Home Blog Page 578

हेल्थ टिप्स: इंटरमिटेंट फास्टिंग के बेहतर परिणामों के लिए एक्सरसाइज जरूरी, इन 3 डाइट हैक्स को जरूर करें फॉलो

आज के समय में फिट रहना हर किसी की पहली प्राथमिकता बन चुका है। लेकिन जब भी वेट लॉस की बात होती है, तो लोग अक्सर फैट के साथ मसल्स भी खो देते हैं। जिसकी सीधा असर शरीर की ताकत और टोनिंग पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल जरूर होता है कि ऐसा क्या तरीका होगा, जिससे फैट भी घटे और मसल्स भी ज्यों कि त्यों बनी रहें। तो आपको बता दें कि अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग के नियम को एक्सरसाइज के साथ फॉलो करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका तेजी से फैट घटेगा, बल्कि आपकी मसल्स भी सुरक्षित रहेंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीन ऐसे डाइट हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप फैट फ्री और फिट बॉडी पा सकते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

बता दें कि इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी की खाना खाने और उपवास का एक समय तय होता है। इस फास्टिंग में आप दिन के 8 घंटे में खाना खाते हैं और बाकी 16 घंटे उपवास करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक जब आप लंबे समय तक फास्टिंग करते हैं, तो शरीर पहले से जमा फैट को एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल करता है। यही कारण है कि इससे फैट तेजी से बर्न होता है। वहीं यदि आप इस फास्टिंग विंडो में न्यूट्रिएंट्स और हेल्दी प्रोटीन से भरपूर खाना खाते हैं, तो इसका आपकी मसल्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक्सरसाइज

वेट लॉस के लिए सिर्फ फास्टिंग ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी जरूरी है। जब आप कार्डियो, वेट ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को फास्टिंग के साथ फॉलो करते हैं, तो आपका फैट तेजी से पिघलता है और मसल्स भी बने रहते हैं। एक्सरसाइज से बॉडी में प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ता है, जिसस मसल्स की ग्रोथ और मरम्मत होती है। अगर आप फास्टिंग के साथ सही समय पर वर्कआउट करते हैं, तो वेट लॉस के साथ मसल्स गेन एक साथ संभव है।

प्रोटीन रिच डाइट

अगर आप फैट लॉस करने के दौरान मसल्स को बचाना चाहते हैं, तो प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करना जरूरी होता है। रोजाना 1.6 ग्राम प्रति किलो वजन के हिसाब से प्रोटीन लेने से मसल्स लॉस को रोका जा सकता है। प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने के साथ लंबे समय तक आपको फुल भी रखता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। दाल, टोफू, अंडा और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स इसके अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं।

हाइड्रेशन और नींद

फैट लॉस और मसल्स को मेंटेन करने के लिए सही और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने के साथ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करता है। वहीं नींद से हार्मोन बैलेंस बना रहता है, जो मसल्स की रिकवरी और फैट लॉस में मदद करता है। वहीं नींद की कमी से फैट बर्न की क्षमता कम हो जाती है और मसल्स ब्रेकडाउन की संभावना बढ़ जाती है।

इस बात का रखें ध्यान

कोई भी डाइट या एक्सरसाइज तब काम नहीं करती है, जब तक आप नियमित रूप से इसको नहीं करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग और एक्सरसाइज से जल्दी और बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए व्यक्ति को अनुशासित रहना जरूरी है। हालांकि शुरूआत में आपको भूख या थकावट लगेगी, लेकिन कुछ दिनों में इस रूटीन को आपका शरीर अपना लेगा।

रोहित शर्मा के संन्यास पर भावुक हुए शुभमन गिल, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा दिल छू जाने वाला संदेश

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी और उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रोहित शर्मा से मिली हर सीख को जिंदगी भर याद रखेंगे। रोहित ने 07 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उनके इस फैसले से तमाम क्रिकेट फैंस हैरान हैं। भारत को जून में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में यह भारत की पहली सीरीज होगी। इसी बीच शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित शर्मा की खूब तारीफ की है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में रोहित के लिए गिल ने लिखी दिल की बात

शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट में उन्होंने जो कुछ भी किया है, भारत उसके लिए शुक्रगुजार है। गिल ने कहा वह उनके और उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने रोहित के साथ या उनके खिलाफ खेला है। गिल ने बताया कि उन्होंने रोहित से बहुत कुछ सीखा है और वह उसे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि रिटायरमेंट की शुभकामनाएं। आप सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हो। धन्यवाद कप्तान।

शुभमन गिल को बनाया जा सकता है टेस्ट कप्तान

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आगामी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत के अगले कप्तान कप्तान बनने की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं। बुमराह भी कप्तानी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हैं लेकिन उनकी फिटनेस एक बड़ी समस्या रही है। ऐसा हो सकता है कि बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इंग्लैंड दौरे पर कुछ मैचों में आराम मिले। अब देखना ये होगा कि टीम मैनेजमेंट अब किसे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपती है।

