Home Blog Page 665

“इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, प्लेन में सवार थे 179 यात्री”जानें बर्ड हिट के बारे में

केरल के तिरूवनंतपुरम में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तिरूवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकराने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। चिंता वाली बात ये भी थी कि जिस वक्त विमान से पक्षी टकराया तब विमान में कुल 179 यात्री सवार थे। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

उड़ान भरने से ठीक पहले हुई घटना

विमान के साथ पक्षी टकराने का ये मामला केरल के तिरूवनंतपुरम में सोमवार की सुबह हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये घटना उड़ान भरने से ठीक पहले हुई है। इस हादसे के वक्त विमान में 179 यात्री सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक उड़ान से एक पक्षी टकराने के बाद बेंगलुरु जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी गई।

जानें बर्ड हिट के बारे में

विमानों से पक्षियों के टकराने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। जब कोई विमान किसी पक्षी से टकराता है तो इस घटना को बर्ड हिट या बर्ड स्ट्राइक का नाम दिया जाता है। दुनियाभर में बर्ड हिट की सैकड़ों घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पक्षियों के टक्कर से विश्व भर में 250 से ज्यादा विमान नष्ट हो चुके हैं। बीते साल दिसंबर महीने दक्षिण कोरिया में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। इस कारण विमान में सवार 124 लोगों की जान चली गई थी।

विमान को क्या नुकसान होता है?

आम तौर पर विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं एयरपोर्ट के आसपास होती है जब विमान लैंडिंग करने वाला होता है या उड़ान भरने वाला होता है। ऐसे समय में विमान कम ऊंचाई पर होता है, लिहाजा पक्षी आकर अक्सर उससे टकरा जाते हैं। कई बार पक्षियों के टक्कर से विमान को कुछ नहीं होता लेकिन क बार ये घातक भी हो जाता है। पक्षी के टकराने से विमान का इंजन अचानक बंद हो सकता है। कई बार इंजन पूरी तरह फेल हो सकता और उसमें आग तक लग सकती है। पक्षियों की टक्कर से विमान के पंखे का ब्लेड क्षतिग्रस्त होने का डर होता है। इससे इंजन फेल होने या उसमें आग लगने की घटना होने की संभावना रहती है।

NZ vs PAK:“IPL में अनसोल्ड रहा धाकड़ खिलाड़ी बना कप्तान, पूर्व पाकिस्तानी पेसर के बेटे को कीवी टीम में जगह”

 एक तरफ जहां भारत में IPL 2025 खेला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की धरती पर कीवी टीम और पाकिस्तान का आमना-सामना हो रहा है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 26 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा, जिसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे टॉम लैथम को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 29 मार्च से नेपियर में वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें 3 मुकाबले खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में 2 नए चेहरों को मौका दिया है। मुहम्मद अब्बास और निक केली को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में पहली बार शामिल किया गया है। केली संभवतः रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे की गैरमौजूदगी में विल यंग के साथ ओपनिंग करेंगे। रचिन और डेवोन दोनों IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का हिस्सा हैं।

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के बेटे को मिला मौका 

अब्बास की बात करें तो 21 साल के अब्बास न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजों में से एक हैं। अब्बास पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अजहर अब्बास हराज के बेटे हैं, जो अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले जाने के बाद वेलिंगटन और ऑकलैंड के लिए भी खेल चुके हैं। अब्बास सीनियर वर्तमान में वेलिंगटन के असिस्टेंट कोच हैं।

केन विलियमसन ने खुद को अनुपलब्ध बताया था, जिसके बाद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कीवी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। काइल जैमीसन के वर्कलोड को देखते हुए सिलेक्टर्स ने ये फैसला लिया है। वहीं, तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे और घुटने की चोट के कारण पुनर्वास से गुजर रहे हैं, इसलिए वे भी टीम से बाहर रहेंगे।

आदित्य अशोक की टीम में वापसी

पिछले दो मैचों के लिए T20 टीम में वापसी करने वाले विल ओ’रूर्के सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वनडे में भी सीम अटैक की अगुआई करते रहेंगे। बेन सियर्स, जैकब डफी और नैथन स्मिथ भी सीम अटैक का हिस्सा होंगे जबकि ऑकलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक को टीम में वापस बुलाया गया है जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

“सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को-सीईओ हान जोंग-ही का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन”

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सह-सीईओ हान जोंग-ही का मंगलवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। यह जानकारी साउथ कोरियाई टेक दिग्गज ने दी। हान जोंग-ही की उम्र 63 वर्ष थी। सैमसंग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हान का निधन उस वक्त हुआ जब वे अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के इलाज के लिए भर्ती थे। कंपनी ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

कौन थे हान जोंग-ही?

