Home Blog Page 391

Sports News:“कोहली के शतक पर रोहित शर्मा ने क्या कहा था? अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो जारी कर सबके सामने खोला राज।”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की, रोहित 57 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली ने अपना 52वां ओडीआई शतक पूरा किया, जिसके सेलिब्रेशन में रोहित ने स्टैंड से कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो कुछ मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब अर्शदीप सिंह ने उस वीडियो को लेकर एक खुलासा किया.

रोहित शर्मा के वीडियो से साफ था कि उन्होंने क्या कहा, हालांकि ये भी पता चल रहा था कि उन्होंने जो भी कुछ कहा वो किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि शतक के सेलिब्रेशन में जोश में कहा. हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर कई लोग ये पूछ रहे थे कि रोहित ने वो किससे या किसके लिए कहा?

रोहित शर्मा ने क्या कहा था? अर्शदीप ने बताया

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने फनी वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं, वह अक्सर साथी खिलाड़ियों के साथ रील्स आदि बनाते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “कल से बहुत मैसेज आ रहे हैं कि रोहित भाई ने विराट कोहली की सेंचुरी पर क्या बोला? मैं बताता हूं, उन्होंने बोला कि नीली परी, लाल परी कमरे में बंद है, मुझे नादिया पसंद है.”

दरअसल ये वायरल रील पर एक फनी वीडियो था, जो अर्शदीप ने बनाया और शेयर किया. वैसे रोहित के वीडियो से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जो भी कहा वो किसी से नहीं कहा बल्कि शतक के सेलिब्रेशन में कहा.

Arshdeep Singh is telling what Rohit Sharma said after Virat Kohli’s century.😭😂🔥❤️ pic.twitter.com/1riSklcoT4

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 1, 2025

विराट कोहली ने रचा था इतिहास

कोहली का ये 52वां वनडे शतक था. वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

“बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा ज़िया की खराब होती तबीयत पर प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता जताई और कहा कि भारत पूरी मदद देने को तैयार है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत उन्हें हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. पीएम मोदी की यह टिप्पणी खालिदा जिया की पार्टी के नेताओं के उस कथित बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि वो बेहद अस्वस्थ हैं और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को वेंटिलेशन पर रखा गया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बेगम खालिदा ज़िया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है.”

बीएनपी ने क्या बताया?

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 80 वर्षीय अध्यक्ष खालिदा जिया को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उन्हें सीने में संक्रमण हो गया था, जिससे उनके हृदय और फेफड़े दोनों प्रभावित हुए थे. चार दिन बाद खालिदा जिया को कई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण कोरोनरी केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया.

एक स्थानीय समाचार पोर्टल ने बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान के हवाले से बताया कि जिया की हालत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है. उन्होंने ढाका में एवरकेयर अस्पताल के बाहर मीडिया से कहा, “उनकी हालत बहुत गंभीर है. पूरे देश से प्रार्थना करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता.”

‘जिया की हालत गंभीर’ 
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की, कि जिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं. टीबीएसन्यूज डॉट नेट ने आलमगीर के हवाले से कहा, “वह बेहद अस्वस्थ हैं. पूरा देश उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ उनके इलाज में लगे हुए हैं. वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं.”

“सोमवार को भी ‘तेरे इश्क में’ की धमाकेदार कमाई जारी, 2025 की 5वीं सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन गई.”

कृति सेनन और धनुष स्टारिंग रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस मूवी को आनंद एल. राय ने डायरेक्ट किया है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ का असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला. इसी के साथ इसकी शुरुआत तो शानदार रही वहीं इसका ओपनिंग वीकेंड भी कमाल का रहा. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
आनंद एल राय की ‘तेरे इश्क में’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्ट्रॉन्ग बनी हुई है. एक ब्लॉकबस्टर वीकेंड के बाद,  इस फिल्म ने पहले सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ ने 16 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. तब से ये फिल्म टिकट काउंटर पर तेज़ी से दौड़ रही है और इसने दूसरे दिन 6.25 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 17 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 11.76 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 19 करोड़ की कमाई की है.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 7.16 करोड़ की कमाई की है.
    • इसी के साथ ‘तेरे इश्क में’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 59.16 करोड़ रुपये हो गई है.

