एसटीएफ़ की टीम ने लखनऊ से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया पर्दाफ़ाश
दो पहिया वाहन ऑन के फाइनेंस में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना समेत 6 अभियुक्तों को एसटीएफ़ की टीम ने किया गिरफ्तार
एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किए गए आकिब खान, अभिषेक सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, जुनैद खान, अब्दुल दानिश खान, मोहम्मद उस्मान उर्फ बाबू के पास से 20 दोपहिया वाहन बरामद हुए
सभी अभियुक्तों को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ जोन के इंदिरानगर थानाक्षेत्र से किया गया गिरफ्तार
लखनऊ: भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा निवासी ऋत्विक की हत्या पर गहरा दुःख़ व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव के शब्दों की कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से जनप्रिय भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने बीते रविवार बंथरा थानांतर्गत युवा ऋत्विक की दर्दनाक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे सरोजनीनगर परिवार की बड़ी क्षति है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो अपनी सरकार को याद करें किस प्रकार से माफिया सरकार चला रहे थे, प्राप्त आँकड़ों के मुताबिक़ न सिर्फ़ उनकी सरकार में साल में 25000 हत्याएं होती थी बल्कि हत्या के मामले में यूपी पूरे देश में पहले स्थान पर था।अभी तक योगी सरकार में न तो माफिया बचे हैं और न ही आगे बच पाएँगे, उसी प्रकार इस घटना के आरोपी भी किसी भी दशा में बच नहीं पाएँगे, घटना के चिन्हित ज़िम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिये गए हैं।
योगीराज में हर अपराधी को उचित दण्ड मिला है, इस मामले में भी लापरवाह ज़िम्मेदारों को निलम्बित किया गया है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है- डॉ०राजेश्वर सिंह
अखिलेश राज में यूपी को हत्या व लूट के लिए जाना जाता था- डॉ०राजेश्वर सिंह
पूर्व के आँकड़ों के मुताबिक़ आपकी सरकार में प्रदेश में हर दिन औसतन 13 हत्याएं होती थी और 5 साल में लगभग 25000 हत्याएं हुई- डॉ०राजेश्वर सिंह
अखिलेश सरकार में तो माफिया ही सरकार चलाते थे और हत्या के मामले में उस वक्त यूपी पूरे देश में नम्बर-1 था- डॉ०राजेश्वर सिंह
इस दु:खद घटना पर अखिलेश यादव आपको राजनीति नहीं करना चाहिए, आपके द्वारा राजनीतिक बयान देकर समाज में उन्माद फैलाना और समाज को विभाजित करना ठीक नहीं, ऐसी घटनाओं में आपको संवेदनशील होना चाहिए- डॉ०राजेश्वर सिंह
मेरा सुझाव है कि अपने विवेक का इस्तेमाल करिए और कुछ हारे हुए स्थानीय टिकेटार्थी और चुनाव परिजीवी नेताओं के बहकावे में मत आइए- डॉ०राजेश्वर सिंह
न कोई बचा है, न कोई बचेगा सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है, योगी जी के राज में न्याय ही होगा-डॉ०राजेश्वर सिंह
नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने मीडिया से की बात
मुख्यमंत्री ने कहा, अग्निवीर के रूप में देश को मिलेंगे ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक
उन्होंने कहा कि हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में टांग अड़ाना और अफवाह फैलाना विपक्ष का काम
साथ ही उन्होंने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण और साजो-सामान में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है भारत, 10 साल में हुए बेहतरीन रिफॉर्म
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में वेटेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 साल में भारत में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
समय-समय पर रिफॉर्म अत्यंत जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा। सेना और उनके साजो सामान में आत्मनिर्भरता के लिए उठाये गये कदम हों या आधुनिकिकरण के लिए लिए गये त्वरित निर्णय, आज अत्याधुनिक फाइटर प्लेन भारत के पास हैं।
अग्निवीर को लेकर युवाओं में उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कारीडोर विकसित हो रहा है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड में हजारों करोड़ का निवेश आया है। चाहे भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का कार्य हो या ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति, हमने लंबी छलांग लगाई है। सेना भी हमारी इस गति के साथ आगे बढ़ रही है। अग्निवीर की योजना भारतीय सेना में इसी दृष्टि से आगे बढ़ाई गई है। इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना के अग्निपथ पर मजबूत जवान के रूप में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए स्वयं की राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वो देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं। वह हर रिफॉर्म और प्रगति वाले कार्य में टांग अड़ाने, गुमराह करने और बयानबाजी करने जैसे कृत्य करते रहते हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार युवाओं को गुमराह कर रहा है।
