Home Blog Page 716

Housefull 5 Box Office Collection Day 1:‘हाउसफुल 5’ ओपनिंग डे पर कितनी कर रही कमाई? यहां देखें हर घंटे की पूरी कमाई का आंकड़ा

 करीब एक महीने पहले जब ‘हाउसफुल 5’ का टीजर आया तो अक्षय कुमार के फैंस एक्साइटेड होना शुरू हुए. इसके बाद ‘लाल परी’ जैसा हनी सिंह की आवाज में गाना और फिर मजेदार ट्रेलर के आते ही उनका एक्साइटमेंट आसमान छूने लगा.

फिल्म से जुड़ी जो इंट्रेस्टिंग बातें सामने आईं, जैसे कि इसका भारी-भरकम बजट, लंबी चौड़ी स्टार कास्ट और इसकी एडवांस बुकिंग से हुई धाकड़ कमाई, इन सबके बाद तो मानों फैंस इस फिल्म के इंतजार में छटपटाने से लगे. फाइनली आज ये फिल्म रिलीज हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती है.

‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के शुरुआती कलेक्शन से जुड़ा डेटा आ चुका है. फिल्म थोड़ी देर पहले ही रिलीज हुई है. बस कुछ ही देर में फिल्मो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म 58 लाख कमा चुकी है. ये डेटा अभी अपडेट होगा. जिसे हम थोड़ी-थोड़ी देर में बताते रहेंगे.

‘हाउसफुल 5’ का बजट और स्क्रीनशेयर
‘हाउसफुल 5’ को सैक्निल्क के मुताबिक 225 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है. फिल्म को 5000 से ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया गया है. कमाल की बात ये है कि फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स वाले वर्जन रिलीज किए गए हैं.

इन दोनों वर्जन को ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ नाम से रिलीज किया गया है. दोनों के आखिर में अलग-अलग कातिल सामने आएंगे.

‘ठग लाइफ’ से होगा ‘हाउसफुल 5’ को नुकसान?
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ हाउसफुल 5 से एक दिन पहले यानी 5 मई को रिलीज की गई है. मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है.

जबकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये कमाई 30 करोड़ रुपये से ऊपर होनी चाहिए थी. यानी इस तमिल फिल्म से ‘हाउसफुल 5’ को कोई खास नुकसान होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि अगर एक तरफ कमल हासन का स्टारडम है तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ कई बड़े स्टार्स की पावर है.

‘हाउसफुल 5’ की स्टार कास्ट
तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार का साथ दिया है. उनके अलावा, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त समेत कई बड़े चेहरे भी इस फिल्म में एक साथ नजर आए हैं.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14:‘भूल चूक माफ’ ने दो हफ्तों में बजट से ज्यादा की कमाई, लेकिन अब ‘हाउसफुल 5’ मचा सकती है तहलका!

 राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ़’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, इस दौरान इस फिल्म ने ना केवल जमकर कमाई की बल्कि अपनी लागत भी वसूल कर ली. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ़’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?
करण शर्मा निर्देशित फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ रिलीज से पहले विवादों में रही थी जिसका इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर असर पड़ने का डर था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘भूल चूक माफ़’ की शुरुआत बेशक धीमी रही लेकिन फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर सॉलिड कमाई की और पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ का दमदार कारोबार कर लिया.

दूसरे हफ्ते में भी ‘भूल चूक माफ़’ ने अच्छा कलेक्शन किया और फिर इसके कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखा गया. जहां इसने 8वें दिन 3.25 करोड़ तो 9वें दिन 5.25 करोड़ कमाए तो वहीं 11वें दिन इसकी कमाई 2.2 करोड़, 12वें दिन 2.2 करोड़ और 13वें दिन 1.75 करोड़ रुपये रही. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन के कारोबार के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

    • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ़’ ने रिलीज के 14वें दिन 1.65 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘भूल चूक माफ़’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 66.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ़’ का पत्ता साफ करेगी ‘हाउसफुल 5’?
50 करोड़ की लागत में बनी ‘भूल चूक माफ़’ ने रिलीज के 14 दिनों में 66 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. हालांकि 6 जून को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘हाउस फ़ुल 5’ रिलीज हो गई है. ‘भूल चूक माफ़’ का काफी बज बना हुआ है जिसके चलते अब ‘भूल चूक माफ़’ का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल लग राह है. हाउसफुल 5 के अलावा ‘भूल चूक माफ़’ की कमाई के रास्ते में ठग लाइफ भी बैरियर बन गई है. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों लेटेस्ट रिलीज फिल्मों के आगे ‘भूल चूक माफ़’ बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं?

‘भूल चूक माफ़’ ओटीटी पर हुई रिलीज
इन सबके बीच ‘भूल चूक माफ़’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए दूसरा हफ्ते पूरे करते ही  6 जून यानी शुक्रवार को  ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम हो गई है. अब  देखने वाली बात होगी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

‘भूल चूक माफ़’ स्टार कास्ट
‘भूल चूक माफ़’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में संजय़ मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पाहवा और रघुवीर यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है.

