Home Blog Page 707

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर शाहिद अफरीदी का बयान हुआ वायरल, जानें उन्होंने क्या टिप्पणी की

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे के लिए टीम चयन से पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. 12 मई को विराट और इससे 5 दिन पहले 7 तारीख को रोहित शर्मा ने टेस्ट को अलविदा कहा था. अब इस पर पाकिस्तान के 2 पूर्व कप्तानों का बयान आया है, एक के अनुसार विराट 2027 तक आराम से खेल सकते थे जबकि दूसरे ने कहा कि कोहली को अधिक सम्मान मिलना चाहिए था.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने विराट कोहली आधुनिक युग का सबसे महान खिलाड़ी बताया. उनके अनुसार कोहली अभी 2 साल तक और खेल सकते थे, उन्होंने ये तक कहा कि जिस तरह कोहली ने रिटायरमेंट ली, उससे लगता है कि कहानी में कुछ और भी है.

मियांदाद ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बातचीत में कहा, “इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि विराट कोहली आधुनिक समय के महान खिलाड़ी, मैच विजेता और बेहतरीन कप्तान रहे हैं. जिस खेल से उन्हें प्यार था, उसे अचानक इस तरह छोड़ना बताता है कि कहानी में और भी कुछ है. मुझे लगता है कि वह 2027 के अंत तक आराम से खेल सकते थे. ज़रूर, उनके लिए एक कठिन दौर था, लेकिन मुझे कोई भी एक महान खिलाड़ी बताएं जिसके लिए ऐसा दौर ना आया हो.”

विराट कोहली अधिक सम्मान के हकदार थे- शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने कहा, “कोहली के बारे में आप बहुत कुछ कह सकते हैं. वह उग्र रहे हैं, कभी विवादास्पद भी रहे हैं, लेकिन आप उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते जो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किया. उन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दिया और अकेले दम पर मैच जीते. उनके जैसे खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलते हैं, और वे अलग तरह से व्यवहार किए जाने के हकदार हैं. वह कभी गुस्सैल स्वभाव के थे. मुझे याद है कि एक बार सुनील गावस्कर ने भी बीसीसीआई से उन पर लगाम लगाने के लिए कहा था. लेकिन अपनी शादी के बाद से वह काफी समझदार हो गए हैं. वह अधिक सम्मान के हकदार थे.”

अभ्यास के दौरान गौतम गंभीर ने भी लिया विराट-रोहित का नाम

भारतीय टीम अभी बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है. इस दौरान गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ियों को मोटीवेट करते हुए विराट और रोहित का नाम लिया. उन्होंने कहा, “हम 3 सबसे अनुभवी (कोहली, रोहित और अश्विन) खिलाड़ियों के बिना खेलेंगे, इसे आप एक अवसर की तरह देखिए कि आपको देश के लिए अब कुछ ख़ास करना है.”

Housefull 5 Box Office Collection Day 7: ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के सातवें दिन अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म को पीछे छोड़ते हुए साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म का खिताब हासिल किया

 अक्षय कुमार की लेटेस्ट कॉमेडी थ्रिलर ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार, 6 जून को  सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ये अपनी हंसी से भरपूर कहानी और स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है. इसी के साथ ये अच्छी कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘हाउसफुल 5’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख सहित कई कलाकारों की दमदार एक्टिंग से सजी ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. रिलीज के पहले ही दिन इस मल्टीस्टारर फिल्म ने साबित कर दिया था कि ये शानदार परफॉर्म करने वाली है. हालांकि इसे क्रिटिक्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए थे लेकिन इस फिल्म का जादू चल गया और दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ गई.

इसी के साथ ये फिल्म वीकडेज में भी दर्शको को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. हालांकि इसकी कमाई वर्किंग डेट में घटी भी लेकिन इसने सिकंदर, भूल चूक माफ, केसरी 2, जाट सहित साल 2025 कई फिल्मों को धूल चटा दी है. वहीं कमाई की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 6 दिनों में भारत में 126.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
    • इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 132.83 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हाउसफुल 5’ ने तोड़ा स्काई फोर्स का रिकॉर्ड
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 7वे दिन भी कमाल कर दिया और इसने 132.83 करोड़ की कमाई के साथ अक्षय की ही फिल्म स्काई फोर्स के लाइफटाइम कलेक्शन 131.44 करोड़ ( बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े) को मात दे दी है. इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ ने साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब इसका अगला टारगेट अजय देवगन की रेड 2 (174.15 करोड़) है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर ‘हाउसफुल 5’ रेड 2 को भी मात दे देगी और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

‘हाउसफुल 5’ बजट निकालने से कितनी दूर
‘हाउसफुल 5’ का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म ने सात दिनों में 132 करोड़ की कमाई कर अपनी आधी लागत से ज्यादा वसूल कर ली है. हालांकि अभी बजट की भरपाई करने के लिए इसे कई करोड़ की जरूरत है. वैसे इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नही हो रही है. ऐसे में ‘हाउसफुल 5’ के पास दूसरे हफ्ते में भी कमाई करने का मौका है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘हाउसफुल 5’ अपना बजट निकाल पाती है या नहीं. 