बतौर कप्तान रोहित का टेस्ट रिकॉर्ड

रोहित ने 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में शतक लगाया था। कप्तान के तौर पर रोहित ने 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से टीम को 12 में जीत मिली और नौ में हार। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

‘कांतारा 2’ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी के खिलाफ एफआईआर की मांग उठी, जूनियर आर्टिस्ट की मौत को लेकर बढ़ा विवाद

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 विवादों में आ गई है क्योंकि सेट पर 33 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल की दुखद मौत हो गई है। कर्नाटक में फिल्म की शूटिंग के दौरान नदी में तैरते समय कपिल डूब गए थे। यह घटना मंगलवार (6 मई) को हुई, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई। अब, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें घटना की तत्काल और गहन जांच की मांग की गई है। उन्होंने अभिनेता-निर्माता ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के खिलाफ एफआईआर की भी मांग की है।

AICWA ने बयान जारी किया

अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किए गए एक आधिकारिक बयान में, AICWA ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) केरल के वैकोम के मूसारीथारा निवासी 33 वर्षीय जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्होंने 6 मई, 2025 को दोपहर करीब 3:45 बजे कर्नाटक के कोल्लूर के पास सौपर्णिका नदी के पास फिल्म कांतारा 2 (चैप्टर-1) की शूटिंग के दौरान अपनी जान गंवा दी।’ बयान में आगे कहा गया है कि, फिल्म के निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी के अनुसार, मौत का कारण तैराकी करते समय डूबना था। कोल्लूर पुलिस स्टेशन में पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

कांतारा 2 के सेट पर सुरक्षा को लेकर चिंता

इसी तरह की पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए, AICWA के बयान में फिल्म सेट पर लापरवाही के बार-बार होने वाले पैटर्न के बारे में चिंता जताई गई। इसमें तमिल फिल्मों इंडियन 2 और सरदार 2 की शूटिंग के दौरान तकनीशियनों की मौत और पिछले साल नवंबर में 20 जूनियर कलाकारों की बस दुर्घटना सहित पिछली त्रासदियों का हवाला दिया गया। टAICWA इस बात से बहुत चिंतित है कि फिल्म सेट पर होने वाली मौतों की घटनाओं को लगातार गलत तरीके से पेश किया जाता है। निर्माता और प्रोडक्शन हाउस अक्सर ऐसी घटनाओं की गंभीरता को कम करके आंकते हैं और भ्रामक जानकारी देते हैं। इस ताजा त्रासदी में, डूबने के दावे की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत का असली कारण यही है या इसमें अन्य कारक शामिल हैं।’

सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, AICWA ने ऐसी घटनाओं में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया, ‘AICWA का दृढ़ विश्वास है कि जब भी किसी फिल्म सेट पर कोई कार्यकर्ता अपनी जान गंवाता है तो अक्सर वास्तविक कारण को छिपाया जाता है और सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को धमकाया जाता है। ऐसी दुखद घटनाओं के पीछे की सच्चाई को छिपाने की यह प्रथा बंद होनी चाहिए।’ उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया से कपिल की मौत की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच का आदेश देने और मृतक के परिवार के लिए वित्तीय मुआवजे की मांग की। ‘AICWA कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच शुरू करने का आग्रह करता है… इसके अलावा, AICWA मांग करता है कि निर्माता ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा, AICWA कंतारा 2 के निर्माताओं से शोकाकुल परिवार को 1 करोड़ रुपये का वित्तीय मुआवजा देने की अपील करता है।’ अभी तक, न तो ऋषभ शेट्टी और न ही फिल्म के निर्माताओं ने AICWA की मांगों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है और न ही घटना के बारे में कोई बयान जारी की है।

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की हालत बिगड़ी, कलाकार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं

भारत से कटकर अलग हुआ पाकिस्तान आज पूरी दुनिया में आतंक का पर्याय बन गया है। शराफत का चोगा ओड़कर आतंक की दहशत फैलाने वाले पाकिस्तान के आम लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। इन दिनों भारत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को धूल में मिलाने में जुटा है वहीं अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठ गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में हर क्षेत्र में हालात बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री जिसे लॉलीवुड कहा जाता है का भी बुरा हाल है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई एक्टर्स भी कंगाली की कगार पर हैं। भारत में खूब काम करने और मोटा पैसा कमाकर मौज करने वाले पाकिस्तानी एक्टर्स इन दिनों भुखमरी से जूझ रहे हैं। काम को तरसे ये एक्टर्स कभी भारत में मोटा पैसा कमाया करते थे।