Rohit Sharma on Test Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा – ‘मेरे पिता नाराज हैं, इसलिए’

रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उनके पिता गुरुनाथ शर्मा उनके टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले से निराश थे. अपने संन्यास के बाद पहली बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ”मेरे पिता लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें “नए जमाने” का क्रिकेट पसंद नहीं है.”

माना जा रहा था कि इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे, लेकिन इससे पहले ही 7 मई को रोहित ने टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, ये दोनों सीरीज भी भारत हार गई थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट से रोहित बाहर हो गए थे, जिसके बाद ही कयास जाने लगे थे कि वो रिटायरमेंट ले लेंगे. हालांकि उस समय रोहित ने कहा था कि, “वो कहीं नहीं जा रहे हैं.” और इसके बाद वो डोमेस्टिक में भी खेले थे.

मुंबई में आयोजित चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा की किताब ‘द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ’ के लॉन्च के मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, “मेरे पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे. मेरे पिता ने भी हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ त्याग किया. मेरे पिता हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं. यह नए दौर का क्रिकेट उन्हें पसंद नहीं है. मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने ODI में 264 रन बनाए थे. उन्होंने कहा था, ठीक है, अच्छा खेला. बहुत बढ़िया. उनमें ज्यादा उत्साह नहीं था. मैदान पर उतरना और यह सब करना महत्वपूर्ण है. लेकिन अगर मैं टेस्ट क्रिकेट में 30, 40 या 50 रन भी बनाता था, तो वह इसको लेकर मेरे साथ डिटेल में बात करते थे. इस गेम के लिए उनका प्यार कुछ ऐसा ही था.”

जब मैंने रिटायरमेंट लिया तो वो थोड़ा निराश थे

रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्कूल क्रिकेट के बाद अंडर-19, रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, फिर इंडिया ए के लिए खेला. और इसके बाद ही भारतीय टीम में जगह बना पाया. मेरे पिता ने मेरे क्रिकेट सफर को देखा है.

रोहित ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे रेड बॉल से बहुत खेलते हुए देखा है. वो रेड बॉल क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं, इसकी सराहना करते हैं. जाहिर है, जब मैंने टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की तो वो थोड़ा निराश थे. लेकिन साथ में खुश भी थे. वो मेरे पिता हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, जहां पर भी हूं, उसमे उनका बड़ा योगदान रहा है. उनकी बिना मदद के ये संभव नहीं हो पाता.”

Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को RCB देगी आर्थिक सहायता, मिलेगी इतनी लाख की मदद

आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया, जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. इस घटना से पूरा  क्रिकेट जगत सदमे में है.

घटना के बाद आरसीबी ने मृतको के परिवारो से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को आरसीबी की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही घायलों की मदद के लिए ‘RCB Cares’ नामक एक विशेष राहत कोष की भी घोषणा की गई है.

इस बयान में आरसीबी की ओर से ओर से कहा गया, “बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे RCB परिवार को गहरे दुख और पीड़ा में डाल दिया है. सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, हम मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता देंगे. घायल प्रशंसकों के लिए भी सहायता कोष स्थापित किया गया है. हमारे लिए फैंस हमेशा प्राथमिकता में रहेंगे, और हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं.”

क्या हुआ था चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर?

5 जून को बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की पहली आईपीएल ट्रॉफी की जीत के बाद एक भव्य विजय समारोह और विक्टरी परेड का आयोजन किया गया था. इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस वहां पहुंचे, लेकिन स्टेडियम की सीमित क्षमता के चलते बड़ी संख्या में लोग बाहर ही रह गए और उन्हें अंदर आने की जगह ही नहीं मिली. अंदर ना जा पाने के कारण भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई जिसके चलते स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आयोजन पर उठे सवाल

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए 4 जून को आयोजित होने वाली ‘विक्ट्री परेड’ रद्द करने की सिफारिश की थी. इसके बावजूद  भी जब आरसीबी की टीम विधान सभा पहुंची तो भारी संख्या में फैंस वहां पहले से ही मौजूद थे. इसके बाद जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह शुरू हुआ, तब फैंस की भारी भीड़ बेकाबू हो गई. स्टेडियम की दीवारों और गेट्स पर चढ़कर लोग खिलाड़ियों की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे, जो अंत में एक बड़े हादसे में बदल गया.

जीत पर छाया मातम

आरसीबी ने इस साल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. इस जीत का जश्न पूरे बेंगलुरु में मनाया जा रहा था, लेकिन अब यह उत्सव एक दर्दनाक याद बनकर रह गया है.

World Environment Day 2025: पृथ्वी के संरक्षक और इंसानों के करीबी दोस्त हैं पीपल समेत ये 5 पेड़

 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दुनिया भर में पृथ्वी को हरा-भरा बनाने की आवाज उठ रही है. आम लोगों के साथ ही फिल्म और राजनीतिक जगत के सितारे भी इस खास दिन पर पृथ्वी की हरियाली को लेकर बात करते नजर आए. ऐसे में बता दें कि पीपल, नीम समेत कुछ वृक्ष ऐसे हैं, जो पृथ्वी के रक्षक होने के साथ इंसान के खास दोस्त भी हैं. इनकी पत्तियों के साथ ही जड़, तना, फूल और छाल सभी मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं ये पेड़

पीपल, नीम, बरगद, पारिजात और अशोक वृक्ष पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, छाया प्रदान करते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. पीपल ऑक्सीजन का बड़ा स्रोत है, यह हवा को शुद्ध करता है. नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई समस्याओं का इलाज करता है.