‘तेरे इश्क में’ बनी साल की पांचवी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म
‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भी शानदार कमाई की है. हालांकि इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई है बावजूद इसके ये फिल्म परम सुंदरी (54.85 करोड़), मेट्रो इन डिनो (56.3 करोड़), और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (57.48 करोड़) को भी मात देकर साल 2025 की 5वीं सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन गई है.

ये हैं 2025 की टॉप 10 बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन)

    • सैयारा: 337.69 करोड़
    • दे दे प्यार दे 2: 86.80 करोड़
    • एक दीवाने की दीवानियत: 85.78 करोड़
    • भूल चूक माफ़: 74.81 करोड़
    • ‘तेरे इश्क में’: 59.16 करोड़
    • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: 57.48 करोड़
    • मेट्रो इन डिनो: 56.3 करोड़
    • परम सुंदरी: 54.85 करोड़
    • धड़क 2: 24.24 करोड़
    • मेरे हस्बैंड की बीवी: 12.25 करोड़

‘तेरे इश्क में’ के बारे में
यह फ़िल्म मुक्ति (कृति सनोन) और शंकर (धनुष) की उथल-पुथल भरी लव स्टोरी पर आधारित है. उनका रिश्ता एक यंग, ​​पैशनेट रोमांस से शुरू होता है, लेकिन किस्मत एक बुरा मोड़ लेती है, जिससे ये लवर अलग हो जाते हैं. शंकर का दिल टूटना उसे गुस्से और तबाही के रास्ते पर ले जाता है, जिससे कहानी जुनून, दर्द और नतीजों की एक गहरी कहानी बन जाती है. आनंद एल राय की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग, जो इमोशन और रियलिज़्म पर आधारित है, ए आर रहमान के म्यूज़िक और लीड एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस के साथ मिलकर, ‘तेरे इश्क़ में’ को दर्शकों के लिए एक खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाती है.

Sports News:विराट कोहली के पैर छूने वाला फैन क्या जेल में है? जानें सिक्योरिटी ब्रीच पर मिलती है कैसी सज़ा।

विराट कोहली ने रांची में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में 135 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने जब अपना शतक पूरा किया, तब स्टेडियम में बैठा एक फैन बॉउंड्री कूदकर स्टेडियम में घुस आया. वह दौड़ते हुए क्रीज तक पहुंचा, जैसे ही फैन कोहली के पैरों में गिरा तो कोहली भी डर गए. दरअसल उन्हें अंदाजा नहीं था कि कोई दौड़ते हुए उनके पास आ रहा है. फिर सिक्योरिटी वाले आए और फैन को स्टेडियम के बाहर ले गए, इस दौरान पुलिस भी नजर आई. लेकिन अभी वो फैन कहां है? जानिए क्रिकेट मैच में सिक्योरिटी ब्रीच पर क्या कुछ सजा हो सकती है.

विराट कोहली के साथ पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है कि उनका फैन सुरक्षा घेरे को चकमा देकर उनके पास पहुंचा, हालांकि उनका इरादा कोहली को नुकसान पहुंचाने का नहीं होता लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से ये गंभीर खतरा पैदा करता है. अब सवाल ये आता है कि क्रिकेट मैच में सिक्योरिटी ब्रीच पर क्या कुछ सजा हो सकती है?

क्या मिलती है सजा?

ऐसे मामलों में आईसीसी (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) का कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन ज्यादातर कार्यवाई कठोर होती है.

भारी जुर्माना: कई बार सुरक्षा टीम सिक्योरिटी ब्रीच करने वाले शख्स समझाकर छोड़ देती है, लेकिन कार्यवाई कठोर हो सकती है. जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय फैन पर 6.5 लाख का भारी जुर्माना लगा था.

पुलिस और जेल: सिक्योरिटी शख्स को पुलिस के हवाले कर सकती है. पुलिस शख्स को गिरफ्तार भी कर सकती है. जैसा रांची में फैन के साथ हुआ.

