।

अवॉर्ड्स की भी लगा दी थी झड़ी

बता दें कि उरी फिल्म न केवल कमाई के मामले में शानदार रही थी बल्कि अवॉर्ड्स के मामले में भी अव्वल रही थी। फिल्म ने कुल 27 से ज्यादा नॉमिनेशन हासिल किए थे और 20 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। फिल्म ने शाश्वत सचदेवा को बेस्ट म्यूजिक टेलेंट का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया था। इसके साथ ही आदित्य धर ने भी बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। बेस्ट एडिटिंग का भी फिल्म फेयर अवॉर्ड इस फिल्म के एडिटर शिवकुमार पणिक्कर को दिया गया था। इसके अलावा कुल 20 से ज्यादा अवॉर्ड्स इस फिल्म ने अपने नाम किए थे।

‘मौत का सामना करना पड़ा’, भाई के निधन के बाद शूटिंग के दौरान निक्की तंबोली की स्थिति कुछ ऐसी थी।

निक्की तंबोली टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो कई शोज, सीरीज से लेकर सीरियल में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ और करियर के बारे में कई खुलासे किए। साथ ही यह भी बताया कि उनके परिवार को कितने बुरे दिन देखने पड़े हैं। उन्होंने याद किया कि ‘बिग बॉस 14’ में आने के बाद उन्हें कोविड-19 का पता चला था और उन्होंने अपने परिवार से दूसरे घर में रहने के लिए कहा था क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि किसी को कुछ भी हो। निक्की ने बताया कि उनके भाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 में जाने के दो दिन पहले अपने भाई को खो दिया था।

जब निक्की तंबोली पर टूटा था दुखों का पहाड़

पिंकविला के शो बिहाइंड द सक्सेस में नजर आईं, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर पर चर्चा की और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए। निक्की तंबोली ने ‘बिग बॉस 14’ के घर में बिताए सबसे मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि उनके भाई की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और घुटने की सर्जरी हुई थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन कठिनाइयों के बावजूद, वह अपनी समस्याओं से ऊपर उठ गई हैं और इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाया है। निक्की ने बताया कि अपने परिवार के प्यार की वजह से वह इन समस्याओं से उबर पाईं। निक्की ने अपने भाई के निधन के दो दिन बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनी थी। उस वक्त को याद करते हुए कहा कि अगर वह नहीं जाती तो वह वहीं रुक जाती और खूब रोती, जिसकी वजह से उसके माता-पिता भी दुखी हो जाते।

एक्ट्रेस का मौत से हुआ सामना

निक्की का मानना ​​है कि अगर उनका भाई अभी जिंदा होता, तो वह उन्हें शो में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता। उन्होंने कहा कि अगर वो शो में भाग न लेती तो वह डिप्रेशन में जा सकती थीं, उन्होंने बताया कि स्टंट-आधारित शो की शूटिंग के दौरान वह अक्सर रोती थीं। जब उन पर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में स्टंट न करने का आरोप लगाया जाता था। इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे खौफनाक जीवों से बहुत डर लगता है और मैं उनके आस-पास डरा हुआ महसूस करती हूं जो सामान्य है। लेकिन, जब मुझे अंडरवाटर स्टंट दिए गए, तो मुझे मेरी मौत दिखाई दे रही थी। मुझे लगा मैं मर रही हूं और मेरे मॉम-डैड को कौन बचाएगा।’

US-China Trade Deal: अमेरिका और चीन के बीच हुआ अहम व्यापार समझौता, जानकारी साझा की राष्ट्रपति ट्रंप ने

जिनेवाः अमेरिका और चीन के बीच में कई महीनों से जारी घमासान के बाद बड़ा व्यापार समझौता होने की खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया एकाउंट पर चीन के साथ ट्रेड डील फाइनल होने की जानकारी दी है। उन्होंने इसमें एग्रीमेंट का लेटर भी अटैच किया है। इसमें लिखा गया है कि अमेरिका जिनेवा में चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा करता है।

इस एग्रीमेंट में ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट के हवाले लिखा गया है “मुझे यह रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है कि हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच बहुत महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता में पर्याप्त प्रगति की है। सबसे पहले मैं अपने स्विस मेजबान को धन्यवाद देना चाहता हूं। स्विस सरकार ने हमें यह अद्भुत स्थान प्रदान करके बहुत दयालुता दिखाई है और मुझे लगता है कि इससे हमें बहुत अधिक उत्पादकता देखने को मिली है। हम कल विवरण देंगे, लेकिन मैं आपको बता सकता हूँ कि बातचीत बहुत उत्पादक थी। मैं राजदूत जैमीसन और थाहमारे साथ उप प्रधानमंत्री, दो उप मंत्री जो अभिन्न रूप से शामिल थे, मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की, जैसा कि राजदूत जैमीसन ने कल रात की थी, और उन्हें पूरी जानकारी है कि क्या चल रहा है। इसलिए, कल सुबह एक पूरी ब्रीफिंग होगी।*

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने कहा समझौता अहम

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर के हवाले लिखा गया है “जैसा कि सचिव ने बताया, ये दो दिन बहुत रचनात्मक रहे। यह समझना महत्वपूर्ण है कि हम कितनी जल्दी सहमति पर पहुंच पाए, जो दर्शाता है कि शायद मतभेद उतने बड़े नहीं थे, जितना सोचा गया था। ऐसा कहा जा रहा है, इन दो दिनों में बहुत सारी जमीनी तैयारी की गई थी। बस याद रखें कि हम यहाँ क्यों आए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में $1.2 ट्रिलियन का बहुत बड़ा व्यापार घाटा है, इसलिए राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया और टैरिफ लगाए। हमें विश्वास है कि हमारे चीनी भागीदारों के साथ जो समझौता हुआ है, वह हमें उस राष्ट्रीय आपातकाल को हल करने की दिशा में काम करने में मदद करेगा।