Home Blog Page 1340

लोकसभा चुनाव: विकसित भारत संपर्क प्रचार पर भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत, आयोग ने लिया संज्ञान, लगाई रोंक

  • भारत निर्वाचन आयोग को प्राप्त शिकायत के बाद कड़े रुख अख्तियार करते हुए निर्वाचन आयोग ने वॉट्सएप मैसेज भेजने पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोंक
  • अमिताभ ठाकुर ने कहा “हमारे व नूतन ठाकुर के साथ-साथ हमारे कई सहयोगियों के वॉट्सएप पर भी आए प्रचार सम्बन्धित मैसेज”
  • स्वयं को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के “विकसित संपर्क योजना भारत” का बता रहे जिन नंबरों से मैसेज आ रहे उन नंबरों में कॉल करने पर वो बन्द जा रहे

लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने स्वयं को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विकसित भारत संपर्क योजना का बताते हुए तमाम लोगों को व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित पत्र भेजे जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

इंस्पेक्टर गोमती नगर को भेजी अपने शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें, उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर तथा तमाम लोगों को विभिन्न मोबाइल नंबरों से विकसित भारत संपर्क नाम से व्हाट्सएप मैसेज आए। इन मैसेज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित पत्र संलग्न था, इन नंबरों पर भारत सरकार का राष्ट्रीय चिन्ह लगा हुआ था और यह स्वयं को भारत सरकार बता रहे थे। इन नंबरों के संबंध में जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि ये यह सरकारी नंबर नहीं थे बल्कि अलग-अलग व्यक्तियों के निजी नंबर थे तथा यह सभी नंबर वर्तमान समय में स्विच ऑफ पाए गए।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि प्रथमदृष्ट्या यह कई मोबाइल नंबर के साथ कार्य कर रहे एक गैंग का कार्य दिखता है, जिनके द्वारा आपराधिक गतिविधि करके स्वयं को भारत सरकार बताते हुए तथा राष्ट्र चिन्ह का दुरुपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के मैसेज भेजे गए। उन्होंने इसे आईपीसी, आईटी एक्ट तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में गंभीर अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को भी इन तथ्यों से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

भारत निर्वाचन आयोग को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के “विकसित भारत संपर्क योजना” के वॉट्सएप मैसेज की लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग को पत्र लिखते हुए तत्काल प्रभाव से ऐसे मैसेजों को बन्द करने के लिए निर्देशित किया है।

LUCKNOW: होली में मेट्रो नए समयावधि में चलेगी, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक मिलेंगी मेट्रो ट्रेन की सेवाएं

लखनऊ: उत्तरप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आगामी त्यौहार होली के मद्देनजर होली वाले दिन 25 मार्च को अपनी टाइमिंग में थोड़ा सा बदलाव किया है क्योंकि होली रंगों का त्यौहार होने के साथ-साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का भी त्यौहार है। लोग आपस में होली मिलने के लिए एक दूसरे के घर भी जाते हैं।

होली के त्योहार के अवसर पर यानी 25 मार्च, 2024 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होंगी। दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेगी।

साथ ही उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से सभी आमजनमानस को आगामी होली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।

बदायूं हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली में किया आत्मसमर्पण

  • बरेली से इस वक़्त की बदायू हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर
  • देश को हिला देने वाली 2 मासूमों के जघन्य हत्याकांड से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण अपडेट
  • बदायूँ में 2 बच्चो की हत्या में शामिल मृतक साजिद का भाई जावेद देर रात बरेली से गिरफ्तार
  • साजिद को पुलिस ने इनकाउंटर में कर दिया ढेर
  • घटना के बाद मोबाईल बन्द कर दिल्ली भाग गया था जावेद
  • देर रात बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र की सेटेलाईट चौकी में पुलिस के सामने खुद को किया सरेंडर
  • बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूँ पुलिस के हवाले किया
  • जावेद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
  • दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की खबर आ रही सामने
बदायूं हत्याकांड का दूसरा नामजद आरोपी जावेद

बदायूं: जनपद में हुए मासूमों के दोहरे हत्याकांड केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लिया है, वह हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जावेद को देर रात बरेली से पकड़ा गया है, जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद ही जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था, पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। अब बदायूं पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था लेकिन सोशल मीडिया में उसका ऑटो में बैठे हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