    • हान जोंग-ही सैमसंग के तीन दशक पुराने अनुभवी थे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिस्प्ले डिवीजन से की थी। उन्हें महज तीन साल पहले सैमसंग का सह-सीईओ नियुक्त किया गया था।
    • हान को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को टीवी उद्योग का प्रमुख बनाने का श्रेय जाता है, जहां उन्होंने जापानी प्रतिद्वंद्वियों जैसे सोनी ग्रुप कॉर्प को पीछे छोड़ दिया।
    • इसके अलावा, हान ने सैमसंग के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस डिवीजन का नेतृत्व किया, जो एप्पल के स्मार्टफोन्स से प्रतिस्पर्धा करता है।
    • हाल ही में, हान ने सैमसंग के गैलेक्सी उपकरणों में AI को एकीकृत करने की दिशा में कई कदम उठाए थे।
    • उनके नेतृत्व में, सैमसंग ने अपने फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वैक्यूम क्लीनर जैसे घरेलू उपकरणों में AI चिप्स का इस्तेमाल करना शुरू किया था।

हान का निधन ऐसे समय में हुआ, जब कंपनी को अब SK Hynix Inc. के साथ AI मेमोरी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करनी है और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की सुस्त मांग को भी निपटाना है। पिछले हफ्ते, हान ने सैमसंग के वार्षिक शेयरधारक बैठक में कहा था कि 2025 एक कठिन साल हो सकता है, लेकिन कंपनी विकास के लिए मर्जर और एक्विजिशन की योजना बना रही है।

हान जोंग-ही, सैमसंग के सह-सीईओ जून यंग-ह्यून के साथ मिलकर कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। जून यंग-ह्यून ने सैमसंग के सेमीकंडक्टर व्यापार की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि हान जोंग-ही बाकी सभी क्षेत्रों की देखरेख कर रहे थे।

लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज़ :“मार्च के आखिरी हफ्ते में धमाल, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी सीरीज और फिल्में”

हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज को तैयार है। इस वीक कई पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार और धांसू नई मूवीज और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये वेब सीरीज और मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, लायंसगेट प्ले और जी5 पर रिलीज होने वाली है। इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट…

    • मुफासा – द लॉयन किंग

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा- द लॉयन किंग’ अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। डिज्नी मूवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा भी कर दी है। 26 मार्च को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में रिलीज क्लासिक मूवी ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल है।

    • मिस्टर हाउसकीपिंग

तमिल सिनेमा की शानदार फिल्म ‘मिस्टर हाउसकीपिंग’ को इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 25 मार्च को ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म टेनकोट्टा पर स्ट्रीममिंग के लिए तरह से तैयार है।

    • ज्वेल थीफ द हीस्ट बिगिन्स

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर ‘ज्वेल थीफ – द हीस्ट बिगिन्स’ 27 मार्च, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म बहुत ही मजेदार है।

    • ओम काली जय काली

अगर किसी बेहतरीन वेब सीरीज की तलाश में हैं तो आप तमिल की ‘ओम काली जय काली’ देख सकते हैं। इस सीरीज को 28 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।

    • डेलुलु एक्सप्रेस

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान लोगों के बीच अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। जाकिर अब अपने नए शो ‘डेलुलु एक्सप्रेस’ के साथ फिर से वापसी करने जा रहे हैं। ये 27 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा।

शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर 31 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।

    • विदुथलाई पार्ट 2

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘विदुथलाई पार्ट 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। यह फिल्म साउथ भाषा में पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब इसे हिंदी भाषा में 28 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है।

“GT vs PBKS मैच प्रिडिक्शन:कौन जीत सकता है ये मुकाबला, गुजरात और पंजाब में कौन मारेगा बाजी IPL 2025 के 5वें मुकाबले में?”

आईपीएल के 18वें सीजन का 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार (25 मार्च) को अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी। गुजरात टाइटंस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि पंजाब किंग्स टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा रहने वाला है भारी, और कौन सी टीम इस इस मैच को जीत सकती है।

GT vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में फैंस को यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स मैच में अपना दबदबा बनाएंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के कुल 35 मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच में जीत हासिल की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 20 मुकाबले में जीत मिली है।

GT vs PBKS: कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम अब तक पांच बार आपस में टकराई है, जिनमें से तीन बार गुजरात ने जीत दर्ज की है वहीं और दो मुकाबले में पंजाब ने बाजी मारी है। इन आंकड़ों को देखकर हम यह कह सकते हैं कि इस मैच में गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

GT vs PBKS: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (GT): जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाॅशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिश, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइिस, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

शुभमन गिल पर रहेगी सबकी नजरें

गुजरात बनाम पंजाब मैच में युवा सलामी बल्लेबाज और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते है। इस मैदान पर गिल के आंकड़े शानदार हैं। यहां पर उनका औसत 63.53 का है।  वह इस समय फाॅर्म में भी चल रहे हैं। ऐसे में अगर इस मैच में उनका बल्ला चला तो उनको रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल होगा।

युजवेंद्र चहल गेंदबाजी में कर सकते हैं कमाल

गुजरात बनाम पंजाब मैच में अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने खेले गए 160 मैचों में कुल 205 विकेट हासिल किए हैं। अहमदाबाद की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद भी मिलती है। ऐसे में इस मैच में चहल बेहद घातक गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

कौन जीत सकता है ये मुकाबला

ऊपर दिए गए सभी बातों को अगर ध्यान से समझा जाए तो यहां फिलहाल गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। काफी कुछ इस मैच के टॉस पर भी निर्भर करेगा। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल है।