Iran Israel Conflict: इज़रायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया बड़ा हमला, अमेरिका ने किया किनारा- कहा, इस कार्रवाई से हमारा कोई संबंध नहीं

ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब सीधी टकराव में बदल गया है. शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. इन हमलों में राजधानी तेहरान सहित कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ किया है कि ईरान पर हुए इजरायली हमलों में अमेरिका की कोई भागीदारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इजरायल ने अकेले की है और अमेरिका इसमें शामिल नहीं है.

मार्को रुबियो ने कहा, “आज रात इजरायल ने ईरान पर अकेले ही कार्रवाई की है. अमेरिका इन हमलों में शामिल नहीं है. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता क्षेत्र में मौजूद अपने सैनिकों की सुरक्षा है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ईरान को अमेरिकी लोगों या हमारे हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.”

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने क्या कहा?

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने कहा कि इजरायल ने ईरानी धरती पर जो हमला किया है, उसके लिए उसे कड़ी सज़ा भुगतनी पड़ेगी. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने खामनेई के बयान को जारी करते हुए पुष्टि की है कि इस हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं. उन्होंने कहा, “हमारे देश पर किए गए इस अपराध में इजरायल के शैतानी और खूनी हाथ शामिल हैं.” उन्होंने यह भी कहा, “इजरायल ने आवासीय इलाकों पर हमला कर अपनी बुरी सोच और असली चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है.”

ईरान पर इजरायल के हमले को लेकर क्या बोला ओमान?

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु बातचीत में मदद करने वाले देश ओमान ने कहा है कि इजरायल के हमले बहुत खतरनाक और गैर-जिम्मेदार हैं. ओमान का मानना है कि इससे शांति से हल निकालने की कोशिशों को बड़ा नुकसान हो सकता है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर शिखर धवन का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा उन्होंने

 गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई. यह बोइंग 787-8 विमान था जिसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे. इस हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है. एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है ताकि वे हादसे में शिकार हुए लोगो के विषय में जरूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकें.

इस हादसे की खबर फैलते ही देशभर से इस दुखद घटना को लेकर संवेदनाएं आने लगी. खेल जगत के दिग्गजों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दुख जताया और हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है.

शिखर धवन की प्रतिक्रिया

शिखर धवन और अन्य खिलाड़ियों ने पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं की और इस कठिन समय में देश के साथ खड़े रहने का संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया. यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है, और हर कोई प्रभावित परिवारों के साथ सहानभूति महसूस कर रहा है.

भारत के पूर्व ओपनर धवन ने इस भयानक विमान हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका दिल इस खबर को सुनकर टूट गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए उन्होंने एक पोस्ट साझा किया जिसमे उन्होंने शोक प्रकट करते हुए लिखा, “अहमदाबाद के मेघानी के पास हुए हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति के लिए मेरी संवेदनाएं. उनके प्रियजनों को शक्ति और प्रार्थनाएं.”

इस हादसे के कारण पूरे देश में गम का माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर हादसे के प्रति अपना दुख और संवेदना जाहिर कर रहे हैं. इस दुर्घटना की विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है, और प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर को बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने कितनी राशि दी जाती थी ?

बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया है. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. वो यूके में थे. संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा और बेटी. तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी. वो अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं.  बच्चों की देख-रेख के लिए संजय हर महीने करिश्मा को पैसे देते थे.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर साल 2016 में अलग हो गए थे. दोनों ने तलाक के समय एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे. इनका तलाक बहुत सुर्खियों में रहा था. तलाक के बाद भी बच्चों से मिलने के लिए संजय अक्सर मुबंई जाते थे. बच्चों के पेरेंट्स अलग हो गए थे लेकिन संजय दोनों का ध्यान रखते थे. वो उनके लिए हर महीने पैसे भेजते थे.

इतनी मिली थी एलिमनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे. संजय और करिश्मा का रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ था.

हर महीने देते थे इतने पैसे

करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं. दोनों ही बच्चों से संजय कई बार मिलने आते थे. वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे. बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे.

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. इन दोनों का एक बेटा है. वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी विक्रम से हुई थी. जिससे उनकी एक बेटी है. वो बच्ची अपनी मां के साथ ही रहती है.