अग्निवीरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सीएम योगी ने कहा कि आज अग्निवीर में युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी सरकार ने भी कहा है कि अग्निवीर की योजना जैसे-जैसे आगे बढ़ती है और जब ये युवा अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो हम यूपी पुलिस और पीएसी बल में इनके समायोजन की सुविधा और वेटेज देंगे। अग्निवीरों के रूप में ट्रेन्ड और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे। इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेना में रिफॉर्म के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।
सरोजनीनगर से लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने किया 2 नए रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों का लोकार्पण
सरोजनीनगर में विधायक राजेश्वर सिंह स्थापित करवा रहे 100 डिजिटल एजुकेशन एवं यूथ एंपावरमेंट सेंटर, फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ सुलभ होगा जनसुविधाओं का लाभ
इन सभी केन्द्रों पर युवाओं को मिलेगी डिजिटल स्किल्स की फ्री ट्रेनिंग
30 कम्पूटर प्रदान कर डॉ.राजेश्वर सिंह ने स्थापित कराये 6 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्र
साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं में डिजिटल स्किल बढ़ाने के लिए स्थापित होंगे 100 केंद्र
लखनऊ: सरोजनीनगर के युवाओं को डिजिटल संसाधन तथा ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के सतत क्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को स्कूटर इंडिया प्रथम गेट, कानपुर रोड, सरोजनीनगर तथा हुल्ली खेड़ा, पिपरसण्ड, निकट रेलवे स्टेशन स्थित विजय लाइब्रेरी सक्सेस पॉइंट पर क्रमशः पांचवें और छठे रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों का लोकार्पण किया। इस दौरान हुल्ली खेड़ा, पिपरसण्ड केंद्र पर सोलर लाइट व हैण्ड पंप स्थापित कराने की घोषणा भी की।
इन केन्द्रों पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सीएसआर फण्ड के माधयम से 5 -5 कंप्यूटर, इन्टरनेट, फर्नीचर व अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किये गये हैं। सरोजनी नगर विधायक का कहना है कि इन केन्द्रों पर युवाओं को डिजिटल टूल (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, ओएस, टैली आदि) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता हैं। साथ ही इन केन्द्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम सूर्यघर फ्री बिजली योजना आदि का लाभ भी स्थानीय लोगों को मिल सकेगा। विधायक ने आगे जोड़ा मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर में इस तरह के 100 केन्द्रों की स्थापना का है, ताकि सभी युवाओं को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके, इन केन्द्रों पर संचालित विभिन्न कंप्यूटर कोर्स साथ डाटा एंट्री और वीडियो एडिटिंग के कोर्स भी शुरू किये जायेंगे।
इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जातिवाद की राजनीति युवाओं को पीछे ले जाती है, सरोजनीनगर में योग्यता को प्रोत्साहन मेरा प्रयास है, युवाओं के उज्जवल भविष्य का निर्माण मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता है। शिक्षा का महत्व जाति, धर्म, लिंगभेद से बहुत ऊपर है, शिक्षा युवाओं को शिखर पर पहुंचा सकती है। शिक्षा ही परिवार, समाज और देश को आगे ले सकती है।
डिजिटल शिक्षा का महत्व बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि 20 साल पहले किसी ने हर हाथ मोबाइल फोन और हर गांव इन्टरनेट पहुंचने की कल्पना नहीं की थी, लेकिन आज देश भर में 83 करोड़ मोबाइल फोन हैं जो अगले 3-4 सालों में बढ़कर 120 करोड़ हो जायेंगे। ये भारत में डिजिटल क्रान्ति का प्रभाव है, आज साक्षरता के मायने बदल चुके हैं जो बच्चे डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ जायेंगे, वे अपने जीवन में पीछे रह जायेंगे। अगले 3 सालों में सृजित होने वाली करीब 3 करोड़ नौकरियों के लिए डिजिटल टूल का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा।
कोरोना काल में शिक्षा के बदले पैटर्न पर बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना काल में विश्व के हर 10 में से 9 बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई, भारत में सर्वाधिक 82 सप्ताह तक स्कूल बंद रहे, जिस कारण 28.6 करोड़ से अधिक Students की पढ़ाई प्रभावित हुई। उस समय डिजिटल शिक्षा हमारे छात्रों का सहारा बनीं और आज युवाओं के उज्जवल भविष्य का सशक्त स्तम्भ है। आज 92% नौकरियों के लिए डिजिटल स्किल्स आवश्यक होती हैं, वर्ष 2026 तक डिजिटल स्किल्स में निपुण करीब 3 करोड़ वर्कफ़ोर्स व 50% परंपरागत वर्कफ़ोर्स को रिस्किल किये जाने की आवश्यकता होगी। इस दौरान नेहा रावत, अनूप कुमार, विजय कुमार भाजपा नेता नानक चंद लखमानी, राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, पार्षद राम नरेश रावत, गीता देवी एवं कमलेश सिंह, सौरभ सिंह ‘मोनू’, लवकुश रावत, मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, भुवनेंद्र सिंह मुन्ना, सुभाष पासी एवं अन्य भाजपा नेता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।