बरगद चिलचिलाती धूप में छाया देने के साथ ही मिट्टी को मजबूत करता है. पारिजात के बारे में बता दें कि यह सुंदर और सुगंधित फूल देने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी देता है. यह पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी है. अशोक हरा-भरा, शांति और सुंदरता का प्रतीक है. आमतौर पर यह घरों के बाहर लगे दिखाई देते हैं, जो सुंदरता को बढ़ाते और औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं.

इस वृक्ष के पास महिलाओं की हर समस्या का हल

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि इस वृक्ष के पास महिलाओं की हर समस्या का हल है. अशोक की पत्तियों और छाल से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है. धर्म शास्त्रों में भी अशोक वृक्ष को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि पवित्र वृक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई थी. वृक्ष की चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को पूजा की जाती है. पौराणिक महत्व के अलावा अशोक औषधीय गुणों से भी भरपूर है.

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि समस्याओं से राहत पाने के लिए अशोक की छाल को भोजन करने के बाद दिन में दो बार गर्म पानी या शहद के साथ चूर्ण के साथ ले सकते हैं. अशोक की छाल खून साफ करती है, जिससे महिलाओं की त्वचा में निखार आता है. अशोक की छाल को चेहरे पर लगाने से मृत त्वचा से छुटकारा मिलता है. रिसर्च बताती है कि अशोक की छाल पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द और ऐंठन, सूजन को कम कर देती है. यह बढ़े हुए वात को नियंत्रित करती है और इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.

पीपल के वृक्ष में 33 करोड़ देवी-देवता करते हैं निवास 

पीपल की बात करें तो धार्मिक मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं. वहीं, सदाबहार पेड़ पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के लिहाज से भी बेहद आवश्यक है. पीपल का पेड़ कई तरह के पक्षियों और जीवों के लिए भी घर है. यह पेड़ छाया तो देता ही है, साथ ही दिन के साथ ही रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जो प्रदूषण को कम करने और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

पारिजात का वृक्ष देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही फायदेमंद भी है. यह वृक्ष पर्यावरण और मानव दोनों के लिए बेहद जरूरी और लाभदायक होता है. पारिजात के वृक्ष को‘ स्वर्ग का वृक्ष’ कहा जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है. सफेद-नारंगी रंग के फूलों से लदे वृक्ष की छाल, फूलों, पत्तियां कई राहत दिलाने की ताकत के साथ ही ऐसी कई खूबियां हैं,जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि 42 दिनों तक इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है. पारिजात के फूलों में पॉलीफेनोल्स, बायोएक्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं, जिनमें सूजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. माइग्रेन के साथ ही पारिजात गठिया, मधुमेह और हृदय से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है.

आयुर्वेद में स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है हरसिंगार

औषधीय गुणों से भरपूर पारिजात, हरसिंगार या शेफालिका को आयुर्वेद में स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है. पारिजात से बने काढ़े को पीकर कई समस्याओं से राहत मिलती है. पारिजात में न केवल माइग्रेन, हड्डियों के दर्द से निजात दिलाने का गुण होता है, बल्कि सर्दी-जुकाम, बुखार के लिए भी यह रामबाण माना जाता है. चिकित्सकों के मुताबिक, आयुर्वेद में पारिजात का महत्वपूर्ण स्थान है. इसके पत्ते, फूल, छाल औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं.

कड़वा, लेकिन अनगिनत फायदों वाला वृक्ष है नीम. ये न केवल हीटवेव से बचाने में सक्षम हैं, बल्कि गर्मी के दिनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. टेलर एंड फ्रांसिस में प्रकाशित एक शोध पत्र (जून 2024) में नीम के फूलों की खासियत बताई गई है. अध्ययन नीम के फूलों के औषधीय गुणों की खोज करता है, अन्य पौधों के भागों की तुलना में उनके कम हानिकारक और अधिक लाभदायक होने की क्षमता पर प्रकाश डालता है.

इसमें मधुमेह विरोधी और कैंसर विरोधी गुण भी पाए गए हैं. नीम की पत्तियों और टहनी की तरह फूल को भी आयुर्वेद में बेहद कारगर औषधि का दर्जा प्राप्त है. नीम के छोटे-छोटे फूलों में बड़ी-बड़ी समस्याओं को दूर करने की ताकत है. गर्मी के दिनों में नीम का फूल इंसानों के लिए प्रकृति का तोहफा है. रोजाना इसके सेवन करने से खून साफ होता है, चेहरे पर चमक आती है और दाग-धब्बे, मुहांसों के साथ इंफेक्शन से भी मुक्ति मिलती है. इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं.