Home Blog Page 521

Is Red Meat Healthy or Not:रोज़ाना लाल मांस खाने से बढ़ सकता है यह खतरा, नॉन-वेज़ खाने वालों के लिए चौंकाने वाली स्टडी

 रेड मीट हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. आमतौर पर लाल मांस उस मांस को कहा जाता है जो कच्चा होने पर लाल दिखाई देता है और चार पैरों वाले जानवरों से मिलता है. इसमें बीफ, वील, पोर्क, लैम्ब और हिरण का मांस शामिल है. डाइटिशियन कीर्सन पेट्रुज़ी के मुताबिक, लाल मांस का रंग इसमें मौजूद मायोग्लोबिन नामक प्रोटीन की अधिक मात्रा के कारण होता है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

लाल मांस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लाल मांस पोषण से भरपूर माना जाता है. यह विटामिन B12 का मुख्य स्रोत है, जो हमारे खून और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, बी-विटामिन्स, सेलेनियम और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. रेड मीट प्रोटीन से भी भरपूर होता है और यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जबकि पौधों से मिलने वाला प्रोटीन इतनी आसानी से नहीं पचता. एक आउंस (लगभग 28 ग्राम) लाल मांस में करीब 7 ग्राम प्रोटीन होता है. यानी 6 आउंस की स्टेक खाने पर लगभग 42 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो सीडीसी (CDC) की डेली प्रोटीन आवश्यकता के लगभग बराबर है. इसी कारण कई हेल्थ डाइट्स में लाल मांस को शामिल करने की सलाह दी जाती है.

लाल मांस के नुकसान क्या हैं?

हालांकि लाल मांस पोषण देता है, लेकिन इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा नहीं खाना चाहिए. खासतौर पर प्रोसेस्ड रेड मीट यानी प्रसंस्कृत लाल मांस सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है. इसमें हैम, बेकन और सलामी शामिल हैं. इनमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है.

रिसर्च क्या कहती है?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में पाया गया कि रोज़ाना 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट (जैसे बेकन या हैम) खाने से दिल की बीमारी का खतरा 18 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में छपे शोध के अनुसार, 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट (यानी सिर्फ 2 स्लाइस हैम) रोजाना खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है.

कोलेस्ट्रॉल और कैंसर का खतरा

रेड मीट का एक और नुकसान यह है कि यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है. इसके अलावा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने रेड मीट को ग्रुप 2A कार्सिनोजन की श्रेणी में रखा है. यानी इसका अधिक सेवन इंसानों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. रेड मीट पोषण का अच्छा स्रोत है और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन हैम, बेकन और सलामी जैसे प्रोसेस्ड मीट का नियमित सेवन दिल की बीमारियों, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लाल मांस का सेवन सीमित मात्रा में ही करें और संभव हो तो ताजे व कम वसा वाले मांस को चुनें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Asia Cup 2025: श्रीलंका की 6 विकेट से जीत, अफगानिस्तान का सफर हुआ खत्म

एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. गुरुवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में कुसाल मेंडिस के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता. हार के साथ ही अफगानिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो गई.

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 22 के स्कोर पर पाथुम निसांका का विकेट खो दिया. अहम मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. वह 52 गेंद पर 10 चौके की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे. मेंडिस को कुसाल परेरा (20 गेंद पर 28 रन), चरिथ असालंका (12 गेंद पर 17 रन) और कामिंदु मेंडिस (13 गेंद पर 26 रन) का अच्छा सहयोग मिला. श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए.

अफगानिस्तान अपनी गेंदबाजी, खासकर स्पिन के लिए जानी जाती है. इस मैच में टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान और नबी किफायती रहे लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं रहे. नबी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. राशिद ने 4 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके. नूर अहमद, उमरजई और मुजीब उर रहमान को 1-1 विकेट मिला.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की स्थिति बेहद खराब थी. टीम ने 12.1 ओवर में 79 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. मोहम्मद नबी ने राशिद खान के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. राशिद 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. राशिद का जब विकेट गिरा उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर में 114 रन पर 7 विकेट था. इसके बाद मोर्चा नबी ने संभाला. 19 ओवर में नबी ने 17 रन बटोरे. 19 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 137 रन था.

20वां ओवर लेकर डुनिथ वेल्लालेग आए. नबी ने इस ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए. इस दौरान 20 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए. आखिरी ओवर में 32 रन बने। नबी ने 22 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 60 रन की यादगार पारी खेल अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा दिया.

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14 और सेदिकुल्लाह अटल 18 रन बनाकर आउट हुए. इब्राहिम जादरान ने 27 गेंद पर 24 रन बनाए. दरवेश रसूली 9 और अजमतुल्ला उमरजई 6 रन बनाकर आउट हुए. नूर अहमद 6 रन बनाकर नाबाद रहे.

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी. 31 साल के इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए. तुषारा ने गुरबाज, अटल, जन्नत और राशिद खान का विकेट लिया.

रूस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी, मची दहशत

रूस में भीषण भूकंप आया है, जिसके चलते सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. कामचटका के द्वीप के नजदीक 7.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग सहम गए. सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें फर्नीचर, कारें, लाइट्स तेजी के साथ हिलते दिखाई दे रहे हैं.

एक हफ्ते पहले भी रूस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कामचटका क्षेत्र के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 महसूस की गई, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था.

कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने बताया कि स्थानीय को भूकंप को लेकर अलर्ट कर दिया गया है. अहम बात यह है कि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

कामचटका में शनिवार को भी आया था भूकंप

रूस के कामचटका इससे पहले भी भूकंप आ चुका है. शनिवार (13 सितंबर) को 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया था.

रूस में इस महीने तीन बार आ चुका है भूकंप

रूस का कामचटका भूकंप के लिए से काफी संवेदनशील क्षेत्र है. इसी महीने (सितंबर, 2025) अभी तक कुल तीन बार भूकंप आ चुका है. कामचटका में 15 सितंबर को 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं 13 सितंबर को 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया था. जुलाई में भी कई बार भूकंप आया. 30 जुलाई को 8.8 की तीव्रता का और 20 जुलाई को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था

Vitamin B12 Deficiency:विटामिन B12 की कमी बना सकती है दिमाग और नसों को कमजोर… तुरंत पहचानें ये 5 गंभीर लक्षण

 शरीर को काम करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है, बिना इसके हमारा शरीर सही से काम नहीं कर पाता है. विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह न सिर्फ़ दिमाग और नसों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है, बल्कि रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर को ऊर्जा देने का काम भी करता है. मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स इसके मुख्य सोर्स हैं. लेकिन जो लोग शाकाहारी या वेगन डाइट लेते हैं, उन्हें इसकी कमी का खतरा ज़्यादा रहता है. अगर समय रहते लक्षण पहचान लिए जाएं तो इलाज आसान हो जाता है और आगे की जटिलताओं से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं B12 की कमी के 5 बड़े संकेत और यह क्यों खतरनाक है.

1. लगातार थकान और कमजोरी

विटामिन B12 की कमी का पहला और आम संकेत है लगातार थकान रहना. यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाती हैं. जब इसकी कमी होती है तो ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है और इंसान को हर समय थकान व कमजोरी महसूस होती है. ऐसे लोग पर्याप्त नींद लेने के बाद भी तरोताज़ा महसूस नहीं करते.

2. पीली या पीलापन लिए त्वचा

B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण सही से नहीं हो पाता और एनीमिया हो सकता है. इसके कारण त्वचा पीली या हल्की पीली-सी दिखने लगती है. कभी-कभी यह पीलिया (Jaundice) जैसा लक्षण भी दिखा सकती है. अगर थकान के साथ त्वचा का रंग पीला नजर आने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें.

3. झुनझुनी और बैलेंस की समस्या

नसों को ठीक से काम करने के लिए विटामिन B12 की जरूरत होती है. इसकी कमी से नसों को ढकने वाली परत (Myelin Sheath) को नुकसान पहुंचता है. इसके कारण हाथ-पैर में झुनझुनी, सुन्नपन या “सुई चुभने” जैसी अनुभूति होती है. लंबे समय तक इलाज न होने पर चलने-फिरने में दिक़्कत (Ataxia) और बार-बार गिरने की समस्या भी हो सकती है. देर होने पर यह नुकसान स्थायी भी हो सकता है.

4. मूड और ब्रेन बदलाव

कम B12 लेवल का असर दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा पड़ता है. इसकी कमी वाले लोग चिड़चिड़ेपन, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. साथ ही ध्यान न लगना, भूलने की बीमारी और “ब्रेन फॉग” जैसी दिक़्क़तें भी सामने आती हैं. लंबे समय तक इसकी कमी रहने से बुज़ुर्गों में डिमेंशिया (भूलने की गंभीर बीमारी) का खतरा बढ़ जाता है.

5. जीभ में सूजन और मुंह के छाले

B12 की कमी से जीभ सूज सकती है, उसमें जलन और दर्द हो सकता है. इस स्थिति को ग्लोसाइटिस (Glossitis) कहा जाता है. कुछ लोगों के मुंह में बार-बार छाले भी हो जाते हैं. इससे खाना खाने और बोलने में भी परेशानी होती है.

क्यों खतरनाक है विटामिन B12 की कमी?

अगर B12 की कमी को समय पर न पहचाना जाए तो यह एनीमिया, नसों को स्थायी नुकसान और दिमागी समस्याएं पैदा कर सकती है. गर्भवती महिलाओं में इसकी कमी से बच्चे में जन्म दोष (Congenital Abnormalities) का जोखिम बढ़ जाता है. इसके अलावा शरीर में होमोसिस्टीन (Homocysteine) नामक तत्व बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा भी ज़्यादा हो जाता है.

कैसे बचें?

अगर आपको विटामिन B12 की कमी की कमी है,तो आप इस तरह अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं.-

    • संतुलित और हेल्दी डाइट लें.
    • अंडा, दूध, दही, पनीर, मछली और मांस जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें.
    • वेगन या शाकाहारी लोग डॉक्टर की सलाह से B12 सप्लीमेंट ले सकते हैं.
    • समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवा कर B12 लेवल की जांच कराते रहें.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ट्रोल्स पर स्वरा भास्कर का पलटवार: “25 की दिखने की कोई मजबूरी नहीं…”

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों पति फहाद अहमद के साथ टीवी रिएलिट शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं. शो में अक्सर दोनों एक-दूसरे को लेकर अजीबोगरीब बयान देते रहते हैं. हालांकि शो से ज्यादा स्वरा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. दरअसल कई बार एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल होती हैं. जिसपर अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा. उन्होंने कहा कि, ‘मुझे 35 की होकर 25 की दिखने का कोई शौक नहीं है..’

स्वरा भास्कर ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

स्वरा भास्कर ने साल 2023 में राजनेता फहाद अहमद से शादी की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने. जिसका नाम राबिया है. वहीं राबिया को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ गया है. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें हर दिन खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आते हैं. लोगों का कहना है कि वो अब खुद पर ध्यान ही नहीं देती हैं.

‘मुझे ग्लैमरस दिखने की जरूरत नहीं है’

इसपर अब फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने बात की. स्वरा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि, ‘मेरा एक बच्चा है और अब मुझे कोई ऐसी ख्वाहिश नहीं है कि मैं ऐसी दिखूंगी कि मेरा बच्चा नहीं है, ऐसा क्यों है कि आपको हमेशा 25 की उम्र का दिखना है. मैं अब 35 से ज्यादा उम्र कि हूं और मेरा बच्चा भी है, तो मुझे कोई जरूरत नहीं है ग्लैमरस दिखने की.’

इस फिल्म में नजर आई थीं स्वरा भास्कर

बता दें कि स्वरा शादी के बाद से बॉलीवुड से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म Sheer Qorma में नजर आई थी. जो साल 2021 में आई थी. वहीं अब उन्होंने टीवी पर वापसी की है. ‘पति पत्नी और पंगा’ में उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.