कहां है कोहली के पैर छूने वाला फैन

एक रिपोर्ट में बताया गया कि रांची में कोहली के पास पहुंचे फैन का नाम सौविक है. मैदान में घुसने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. रिपोर्ट में उनके पिता के हवाले से बताया गया कि सौविक ने पैसे बचाकर टिकट खरीदी थी. वह इससे पहले आईपीएल का मैच देखने चेन्नई साईकिल से गए थे. हालांकि अभी ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई कि फैन को छोड़ दिया गया है.

“सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गला दबाकर हत्या; एक्स-बॉयफ्रेंड ने शव को सूटकेस में बंद कर जंगल में दफनाया।”

ऑस्ट्रियाई इंफ्लुएंसर स्टेफनी पीपर (31 साल) की हत्या करने के बाद उनकी लाश को सूटकेस में भरकर स्लोवेनिया के जंगल में जमीन के अंदर दफना दिया गया. उनके एक्स बॉयफ्रेंड पैट्रिक एम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए, वारदात को अंजाम देने की पूरी कहानी बयां की है.

ऑस्ट्रिया की ग्राज शहर में रहने वाली स्टेफनी की 23 नवंबर को मौत हुई थी. उसी दिन वह एक जरूरी काम से बाहर जाने वाली थी. जब वह तय समय पर नहीं पहुंची तो उनके दोस्त ने पुलिस में इसकी खबर कर दी. इसके अलावा 24 सितंबर को उनकी मां ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “मेरी बेटी स्टेफनी पी. कल (23 नवंबर) सुबह से गायब हैं. उसके बाएं हाथ पर अपनी मां के नाम पर टैटू बना हुआ है.

एक हफ्ते की जांच में हुआ खुलासा

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जब 23 नवंबर की शाम को पुलिस जांच के लिए स्टेफनी के अपार्टमेंट में पहुंची तो वहां सिर्फ उनके एक्स बॉयफ्रेंड पैट्रिक और उनका कुत्ता ही मौजूद था. उस दौरान पैट्रिक ने पुलिस को बताया कि वह पीपर के कुत्ते की देखभाल के लिए यहां रुका हुआ था. पुलिस को घर के दरवाजे की फ्रेम पर खून के निशान भी मिले थे. हालांकि, पैट्रिक पर किसी तरह का शक पुलिस को नहीं हुआ था.

सुबह Ex बॉयफ्रेंड से हुई थी बहस

गवाहों ने जांच में सहयोग किया, जिससे पुलिस को कई अहम जानकारी मिली. पुलिस को पता लगा कि सुबह करीब 8 बजे, अपार्टमेंट से बहस की आवाज आई. उस आदमी को अपार्टमेंट से किसी तरह का कालीन लेकर बाहर निकलते देखा गया था. यह जानकारी NYT ने ऑस्ट्रिया की मीडिया एजेंसी क्रोनन जितुंग की रिपोर्ट के हवाले से जुटाई है.

सबूत मिटाने की कोशिश में था हत्यारा

इस पूरे मामले में गिरफ्तारी तब हुई, जब एक दिन बाद आरोपी को स्लोवेनियाई स्पीलफेल्ड बॉर्डर के पास एक कार कसीनो के पास जलती हुई मिली. पुलिस का दावा है कि वह सबूत छिपाने की कोशिश में लगा हुआ था. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लिया और उसे ऑस्ट्रेयिन अधिकारियों को सौंप दिया गया.

कई राउंड की पूछताछ और कबूल लिया जुर्म

ऑस्ट्रियिन पुलिस ने इस मामले में कई राउंड पूछताछ की. इसके बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. 31 साल के पैट्रिक ने बताया, उसने पीपर का गला घोंट दिया. उसकी बॉडी को एक सूटकेस में रखा और स्लोवेनियाई जंगल में एक जंगली इलाके में दफना दिया. इस मामले में आरोपी के भाई और सौतेले पिता को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, वह निर्दोष थे, उनका इस हत्या में कोई हाथ नहीं पाया गया, जिसके बाद छोड़ दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इंफ्लुएंसर की बॉडी को बरामद किया. अब माना जा रहा है कि आरोपी को इस केस में 20 साल की सजा या उम्रकैद हो सकती है.