कंगाली की कगार पर पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री

पाकिस्तान इतने साल में भी अपनी गरीबी और आतंक  के साये से बाहर नहीं आ पाया है। वहीं दूसरी तरफ अब तक हुए न के बराबर विकास को भी धूल में मिला दिया है। पाकिस्तान में सिनेमा इंडस्ट्री बॉलीवुड फिल्मों से पोषित होती रही है। यहां बॉलीवुड की फिल्में लगातार पसंद की जाती रही हैं और खूब कमाई करती रहीं। इन फिल्मों से न केवल पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होता था बल्कि सिनेमाघरों के मालिक भी खूब कमाई करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों की मानें तो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 2019 से पहले 611 से ज्यादा सिनेमाघर हुआ करते थे। लेकिन 2019 में भारतीय फिल्मों ने यहां अपनी कहानियां दिखाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद लगे बैन से पाकिस्तान के सिनेमाघरों पर ताला डलने लगा और अब पंजाब में केवल 90 सिनेमघर बचे हैं। वहीं कराची समेत सिंध में 257 से ज्यादा सिनेमाघर थे और अब महज 39 ही बचे हैं। खैबर पख्तूनख्वा में भी 68 सिनेमाघर हुआ करते थे जो अब घटकर 6 बचे हैं और पीओके अभी भी सिनेमाघरों का इंतजार कर रहा है।

पुलवामा हमले के बाद भारत ने तोड़े संबंध

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के साथ खूब संबंध सुधारने की कोशिश की और हमेशा मदद की। लेकिन पाकिस्तान अपने आतंकी मंसूबों से बाज नहीं आया और हर बार पीठ में छुका घोंपा। साल 2007 में पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगे बैन को हटाया था। इस बैन के हटने के बाद पाकिस्तान की सिनेमा इंडस्ट्री खूब तरक्की पर थी और देशभर में नए-नए सिनेमाघर भी खुले। इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई कलाकार यहां भारत आए और टीवी में काम कर मोटा पैसा कमाते रहे। कई टीवी एक्टर भारत में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे और तगड़ी कमाई की। पाकिस्तान के टीवी एक्टर शकील और नशीम विक्की को भी भारत में काफी काम और नाम मिला। नशीम विक्की ने कपिल शर्मा के शो में अच्छा रोल प्ले किया और खूब तारीफें बटोरीं।

2019 में लगा बैन और तबाह हो गई फिल्म इंडस्ट्री

बता दें कि भारत ने पुलवामा हमले बाद पाकिस्तान से हर तरह  के संबंध तोड़ दिए और पाकिस्तानी कलाकारों का भी भारत में काम करना बंद हो गया। नहीं तो फवाद खान बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके थे और बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। लेकिन बैन के बाद से ये पाकिस्तानी कलाकार बुरे दौर से गुजर रहे हैं। नसीम विक्की अपने कई पॉडकास्ट में ये शेयर कर चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान में उतना काम और पैसा नहीं मिलता जितना भारत में मिला करता था। पाकिस्तान के कई कलाकार इन दिनों कंगाली के कगार पर हैं और भारत में भी अब कभी काम नहीं कर पाएंगे।

भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं करेंगी संयुक्त अभ्यास, दोनों देशों के जहाज़ों के बीच रहेगा सिर्फ कुछ किलोमीटर का अंतर

भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई हमलों का सिलसिला शुरू होने के बाद दोनों देशों की नौ सेनाएं आमने-सामने अभ्यास करने जा रही हैं। भारतीय सेना आठ मई से अरब सागर में अभ्यास शुरू कर चुकी है। यह अभ्यास 13 मई तक जारी रहेगा। वहीं, पाकिस्तान की नौसेना नौ मई से ग्वादर से कराची तक अभ्यास करने जा रही है। पाकिस्तानी नौसेना का अभ्यास 12 मई तक चलेगा। इससे साफ है कि चार दिन तक दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने अभ्यास करेंगी। इस दौरान भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी होगी।

भारत और पाकिस्तान की वायुसेना पहले ही आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी है। भारत ने पाकिस्तान के सभी मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के कई शहरों में डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान में होने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहचान करने वाला AWACS विमान भी भारत ने मार गिराया है। वहीं, कश्मीर और अन्य बॉर्डर पर दोनों देशों की तरफ से जमकर गोलीबारी भी हुई है, जिसमें पाकिस्तान को खासा नुकसान हुआ है। अब अगर दोनों देशों की नौसेनाएं भिड़ती हैं तो तीसरे मोर्चे पर भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है।

गुरुवार को क्या-क्या हुआ?

पाकिस्तान ने रात में हवाई हमलों की शुरुआत की। सीमा से सटे सभी भारतीय राज्यों पर हवाई हमले किए गए। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस ने सभी हमलों को नाकाम किया। गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए। हालांकि, यहां हमले की खबर नहीं आई। एहतियातन कई एयरपोर्ट पर नोटेम जारी कर दिया गया। वहीं, भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। राजस्थान के लाठी में पाकिस्तान का एक पायलट भी भारतीय सुरक्षा बलों ने पकड़ा है।