हालाकि बताया भी यही जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा. इस दौरान लोगों ने जावेद का वीडियो बना लिया, और वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो ऑटो पर सवार दिखाई दे रहा है व लोगों ने उसे घेर रखा है और उसमें लोगों को तमाम सवाल-जवाब करते देखा जा सकता है।

घटना की जानकारी देते एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी

एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने जावेद की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ऑफिशियल जानकारी देते हुए कि बदायूं पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी कार्यवाही को मद्देनजर रखते हुए बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, उसने बरेली जनपद के बारादरी थानाक्षेत्र की सेटेलाइट चौकी में आत्मसमर्पण किया है। उसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था।

PATANJALI: आचार्य बालकृष्ण ने SC से मांगी माफी

  • पतंजलि के MD आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी
  • सुप्रीम कोर्ट से आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी
  • औषधीय इलाज पर भ्रामक विज्ञापन के लिए माफी मांगी
  • आचार्य बालकृष्ण ने SC के समक्ष बिना शर्त माफी मांगी
  • कोर्ट ने 2 अप्रैल को व्यक्तिगत पेश होने के लिए कहा था
  • बाबा रामदेव, बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद और उसके एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। कोर्ट को दी गई अंडरटेकिंग में कंपनी और आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि वो दोबारा यह गलती नहीं करेंगे। सुप्रीमकोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को दो अप्रैल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा है। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने आईएमए की एक याचिका पर सुनवाई पर यह ऑर्डर दिया था। इस याचिका में बाबा रामदेव पर टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया था।

अदालत ने नोटिसों का जवाब न देने पर जताई आपत्ति

पहले मंगलवार को न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिसों का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया कि अदालत को दी गई अंडरटेकिंग का पहली नजर में उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। पीठ ने योग गुरु बाबा रामदेव को भी नोटिस जारी कर पूछा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। पतंजलि आयुर्वेद लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स की पेरेंट कंपनी है।

अदालत ने पहले भी नोटिस भेजकर मांगा था जवाब

योग गुरु बाबा रामदेव

अदालत ने पहले भी बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर कोर्ट में बुलाया था। तीन हफ्ते में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से जवाब मांगा गया था। साथ ही कंपनी के विज्ञापन छापने पर भी रोक लगा दी थी। कंपनी ने कोर्ट में अंडरटेकिंग भी दी थी लेकिन इसके बावजूद विज्ञापन छपवाया। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया था। विज्ञापनों में बाबा रामदेव की भी तस्वीर लगी थी, इसलिए उन्हें भी पार्टी बनाया गया था। गुरुवार को पतंजलि फूड्स का शेयर 0.69% तेजी के साथ 1368.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,741.00 रुपये है जो इसने 16 फरवरी को छुआ था।

बदायूं: दो भाइयों के जघन्य हत्याकांड में बसपा सुप्रीमो ने व्यक्त किया दुःख, राजनीतिक दलों को दिया नसीहत

  • बदायूं की घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का TWEET
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दलों से ऐसे मामलों में राजनीति न करने की नसीहत दी

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बदायूं में हुई दो भाइयों की हत्या के सम्बन्ध में दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने Tweet में लिखा है कि “बदायूं में दो भाइयों की निर्मम की गई हत्या की घटना अति दुःखद व अति निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी ताकि खासकर चुनाव के समय में कानून व्यवस्था का माहौल न बिगड़े तथा ना ही इसकी आड़ में राजनीति हो”।

गौरतलब है कि बदायूं में हुए इस हत्याकांड में अब सपा व भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी समय में ऐसा मौका गंवाना नहीं चाहते हैं और इस दोहरे हत्याकांड को लेकर लगातार भाजपा को Tweet वा ल अपने बयानों के माध्यम से कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता भी इस समय तनिक भी लापरवाही नहीं बरतना चाह रहे हैं। वो भी इस प्रकरण में सपा के ऑफिशियल अकाउंट से की जा रही पोस्टों में नजर बनाए हुए हैं और भाजपा के पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उसका पुरजोर विरोध भी किया जा रहा है।

ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती का यह tweet बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने न सिर्फ दुःख जताया है बल्कि राजनीतिक दलों को नसीहत भी देने का काम किया है।